Blog

  • आज का राशिफल, 8 नवंबर 2025

    आज का राशिफल, 8 नवंबर 2025

    आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 6 बजकर 32 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ आज रात 10 बजकर 3 मिनट तक मशविरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है। ऐसे में ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए शुभ फल लेकर आई है, लेकिन कुछ राशियों को आज विशेष सतर्क रहने की जरूरत है।

    मेष राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन की शुरुआत में कुछ परेशानियां रह सकती है लेकिन धैर्य और संयम से आप उनका समाधान निकाल ही लेंगे। अपने भाई-बहनों के साथ रिश्ते में मधुरता रखें, क्योंकि उनके द्वारा आपकी किसी खास परेशानी का समाधान हो सकता है। आज आपसी प्रयासों से पारिवारिक वातावरण सुकून भरा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। इस राशि के जो लोग संगीत के क्षेत्र में रुझान रखते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

    वृष राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी मित्र अथवा रिश्तेदार की व्यक्तिगत समस्या को लेकर समाधान निकालेंगे। आज बातचीत करते समय शब्दों के चयन पर बहुत अधिक ध्यान रखें। आज कार्यक्षेत्र में पब्लिक डीलिंग और मार्केटिंग संबंधी कार्यों में व्यस्तता रहेगी। हालांकि अधिकतर काम फोन द्वारा ही संपन्न हो जाएंगे। आज आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा इससे आपका काम आसान होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति भी ठीक-ठाक रहेगी।

    मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका कोई पूराना दोस्त आपको फोन कर के सरप्राइज देगा, आपकी ख़ुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज अपने विचारों में सकारात्मकता बनाए रखने से अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से अंजाम देंगे। आज किसी योजना पर भी पारिवारिक विचार विमर्श हो सकता है। पिछले कुछ समय से चल रही किसी समस्या का समाधान मिलने से मानसिक शांति मिलेगी। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे, लोग आपका सपोर्ट करेंगे, आपको राहत मिलेगी।

    कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा और साथ ही आपको धन कमाने का नया जरिया भी मिल सकता है। आज व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ आप सामाजिक और पारिवारिक गतिविधियों के लिए भी उचित समय निकाल लेंगे और आपका वर्चस्व, मान-सम्मान भी बना रहेगा। पिछले कुछ समय से अपने भावी लक्ष्य के प्रति की गई मेहनत के अनुकूल परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। बेवजह के मामले सामने आ सकते हैं, इससे बच कर रहें।

    सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज कोई व्यक्तिगत कार्य संपन्न हो जाने से आप उन गतिविधियों में भी ध्यान दे पाएंगे। घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा व देखभाल का पूरा ध्यान रखें। उनका आशीर्वाद व स्नेह आपके लिए संजीवनी का काम करेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आगमन से खुशनुमा माहौल रहेगा। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस कर रही हैं उनका दिन व्यस्तता से भरा होगा, लेकिन शाम को अपनी फैमिली के साथ अच्छा समय बिताएंगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग मिलने से बिगड़े काम भी बन जायेंगे।

    कन्या राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज दूसरों के मामलों में ज्यादा टोका-टाकी ना करें और ना ही बिन मांगे सलाह दें। किसी भी प्रकार की भविष्य संबंधी योजनाएं बनाते समय दूसरों के निर्णय की अपेक्षा अपनी सूझ-बूझ को अधिक प्राथमिकता देंगे। आज सकारात्मक माहौल रहेगा। फोन कॉल द्वारा कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने की संभावना है। शुभचिंतक की मदद से जमीन-जायदाद संबंधी कोई रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। आप अपने परिवार वालों को किसी बड़े रेस्टॉरेंट में ट्रीट देंगे।

    तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

    वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कोई उलझन जो मन में चल रही है वो आज किसी दोस्त से शेयर करने से दूर हो सकती है। आज आप अपनी योग्यता और मेहनत द्वारा कारोबार में किसी खास काम को आसानी से अंजाम देंगे। किसी पार्टी के साथ नए प्रोजेक्ट पर कार्य करने के लिए बातचीत शुरू हो सकती है। ऑफिशियल कामों में आपकी मदद की तारीफ होगी। आपकी आध्यात्मिक और धार्मिक मामलों में रुचि बढ़ेगी। किसी मित्र-सहयोगी की सहायता से आपके बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और पिछले दिनों किए गए प्रयासों से सफलता मिलेगी।

    धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। आज कुछ खास लोगों से मिलने का मौका मिले तो आलस करने की बजाय तुरंत हासिल करेंगे। यह मौका आपके लिए भविष्य में फायदेमंद साबित होने वाले हैं। घर के रखरखाव तथा सब सुविधा संबंधी चीजों की खरीदारी में बेहतरीन दिन बीतेगा। छात्रों को अपनी पढ़ाई से संबंधित कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि भी मिलेगी। इस राशि के जो लोग किसी फैक्ट्री से जुड़े बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। आज किसी काम में बड़ों की सलाह मिलेगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा।

    मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आपने अब तक जिस सपने को पूरा करने के लिए मेहनत की है उसका रिजल्ट आज आपको मिलने वाला है। आज किसी नजदीकी व्यक्ति के सलाह से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस समय अपने विचारों को सकारात्मक बनाना अति आवश्यक है। स्वभाव में शक और संशय जैसी स्थिति ना बनने दें, नहीं तो आपको उलझन हो सकती है। घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर अमल करना आपके लिए सहायक रहेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए खूब मेहनत करेंगे। आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।

    कुम्भ राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आप किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिये जा सकते हैं। आज भाइयों के साथ अच्छा ताल-मेल बनाकर रखें। खर्च करते समय अपने बजट का ध्यान भी जरूर रखें। आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में और अधिक मेहनत करनी होगी। आज कारोबार में नई शुरुआत के लिए खास संपर्क सूत्रों से कोई बेहतरीन कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे तो आपका काम समय से पूरा हो जायेगा। आज किसी से मदद मांगने में संकोच न करें, मदद लेने से आपको लाभ हो सकता है।

    मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अपने खान-पान की तरफ भी आपको ध्यान देने की जरूरत है। आज दिन का अधिकतर समय घर-परिवार की सुख-सुविधा संबंधी वस्तुओं की खरीदारी में ही बीतेगा। किसी दोस्त की समस्या हल करने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। इससे आपकी छवि और व्यक्तित्व में और अधिक निखार आएगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको आलस करने से बचना चाहिए। जितना एकाग्रचित्त होकर काम करेंगे, आपको उतनी ही जल्दी सफलता मिलेगी।

  • Jalandhar दौरे पर आये CM नायब सैनी ने राहुल गांधी को लेकर कसा तंज, देखें वीडियो

    Jalandhar दौरे पर आये CM नायब सैनी ने राहुल गांधी को लेकर कसा तंज, देखें वीडियो

    जालंधर:(ENS) जालंधर के प्रसिद्ध श्री सिद्ध शक्तिपीठ देवी तालाब मंदिर में आज (शुक्रवार) से सरोवर की सफाई का कार्यक्रम शुरू हो गया है। इस कार्यक्रम की शुरुआत पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने की। इसके बाद शाम को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी भी देवी तालाब पहुंचे और कार सेवा (सेवा के रूप में सफाई) में हिस्सा लिया।

    सीएम सैनी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
    देवी तालाब में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सीएम नायब सैनी ने कहा,“मैं पवित्र देवी तालाब के दरबार में खड़ा हूं। यहां से कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी आजकल फ्रस्ट्रेशन में हैं, इसलिए कुछ भी बोल देते हैं। कभी कहते हैं कि EVM चोरी हो गई, कभी कहते हैं कि वोट चोरी हो गए। मुझे लगता है, कल को वह यह भी कहेंगे कि कांग्रेस ही चोरी हो गई।” उन्होंने कहा कि राजनीति में ऐसे बयान जनता को भ्रमित करते हैं, जबकि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है।

