Blog

  • नियम ताक पर… चलते Traffic में SUV चालकों ने की स्टंटबाजी, देखें वीडियो

    नियम ताक पर… चलते Traffic में SUV चालकों ने की स्टंटबाजी, देखें वीडियो

    यमुनाः स्टंटबाजी का एक मामला सामने आया है। जिसमें बीच सड़क नौजवान सरेआम नियमों का उल्लंघन करते स्टंटबाजी कर रहे है। जिसका वीडियो भी सामने आया है। रिल्स के लिए यमुना एक्सप्रेसवे पर कुछ लोग काले रंग की SUV गाड़ियां लेकर स्टंट करने पहुंचे।

    दावा किया गया कि उन्होंने बीच सड़क पर स्टंट के लिए ट्रैफिक तक को रोक दिया। जब वीडियो वायरल हुआ तो यूपी पुलिस ने एक्शन लिया और कार वाले पर बहुत हैवी जुर्माना लगाया है, जिसके बाद लोग यूपी पुलिस के काम की तारीफ कर रहे हैं। वीडियो X पर पोस्ट की गई है।

    जिसके बाद नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने एक चालान की तस्वीर पोस्ट करते लिखा कि उक्त शिकायत का संज्ञान लेते संबंधित वाहन के विरुद्ध यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर नियमानुसार ई-चालान (जुर्माना 69500/- रुपए) की कार्यवाही की गई है तथा अन्य वाहनों को चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया है।

  • Punjab News: भाखड़ा के 2 फीट तक खोले गए गेट, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: भाखड़ा के 2 फीट तक खोले गए गेट, कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का आया बयान, देखें वीडियो

    रोपड़ः भाखड़ा डैम के पानी छोड़ने को लेकर आज 2 फीट तक गेट खोले गए है। ऐसे में आज 60 हजार क्यूसेक पानी डैम से छोड़ा जाएगा। वहीं पानी छोड़ने को लेकर कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि मौसम विभाग की ओर से 2 से 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। वहीं हिमाचल में भी भारी बारिश हो रही है।

    कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस समय भाखड़ा डैम का जल स्तर 1672 है, जोकि खतरे के निशान से 8 फीट कम है। उन्होंने कहा कि इसको ध्यान में रखते हुए आज दोपहर 2 फीट तक पानी के गेट खोले जा रहे है। इस दौरान 60 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि नहरों में 20 हजार क्यूसेक पानी जा रहा है। वहीं सतलुज दरिया में 23 हजार क्यूसेक पानी पहुंचेगा।

    उन्होंने कहा कि सतलुज में 16 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है, लेकिन 60 हजार क्यूसेक पानी एक से दो दिन में बीबीएमबी की ओर से छोड़ा जाएगा। ऐसे में आधा फीट तक सतलुज का जल स्तर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि अभी पंजाब में बरसात ना होने के कारण डैम से पानी को छोड़ा जा रहा है, जिससे डैम में पानी का स्तर खतरे के निशान तक ना पहुंच सके।

  • Audi Car ने साइकिल सवार बच्चे को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत

    Audi Car ने साइकिल सवार बच्चे को मारी जबरदस्त टक्कर, मौत

    महेंद्रगढ़ः जिले के नारनौल में गांव नसीबपुर के पास जिला जेल के सामने ऑडी ड्राइवर द्वारा साइकिल चला रहे बच्चे को टक्कर मारने का मामला सामने आया है जिसमें 15 साल के किशोर की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है।

    जानकारी अनुसार, नारनौल सदर के गांव डोहर कलां का रहने वाला अजीत सिंह कुछ दिनों से नारनौल के हाउसिंग बोर्ड में रहता है। वह तथा उसकी पत्नी दोनों मेहनत मजदूरी करते हैं। उसका करीब 15 वर्षीय पुत्र कुलदीप उर्फ लक्की रात को करीब 9 बजे हाउसिंग बोर्ड के बाहर महेंद्रगढ़ रोड पर साइकिल चला रहा था। इस दौरान एक ऑडी कार का ड्राइवर लापरवाही और तेज रफ्तारी से कार चलाता आया और साइकिल चला रहे कुलदीप को सीधे टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

    सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कुलदीप को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि ऑडी की रफ्तार इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार के एयरबैग खुल गए, जिसके कारण ऑडी सवार को चोट नहीं लगी। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ऑडी कार चालक व उसके ड्राइवर को पकड़ लिया और मामले में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर बैन, CM ने X पर दी जानकारी

