EntertainmentBigg Boss 17 के विनर को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने...

Bigg Boss 17 के विनर को पुलिस ने लिया हिरासत में, जाने मामला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुंबई : बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच ने एक हुक्का बार में रेड मारी। जहां उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया था। सभी आरोपियों पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है। हालांकि पुलिस ने 41 A का नोटिस देकर फारूकी को जाने दिया है। जानते हैं कि पूरा मामला क्या है। बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव के बाद बिग बॉस 17 विनर मुनव्वर फारूकी विवादों में आ गए है। जानकारी के मुताबिक, सोशल सर्विस ब्रांच ने बीती रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्तिथ सबालन हुक्का पार्लर में रेड के दौरान कुछ लोगों को हिरासत में लिया।

इन लोगों में से एक मुनव्वर भी थे। पुलिस को जानकारी मिली थी कि पार्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का उपयोग हुक्का पार्लर में किया रहा है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वहीं अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, तो पुलिस द्वारा सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा सकता है। 

हालांकि मुनव्वर फारूकी को नोटिस देकर रात में ही घर जाने दिया गया। मामले में अब तक मुनव्वर की तरफ से ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।  वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जब पुलिस ने फोर्ट में चल रहे हुक्का पार्लर पर छापा मारा, तो मुनव्वर फारूकी मौके पर मौजूद थे।

टेस्ट के दौरान वो भी पॉजिटिव पाए गए। क्योंकि ये एक अपराध है। इसके लिय उन्हें दंडित कर छोड़ दिया गया है। फारूकी पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 और COTPA 2003 के तहत मामला दर्ज किया गया था। उनपर कई दूसरी धाराएं भी लगाई गई है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...