Blog

  • पंजाबः पैट्रोल पंप से तेल डलवाकर Zomato डिलीवरी ब्वॉय हुआ फरार, देखे CCTV

    पंजाबः पैट्रोल पंप से तेल डलवाकर Zomato डिलीवरी ब्वॉय हुआ फरार, देखे CCTV

    लुधियानाः पखोवाल रोड़ के नजदीक पैट्रोल पंप से बड़ी खबर सामने आई है। जहां Zomato डिलीवरी ब्वॉय पंप पर देर रात पैट्रोल डलवाने के लिए आया। इस दौरान डिलीवरी ब्वॉय ने पंप के कर्मी से बाइक में 600 का पैट्रोल डालने के लिए कहा और तेल डलवाने के बाद घटना स्थल से फरार हो गया। मामले की जानकारी देते हुए पंप कर्मी रिंकू ने बताया कि देर रात उनके पंप पर जौमैटो का डिलीवरी ब्वॉय पैट्रोल डलवाने के लिए आया था।

    इस दौरान उसने बाइक में 600 रुपए का पैट्रोल डलवाने के लिए कहा। इस दौरान पंप के कर्मी को यूपीआई करने के लिए कहा। जिसके बाद मोबाइल में नेट ना होने के कारण होटस्पार्ट मांगा। इस दौरान कुछ आगे बाइक करने के दौरान मौका देखकर फरार हो गया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पंप के कर्मी ने बताया कि उन्होंने पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौका पाकर निकल गया। 

  • ਪੰਜਾਬ : 2 ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਹੋਈ ਖੁਨੀ ਝੜਪ, ਚਲੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ, CCTV ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

    ਪੰਜਾਬ : 2 ਧਿਰਾਂ ‘ਚ ਹੋਈ ਖੁਨੀ ਝੜਪ, ਚਲੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰ, CCTV ਆਈ ਸਾਹਮਣੇ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ : ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਜਿਲਾ ਚ ਆਏ ਦਿਨ ਹੀ ਗੁੰਡਾਗਰਦੀ ਦੇ ਨੰਗੇ ਨਾਚ ਹੁੰਦੇ ਨਜਰ ਆ ਰਹੇ ਹਨ। ਤਾਜ਼ਾ ਮਾਮਲਾ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਕਸਬਾ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਚੂੜੀਆਂ ਚ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਜਿਥੇ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਰੋੜਨ ਤੋਂ 2 ਧਿਰਾਂ ਝਗੜਾ ਹੋਇਆ। ਇਕ ਧਿਰ ਨੇ ਦੂਸਰੀ ਧਿਰ ਦੇ ਘਰ ਅੰਦਰ ਵੜ ਕੇ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਹਮਲਾ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਇਸ ਹਮਲੇ ਚ 27 ਸਾਲਾਂ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਜ਼ਖਮੀ ਹੋ ਗਿਆ। ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਨੇ ਜ਼ਖਮੀ ਜਸਕਰਨ ਦੀ 85 ਸਾਲਾਂ ਬਜ਼ੁਰਗ ਅਮ੍ਰਿਤਧਾਰੀ ਦਾਦੀ ਨੂੰ ਵੀ ਨਹੀਂ ਬਖਸ਼ਿਆ। ਇਸ ਹਮਲੇ ਦੀ cctv ਵੀ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ 10 ਤੋਂ 15 ਹਮਲਾਵਰ ਤੇਜ਼ਧਾਰ ਹਥਿਆਰਾਂ ਨਾਲ ਗਲੀ ਵਿੱਚ ਭੱਜ ਕੇ ਜਸਕਰਨ ਦੇ ਘਰ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚੇ ਤੇ ਗੇਟ ਉੱਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ। ਫਿਰ ਘਰ ਅੰਦਰ ਵੜ ਕੇ ਵੇਹੜੇ ਵਿੱਚ ਬੈਠੇ ਜਸਕਰਨ ਤੇ ਹਮਲਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ, ਉਸਦੀ ਜੰਮਕੇ ਮਾਰਕੁਟਾਈ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਉਸਦੀ 85 ਸਾਲਾਂ ਦਾਦੀ ਨਾਲ ਵੀ ਮਾਰਕੁਟ ਕੀਤੀ।

    ਜ਼ਖਮੀ ਜਸਕਰਨ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਬਟਾਲਾ ਵਿਖੇ ਇਲਾਜ ਅਧੀਨ ਹੈ ਅਤੇ ਜ਼ਖਮੀ ਜਸਕਰਨ ਅਤੇ ਪਰਿਵਾਰਕ ਮੈਂਬਰ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਕੋਲ ਇਨਸਾਫ ਦੀ ਗੁਹਾਰ ਲੱਗਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਸਿਮ੍ਰਤਪਾਲ ਪੁਲੀਸ ਮੁਲਾਜਮ ਹੈ ਅਤੇ ਕੁਝ ਬੈੰਕ ਵਿੱਚ ਮੁਲਾਜਮ ਹਨ। ਜਿਸਦੇ ਕਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਓਹਨਾਂ ਤੇ ਕੋਈ ਸੁਣਵਾਈ ਨਹੀਂ ਕਰ ਰਿਹਾ। .ਓਥੇ ਹੀ ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਐਸ ਪੀ ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਗਿੱਲ ਨੇ ਇਸ ਘਟਨਾ ਬਾਰੇ ਦਸਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜ਼ਖਮੀ ਦੇ ਬਿਆਨ ਦਰਜ ਕਰਨ ਲਈ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਭੇਜੀ ਗਈ ਹੈ। ਬਿਆਨਾਂ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਜੋ ਵੀ ਹਮਲੇ ਚ ਸ਼ਾਮਿਲ ਹੋਇਆ ਉਸਦੇ ਖਿਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।

  • पंजाब : मसीह भाइचारे की तरफ से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ DC को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    पंजाब : मसीह भाइचारे की तरफ से धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ DC को दिया मांग पत्र, देखें वीडियो

    फिरोजपुर :  आज डिप्टी कमीशनर को मसीह भाइचारे की तरफ से इक्ट्ठे होकर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मांग पत्र दिया गया है। उन्होंने कहा कि धरेंद्र शास्त्री द्वारा उनके धार्मिक नारे को गलत तरीके से बोला और पेश किया गया। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

    जिसको लेकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ मामला दर्ज करके कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि मसीह भाई चारा पूरी तरह से एक है और इस तरह किसी को भी मसीह समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

  • बड़ी खबरः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का निधन

    बड़ी खबरः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान का निधन

    नई दिल्ली: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 के बीच एक बुरी खबर सामने आ रही है। 77 साल की उम्र में पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। 1970 के दशक में स्पिन गेंदबाजी की प्रसिद्ध चौकड़ी (बेदी, प्रसन्ना, चंद्रशेखर, राघवन) का हिस्सा रहे बिशन सिंह बेदी अब नहीं रहे। बिशन सिंह बेदी का जन्म 25 सितम्बर 1946 को अमृतसर में हुआ था, वे बाएं हाथ के शानदार गेंदबाज़ थे। उन्होंने भारत के लिए 1966 से 1979 तक टेस्ट क्रिकेट खेला है और वे प्रसिद्ध भारतीय स्पिन चौकड़ी का हिस्सा भी थे। उन्होंने 22 टेस्ट मैचों में भारत की कप्तानी भी की थी।

  • पंजाबः पुलिस कर्मी की हत्या को लेकर सीएम मान ने किया ऐलान

    पंजाबः पुलिस कर्मी की हत्या को लेकर सीएम मान ने किया ऐलान

    बरनालाः शहर में रविवार देर रात एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के 25 एकड़ इलाके की है, जहां रेस्टोरेंट में कबड्डी खिलाड़ियों और रेस्टोरेंट कर्मियों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद जब सिटी वन की पुलिस मौके पर पहुंची तो कथित तौर पर रेस्तरां में झगड़ा करने वाले कबड्डी खिलाड़ियों को कार में बैठने के लिए कहा गया। इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई। जहां आरोपियों ने हवलदार दर्शन सिंह पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे सिविल अस्पताल बरनाला में दाखिल करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

    उधर, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मृतक कर्मचारी के परिवार को एक करोड़ की मदद की घोषणा की है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट भी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि “कल शाम बरनाला में एक बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी… जिसमें पंजाब पुलिस के हेड कांस्टेबल दर्शन सिंह की मौत हो गई… प्रशासन और पुलिस पूरी तत्परता से काम कर रही है… दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा और कड़ी सजा दी जाएगी… दर्शन सिंह के परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना… सरकार परिवार को 1 करोड़ रुपये देगी और एचडीएफसी बैंक से भी 1 करोड़ रुपये अलग से दिए जाएंगे… बहादुर पुलिस कर्मियों के जज्बे को दिल से सलाम…।”

  • पंजाब :  किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से फूंका गया केंद्र सरकार का पुतला, देखें वीडियो

    पंजाब : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से फूंका गया केंद्र सरकार का पुतला, देखें वीडियो