    सीएम सैनी ने कहा कि पंजाब सरकार ने जब सत्ता संभाली थी, तब लोगों से अच्छी शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार देने का वादा किया था। लेकिन आज हालत यह है कि न तो शिक्षा व्यवस्था सुधरी है, न ही रोजगार के अवसर बढ़े हैं। उन्होंने कहा, “मैंने तरनतारन में उप-चुनाव के दौरान भी कहा था कि हरियाणा की जनता को ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाएं, सड़कें और उद्योग लगातार बेहतर हो रहे हैं।”

    देवी तालाब मंदिर परिसर में हुए कार सेवा कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और स्थानीय लोग शामिल हुए। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया और सीएम नायब सैनी ने सरोवर की सफाई कार्य की शुरुआत खुद फावड़ा चलाकर की। मौके पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

     

  • विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना ने मुख्यमंत्री को दिया माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का निमंत्रण

    विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना ने मुख्यमंत्री को दिया माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव का निमंत्रण

    ऊना/सुशील पंडित: चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन बबलू और उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने आज (शुक्रवार) को शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से सौजन्य भेंट की और माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2025 का निमंत्रण पत्र भेंट किया।

    बता दें, भव्य माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव 2025 का आयोजन 14 से 16 नवम्बर तक किया जाएगा। यह तीन दिवसीय महोत्सव माता श्री चिंतपूर्णी जी के दिव्य आशीर्वाद को समर्पित एक आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और भक्ति से परिपूर्ण उत्सव होगा, जो श्रद्धा, भक्ति और परंपरा का अनुपम संगम प्रस्तुत करेगा।

    विधायक सुदर्शन बबलू ने कहा कि यह महोत्सव चिंतपूर्णी धाम की आध्यात्मिक आभा और क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और उत्सव का अद्भुत अनुभव होगा।

    उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव को भव्यता और व्यापक जनसहभागिता के साथ संपन्न करवाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष का महोत्सव संगठन, अनुशासन और सांस्कृतिक विविधता का उत्कृष्ट उदाहरण बने।

    यह पावन आयोजन पूरे क्षेत्र से हजारों श्रद्धालुओं को एक साथ जोड़ते हुए भक्ति, संस्कृति और समर्पण की भावना को नई ऊर्जा प्रदान करेगा।

  • Himachal News: अंब की अक्षरा और महक को एसडीएम अंब ने किया सम्मानित

    Himachal News: अंब की अक्षरा और महक को एसडीएम अंब ने किया सम्मानित

    ऊना/सुशील पंडित: सक्षम बॉक्सिंग क्लब, अंब की दो होनहार खिलाड़ी अक्षरा और महक भारद्वाज को आज एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने सम्मानित किया। दोनों खिलाड़ियों ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 28 अगस्त से 3 नवम्बर तक आयोजित अंडर-17 बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता है।

    एसडीएम अंब ने कहा कि अक्षरा और महक की यह उपलब्धि अंब क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे जिला ऊना और हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि इन बेटियों ने कड़ी मेहनत और लगन से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।

    उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर कदम बढ़ाने चाहिए, क्योंकि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच भी विकसित करते हैं।

    इस प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की कुल 12 बालिका बॉक्सर खिलाड़ियों ने भाग लिया था। मेडल जीतकर लौटने पर दोनों खिलाड़ियों का मेहतपुर बॉर्डर पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

    एसडीएम अंब ने बताया कि सक्षम बॉक्सिंग क्लब, अंब में करीब 60 खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं, जिनमें से कई खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में ये खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर सक्षम बॉक्सिंग क्लब के बॉक्सिंग कोच राजेश और सरोज शर्मा सहित अन्य उपस्थित र

  • Punjab News: Aura Garden में भीषण आग लगने की Cctv Footage आई सामने

    Punjab News: Aura Garden में भीषण आग लगने की Cctv Footage आई सामने

    मोहाली। हरियाणा के पंचकूला बॉर्डर के पास स्थित जीरकपुर-शिमला रोड पर बने Aura गार्डन बैंक्वेट हॉल में पिछले रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई थी। जिसकी आज सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। जिसमें देखा जा रहा है कि आतिशबाजी के चलते चिंगारी गिरने से आग लग जाती है। इसके बाद देखते-देखते ही आग फैल जाती है। फिर मौके पर मौजूद लोग इधर से उधर भागते नजर आ रहे हैं।

    रविवार को Aura गार्डन में लगी थी भीषण आग
    Aura गार्डन बैंक्वेट हॉल में पिछले रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान अचानक भीषण आग लग गई थी। देखते ही देखते आग ने पूरे हॉल को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई थी। जिसके बाद शादी समारोह में पहुंचे लोग खाना और डांस छोड़कर भागने लगे थे।

    शादी समारोह के दौरान मचा था हड़कंप
    हॉल के अंदर शादी का कार्यक्रम चल रहा था, तभी आग लग गई। धुआं फैलते ही मेहमानों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। कई गाड़ियों और सजावट का सामान आग की लपटों में घिर गया।

    पास के बैंक्वेट हॉल तक पहुंच गई आग
    आग इतनी भीषण थी कि Aura Garden के साथ लगते Shekho Banquet Hall तक लपटें पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

  • हिमाचल की बेटियां देश की नई पहचान, राज्यपाल ने रेणुका ठाकुर पर जताया गर्व

    हिमाचल की बेटियां देश की नई पहचान, राज्यपाल ने रेणुका ठाकुर पर जताया गर्व

    शिमला: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने विद्यार्थियों से खुद पर विश्वास करने, असीमित सपने देखने और सामाजिक परिवर्तन का वाहक बनने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल अवसरों का लाभ उठाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी आंतरिक शक्ति और क्षमता को साकार करने के बारे में है। राज्यपाल आज सेंट बीड्स कॉलेज, शिमला द्वारा आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘सिम्फोरिया 2025’ के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

    उन्होंने कहा कि यह केवल सांस्कृतिक उत्सव नहीं है बल्कि प्रतिभा, रचनात्मकता और सशक्तिकरण का उत्सव है जो इस शैक्षणिक संस्थान की गौरवशाली विरासत को दर्शाता है। वर्ष 1904 में अपनी स्थापना के बाद महिला शिक्षा में उल्लेखनीय योगदान के लिए सेंट बीड्स कॉलेज की सराहना करते हुए राज्यपाल ने इसे उत्तर भारत में शिक्षा और प्रगतिशील विचारों का एक प्रकाश स्तंभ बताया। उन्होंने शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ छात्राओं में चरित्र, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए कॉलेज प्रशासन की सराहना की।

    सिम्फोरिया 2025 के प्रमुख विषयों जैसे लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण जागरूकता, भारतीय ज्ञान प्रणाली और संस्कृति एवं विविधता पर प्रकाश डालते हुए राज्यपाल ने कहा कि ये वर्तमान समय में अत्यंत प्रासंगिक हैं। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण के बिना कोई भी समाज प्रगति नहीं कर सकता, जबकि पर्यावरण जागरूकता और भारतीय ज्ञान प्रणाली सतत विकास और सांस्कृतिक पहचान की नींव रखते हैं।
    शुक्ल ने कहा कि युवा महिलाएं आधुनिक भारत की नई पहचान का प्रतिनिधित्व करती हैं। उनकी ऊर्जा, रचनात्मकता और दूरदर्शिता राष्ट्र के भविष्य को आकार देगी। महिला क्रिकेट विश्व कप में भारत की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि हिमाचल की बेटी रेणुका ठाकुर ने इस जीत में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई और राज्य का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि चाहे खेल हो, शिक्षा हो या सशस्त्र बल, हिमाचल की बेटियां आगे बढ़कर नेतृत्व कर रही हैं और हमें उन पर बहुत नाज है।

    राज्यपाल ने विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी अवलोकन किया और उनकी सराहना की। कॉलेज की प्रधानाचार्या सिस्टर रोज़ली ने राज्यपाल का स्वागत किया और उन्हें सिम्फोरिया 2025 की विस्तृत जानकारी दी। राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी, संकाय सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

     

