Blog

  • बेटे Amaal Malik के सपोर्ट में आए पिता डब्बू, बोले – ‘मुझे मेरी परवरिश पर टारगेट किया जा रहा है’

    बेटे Amaal Malik के सपोर्ट में आए पिता डब्बू, बोले – ‘मुझे मेरी परवरिश पर टारगेट किया जा रहा है’

    मनोरंजन: सिंगर अमाल मलिक इन दिनों बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं। शो में वह कई बार अपने गुस्से के चलते सलमान खान से क्लास लगवा चुके हैं। गुस्से में उन्होंने बाकी घरवालों पर भी कई भद्दे कमेंट्स किए हैं। इस पर काफी बवाल भी हुआ है। शो में बदतमीजी करने पर अमाल को सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग भी झेलनी पड़ी है। उनकी परवरिश को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं। ऐसे में अब बेटे को मिल रही नेगेटिविटी के चलते उनके पिता डब्बू मलिक ने भी रिएक्ट किया है।

    डब्बू मलिक हुए इमोशनल

    डब्बू मलिक ने एक चैनल के साथ बातचीत के दौरान बताया कि जब से वो वीकेंड के वार में बेटे को समझाने गए हैं तब से ट्रोलिंग और भी बढ़ गई है। शो में बेटे अमाल के बिहेवियरल के कारण से उन्हें ट्रोल किया जा रहा है। डब्बू ने कहा कि – ‘मैंने कभी भी खुद को स्टार्स के तौर पर नहीं देखा हम लोग नॉर्मल म्यूजिशियन हैं। मैंने कभी इस तरह की लैंग्वेज नहीं देखी जो लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। इस उम्र में मैं इस तरह की गालियां नहीं सुन सकता’। डब्बू ने कहा कि शो में अमाल के बिहेवियर के बाद उनके परवरिश पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। ‘मुझे मेरी परवरिश पर टारगेट किया जा रहा है एक पिता के तौर पर मुझपर शक किया जा रहा है। मुझे गलत चीजें बोली जा रही हैं और मैं हर चीज को सुन रहा हूं क्योंकि आप हर किसी को नहीं रोक सकते’।

    अमाल को शो में देखने के लिए एक्साइटेड थे डब्बू

    डब्बू ने कहा कि पहले वो अमाल को शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड थे लेकिन उन्होंने जैसा सोचा था वैसा नहीं हो पाया। डब्बू ने कहा – ‘मैंने जब शुरुआत के कुछ एपिसोड देखे तो मैं शॉक्ड रह गया था क्योंकि नेरेटिव किसी दूसरी ही डॉयरेक्शन में जा रहा था मैं एक्साइटेड था कि अमाल पॉपुलर हो जाएगा गाने गाएगा लेकिन मुझे लगता है कि वहां माहौल ऐसा बन जाता है कि आप अलग तरीके से बिहेव करने लगते हैं और आपका खुद पर कोई भी कंट्रोल नहीं रहता’। अमाल को सपोर्ट करने के लिए बिग बॉस के होस्ट सलमान खान को भी फैंस कई बार ट्रोल कर चुके हैं। सलमान खान पर अमाल को फेवर करने के आरोप लगे हैं। इसके चलते अमाल को काफी नेगेटिविटी भी मिल रही है जिसके कारण उनका परिवार काफी दुखी है।  
  • Donald Trump पर निकला पाकिस्तान का गुस्सा, Nuclear Test पर कह दी ये बात

    Donald Trump पर निकला पाकिस्तान का गुस्सा, Nuclear Test पर कह दी ये बात

    नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि पाकिस्तान और चीन परमाणु परीक्षण कर रहे हैं। ट्रंप के इस दावे के बाद दुनिया में हलचल मच चुकी है। अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान के बाद पाकिस्तान की ओर से भी प्रतिक्रिया आ गई है। पाकिस्तान ने कहा है कि हम पहले ऐसे देश नहीं है इसने परमाणु परीक्षण की फिर से शुरुआत कर दी है। सीबीएस न्यूज रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान रक्षा विभाग के एक सीनियर अधिकारी ने कहा कि – पाकिस्तान पहला देश नहीं है जिसने न्यूक्लियर टेस्ट फिर से शुरु किया है। पाक के पहले भी कुछ देशों ने परमाणु परीक्षण किया है। खास बात यह है कि पाकिस्तान के परमाणु परीक्षण के बाद भारत के पास भी शक्ति प्रदर्शन का मौका है।

    रुस-चीन का भी किया ट्रंप ने जिक्र

    ट्रंप ने रविवार को रुस, चीन, उत्तर कोरिया और पाकिस्तान को परमाणु हथियार परीक्षण करने वाला देश बताया है। उन्होंने कहा कि रुस और चीन परीक्षण कर रहे हैं लेकिन वो इसके बारे में बात नहीं करते। निश्चित रुप से उत्तर कोरिया परीक्षण कर रहा है। पाकिस्तान भी परीक्षण कर रहा है। रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले हफ्ते कहा था कि रुस ने पोसाइडन परमाणु सक्षण सुपर टॉरपीडो का परीक्षण किया है। इसके बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने कहा था कि दूसरे देश परीक्षण करते हैं और हम परीक्षण नहीं करते। हमें परीक्षण करना होगा। रुस ने भी कुछ दिन पहले धमकी दी थी जब उसने यह कहा था कि वे कुछ अलग स्तर के परीक्षण करने वाले हैं। ‘

    पाकिस्तान ने पहले किया था परमाणु परीक्षण

    दुनिया के नक्से पर कुल ऐसे नौ देश हैं जो कि परमाणु से संपन्न है। भारत और पाकिस्तान भी इस लिस्ट में शामिल हैं। पाकिस्तान ने मई 1998 में पहला परमाणु परीक्षण किया था। एनटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, पाक अभी तक कुल छह परमाणु परीक्षण कर चुका है। यह दावा किया जाता है कि पाकिस्तान के पास 170 परमाणु हथियार हैं।
  • Punjab News: राजा वड़िंग के बयान को लेकर भड़के AAP के कार्यकर्त्ता, पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Punjab News: राजा वड़िंग के बयान को लेकर भड़के AAP के कार्यकर्त्ता, पुतला फूंक किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    अमृतसरः तरनतारन में चुनाव प्रचार के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग द्वारा दिए गए एक विवादित बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल मचा दी है। बयान के दौरान वड़िंग ने दिवंगत केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह का जिक्र करते हुए कुछ ऐसे शब्दों का इस्तेमाल किया, जिसकी समाज के कई वर्गों द्वारा निंदा की जा रही है। इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आज अमृतसर में राजा वड़िंग का पुतला फूंककर कड़ा विरोध जताया।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और कहा कि वड़िंग के बयान से न केवल बूटा सिंह के परिवार की भावनाओं को ठेस पहुुंची है, बल्कि राज्य की राजनीतिक गरिमा को भी ठेस पहुंची है। आम आदमी पार्टी के नेता गुरप्रीत सिंह जी.पी. ने कहा कि वड़िंग जैसे नेताओं को जिम्मेदार भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए, क्योंकि वे सार्वजनिक जीवन में जनता के प्रतिनिधि हैं।

    उन्होंने कहा कि विवादित बयान देने से न केवल लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है, बल्कि राजनीतिक माहौल भी प्रदूषित होता है। उन्होंने कहा कि राजा वड़िंग के माफी मांगने से यह मामला सुलझने वाला नहीं है। अब पंजाब अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने उन्हें पेश होने को कहा है और राजा वड़िंग को जल्द से जल्द पेश होना चाहिए और मामले में अपना पक्ष रखना चाहिए।

  • Punjab News: पिस्तौल और Swift Car समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पिस्तौल और Swift Car समेत तीन आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिला पुलिस ने अलग-अलग जगह से 3 पिस्तौल समेत 26 जिंदा रौंद और एक स्विफ्ट गाड़ी समेत 3 आरोपियों को काबू किया है। थाना कोट ईसे खां की पुलिस जब गश्त कर रही थी तो बस अड्डा दोलेवाल के पास गुप्त सूत्र ने सूचना दी कि कार सवार अवैध पिस्तौल के साथ इलाके में आ रहा है जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर जांच शुरू की तो एक गाड़ी आती दिखी जिसे पुलिस ने रोककर उसकी तलाशी ली जिसमें दविंदर सिंह (31) पुत्र गरबे सिंह वासी बुक्कन वाला, अजीत सिंह उर्फ हंस (20) पुत्र गुरप्रीत सिंह वासी जिला मोगा से एक पिस्टल 30 बोर समेत मैगजीन 16 जिंदा रौंद, एक पिस्टल ब्लॉक मैगजीन 9 एमएम समेत जिंदा राउंड सहित गिरफ्तार किया गया।

    वहीं दूसरे मामले में थाना सिटी साउथ मोगा को सूचना मिली कि आकाश कुमार दौलतपुरा निवासी शहीदी पार्क आर्य बस्ती जो शहीदी पार्क में बैठा है उसके पास एक नाजायज पिस्तौल बिना लाइसेंस के रखी हुई है। मौके पर पुलिस ने दोषी को गिरफ्तार कर उससे एक अवैध पिस्तौल .32 बोर समेत 6 जिंदा रोद बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल करने के लिए आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • क्यों नहीं खाना चाहिए खाली पेट अमरूद, सेहत के लिए कब है फायदेमंद

