Blog

  • Fortuner चलाते हुए सरपंच को आया हार्ट अटैक, मौत, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी

    Fortuner चलाते हुए सरपंच को आया हार्ट अटैक, मौत, डिवाइडर पर चढ़ी गाड़ी

    कोटाः फॉर्च्यूनर चला रहे सरपंच की हार्टअटैक से मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान सरपंच की गाड़ी तेजी से डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी और उतर गई। आसपास के लोगों को लगा की ड्राइवर ने नशे में एक्सीडेंट कर दिया है, लेकिन पास जाकर देखा तो बोराबास के प्रशासक अर्जुन गुंजल (55) बेसुध मिले। लोगों ने उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में दाखिल करवाया, लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी देते गुंजल के रिश्तेदार भरत गुर्जर ने बताया कि वे स्वस्थ थे। मंगलवार को वह सुबह किसी काम से कोटा आए थे। शाम को घटना से कुछ समय पहले उन्हें उल्टी हुई, तब वे गैस की समस्या बताकर निकल गए। घर लौटते वक्त एरोड्रम रोड पर उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी सीधे डिवाइडर से जा टकराई।

    वहीं अर्जुन को हॉस्पिटल पहुंचाने वाले राहगीर चीरज शर्मा ने बताया कि हॉस्पिटल ले जाते समय उनकी सांसें चल रही थीं, लेकिन जवाहर नगर पेट्रोल पंप के पास एकदम सांसें थमी और संभवतः वहीं उनकी मौत हो गई।

  • Punjab News: GT Road पर AAP Party से राज्यसभा सांसद के बेटे का हुआ एक्सीडेंट

    Punjab News: GT Road पर AAP Party से राज्यसभा सांसद के बेटे का हुआ एक्सीडेंट

    लुधियानाः पंजाब से राज्यसभा सांसद और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन राजेंद्र गुप्ता के बेटे का जीटी रोड पर एक्सीडेंट हो गया। गनीमत यह रही कि घटना में वह बाल-बाल बच गए। मिली जानकारी के अनुसार देर रात राज्यसभा सांसद राजेंद्र गुप्ता के बेटे अभिषेक गुप्ता अपनी लग्जरी कार (लेक्सस एलएक्स 570) से दिल्ली से लौट रहे थे। इस दौरान जब वह राजपुरा पहुंचे तो जीटी रोड पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी।

    हादसा इतना भयानक था कि हादसे में गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान अभिषेक गुप्ता और कार में सवार अन्य सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

  • न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीते Zohran Mamdani, पहली स्पीच में साधा Donald Trump पर निशाना

    न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीते Zohran Mamdani, पहली स्पीच में साधा Donald Trump पर निशाना

    नई दिल्ली: अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद हुए पहले बड़े चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है। न्यूयॉर्क सिटी के मेयर चुनाव में डेमोक्रेट उम्मीदवार जोहरान ने एंड्रयू क्यूमो को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। अपनी विक्ट्री स्पीच में उन्होंने भारत के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरु का भी जिक्र किया है। ममदानी ने उनकी बात को याद करते हुए कहा कि – आज रात हम पुराने से नए कदम की ओर बढ़ रहे हैं।

    इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम है

    अपनी स्पीच में जोहरान ने कहा कि – ‘मैं जवाहरलाल नेहरु के शब्दों के बारे में सोचता हूं इतिहास में ऐसा क्षण बहुत कम आता है जब हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ाते हैं। जब एक युग का अंत होता है और एक राष्ट्र की आत्मा को अभिव्यक्ति मिलती है। आज हम पुराने से नए की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो यह जीत सभी बाधाओं के बाद भी डेमोक्रेटस के लिए एक बड़ी सफलता मानी जा रही है। अपनी विकट्री स्पीच में ममदानी ने कहा है कि न्ययॉर्क अप्रवासियों का शहर बना रहेगा। एक ऐसा शहर आप्रवासियों ने बनाया है, आप्रवासियों के द्वारा संचालित है और आज रात से आप्रावासियों द्वारा नेतृत्व भी किया जाएगा’।

