Home Panchkula पंजाब : 3 वाहनों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

पंजाब : 3 वाहनों में हुई भीषण टक्कर, देखें वीडियो

0

नंगल : श्री आनंदपुर साहिब फ्लाईओवर के पास उस वक्त हादसा हो गया, जब 3 गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा फ्लाईओवर पास हुआ जहां एक तेज रफ्तार टिप्पर ने महिंद्रा पिकअप को टक्कर मारी। जिस कारण महिंद्रा पिअकप की बस के साथ टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार महिंद्रा पिकअप में बैठे एक यात्री के सिर में चोट लग गई। जिसका इलाज किया गया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे नंगल थाना अध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी और टिपर के कागजात भी खंगाले जाएंगे। यदि कोई लापरवाही पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे इस सड़क पर वाहन की गति कम रखें और वह जल्द ही सड़क पर स्पीड बोर्ड लगाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here