    क्यों नहीं खाना चाहिए खाली पेट अमरूद, सेहत के लिए कब है फायदेमंद

    हेल्थः हेल्दी रहने के लिए सुबह खाली पेट फल खाने की सलाह दी जाती है। कुछ लोग खाली पेट फल खाते हैं तो कुछ जूस पीना पसंद करते हैं। लेकिन सभी फल सुबह खाली पेट खाना फायदेमंद नहीं होता है। अमरूद को लेकर भी लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं कि इसे किस वक्त खाना सेहत के लिए गुणकारी होता है। क्या सुबह अमरूद खाना सही है या खाली पेट अमरूद खाने से सेहत को कुछ नुकसान हो सकते हैं।

    दरअसल सर्दियों में अमरूद का सीजन होता है। ऐसे में आपको दिनभर में 1-2 अमरूद जरूर खाने चाहिए। अमरूद के पोषक तत्वों पर नजर डालें तो इसमें सेब से भी ज्यादा गुण पाए जाते हैं। कहते हैं सीजनल अमरूद सेब से भी ज्यादा पौष्टिक होता है।

    अमरूद खाने का सही समय है नाश्ते के बाद और लंच से पहले होता है। अगर आप कई तरह के फल सुबह खाते हैं तो उसमें थोड़ी मात्रा में अमरूद भी शामिल कर सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को सुबह खाली पेट अमरूद खाने से पेट में दर्द की समस्या हो सकती है क्योंकि अमरूद के बीजों पचने में काफी समय लगता है। अगर आपको सर्दी जुकाम है तो सुबह खाली पेट अमरूद खाने से बचें। अमरूद का सेवन रात में नहीं करना चाहिए। ठंडे फल रात में खाने से सर्दी जुकाम की समस्या हो सकती है।

    क्या है इसके फायदे
    वजन घटाएः अमरूद में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है, इसलिए डाइट में अमरूद शामिल करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। अमरूद खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और भूख कम लगती है। इससे आप अनहेल्दी खाने से बचते हैं।

    कब्ज में आरामः आजकल की लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से लोगों को कब्ज की समस्या काफी परेशान करने लगी है। इसके लिए सबसे अच्छा फल अमरूद को माना गया है। अमरूद खाने से कब्ज दूर होती है। इसमें फाइबर भरपूर होने के कारण पेट साफ रहता है।

    पाचन क्रिया को बनाए मजबूतः खाने की गलत आदतें पाचन तंत्र को सबसे ज्यादा प्रभावित करने लगी हैं। जिसकी वजह से पाचन कमजोर होने जाता है और कई समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन अमरूद खाने से पाचन क्रिया में सुधार आता है और पाचन तंत्र मजबूत बनाता है।

    पेट की जलन दूर करेः अमरूद को ठंडी तासीर का फल कहा जाता है। इसे खाने से पेट में बढ़ रही गर्मी कम होती है। पेट की जलन को शांत करने में भी अमरूद मदद करता है। जिन लोगों को पित्त की समस्या रहती है उन्हें अमरूद जरूर खाना चाहिए।

  • School Bus ने 11 साल के बच्चे को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत

    School Bus ने 11 साल के बच्चे को मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत

    बहरोड़ः स्कूल बस की टक्कर से 11 साल के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। घटना कोटपूतली-बहरोड़ जिले के मांढण थाना क्षेत्र की है। जानकारी देते थाना अधिकारी रामकिशोर शर्मा ने बताया कि घटना सुबह साढे 7 बजे की है।

    हरियाणा के कुंड स्थित विवेकानंद स्कूल की बस मांढण थाना क्षेत्र के डाबड़वास गांव में स्कूली बच्चों को लेने आई थी। इस दौरान बस ने डाबड़वास निवासी हिम्मत सिंह (11) पुत्र जगदीश को टक्कर मार दी, जिससे मासूम बस के नीचे आ गया और सिर में गंभीर चोट लग गई। हादसे के बाद ग्रामीण उसे मांढण अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। थाना अधिकारी ने बताया कि बच्चे के पिता जगदीश की रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बस को जब्त कर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

  • Punjab News: गुरुपर्व को समर्पित श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया अलौकिक नगर कीर्तन, उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरुपर्व को समर्पित श्री अकाल तख्त साहिब से सजाया अलौकिक नगर कीर्तन, उमड़े श्रद्धालु, देखें वीडियो