    मोगा : अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन किए जा रहे है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगो की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही इनमें ज्यादातर मांगे पुरानी है। जो सरकार ने कहा था की जल्दी पूरी की जाएगी। लेकिन सरकार उनको दरकिनार कर चुकी है। वही आज पंजाब भर में 18 किसान जत्थेबंदियों की और से अपनी पुरानी मांगो को लेकर डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरने प्रदर्शन किए जा रहे है।

    इसी कड़ी के तहत आज मोगा में भी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। वही किसानों ने कहा अगर हमारी मांगो को नही पूरा किया गया तो 25 नवंबर से पंजाब के टोल प्लाजा बंद किए जाएंगे और संघर्ष को तेज किया जाएगा।

  • पंजाबः फायर बिग्रेड कर्मियों ने किया नेशनल हाईवे जाम

    पंजाबः फायर बिग्रेड कर्मियों ने किया नेशनल हाईवे जाम

    खरड़ः फायर ब्रिगेड यूनियन पंजाब के 1800 कर्मचारियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान दमकल विभाग के कर्मियों ने नेशनल हाईवे 21 पर ट्रैफिक ठप कर दिया है। आज फायर ब्रिगेड में काम करने वाले कच्चे कर्मचारियों ने अपनी-अपनी मांगों को लेकर मोहाली के नेशनल हाईवे 21 को जाम किया है। इस दौरान यूनियन नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार फायर ब्रिगेड में कर्मचारियों को स्थाई करने की बजाय नई भर्ती कर रही है।

    कर्मियों का कहना है कि फायर ब्रिगेड में कार्यरत आउटसोर्स कर्मियों को भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। मोहाली नगर निगम ने फायर ब्रिगेड में आउटसोर्स कर्मचारियों की सैलरी में कटौती कर दी है। खरड़ देसूमाजरा नेशनल हाईवे पर धरने के दौरान पंजाब प्रधान और कर्मचारियों ने कहा कि उनकी तनख्वाह कम है और इतने कम वेतन में अपने परिवार का पालन-पोषण करना मुश्किल है। उन्होंने सरकार से मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए और उनका वेतन बढ़ाया जाए।

  • पति को दिया धोखा, फिर लिव-इन पार्टनर का किया मर्डर

    पति को दिया धोखा, फिर लिव-इन पार्टनर का किया मर्डर

    नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा स्थित नांता क्षेत्र में हुई युवक की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने बताया कि युवक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही महिला ने ही उसकी हत्या की थी अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है महिला का कहना है कि वह लिव-इन पार्टनर नरेश की हरकतों से परेशान हो गई थीनरेश ने उसके अश्लील वीडियो और फोटो उसके पति को भेज दिए थे इसके बाद वह लगातार ये बोलकर परेशान कर रहा था कि अपने पति से पैसे लाकर मुझे दे। नहीं तो सारे फोटो और वीडियो वायरल कर दूंगाएसपी ने बताया कि नांता थाना क्षेत्र के एक मकान के कमरे में रामगंजमंडी निवासी नरेश (30) पुत्र जीवन गुजराती का शव मिला था, जिसके सिर पर पत्थर से वार किए गए थे

    हत्या के तीन दिन बाद कमरे से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी थीपुलिस ने मृतक की शिनाख्त होने के बाद उसके परिजनों को सूचना दी मृतक नरेश के पिता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की जांच में सामने आया कि नरेश की लिव-इन पार्टनर किरण बाई ने ही उसकी हत्या की हैपुलिस ने फिर किरण को मध्य प्रदेश के धार से गिरफ्तार कियाकिरण ने बताया कि नरेश पत्थर तोड़ने का काम करता था नरेश पिछले 8 महीनों से वह उसके साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रहा थाकिरण के 2 बच्चे भी हैं किरण ने बताया कि वो पहले से ही शादीशुदा थी लेकिन उसका नरेश के साथ अफेयर शुरू हो गयाइसके बाद वह उसे भगाकर कोटा ले आयादोनों गणेशपाल इलाके में किराए का मकान लेकर साथ में रहने लगे

    नरेश की धमकियों से परेशान हो गई थी किरण

    लेकिन इस बीच नरेश ने मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो और फोटो लिए और उसके पति को भेज दिए। नरेश यहीं नहीं रुका उसने किरण से कहा कि वो अपने पति से रुपये मांग कर लाए और उसे दें, नहीं तो वो उसके सारे वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर देगा। किरण ने बताया कि नरेश की धमकियों से वो तंग आ गई थी। इसलिए उसने नरेश को मार डालने का प्लान बनाया। किरन ने रात को सोते समय नरेश पर पत्थर से हमला कर हत्या कर दी। नरेश की हत्या के बाद वह पूरी रात कमरे के बाहर आकर बैठी रही। अगले दिन सुबह जल्दी नहाकर घर से निकल गई। दो दिन तक लाश कमरे में पड़ी रही। बाद में बदबू आने पर खुलासा हुआ।

  • पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ता व नेता आप में हुए शामिल

    पंजाबः कांग्रेस और अकाली दल के कार्यकर्ता व नेता आप में हुए शामिल

    पटियालाः चुनावों से पहले आप पार्टी ने कमर कस ली है। इसी के तहत विपक्षी दलों को आप पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार झटके दिए जा रहे है। वहीं इस बार फिर से अकाली दल और कांग्रेस को आप पार्टी ने झटका दिया है। मामले की जानकारी देते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने बताया कि गांव मायलकलां के कांग्रेस और अकाली दल के 48 कार्यकर्ताओं और नेताओं को उन्होंने आप में शामिल करवाया है। इस दौरान जोड़ामाजरा ने भाग लेने वाले नेताओं को सम्मानित किया और सभी को पार्टी में उचित सम्मान देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम लोगों की पार्टी है, जिसमें कोई भी व्यक्ति शामिल होकर पंजाब की भलाई के लिए बात कर सकता है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य में विकास कार्यों को गति दी जा रही है, वहीं शिक्षित युवाओं को विभिन्न विभागों में योग्यता के आधार पर नौकरियां भी प्रदान की जा रही हैं।

    इस मौके पर गांव मयालकलां से ‘आप’ में  कांग्रेस और अकाली कार्यकर्ताओं और नेताओं में रसपाल सिंह मंड, मालक सिंह मंड, सुखविंदर सिंह मंड, अवतार सिंह मंड, साधा सिंह मंड, कुलदीप सिंह मंड, गुरप्रीत सिंह मेंबर, रणधीर सिंह फौजी, बलदेव सिंह मंड, गुरबख्श सिंह मंड, शमशेर सिंह मंड, दलेर सिंह मंड, जसबीर सिंह मंड, भूपिंदर सिंह मंड, दविंदर सिंह मंड, कंवलजीत सिंह मंड, जसविंदर सिंह मंड, रणजीत सिंह मंड, रणजीत सिंह मंड, गुरबाज सिंह मंड, गुरबाज सिंह मंड, बलबीर सिंह फौजी, दलजीत सिंह मंड, अमरेंद्र सिंह मंड, सहजपाल सिंह मंड, अमरीक सिंह मंड, गुरमीत सिंह मंड, अतर सिंह मंड, गुरविंदर सिंह मंड, पंजाब सिंह मंड, सरवन सिंह मंड, सुबेग सिंह मंड, दर्शन सिंह, सुखविंदर सिंह, जसपाल सिंह, निशान सिंह, मोहन सिंह, महिंदर सिंह पूर्व सरपंच, दलेर सिंह ढोडा, राज सिंह, डाक्टर बलविंदर सिंह, मनजीत सिंह फौजी, रणजीत सिंह मैंबर, बलजीत सिंह, बलविंदर सिंह ढोडा, सुखजीत सिंह चीमा, जोगा सिंह ढोडा, बलविंदर सिंह ढोडा, रसपाल सिंह सुसेता, तलविंदर सिंह विरक ने शामिल होकर आम आदमी पार्टी की मजबूती के लिए दिन-रात काम करने के लिए वचनबद्धता जताई।

  • पंजाबः पू्र्व सीएम कत्ल केस के दोषी परमजीत को हाईकोर्ट से लगा झटका

    पंजाबः पू्र्व सीएम कत्ल केस के दोषी परमजीत को हाईकोर्ट से लगा झटका

    चंडीगढ़: पू्र्व सीएम बेअंत सिंह कत्लकांड के दोषी परमजीत सिंह भिओरा को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में परमजीत ने पैरोल की याचिका की दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। भिओरा ने 29 अक्टूबर को दिल्ली में अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने की इजाजत मांगी थी। पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह हत्याकांड और बुड़ैल जेलब्रेक मामले में दोषी परमजीत सिंह भिओरा ने सोमवार को हाई कोर्ट में याचिका दायर कर 6 घंटे की पैरोल की मांग की थी।

    भिओरा ने अपनी याचिका में कहा कि उनकी भतीजी की शादी 29 अक्टूबर को दिल्ली में है जिसमें वह शामिल होना चाहते हैं, इसलिए उन्हें 29 अक्टूबर को सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक इन 6 घंटों के लिए पैरोल दी जानी चाहिए। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता दें कि भिओरा पिछले 27 साल से जेल में है और फिलहाल चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में है। उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।