Home Punjab 3.5 लाख की नकदी सहित Punjab के 2 Professors गिरफ्तार

3.5 लाख की नकदी सहित Punjab के 2 Professors गिरफ्तार

0
3.5 लाख की नकदी सहित Punjab के 2 Professors गिरफ्तार

कांगड़ाः विजिलेंस टीम ने पंजाब के 2 प्रोफेसरों से 3.5 लाख रुपए की नगदी बरामद कर दोनों को काबू किया है। टीम का कहना है कि जब दोनों से पैसों को लेकर पूछताछ की गई तो दोनों सही जवाब नहीं दे पाए। विजिलेंस को शक है कि आरोपियों ने रिश्वत ली होगी। विजिलेंस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विजिलेंस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर विजिलेंस टीम ने कांगड़ा के रक्कड़ पुलिस थाना के अंतर्गत पंजाब नंबर की एक क्रेटा कार को पकड़ा। इसमें दो व्यक्ति राकेश चावला निवासी न्यू फ्लैट्स जीएसएस कॉम्प्लेक्स कॉलोनी फरीदकोट, पंजाब और पुनीत कुमार निवासी केसी रोड कॉलोनी, जिला बरनाला पंजाब सवार थे। इनसे नकदी भी बरामद पकड़ी गई है। दोनों पंजाब की दो अलग-अलग यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत थे।

विजिलेंस प्रवक्ता के अनुसार, पता चला है कि उन्होंने हाल ही में पालमपुर क्षेत्र के एक विश्वविद्यालय में इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च का निरीक्षण किया था। इस कार्य के लिए इन दोनों को फार्मेसी काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया था। ऐसी आशंका है कि उन्हें अवैध लाभ पहुंचाने के लिए संबंधित संस्थान से अनुचित लाभ लिया गया हो। दोनों के खिलाफ विजिलेंस के धर्मशाला थाना में भ्रष्टाचार अधिनियम 1988 (2018 में संशोधित) की धारा 13 (2) के तहत मामला दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया गया है। विजिलेंस की टीम ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here