    Coldrif कफ सिरप की बिक्री पर बैन, CM ने X पर दी जानकारी

    भोपालः मध्य प्रदेश में Coldrif कफ सिरप पर बैन लग गया है। यह फैसला छिंदवाड़ा में 9 बच्चों की मौत के बाद लिया गया है। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस संबंध में एक बयान जारी किया है जिसमें वह कह रहे है कि दोषियों को नहीं छोड़ेंगे।

    CM यादव ने ‘X’ पर लिखा कि ‘छिंदवाड़ा में Coldrif सिरप के कारण हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद है। इस सिरप की बिक्री को पूरे मध्यप्रदेश में बैन कर दिया है। सिरप को बनाने वाली कंपनी के अन्य प्रोडक्ट की बिक्री पर भी बैन लगाया जा रहा है। सिरप बनाने वाली फैक्ट्री कांचीपुरम में है, इसलिए घटना के संज्ञान में आने के बाद राज्य सरकार ने तमिलनाडु सरकार को जांच के लिए कहा था।

    जांच रिपोर्ट के बाद कड़ा एक्शन लिया गया है। बच्चों की दुखद मौत के बाद स्थानीय स्तर पर कार्रवाई चल रही थी। राज्य स्तर पर भी इस मामले में जांच के लिए टीम बनाई गई है। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। स्थानीय स्तर पर छिंदवाड़ा प्रशासन ने पहले ही Coldrif और Nextro-DS सिरप पर जिला-व्यापी प्रतिबंध लगा दिया था। अब राज्य स्तर पर विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो सिरप के वितरण, आपूर्ति चेन और चिकित्सकों की भूमिका की गहन जांच करेगी।

  • Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    Punjab News: केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब हुए नतमस्तक, देखें वीडियो

    अमृतसरः आज सुबह केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ अमृतसर स्थित सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। गुरु घर में मत्था टेकने के बाद उन्होंने पंजाब और देश की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंत्री ने कहा कि गुरु घर से शक्ति मिलती है और यहां आने पर हर बार नई ऊर्जा मिलती है।

    दर्शन के बाद उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि सरकारी योजनाओं का लाभ हर राज्य के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी है जिसे केंद्र सरकार पूरी तरह से निभा रही है। गुरु के दर्शन करने के बाद, अब वे फिरोजपुर जा रहे हैं, जहां वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का मौके पर निरीक्षण करेंगे और लोगों से रूबरू मिलकर उनकी समस्याएं सुनेंगे।

    उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार पंजाब की हरियाली और समृद्धि को लेकर बेहद गंभीर है। केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों, युवाओं, उद्यमियों और गृहणियों के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं लागू की हैं। मोदी चाहते हैं कि पंजाब में खुशहाली लौट आए और इस दिशा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।” संजय सेठ ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार हर समय पंजाब के लोगों के साथ खड़ी है और हम हर संकट, चुनौती या जरूरत में पंजाब के साथ हैं। गुरु साहिबान के दर्शन करने के बाद वे फिरोजपुर जाएंगे, जहां मौके पर देखेंगे कि सरकार की योजनाएं लोगों तक कितनी प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं।

  • Google के अधिकारियों को हैकर्स ने बनाया निशाना, इस वजह से भेजा Notice

    Google के अधिकारियों को हैकर्स ने बनाया निशाना, इस वजह से भेजा Notice

    टेक्नोलॉजी: हैकर्स ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। कई अकाउंट्स हैक करके वह ढेऱों रुपये लेकर फरार हो जाते हैं परंतु इस बार तो गूगल के सीनियर अधिकारियों को हैकर्स ने निशाना बनाया है। Alphabet Inc. की ओर से गूगल को यह चेतावनी दी गई है कि हैकर्स अब अलग-अलग कंपनियों के सीनियर अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। इन अधिकारियों को मेल भेजे जा रहे हैं। इस मेल में यह दावा किया जा रहा है कि उन्होंने Oracle E-Business Suite से संवेदनशील डाटा चुरा लिया है और यदि वो फिरौती नहीं देंगे तो यह डाटा सार्वजनिक कर दिया जाएगा। सबसे हैरानी की बात यह है कि इन मेल्स का संबंध कुख्यात Clop Ransomware ग्रूप के साथ जोड़ा गया है जो पहले भी बड़े साइबर हमले कर चुके हैं।

