पंजाब : किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से फूंका गया केंद्र सरकार का पुतला, देखें वीडियो

मोगा : अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए किसानों द्वारा लगातार प्रदर्शन किए जा रहे है। लेकिन केंद्र सरकार द्वारा किसानों की मांगो की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वही इनमें ज्यादातर मांगे पुरानी है। जो सरकार ने कहा था की जल्दी पूरी की जाएगी। लेकिन सरकार उनको दरकिनार कर चुकी है। वही आज पंजाब भर में 18 किसान जत्थेबंदियों की और से अपनी पुरानी मांगो को लेकर डिप्टी कमिश्नर के दफ्तर के बाहर धरने प्रदर्शन किए जा रहे है।

इसी कड़ी के तहत आज मोगा में भी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी की ओर से केंद्र सरकार का पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया गया। वही किसानों ने कहा अगर हमारी मांगो को नही पूरा किया गया तो 25 नवंबर से पंजाब के टोल प्लाजा बंद किए जाएंगे और संघर्ष को तेज किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *