Home Panchkula पंजाबः तेज रफ्तार टिप्पर की ट्रैक्टर ट्रॉली से भीषण टक्कर, देखें CCTV

पंजाबः तेज रफ्तार टिप्पर की ट्रैक्टर ट्रॉली से भीषण टक्कर, देखें CCTV

0

श्री आनंदपुर साहिबः चंडीगढ़ मुख्य मार्ग नक्किया के बजाज एजेंसी के पास भयानक हादसा होने का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार टिप्पर ने ट्रैक्टर ट्रॉली में भीषण टक्कर हो गई। जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पलट गया और ट्रॉली भी क्षतिग्रस्त हो गई। पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और बजाज एजेंसी में खड़ी नई मोटरसाइकिलें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

आपको बता दें कि इस सड़क पर काफी ट्रैफिक रहता है। जिस समय यह भयानक हादसा हुआ उस समय बजाज एजेंसी रोड पर कोई व्यक्ति या वाहन नहीं होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि टिप्पर चालक की मानें तो उसका कहना है कि उसके टिप्पर का स्टेयरिंग छूट जाने के कारण यह हादसा हुआ है, लेकिन यह सब जांच का विषय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here