    पैसा वसूलने की साजिश

    गूगल के अनुसार, इन हैकर्स ने ईमेल के जरिए कंपनी के टॉप अधिकारियों को यह कहकर डराने की कोशिश की है कि उनके पास वित्तीय और ऑपरेशनल डेटा मौजूद है हालांकि इस मामले में गूगल ने यह साफ कर दिया है कि अब तक ऐसा कोई भी सबूत नहीं मिला जिससे यह साबित होगा कि अभी तक कोई डेटा चोरी हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह सिर्फ कंपनियों को डराकर पैसा वसूलने की एक साजिश है। फिलहाल गूगल ने यह जानकारी शेयर नहीं की है कि कितनी कंपनियों या किन अधिकारियों को इस तरह के मेल मिल रहे हैं।

    कंपनियों को होगा भारी नुकसान

    दुनिया भर की कई बड़ी कंपनियां जैसे कि Oracle E-Business Suite ही इस्तेमाल करती है। इसमें उनका जरुरी वित्तीय और परिचालन संबंधी डेटा सुरक्षित रहता है। यदि वास्तव में उनका डेटा लीक है या इसके लीक होने की खबर फैलती है तो कंपनियों को भारी आर्थिक नुकसान और ब्रांड वैल्यू पर गहरा असर झेलना पड़ेगा। एक्सपर्ट्स की मानें तो कई बार हैकर्स के पास कोई असली डेटा नहीं होता वो सिर्फ धमकी देकर ही कंपनियों से पैसा वसूल करने की कोशिश करते हैं। कई कंपनियां अपना नाम बचाने के लिए फिरौती चुकी भी देती हैं पंरतु इससे साइबर अपराधियों का हौंसला बढ़ जाता है।

    कंपनियां ऐसे कर सकती हैं बचाव

    .इस तरह के साइबर अपराधियों से बचने के लिए कर्मचारियों को फिशिंगऔर स्पैम ईमेल की पहचान करवानी सिखानी चाहिए। . संगठन में मल्टी लेयर सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू करने चाहिए ताकि इस तरह के साइबर हमलों से बचा जा पाए। . गूगल और साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स के अनुसार कंपनियों को तुरंत अलर्ट होने की जरुरत है ताकि साइबर अपराधियों से बचा जा पाए। . नेटवर्क सिक्योरिटी और डेटा एन्क्रिप्शन की नियमित जांच होनी चाहिए। इससे यह पता चलता है कि साइबर अपराधी सिर्फ डेटा ही चोरी नहीं करते बल्कि उसके नाम पर कंपनियों को ब्लैकमेल करके पैसे भी लेने की कोशिश कर रहे हैं।
  • Punjab News: Rajveer Jawanda की सेहत को लेकर सांसद चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: Rajveer Jawanda की सेहत को लेकर सांसद चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

    मोहालीः पंजाबी गायक राजवीर जवंदा जो आज भी जिंदगी-मौत की जंग लड़ रहे है। उनकी सेहत में किसी भी तरह का कोई सुधार नहीं नजर आ रहा है। डाक्टरों के अनुसार हालत नाजुक है। स्पेशल टीम उनकी निगरानी में लगी है। वहीं सांसद चरणजीत सिंह चन्नी फोर्टिस अस्पताल में पहुंचे, जहां उन्होंने राजवीर जवंदा की सेहत संबंधी जानकारी हासिल की और परिवार से मुलाकात की। जिसके बाद वह मीडिया के सामने आए।

    उन्होंने बताया कि परिवार और डाक्टरों से बातचीत की है। राजवीर की सेहत में कुछ सुधार है। उनकी बॉडी के सभी अंग काम कर रहे है। ब्रेन से कोई रिस्पांस नहीं आ रहा है। अगर ब्रेन में कोई हलचल मिलती है तो वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे। उन्होंने सभी से राजवीर जवंदा की सेहत को लेकर अरदास करने की अपील करते कहा कि लोगों की अरदास में बहुत शक्ति है, जिससे वह जल्द ही ठीक होंगे। हादसे के समय उन्हें फर्स्ट एड मिलने में काफी समय लगा, जिससे उनकी सेहत काफी बिगड़ गई।