    मेहनतकश वर्ग की आवाज होगी मजबूत

    अपनी जीत के भाषण में ममदानी ने आगे कहा कि – ‘आज हमने एक राजनीतिक वंश उखाड़ फेंका है। न्यूयॉर्क अब एक ऐसे शहर के रुप में आगे बढ़ेगा जो प्रवासियों द्वारा बनाया गया है, चलाया गया है और अब उनके नेतृत्व में ही संचालित होगा’। अपने समर्थकों से उन्होंने कहा – ‘भविष्य अब हमारे हाथों में है। यह शहर टैक्सी चालकों, नर्सों, रसोईयों और बोडेगा दुकानदारों का है। यह लोकतंत्र भी उन्हीं का है। अपने अभियान के दौरान एक टैक्सी चालक रिचर्ड के साथ की गई 15 दिन की भूख हड़ताल भी याद की’। उन्होंने कहा कि अब हम सिटी हॉल में है। यह जीत मेहनतकश वर्ग की आवाज को मजबूत बनाने के लिए है।

    एक नया युग होगा शुरु

    अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद ब्रुकलिन में समर्थकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि – ‘आज रात हमने पुराने से एक नए युग में कदम रख दिया है। अब समय आ चुका है कि स्पष्टा और दृढ़ता से यह बताया जाए कि यह नया दौर किसके लिए और क्या लेकर आएगा। अपने भाषण में उन्होंने कहा है कि न्यूयॉक अब बहानों को नहीं बल्कि एक साहसिक दृष्टि का युग देखेगा। इस नए युग का केंद्र बिंदु होगा जीवन-यापन की बढ़ती लागत पर काबू पाने का महत्वकांक्षी एजेंडा जैसा कि इस शहर ने फियोरेलो ला गार्डिया के दौर के बाद कभी नहीं देखा’।

    डोनाल्ड ट्रंप को दे डाली सीधी चुनौती

    ममदानी ने डोनाल्ड ट्रंप को सीधी चुनौती देते हुए कहा है कि – ‘अगर कोई शहर है जो ट्रंप जैसे नेता को हराना चाहता है तो वह वही शहर है जिसने उसे पैदा किया था। अब न्यूयॉर्क एक नई पीढ़ी के बदलाव का नेतृत्व करेगी जो सत्ता के केंद्रीकरण और अधिनायकवाद का पूरी हिम्मत से मुकाबला करेगा। किसी तानाशाह को डराने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि उन हालात को खत्म कर देना जिसने उसको ताकत दी हो।  
  • Jalandhar News: Adampur Airport पर दोनों फ्लाइट्स के समय में हुआ बदलाव

    Jalandhar News: Adampur Airport पर दोनों फ्लाइट्स के समय में हुआ बदलाव

    जालंधर, ENS: पंजाब सहित जालंधर में बीते दिन अचानक मौसम में हुए बदलाव के बाद ठंड ने दस्तक दे दी है। वहीं नवंबर के पहले सप्ताह में रात का तापमान गिरने लगा है। देर रात तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा। दूसरी तरफ मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार व बुधवार को गुरदासपुर, पठानकोट, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर में हल्की वर्षा या बौछारें हो सकती है। वहीं सर्दी के मौसम के चलते आदमपुर एयरपोर्ट से चलने वाली दोनों फ्लाइट्स के समय में बदलाव किया गया है।

    सर्दी के कारण यात्रियों को परेशानी न हो ऐसे में प्रशासन द्वारा समय में बदलाव को लेकर यह जानकारी सांझा की गई है। जानकारी देते हुए एयरपोर्ट निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा आदमपुर-मुंबई इंडिगो फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है। यह फ्लाइट अब मुंबई से आदमपुर के लिए दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 4:20 बजे आदमपुर पहुंचेगी। आदमपुर से शाम 4:50 बजे रवाना होकर शाम 7:20 बजे मुंबई पहुंचेगी।

    इसी प्रकार हिंडन से आदमपुर आने वाली स्टार एयर की फ्लाइट हिंडन से दोपहर 2 बजे रवाना होकर दोपहर 3 बजे आदमपुर पहुंचेगी। आदमपुर से दोपहर बाद 3:25 बजे रवाना होकर शाम 4:25 बजे हिंडन पहुंचेगी। निदेशक पुष्पिंदर निराला ने बताया कि यह नया समय मौसम में बदलाव के अनुसार निर्धारित किया गया है। जिसे मौसम के अनुसार फिर से बदला जा सकता है।

     

  • भीषण सड़क हादसे में मशहूर डांसर की मौत, देखें CCTV

    भीषण सड़क हादसे में मशहूर डांसर की मौत, देखें CCTV

    कोलकाताः बेंगलुरु में भीषण सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से मशहूर डांसर की मौत हो गई। दरअसल, इस हादसे में टीवी रियलिटी शो की डांसर 36 वर्षीय सुधींद्र की मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि सुधींद्र कार के बाहर थे, तभी ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। इस हादसे में उसकी मौत हो गई। डांसर सुधींद्र भाई के साथ बेंगलुरु जा रहे थे, लेकिन रास्ते में एक छोटी सी तकनीकी खराबी उनकी जान ले गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुधींद्र ने हाल ही में एक नई मारुति सुजुकी ईको कार खरीदी थी। वो उसी गाड़ी से अपने भाई के पास बेंगलुरु जा रहे थे। सफर के बीच में कार में अचानक कुछ खराबी आ गई। उन्होंने गाड़ी को नेलमंगला तालुका के पेम्मनहल्ली इलाके के पास हाईवे किनारे रोक दिया और खुद नीचे उतरकर गाड़ी की जांच करने लगे। इसी दौरान पीछे से एक ट्रक तेज रफ्तार में आ रहा था। जिसने सड़क पर कार की जांच कर रहे सुधींद्र को कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुधींद्र कार और ट्रक के बीच फंस गए। हादसे के बाद वो वहीं गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि सुधीन्द्र पीछे मुड़कर ट्रक को अपनी तरफ आते हुए देखता है, लेकिन हड़बड़ी में वो उसी जगह पर खड़ा हो जाता है। ऐसे में ट्रक सीधे सुधींद्र को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ जाता है। हालांकि, यह टक्कर इतनी तेज थी कि सुधीन्द्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हालांकि, कुछ घंटों के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर का कहना है कि उसकी झपकी लग गई थी, जिसके कारण यह हादसा हो गया। मगर, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।    
  • Punjab News: शराब पीकर गोल्डन टेंपल पहुंचे सिख व्यक्ति को किया काबू, देखें वीडियो

    Punjab News: शराब पीकर गोल्डन टेंपल पहुंचे सिख व्यक्ति को किया काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के मौके पर आज सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब (दरबार साहिब) में श्रद्धा और भक्ति का भव्य नज़ारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही पंजाब, देश के अन्य राज्यों और विदेशों से आईं बड़ी संख्या में संगतें गुरुघर में माथा टेकने पहुंच रही हैं। श्री दरबार साहिब “वाहेगुरु” के स्मरण से गूंज रहा है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज परिवार के सा​थ अमृतसर स्थित श्री दरबार साहिब पहुंचे।

    वहीं आज शराब पीकर दरबार साहिब पहुंचे एक सिख व्यक्ति को सेवकों ने गिरफ्तार कर लिया। वीडियो में व्यक्ति ने खुद स्वीकार किया है कि वह शराब पीकर दरबार साहिब आया था। सचखंड श्री दरबार साहिब में जहां लाखों श्रद्धालु आते हैं, वहां श्रद्धालु प्रत्येक श्रद्धालु की जांच करते हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी ने नशीले पदार्थ का सेवन तो नहीं किया है या उसके पास कोई मादक पदार्थ तो नहीं है।

    बताया जा रहा हैकि करनाल से आए व्यक्ति ने अमृत धारण किया हुआ था, लेकिन वह अभी भी शराब के नशे में था। जब सेवकों को पता चला, तो उन्होंने उसे अंदर जाने से रोक दिया। वीडियो में साफ-साफ कह रहा है कि उसने शराब पी है और वह अंदर नहीं गया।

     

     

     

  • MLA Anmol Gagan Mann सहित इन नेताओं को लेकर Court का आया फैसला

    MLA Anmol Gagan Mann सहित इन नेताओं को लेकर Court का आया फैसला

    चंडीगढ़ः पंजाब के खरड़ से आम आदमी पार्टी (AAP) की MLA और पूर्व मंत्री अनमोल गगन मान को चंडीगढ़ की कोर्ट ने 4 साल पुराने मामले में बरी कर दिया है। मान पर पुलिसकर्मियों पर हमला करने और सरकारी काम में बाधा डालने का केस चल रहा था। इसी के साथ उस पर कोरोना का प्रोटोकॉल तोड़ने के भी आरोप लगे थे।

    मान के साथ AAP के चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया, राजविंदर गिल और अर्शदीप सिंह को भी सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है। यह फैसला चंडीगढ़ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) सचिन यादव की अदालत ने सुनाया।

    AAP के चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया
    AAP के चंडीगढ़ प्रभारी डॉ. सनी आहलूवालिया

    जानकारी मुताबिक, यह मामला 4 अगस्त, 2021 का है। उस समय आप नेताओं ने चंडीगढ़ के सेक्टर-37 स्थित भाजपा कार्यालय का घेराव करने की कोशिश की थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान झड़प हो गई। इस झड़प में कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद सेक्टर-39 थाने में आईपीसी की धारा 188, 323, 332 और 353 के तहत मामला दर्ज किया गया।

    प्रदर्शन की फाइल फोटो।
    प्रदर्शन की फाइल फोटो।

    इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस के असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने AAP नेताओं पर केस दर्ज कराया था। उन्होंने शिकायत में कहा था कि गिल, अनमोल गगन मान, आहलूवालिया और अर्शदीप समेत कई अन्य आप महिला विंग कार्यकर्ता भाजपा कार्यालय के बाहर इकट्ठा हो गए थे और बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल भी हुए थे। इसके अलावा कोरोना काल में सामाजिक दूरी बनाने के नियमों की भी उल्लंघना की गई थी।

    पुलिस ने मौके से 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। आप की महिला विंग की नेता राजविंदर कौर और अनमोल गगन मान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय घेरने के लिए मार्च निकाला था। वहीं अब चंडीगढ़ कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी को केस से बरी कर दिया है।

  • रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसाः ट्रेन से कटकर लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत, देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन पर हुआ हादसाः ट्रेन से कटकर लगभग आधा दर्जन लोगों की मौत, देखें वीडियो

    मिर्जापुरः उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बड़ा हादसा हो गया। जहां चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। घटना को लेकर स्टेशन पर हड़कंप मच गया। वहीं जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने के लिए यात्रा कर रहे थे। बताया जा रहा है कि 6 यात्री गलत दिशा में उतरने के कारण ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसा उस समय हुआ जब यात्रियों ने ट्रेन से उतरते समय दिशा का ध्यान नहीं रखा और वे ट्रैक पर आ गए। ट्रेन के आते ही वे उसकी चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और रेलवे प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घटना के बाद स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, और दुर्घटना की जांच की जा रही है। स्थानीय प्रशासन ने यात्रियों से रेलवे ट्रैक के पास चलने से बचने की अपील की है। यह घटना कार्तिक पूर्णिमा के दौरान यात्रियों के लिए बड़ा झटका बन गई है।  
  • Punjab News: मेडिकल स्टोर पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: मेडिकल स्टोर पर हमलावरों ने चलाई गोलियां, एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल, देखें वीडियो

    लुधियानाः समराला के गांव माणकी में मेडिकल स्टोर के बाहर बैठे दो नौजवानों पर अज्ञात मोटरसाइकिल सवार 4 हमलावरों ने गोलियां चला दीं। देर रात गांव में हुई इस गोलाबीरी में एक नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 23 वर्षीय गुरिंदर सिंह निवासी माणकी के रूप में हुई है। वहीं घायल की पहचान धर्मवीर सिंह निवासी माणकी के रूप में हुई। घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही समराला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार नज़दीकी गांव माणकी में गांव के मेडिकल स्टोर के बाहर बैठे दो नौजवानों पर अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चला कर उन्हें घायल कर दिया। गांव वासियों ने घायल नौजवानों को तुरंत गंभीर स्थिति में समराला सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत देखते हुए चंडीगढ़ रेफर कर दिया। दूसरी ओर, खन्ना के एसपी (आई) पवनजीत चौधरी ने वीडियो जारी कर मामले की जांच होने की बात कही है और कहा कि आरोपी जल्द ही पकड़ लिए जाएंगे।
  • Punjab News: ठेकेदार से पैसे लेकर लाैट रहे नौजवान का हुआ कत्ल

    Punjab News: ठेकेदार से पैसे लेकर लाैट रहे नौजवान का हुआ कत्ल

    रूपनगरः कीरतपुर साहिब के नजदीक रेलवे स्टेशन के पास नौजवान का कत्ल किए जाने का मामला सामने आया है। जहां रेलवे स्टेशन की प्लेटी पर नौजवान का पत्थर मार कर कत्ल कर दिया गया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा शुरुआती जांच में मामला लूटपाट का बताया जा रहा है।

    पुलिस ने बताया कि मृतक व्यक्ति बिहार का रहने वाला है। मृतक युवक की पहचान जीतू केवट पुत्र महेश्वर केवट के रूप में हुई है। वह ठेकेदार से पैसे मिलने के बाद रात को इस रास्ते से घर जा रहा था, तभी अज्ञात लोगों ने पत्थर से उसका मुंह फोड़कर कत्ल कर दिया। मृतक कीरतपुर साहिब में वह लेबर का काम करता था।