    गतका टीमों और छात्रों के शानदार प्रदर्शन ने सभी का मन मोहा

    अमृतसरः श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित आज श्री अकाल तख्त साहिब से एक अलौकिक नगर कीर्तन निकाला गया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में और पंज प्यारों की अगुवाई में शुरू हुआ यह नगर कीर्तन अमृतसर शहर की गलियों में गूंज उठा। यह नगर कीर्तन श्री अकाल तख्त साहिब से शुरू होकर श्री हरमंदिर साहिब के परकोटे से होते हुए अमृतसर के विभिन्न इलाकों से होते हुए वापस श्री अकाल तख्त साहिब पर समाप्त हुआ। नगर कीर्तन के दौरान शहर का वातावरण गुरबाणी की धुनों से गूंज उठा और हर तरफ वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह की गूंज सुनाई दी। नगर कीर्तन से पहले विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने गुरु साहिब के जीवन और शिक्षाओं को दर्शाती धार्मिक झांकियां प्रस्तुत कीं। इसी प्रकार, गतका टीमों ने भी अपने शानदार शैक्षणिक कौशल का प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान श्री दरबार साहिब के हेड ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी रघबीर सिंह ने पालकी साहिब वाहन की सेवा बड़ी गरिमा के साथ की। पूरा शहर गुरबाणी की ध्वनियों से गूंज रहा था और रंग-बिरंगी झांकियों ने इस अवसर को और भी भावपूर्ण और आध्यात्मिक बना दिया। नगर कीर्तन की तस्वीरों और वीडियो ने लोगों के हृदय को गुरु घर की प्रेरणा से भर दिया।
  • Canada सरकार ने रद्द किया भारतीयों का वीजा, इस वजह से उठाया कदम

    Canada सरकार ने रद्द किया भारतीयों का वीजा, इस वजह से उठाया कदम

    नई दिल्ली: भारतीय छात्रों का कनाडा जाने का सपना अब टूटता हुआ दिख रहा है। पिछले कुछ महीनों में कनाडा ने ज्यादातर वीजा आवेदन रिजेक्ट कर दिए है। वीजा में हो रही धोखाधड़ी के कारण कनाडा ने यह कदम उठाया है। भारत के साथ-साथ चीन और बांग्लादेशी नागरिकों के वीजा पर भी दिक्कतें बढ़ती हुई दिख रही है। न्यूज एजेंसी के अनुसार, कनाडाई अधिकारियों ने अमेरिकी एजेंसियों के साथ साझेदारी की है। इसके कारण भारत और बांग्लादेश से आने वाले फर्जी विजिटर वीजा आवेदनों की पहचान की जा सके और उन्हें रद्द किया जा पाए। खास बात यह है कि कनाडा ने स्टूडेंट वीजा को लेकर भी सख्ती बरतनी शुरु कर दी है।

    भारतीयों के परमिट भी हुए रद्द

    आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में भारतीय छात्रों के 74 प्रतिशत स्टडी परमिट रद्द कर दिए गए। वहीं चार में से तीन वीजा रिजेक्ट हो गए हैं। अगस्त 2023 में यह आंकड़ा सिर्फ 32 प्रतिशत ही था। इसी कारण भारत से पढ़ाई के लिए कनाडा जाने वाले छात्रों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीएम मार्क कार्नी की सरकार इस महीने अपनी आप्रवासन स्तर योजना पेश करने वाली है। सरकार पर देश में दूसरे देशों में आ रहे लोगों को कम करने का भी दबाव है।

    कम हुई कनाडा जाने वाले छात्रों की संख्या

    कनाडा ने पिछले दो सालों में करीबन 40 प्रतिशत ग्लोबल स्टूडेंट परमिट रिजेक्ट कर दिए हैं। खास बात यह है कि इसमें चीनी छात्रों का रिजेक्शन रेट 24 प्रतिशत ही रहा है। कनाडा एक समय पर भारतीय छात्रों को काफी पसंद आता था लेकिन अब आवेदन में गिरावट आ गई है। अगस्त 2023 में 20900 छात्रों ने आवेदन किया था वहीं अगस्त 2025 में सिर्फ 4515 आवेदन ही आए हैं। इस गिरावट के बाद भी कनाडा की ओर से वीजा आवेदन रिजेक्ट हो रहे हैं। रिपोर्ट के अनुसार, करीबन 1000 भारतीय आवेदनों को रद्द कर दिया गया है।
  • चुपचाप हड्डियों को कमजोर करते है ये Foods, बनाकर रखे दूरी

    चुपचाप हड्डियों को कमजोर करते है ये Foods, बनाकर रखे दूरी

    हेल्थः अगर हड्डियां मजबूत न हो, तो व्यक्ति का उठना-बैठना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए हड्डियों की मजबूती पर ध्यान देना जरूरी है, खासकर अगर आप 30 की उम्र पार कर चुके हैं। हड्डियों की मजबूती के लिए शरीर में सही मात्रा में कैल्शियम का होना बहुत जरूरी है। हालांकि, हम अनजाने में कई ