Punjab News: CM मान और केजरीवाल ने किया हाई-टेक ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन

अस्पताल में होगा गंभीर बीमारियों का इलाज

लुधियानाः जिले में आप पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं प्रदेश मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सिविल अस्पताल में नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर का उद्घाटन किया है। नए मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर के उद्घाटन से अब गंभीर बीमारियों का उपचार भी यहां किया जा सकेगा। इस दौरान अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ओपीडी का दौरा भी किया। इस बीच उन्होंने मरीजों से बातचीत की और अस्पताल में उपचार व्यवस्था, साफ-सफाई और दवाइयों को लेकर प्रतिक्रिया ली। इस बाबत भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा आज लुधियाना में राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जी के साथ सरकारी अस्पताल का उद्घाटन किया। इस अस्पताल को नई और आधुनिक मशीनों से अपग्रेड किया गया है। अन्य अस्पतालों को भी जल्द अपग्रेड करके लोगों को समर्पित करेंगे। सरकारों का कर्तव्य होता है लोगों को सुविधाएं देना। हम अपनी जिम्मेदारी को पूरी तनदेही से निभा रहे हैं। लोगों की मेहनत का पैसा लोगों को बुनियादी सुविधाएं देने के लिए खर्च कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने लुधियाना के इंडोर स्टेडियम में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब सरकार का पिछला डेढ़ दो साल हर क्षेत्र में प्लानिंग में बीता है। अब काम करने का और एक्शन का समय आ गया है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की सबसे बड़ी समस्या नशे की है। नशे के मुद्दे पर विपक्षी पार्टियों पर निशाना कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि हमारी पार्टी ने अब नशे के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है। आप देख ही रहे हैं कि पिछले 20 दिनों से नशा तस्करों के खिलाफ बुलडोजर द्वारा कार्रवाई की जा रही है। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में नशा पाकिस्तान से आ रहा है। पुलिस में 5000 नई भर्ती की जा रही है। ये जवान पंजाब के बॉर्डर पर बीएसएफ के साथ तैनात रहेंगे ताकि नशे को प्रदेश में आने नहीं देंगे। स्वास्थ्य के मुद्दे पर केजरीवाल ने कहा कि अस्पताल शानदार बन गया है। आपको अस्पताल जाने की जरूरत न पड़े, लेकिन एक बार देखने जरूर जाएं। पहले ऐसा नहीं था। साल भर पहले जो सिविल अस्पताल गए होंगे, उन्हें पता होगा कि अकाली दल और कांग्रेस पार्टी के लोग कैसे अस्पताल के हाल छोड़कर गए थे। उन्होंने कहा कि वे 30 हजार चूहे छोड़कर गए थे। सबसे मुश्किल काम चूहे निकालना था। कोई इलाज करवाने जाता था तो दस बीमारियां लेकर आता था। सिर्फ लुधियाना ही नहीं, बहुत जल्द पंजाब के सारे सरकारी अस्पताल ऐसे ही शानदार बनेंगे। सेहत के क्षेत्र में बड़ी क्रांति आने वाली है।अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पैसे की चिंता मत करो। आप सोचते होंगे बिना पैसे काम कैसे होगा। आपके सभी काम के लिए पैसा है। इससे पहले कांग्रेस और अकाली दल यही बोलते रहे कि खजाना खाली है। सारा पैसा तो उन्होंने लूट लिया। आप सरकार सारा काम करवाएगी। अब ईमानदार सरकार है। केजरीवाल ने कहा कि विधायक गोगी जी चले गए। उनकी जगह संजीव अरोड़ा खड़े हो रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जाना है। संजीव अरोड़ा तो अभी विधायक नहीं बने हैं, उसके पहले उन्होंने इतने काम करवा दिए। विधायक बन गए तो कितने काम करवाएंगे। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता एक अप्रैल को नशे के खिलाफ पंजाब में जन आंदोलन शुरू करेंगे। तीन करोड़ जनता जिस दिन खड़ी हो गई, इन तस्करों को पंजाब छोड़कर जाना होगा। हर गांव और गली मोहल्ले में जन आंदोलन चलाया जाएगा। पंजाब से नशा खत्म करके छोड़ेंगे। केजरीवाल ने एक फोन नंबर (97791-00200) शेयर करते हुए कहा कि नशा बेचने वालों के बारे में इस नंबर पर सूचना दें। आपकी पहचान गुप्त रखी जाएगी। इसके अलावा किस घर में कौन नशा करता है और परिवार को जरूरत है। उसे सरकार मरहम लगाएगी। पूरे पंजाब में नशे का ड्रग्स सेंसश करवाया जाएगा। इलाज करवाया जाएगा। पहचान गुप्त रखी जाएगी।  

Hot this week

Now Is the Time to Think About Your Small-Business Success

Find people with high expectations and a low tolerance...

Program Will Lend $10M to Detroit Minority Businesses

Find people with high expectations and a low tolerance...

Kansas City Has a Massive Array of Big National Companies

Find people with high expectations and a low tolerance...

Olimpic Athlete Reads Donald Trump’s Mean Tweets on Kimmel

Find people with high expectations and a low tolerance...

The Definitive Guide To Marketing Your Business On Instagram

Find people with high expectations and a low tolerance...

Topics

How Mary Reagan Gave Glamour and Class to the Elites Society

Find people with high expectations and a low tolerance...

Entrepreneurial Advertising: The Future Of Marketing

Find people with high expectations and a low tolerance...

Mobile Marketing is Said to Be the Future of E-Commerce

Find people with high expectations and a low tolerance...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img