मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवक पिंजौर गार्डन से बद्दी की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे के बाद आरोपी पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पिंजौर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है। वहीं, बाइक सवार के एक रिश्तेदार ने बताया कि दोनों युवक किसी काम से बद्दी जा रहे थे, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिससे परिवार में शोक की लहर है।