  • Nurse का खौफनाक कदम, 10 मरीजों को लगाया Poison वाला Injection, मौत

    Nurse का खौफनाक कदम, 10 मरीजों को लगाया Poison वाला Injection, मौत

    इंटरनेशनल डेस्क। दुनिया भर में अक्सर कहा जाता है कि डॉक्टर और नर्स मरीजों के लिए भगवान का रूप होते हैं, क्योंकि वे जिंदगी बचाने का काम करते हैं। लेकिन जब वही मेडिकल स्टाफ किसी की मौत का कारण बन जाए, तो यह किसी भी परिवार के लिए बहुत बड़ा सदमा होता है। जर्मनी से एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आइये इसे विस्तार से जानते हैं…

    रात की ड्यूटी बनी मौत का कारण
    पश्चिमी जर्मनी के वूर्सेलन (Wuerselen) शहर के एक अस्पताल में एक नर्स ने रात की ड्यूटी के दौरान मरीजों को जानलेवा दवाइयां देना शुरू कर दिया। वह ऐसा इसलिए करती थी ताकि मरीज गहरी नींद में चले जाएं और उसे रात में ज्यादा काम न करना पड़े। इसके परिणामस्वरूप 10 मरीजों की मौत हो गई और 27 मरीजों को जान से मारने की कोशिश की गई। यह घटनाएं दिसंबर 2023 से मई 2024 के बीच हुईं।

    दर्द और नींद की दवाओं से हुईं मौतें
    अदालत में पेश किए गए सबूतों के अनुसार, नर्स ने मरीजों को मॉर्फीन और मिडाजोलम जैसी तेज असर वाली दवाइयाँ दीं। ये दवाएँ ज़्यादा मात्रा में देने पर मरीजों की मौत का कारण बन सकती हैं। नर्स का मकसद इलाज करना नहीं, बल्कि मरीजों को जल्दी सुलाना था ताकि उसे ड्यूटी में मेहनत न करनी पड़े।

    2020 से इस अस्पताल में काम कर रही थी
    अभियोजन पक्ष ने अदालत में बताया कि यह नर्स उन मरीजों से चिढ़ जाती थी जिन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत होती थी। धीरे-धीरे वह खुद को “जिंदगी और मौत की मालिक” समझने लगी थी। यानी वह तय करती थी कि कौन जिंदा रहेगा और कौन नहीं। नर्स ने 2007 में नर्सिंग की ट्रेनिंग पूरी की थी और 2020 से इस अस्पताल में काम कर रही थी।

    अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
    2024 में पुलिस ने नर्स को गिरफ्तार किया। जब मामला अदालत में पहुंचा, तो जज ने कहा कि उसका अपराध “बहुत गंभीर और निर्मम” है। इसलिए अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई, और यह भी तय किया कि 15 साल तक उसे जेल से रिहाई का कोई मौका नहीं मिलेगा।

    अब भी चल रही है जांच
    जांच अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि क्या नर्स ने और भी मरीजों की जान ली थी। इसके लिए कुछ मरीजों की कब्रें खोदकर दोबारा पोस्टमॉर्टम किया जा रहा है ताकि नए सबूत मिल सकें। अगर आगे और सबूत मिलते हैं, तो इस नर्स पर नए मुकदमे भी चलाए जा सकते हैं।

     

  • नशे के विरुद्ध एक युद्ध अभियान के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन

    नशे के विरुद्ध एक युद्ध अभियान के तहत जागरूकता शिविरों का आयोजन

    ऊना/सुशील पंडित: नशे के विरुद्ध एक युद्ध अभियान के अंतर्गत आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल में जिला बाल संरक्षण अधिकारी कमलदीप सिंह की अध्यक्षता में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों, बच्चों के प्रति यौन अपराधों, और बच्चों की सुरक्षा से संबंधित कानूनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही कार्यक्रम में कुल 695 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