    वहीं शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं के पूछे गए सावाल पर उन्होंने कहा कि सरकार को गोशाला पर ध्यान देना चाहिए, ताकि बेसहारा पशुओं को वहां पर रखा जाए और उनके रहने खाने आदि का पूरा प्रबंध हो। चन्नी ने कहा कि वह सरकार से अपील करते है कि अगर किसी भी किसान या जो जिन लोगों ने पशु रखे है उनका उनका पशु दूध देना बंद कर दें तो सरकार उन्हें पशु के रखरखाव के लिए पैसे सीधे उन्हें खातों में दें, ताकि वह अपने घर पर ही पशुओं का पालन पोषण कर सके। इससे कोई भी किसान अपने पशु को सड़क पर नहीं छोड़ेंगे। जिससे हादसे भी नहीं होंगे।

  • Haryana News: कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 1 मजदूर हुआ बेसुध, देखें वीडियो

    Haryana News: कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 1 मजदूर हुआ बेसुध, देखें वीडियो

    करनालः जिले के कोहंड गांव में शनि मंदिर के सामने स्थित एक कंबल फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। कुछ ही समय में आग ने पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान काम कर रहे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही करनाल और घरौंडा से फायरब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आगजनी में एक मजदूर धुएं की चपेट में आने से बेसुध हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    जानकारी मुताबिक, फैक्ट्री के अंदर से अचानक धुआं उठने लगा तो वहां काम कर रहे मजदूरों ने पहले अपनी ओर से आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग ने तेजी से मशीनों और माल को अपनी चपेट में ले लिया। धुआं और लपटें इतनी तेज थीं कि मजदूर बाहर भागने लगे। इसी दौरान 22 वर्षीय सलिंद्र पुत्र नरेश धुएं में बेहोश हो गया। उसे तुरंत एंबुलेंस की मदद से घरौंडा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति सामान्य बताई।

    आग की सूचना मिलते ही करनाल, पानीपत और घरौंडा से फायर ब्रिगेड की 8-10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। डायल-112 की टीम भी मौके पर पहुंची और राहत कार्य में मदद की। दमकलकर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद मजदूरों और आसपास के लोगों ने राहत की सांस ली। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है।

  • Punjab News: हथियारों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

    Punjab News: हथियारों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार, पाक से जुड़े तार

    श्री मुक्तसर साहिबः पंजाब पुलिस द्वारा लगातार नशे और क्राइम को लेकर तस्करों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जा रहा है। वहीं अब पुलिस ने सीमा पार पाकिस्तान से हथियार तस्करी करने वाले मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुक्तसर पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अवैध हथियार बरामद किए है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਮੁਕਤਸਰ ਸਾਹਿਬ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹਥਿਆਰਾਂ ਦੀ ਤਸਕਰੀ ਰੋਕਣ ਵਿੱਚ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਲ ਕੀਤੀ

    पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों में मलोट निवासी रवि सिंह और फिरोजपुर का रहने वाला उसका सहयोगी है। दोनों के कब्जे से 2 9एमएम पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए। शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि इन दोनों के संबंध सीमा पार बैठे तस्करों विशेषकर पाकिस्तान स्थित हैंडलर से हैं, जो हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी में लिप्त है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार आने वाले दिनों में इस नेटवर्क से जुड़े और लोगों की गिरफ्तारी संभव है। पुलिस की तरफ से चलाए जा रहे अभियान के तहत आरोपियों की गिरफ्तारी और हथियारों की बरामदगी हुई है। वहीं इससे एक बड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का भी खुलासा हुआ है।

  • विसर्जन जुलूस में शरारती तत्वों ने की चाकूबाजी, 7 घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    विसर्जन जुलूस में शरारती तत्वों ने की चाकूबाजी, 7 घायल, मची भगदड़, देखें वीडियो

    चाईबासाः दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान बड़ा बवाल हो गया। हरिजन बस्ती से निकले जुलूस पर अचानक करीब 15 युवकों ने चाकू से हमला कर दिया जिसमें 7 युवक घायल हो गए। बाद में अफरा-तफरी के बीच हमलावर मौके से फरार हो गए। घायलों में ध्रुव मुखी, गोविंदा मुखी, दिनेश मुखी, रिक्की मुखी, अतुल मुखी, अमन मुखी और अजय मुखी शामिल हैं। इनमें से रिक्की मुखी की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि जुलूस जैसे ही चक्रधरपुर थाना के पास से गुजर रहा था, तभी हमलावरों ने सातों युवकों को घेरकर ताबड़तोड़ चाकू से वार कर दिया। अचानक हुए हमले से जुलूस में भगदड़ मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। घायलों ने हमलावरों की पहचान कर ली है। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाएगा।