Blog

  • जालंधरः सविधान चौंक पर मुलाजिमों ने लगाया धरना, देखें Live

    जालंधर, ENS: पंजाब सरकार के खिलाफ एक ओर किसानों ने मोर्चा खोल रखा है। वहीं दूसरी ओर कच्चे मुलाजिमों ने भी अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कच्चे मुलाजिमों ने अपनी मांगों को लेकर आज सविधान चौंक में धरना लगा दिया है। जिसके कारण वहां से गुजर रहे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कच्चे मुलाजिमों ने पंजाब सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए है। इस दौरान कच्चे मुलाजिमों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उनकी पुरानी पेंशनों को बहाल ना किया गया तो वह आने वाले लोकसभा चुनाव में उनका बायकाट करेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशनों के साथ-साथ कम वेतन पर उन्हें सैलेरी दी जा रही है। वहीं कच्चे मुलााजिमों को पक्का करने व अन्य मांगें है, जिसकी ओर सरकार ध्यान नहीं दे रही।

    उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे ना मानी गई तो वह 28 नवंबर को अपनी यूनियन के साथ मीटिंग करके अगली रणनीति तय करेंगे। इस दौरान वह संघर्ष को और तेज करेंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने सत्ता में आने से पहले कई वायदे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद वह उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही। इस दौरान उन्होंने सरकार द्वारा 36 हजार मुलाजिमों को पक्का करने पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि उन्हें भी पता चले कि किस किस महकमें में मुलाजिमों को पक्का किया गया है। जबकि वह अभी तक पक्के होने के लिए प्रशासन के खिलाफ गुहार लगा रहे है। इस दौरान कई सरकारी दायरों में काम करने वाले कच्चे मुलाजिमों ने मिलकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

  • पंजाबः किसानों ने अब इस जगह रेलवे ट्रैक जाम करने की दी चेतावनी

    अमृतसरः जालंधर में किसानों द्वारा हाईवे ट्रैक अभी जाम किया हुआ है। वहीं उन्होंने रेलवे ट्रैक को खोलकर कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है। वहीं दूसरी और गन्ने के एमएसपी को बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों की आज सरकार से 12 बजे मीटिंग होने जा रही है। इस मीटिंग के बाद ही किसानों की अगली रणनीति तय होगी। दूसरी ओर अमृतसर किसान जत्थेबंदियों ने भी बड़ा ऐलान किया है। अगर उनकी मांगे न मानी गई तो अमृतसर में ट्रेनों का चक्का जाम किया जाएगा।   

    किसानों ने अधिकारियों पर आरोप लगाए हैं कि कटरा दिल्ली नेशनल हाईवे पर गलत तरीके से उनकी जमीन एक्वायर की जा रही है। उनकी जमीन पर जबरदस्ती कब्जा किया जा रहा है जिस पर अभी कोई एक्शन नहीं लिया गया है। वहीं जानकारी मिली है कि आम लोगों को फिर से बड़ी मुश्किल खड़ी होने वाली है क्योंकि अमृतसर रेलवे स्टेशन पर आज से ही धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। 

  • जालंधरः Sharma Hospital में तेजधार हथियार से कैश लूटकर लुटेरे फरार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: थाना मकसूदां के अंतर्गत आते जालंधर-अमृतसर राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित शर्मा अस्पताल में तेजधार हथियार के बल पर लुटेरा हजारों रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में क़ैद हो गए। वहीं दूसरी तरफ लूट की सूचना मिलते ही थाना मकसूदां की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। शर्मा अस्पताल के मालिक अजय शर्मा ने किसी काम के लिए हिमाचल गए हुए थे। उन्हें अस्पताल में ड्यूटी कर रहे स्टाफ ने फोन पर बताया कि अस्पताल में शाम एक युवक जबरन तेजधार हथियार सहित घुस गया।

    लोगों के अनुसार डरा-धमका कर अस्पताल में रखे गल्ले में से 18 से 20 हजार रुपए की नकदी लूट कर बेधड़क होकर मौके से फरार हो गया। सारी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। उन्होंने बताया कि इस घटना में स्टाफ मैंबर की जान भी जा सकती थी। उन्होंने कहा कि इस वारदात के कारण अस्पताल तथा आसपास की दुकानों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस लूट की सूचना अस्पताल के मालिक अजय शर्मा ने फोन के माध्यम से थाना मकसूदां की पुलिस को दी और मौके पर एएसआई जतिन्द्र शर्मा पुलिस पार्टी सहित पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

  • पंजाबः घर के बाहर खड़ी महिला से सोने की चेन छीनकर लुटेरे फरार

    रोपड़ः पंजाब में क्राइम की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। वहीं ताजा मामला रोपड़ के बस अड्डे के पास से सामने आया है। जहां पैदल जा रही बुजुर्ग महिला से पर्स छीनकर लुटेरे फरार हो गए। वहींआज हुई घटना के बारे में व्यापारी शक्ति त्रिपाठी की मां ने बताया कि वे अपने घर के बाहर खड़े थे और मोटरसाइकिल पर दो लोग उनके पास रुके और अचानक लुटेरों ने उनके गले से सोने की चेन छीन ली और भाग गये। स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक 4 दिन पहले भी एक दफ्तर से बाहर से चोर दिन दहाड़े एक्टिवा चोरी करके ले गए थे। 4 दिन बाद हुई दूसरी वारदात से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

    वहीं इस मामले को लेकर वरिष्ठ अकाली नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और स्थानीय व्यापारियों ने इन परिस्थितियों की निंदा करते हुए कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए हैं। डॉ. चीमा ने मुख्यमंत्री को बताया कि अब हालात ऐसे हो गए हैं कि कोई भी बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर से बाहर भी सुरक्षित नहीं है और महिलाएं अकेले बाहर नहीं निकल सकती हैं। घरों और दफ्तरों के सामने खड़े स्कूटर चोरी हो रहे हैं। लूटपाट की यह पहली घटना नहीं है, बल्कि इससे पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन न तो ऐसी घटनाएं रुक रही हैं और न ही ये लुटेरे काबू में आ रहे हैं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। जांच कर जल्द ही लुटेरों तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

  • पंजाबः यात्रियों से भरी बस और ट्रॉली की हुई टक्कर, कई घायल

    हादसे में बस का शीशा टूटने से महिला की सड़क पर गिरी 

    रोपड़ः पंजाब में सड़क हादसे लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला नवांशहर से सामने आया है। जहां नवांशहर के कस्बे औड़ में बुहारा रोड पर भयानक हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबकि यात्रियों से भरी एक बस लुधियाना से नवांशहर जा रही थी इस दौरान बस की कस्बा औड़ के नजदीक पेट्रोल पंप के पास टक्कर ट्रैक्टर ट्रॉली से हो गई। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि बस में आगे बैठी महिला यात्री बस का अगला शीशा तोड़कर बस से बाहर गिर गई। 

    घटनास्थल पर खड़े लोगों ने बताया कि जब उन्होंने हादसे में दोनों वाहनों की टक्कर की तेज आवाज सुनी तो वे बस की ओर भागे। लोगों ने बताया कि बस की रफ्तार काफी तेज थी और बस का ड्राइवर नशे में था। बस ड्राइवर की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। दूसरी ओर बस के कंडक्टर ने सभी आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ड्राइवर ने कुछ भी गलत नहीं किया है। दुर्घटना के दौरान चालक और यात्री को गंभीर चोटें आईं। इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है, लेकिन कई सवारियां गंभीर रूप से घायल हो गई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना की सूचना मिलते ही औड़ थाना प्रमुख जरनैल सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और थाने के SHO ने कहा कि इस हादसे की जांच के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • सुबह-सुबह हुआ दर्दनाक हादसाः पंजाब के श्रद्धालुओं की ट्राली पलटने से 4 की मौ’त, 20 घायल

    सिरसाः हरियाणा में सिरसा के चौपटा जमाल रोड पर रायपुर-रुपावास के पास हुक निकलने के कारण ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में गोगामेड़ी जा रहे पंजाब के चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई। हादसा करीब 8 बजे हुआ। मरने वालों में पंजाब के पटियाला जिले के पातड़ा निवासी 60 वर्षीय करनैल सिंह, देगणा गांव निवासी आठ वर्षीय गुरेंद्र सिंह पोला सिंह के पुत्र 17 गुरदीप सिंह व पातड़ा निवासी गुरमीत सिंह के 14 वर्षीय पुत्र आकाशदीप शामिल हैं। चारों की मौके पर ही मौत हो गई है।

    हादसे में तीन की हालत चिंताजनक है जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ट्राली में करीब 35 श्रद्धालु सवार थे, जिसमें पंजाब के अलावा हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र के लोग भी थे। पटियाला जिले के पातड़ा तहसील से पंजाब और हरियाणा के कई जिलों के श्रद्धालु ट्रैक्टर ट्राली और कैंटर पर सवार होकर राजस्थान में गोगामेडी धोक लगाने जाते हैं। इस वीरवार को भी लोग ट्राली पर सवार होकर गोगामेड़ी जा रहे थे।

    रायपुर- रुपावास के पास ट्रैक्टर के पीछे डाली ट्राली की हुक निकल गई जिससे कि ट्राली पलट गई। ट्राली में सवार बच्चे, बुजुर्ग और औरतें नीचे दब गई। ट्राली के नीचे दबने से चार की मौके पर ही मौत हो गई। कई महिलाओं के माथे और सिर पर गंभीर चोटें लगी। हादसे की सूचना ग्रामीणों को मिली तो मौके पर पहुंचकर लोगों को ट्राली के नीचे से निकाला।इसके बाद घायलों को एंबुलेंस और डायल 112 से चौपटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। प्राथमिक चिकित्सा के बाद घायलों को सिरसा रेफर कर दिया गया। सिरसा सिविल अस्पताल से कई एंबुलेंस चौपटा भेजी गई। इसके बाद घायलों को सिरसा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ SGPC ਵੱਲੋਂ ਵੰਡੇ ਗਏ ਵੀਜ਼ਾ ਲੱਗੇ ਪਾਸਪੋਰਟ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰੰਮਿ੍ਤਸਰ: ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਨਨਕਾਣਾ ਸਾਹਿਬ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਖੇ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦਾ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਮਨਾਉਣ ਲਈ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਭੇਜੇ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਜਥੇ ਲਈ 788 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀਜੇ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਏ ਹਨ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਭਲਕੇ 25 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਸ ਸਬੰਧ ਵਿੱਚ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਬੰਧ ਮੁਕੰਮਲ ਕਰ ਲਏ ਗਏ ਹਨ ਇਸੇ ਦੌਰਾਨ ਅੱਜ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਵੀਜਾ ਲੱਗੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਫ਼ਤਰ ਤੋਂ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਸਕੱਤਰ ਸ. ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ 1684 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਦਿੱਲੀ ਸਥਿਤ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਹਾਈ ਕਮਿਸ਼ਨ ਨੂੰ ਭੇਜੇ ਗਏ ਸਨ।

    ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਵਿੱਚੋ ਸਫ਼ਾਰਤਖ਼ਾਨੇ ਨੇ 788 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀਜ਼ਾ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ 896 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਦੂਤਾਵਾਸ ਨੇ ਵੀਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤਾ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਇਤਰਾਜ਼ ਕੀਤਾ ਕਿ ਸਿੱਖ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੇ ਵੀਜ਼ੇ ਰੱਦ ਕਰਨਾ ਮੰਦਭਾਗਾ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀਜ਼ਾ ਨਹੀਂ ਮਿਲਦਾ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਭਾਵਨਾਵਾਂ ਨੂੰ ਠੇਸ ਪੁੱਜਦੀ ਹੈ। ਸ. ਪ੍ਰਤਾਪ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਥੇ ਦੀ ਰਵਾਨਗੀ ਲਈ ਤਿਆਰੀਆਂ ਮੁਕੰਮਲ ਹਨ। ਅੱਗੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਓਹਨਾ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਥਾ ਭਲਕੇ 25 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ 8:30 ਵਜੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਕਮੇਟੀ ਦਫ਼ਤਰ ਤੋਂ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇਗਾ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿਹੜੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਅੱਜ ਪਾਸਪੋਰਟ ਲੈਣ ਨਹੀਂ ਪੁੱਜ ਸਕੇ ਉਹ ਸਵੇਰੇ ਜਥੇ ਦੀ ਰਵਾਨਗੀ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਪਾਸਪੋਰਟ ਪ੍ਰਾਪਤ ਕਰਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਜਿੰਨਾਂ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੂੰ ਵੀਜ਼ੇ ਲੱਗੇ ਪਾਸਪੋਰਟ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਮਨਾਂ ਵਿੱਚ ਗੁਰੂ ਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਵੱਖਰਾ ਹੀ ਚਾਰ ਨਜ਼ਰ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਗੁਰ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹ ਪਹਿਲੀ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿਖੇ ਵਿਛੜੇ ਗੁਰੂ ਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨਾਂ ਲਈ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਗੁਰਧਾਮਾਂ ਦੇ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਚਾਰ ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਇਹ ਜਥਾ ਭਾਰਤ ਵਾਪਸ ਪਰਤੇਗਾ।

  • ਪੰਜਾਬ: ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਨੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦਾ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਕੀਤਾ ਕ’ਤਲ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਬਠਿੰਡਾ: ਜਿਲੇ ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ ਅੰਦਰ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਅਤੇ ਚੋਰੀ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਲਗਾਤਾਰ ਵੱਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਾਦੀਆਂ ਤੋਂ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿੱਥੇ ਲੁੱਟ ਦੀ ਨੀਅਤ ਨਾਲ ਇਕ 60 ਸਾਲਾ ਵਿਅਕਤੀ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਕੁੱਝ ਅਣਪਛਾਤੇ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਜਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਜਾਂਦੇ ਸਮੇਂ ਵਿਅਕਤੀ ਨੇ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਦਮ ਤੋੜ ਦਿੱਤਾ। ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਜਾਂਚ ਪੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ।

    ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਪਤਨੀ ਸੁਰਿੰਦਰ ਕੌਰ ਅਤੇ ਭਰਾ ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮਹਲਾ ਸੰਤ ਨਗਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮ੍ਰਿਤਕ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਜੋ ਕਿ ਬੀਤੀ ਸ਼ਾਮ ਘਰੋਂ ਆਪਣੀ ਭੈਣ ਨੂੰ ਮਹਲਾ ਸੰਤ ਨਗਰ ਚ ਮਿਲਣ ਲਈ ਘਰੋਂ ਗਿਆ ਸੀ। ਇਕ ਘੰਟਾ ਬੀਤਣ ਦੇ ਬਾਅਦ ਵੀ ਉਹ ਘਰ ਵਾਪਸ ਨਹੀਂ ਆਇਆ ਤਾਂ ਕੁਝ ਦੇਰ ਬਾਅਦ ਸਾਨੂੰ ਕਿਸੇ ਦਾ ਫੋਨ ਆਇਆ ਕਿ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਅਣਪਛਾਤੇ ਕੁਝ ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੇ ਚਾਕੂ ਮਾਰ ਕੇ ਗੰਭੀਰ ਜ਼ਖਮੀ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਦੋਂ ਉਹ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚੇ ਤਾਂ ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਕੁਝ ਅਣਪਛਾਤਿਆਂ ਨੇ ਉਸਦੀ ਸਕੂਟਰੀ ਖੋਹਣ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਗਈ ਸੀ ਜੱਦ ਉਸਨੇ ਸਕੂਟਰੀ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਓਸਦੇ ਪੇਟ ਵਿੱਚ ਛੁਰੇ ਮਾਰ ਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਏ।

    ਪਰਿਵਾਰ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਅਸੀਂ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾ ਰਹੇ ਸੀ ਤਾਂ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਹਨਾਂ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਤੋਂ ਜਲਦ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ। ਇਸ ਘਟਨਾ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਐਸਐਚਓ ਕੁਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੇ ਇਹ ਘਟਨਾ ਵਾਪਰੀ ਹੈ ਉਸ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਮ੍ਰਿਤਕ ਦੀ ਇੱਕ ਲੋਈ ਬਰਾਮਦ ਹੋਈ ਹੈ। ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਫੜਨ ਦੇ ਲਈ ਆਸ ਪਾਸ ਦੇ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰੇ ਖੰਗਾਲੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਜਲਦ ਹੀ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਕਰ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ।

  • जालंधरः किसानों की सरकार से 12 बजे होगी मीटिंग, खोला रेलवे ट्रैक, देखें वीडियो

    मीटिंग के बाद होगा अगला ऐलान

    जालंधर, ENS: महानगर में सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर अड़े किसानों ने लोगों का आ रही परेशानी से बड़ी राहत दी है। पिछले दिन से रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने से कई ट्रेनें रद्द हो गई। वहीं आज भी 24 ट्रेनें रद्द हुई है। जिसके बाद अब किसान लोगों को बड़ी राहत देते हुए रेलवे ट्रैक से उठ गए है। इस दौरान किसान नेता ने कहा कि  उनकी सरकार से मांगों को लेकर मीटिंग तय हो गई है। जिसके बाद उन्होंने रेलवे ट्रैक से उठने का ऐलान कर दिया है।

