फगवाड़ाः हाईवे पर 3 बाइक सवार लुटेरों को पिस्तौल बल पर लवली प्रोफेशनल्स यूनिवर्सिटी के छात्रों से बाइक लूट लिया। लूट के दौरान छात्रों ने विरोध ने किया लेकिन लुटेरे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट की शिकायत परिवार ने पुलिस को दी और पुलिस जांच में जुट गई। पीड़ित लुधियाना के रहने वाले शशि कुमार ने बताया कि वह लवली यूनिवर्सिटी से फगवाड़ा रेलवे स्टेशन पर दोस्त को लेने जा रहे थे कि उसी दौरान तीन लुटेरे उनके पास आए उन्होंने चलते हुए बाइक पर उन्हें धक्का दे दिया और बाइक के संतुलन बिगड़ने वह नीचे गिर गए।
उसने कहां कि लुटेरों के पास पिस्तौल थी, जिसे देख वह डर गए और लुटेरे बाइक लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने कहाकि आरोपी फगवाड़ा की ओर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार लुटेरों ने कोई मुंह नहीं ढके हुए थे। इस दौरान उसने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। घटना के दौरान उसके साथ अन्य एक्टिवा पर दोस्त सवार थे। लेकिन एक्टिवा सवार आगे चले गए थे। पीड़ित ने कहाकि लुधियाना में उसकी मोबाइल की शॉप है। घटना के दौरान लुटेरे उसका एफजेड बाइक टांग लगाकर ले गए। पीड़ित ने कहाकि पिस्तौल देखकर वह घबरा गया। ऐसे में वह एक व्यक्ति का चेहरा पहचानता है।
पीड़ित ने कहाकि वह फगवाड़ा स्टेशन पर दोस्त के पास जा रहे थे। घटना के दौरान दोस्त स्टेशन पर उनका इंतजार कर रहा था। घटना के बाद लुटेरे दोबारा वापिस आए औ कहा कि बाइक चल रहा है, जिसके बाद वह फरार हो गए। उन्होंने लूट की शिकायत संबंधित थाने की पुलिस को दी। वहीं जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम पर शिकायत मिली थी कि तीन बाइक सवार लुटेरे पिस्तौल के बाल पर बाइक लूट कर फरार हो गए हैं। वह टीम सहित मौके पर पहुँचे वह घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रहा हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
