पुलिस ने बताया कि आरोपी से बरामद की गई हेरोइन की बाजार में कीमत 70 लाख रुपए है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। कोर्ट से आरोपी का रिमांड हासिल करने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी कि वह किसको सप्लाई करने जा रहा था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल है, इस नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। हालांकि बताया यह भी जा रहा है कि आरोपी पंजाब से हेरोइन लेकर आता था और हरियाणा में सप्लाई कर रहा था। पुलिस ने बताया कि आरोपी जल्द अमीर बनने की चाहत में नशे की सप्लाई के धंधे में लग गया और ट्राइसिटी में हेरोइन की सप्लाई करता था।View this post on Instagram