    किसान नेता ने कहा कि सरकार की तरफ से जो मीटिंग का उन्हें न्यौता मिला है, उसका वह स्वागत करते है। इस दौरान किसान नेता ने ऐलान किया है कि उनकी सरकार से आज मीटिंग में अगर मांगे मानी जाती है तो रेलवे ट्रैक से भी धरना उठा लिया जाएगा, नहीं तो शाम 4 बजे के बाद दोबारा धरना लगाया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक से उन्होंने धरना समाप्त नहीं किया है, कुछ समय के स्थगित कर दिया है। किसान नेता ने कहाकि वह पिछले 4 दिन से सर्दी में सड़कों पर  बैठे हुए है। ऐसे में वह भी लोगों को परेशान नहीं करना चाहते। इस दौरान उन्होंने कहा कि एडीसीपी उनके पास आए थे और कहा कि वह अपनी गाड़ियां उनके साथ ले आए और उनकी सरकार से मीटिंग करवा दी जाए।

    वहीं एडीजीपी ने कहा कि किसानों की सरकार के साथ बातचीत चल रही है। वहीं रेलवे ट्रैक को आज किसानों ने खाली कर दिया है। जिसके बाद अब धीरे-धीरे किसान वहां से हटना शुरू हो गए है। एडीजीपी  ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि आज सरकार से किसानों की मीटिंग के बाद हल निकल जाएगा और धरना समाप्त हो जाएगा। वहीं किसान नेता बलविंदर सिंह ने कहा कि रात को एडीजीपी ने उन्हें सरकार से मीटिंग का आश्वसान दिया था। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज सीएम भगवंत मान के साथ मीटिंग के बाद ही अगली नीति के बारे में बात की जाएगी। ऐसे में उन्होंने कहाकि मीटिंग में सरकार और उनमें सहमति बनने की उम्मीद है। इस दौरान उन्होंने कहा कि रेलवे ट्रैक को कुछ समय के स्थगित किया जा रहा है। आज 12 बजे उनकी सरकार से मीटिंग है। वहीं किसान नेता ने कहा है कि हाईवे अभी भी उनकी ओर से किया गया है। 

  • GPay और Paytm ने बंद की ये फ्री सुविधा, ग्राहकों को देना पड़ेगा एक्स्ट्रा चार्ज 

    GPay और Paytm ने बंद की ये फ्री सुविधा, ग्राहकों को देना पड़ेगा एक्स्ट्रा चार्ज 

    नई दिल्ली : भारत इस टैकनालजी की दुनिया में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। डिजिटल पेमेंट भारत में तेज़ी से बढ़ रही है। आज पैसों के लेन देन के लिए पेटीएम, गूगल पे, फोनपे का जमकर इस्तेमाल हो रहा है। ये तीनों ऐप्स आज देश की प्रमुख यूपीआई ऐप्स बन चुकी हैं। अगर आप भी इनका इस्तेमाल करते हैं तो बता दें कि अभी इन ऐप्स को लेकर बेहद जरूरी अपडेट आया है।

    बता दें कि ऐसे लोगों की लाखों में संख्या है जो इन ऐप्स का इस्तेमाल सिर्फ मोबाइल रिचार्ज के लिए किया करते हैं। अभी तक इन ऐप्स पर मोबाइल रिचार्ज की सुविधा पूरी तरह से फ्री हुआ करती थी, लेकिन अब रिचार्ज करने पर आपको कुछ फीस भी देनी पड़ेगी। सिर्फ मोबाइल रिचार्ज ही नहीं अगर आप पेटीएम के वॉलेट में रुपये ऐड करेंगे तो भी आपको इसके लिए सुविधा शुल्क लगेगा।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पेटीएम की ही तरह गूगल पेटीएम ने भी ग्राहकों से सुविधा शुल्क लेना शुरू कर दिया है। आप जितना बड़ा रिचार्ज करेंगे या फिर वॉलेट में जितना ज्यादा पैसा ऐड करेंगे आपसे सुविधा शुल्क उतना ज्यादा लिया जाएगा। आपको बता दें कि फोन पे काफी पहले से ही यूजर्स से सुविधा शुल्क वसूल रहा है। अब इसकी राह पर ही गूगल पे और पेटीएम ऐप ने भी चलना शुरू कर दिया है। अभी तक यूजर्स के पास फ्री में रिचार्ज कराने के कई सारे ऑप्शन थे लेकिन अब उन्हें तीनों ही प्लेटफॉर्म में रिचार्ज कराने पर सुविधा शुल्क देना पड़ेगा।