Punjab News: 26 वर्षीय Factory मालिक ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव

लुधियानाः शहर के हैबोवाल इलाके की कुंज विहार कॉलोनी में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 26 वर्षीय फैक्ट्री मालिक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अमिताभ यादव के रूप में हुई है। अमिताभ पिछले 3 साल से लुधियाना में लेडीज सूट पर कढ़ाई (एम्ब्रॉयडरी) का कारोबार कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक घटना दोपहर करीब 4 बजे की है। फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर जब किसी काम से ऊपर बने कमरे में गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक खटखटाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला तो कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा खोला तो अमिताभ का शव फंदे से लटक रहा था।

बताया जा रहा है कि अमिताभ यादव मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और उसका पूरा परिवार गांव में ही रहता है। वह अभी दो दिन पहले ही अपने परिवार से मिलकर लुधियाना वापस लौटा था। घर से आने के तुरंत बाद उठाए गए इस खौफनाक कदम से हर कोई हैरान है। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हैबोवाल के एसएचओ किशन लाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को फिलहाल कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है, जांच जारी है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img