    शिविर के दौरान बच्चों को यौन अपराधों से बच्चों की सुरक्षा अधिनियम, 2012 (पॉक्सो एक्ट), मनोदैहिक पदार्थ अधिनियम, 1985 (एनडीपीएस एक्ट), बाल तस्करी, बाल श्रम, बाल विवाह और साइबर अपराधों से संबंधित जानकारियां दी गईं। साथ ही, मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के अनाथ बच्चों के लिए उपलब्ध सुविधाओं, मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना, 2023 के तहत 18 से 27 वर्ष तक के अनाथ युवाओं के लिए सहायता योजनाओं, मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और सामर्थ्य योजना के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

    कमलदीप सिंह ने बच्चों और अध्यापकों से आग्रह किया कि वे इन जानकारियों को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुँचाएं ताकि अधिक से अधिक लोग इन महत्वपूर्ण योजनाओं और कानूनों से अवगत हो सकें।

    इन शिविरों में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टक्का के प्रधानाचार्य वरिंदर कपिला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बसाल की प्रधानाचार्य कविता संधू, विद्यालय स्टाफ तथा जिला बाल संरक्षण इकाई ऊना की टीम के सदस्य उपस्थित रहे।

  • स्किल डेवलपमेंट संस्थान के छात्रों को आग के प्रति किया अलर्ट, फायर ब्रिगेड ने की मॉक ड्रिल

    स्किल डेवलपमेंट संस्थान के छात्रों को आग के प्रति किया अलर्ट, फायर ब्रिगेड ने की मॉक ड्रिल

    ऊना/सुशील पंडित: अग्निशमन विभाग ऊना  द्वारा स्किल डेवलपमेंट संस्थान ऊना के छात्रों को अग्निशमन यंत्रों व आग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियों को लेकर एक प्रयोगात्मक ट्रेनिंग का आयोजन किया गया।जिसमें अग्निशमन अधिकारी सुरेश कुमार  ने छात्रों को अग्निशमन यंत्रों के बारे में विस्तार से बताया तथा इन यंत्रों का जरूरत पड़ने पर प्रयोग करने   के तरीके बताए ।

    आग के प्रकार , किस आग पर कौन सा यंत्र प्रयोग करना है प्रैक्टिकल करके बताया गया । छात्रों को सुरक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि वे ये सब जानकारियां  अपने गांव , शहर व क्षेत्र में रहने वाले लोगों के साथ साझा करें तथा आग लगने की स्थिति में  नजदीकी फायर स्टेशन को तुरंत सूचित करें।जब तक अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच नहीं जाते तब तक अपनी सामाजिक जिम्मेवारी को समझते हुए आग को रोकने के प्रयास जारी रखें।  स्किल डेवलपमेंट संस्थान की ओर से फायर स्टेशन ऊना  के समस्त स्टाफ का आभार जताया है।

  • दिव्यांगों के जीवन में नई रोशनी, पंजाब सरकार ने बाँटे 287 करोड़ से ज़्यादा की सहायता

    दिव्यांगों के जीवन में नई रोशनी, पंजाब सरकार ने बाँटे 287 करोड़ से ज़्यादा की सहायता

    चंडीगढ़: सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए वचनबद्ध है और विशेष रूप से दिव्यांग व्यक्तियों की सहायता एवं उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर केंद्रित होकर कार्य कर रही है।डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा अब तक दिव्यांग व्यक्तियों को वित्तीय सहायता के रूप में 287.95 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं, जिनका लाभ 2,76,175 योग्य लाभार्थियों को प्राप्त हुआ है।

    उन्होंने कहा कि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025–26 के दौरान 495 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है।डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि दिव्यांग व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना पंजाब सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। इस दिशा में सरकार न केवल वित्तीय सहायता प्रदान कर रही है, बल्कि उन्हें रोज़गार के अवसर, कौशल विकास प्रशिक्षण और सुविधाजनक बुनियादी ढांचे के माध्यम से सशक्त बनाने के कदम भी तेजी से उठा रही है।

    उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल सहायता देना नहीं, बल्कि हर दिव्यांग व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए चलाई जा रही वित्तीय सहायता योजना का लाभ हर योग्य लाभार्थी तक पहुँचाया जाए, ताकि कोई भी हकदार व्यक्ति इस सहायता से वंचित न रह जाए।