Home Panchkula पंजाब : तेज रफ्तार बस ने महिला को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

पंजाब : तेज रफ्तार बस ने महिला को मारी टक्कर, मौ’त, देखें वीडियो

0

श्री आनंदपुर साहिब : विश्व शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में बस अनियंत्रित होकर महिला श्रद्धालु से टकराने का मामला सामने आया है। टक्कर के बाद महिला पहाड़ी से टकराई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक महिला यूपी के अलीगढ़ से देवी दर्शन के लिए आई थी।

आज श्री नैना देवी में उत्तर प्रदेश से काफी संख्या में बसे माता जी के दरबार में पहुंची थी। बस अड्डा पर बसों की भरमार लगी हुई थी। जानकारी के अनुसार महिला पहाड़ी किनारे थी, इसी दौरान एक बस अनियंत्रित होकर महिला से टकराई।

जिसके बाद महिला पहाड़ी से टकराई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। डीएसपी विक्रांत ने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है और पुलिस हर पहलुओं से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here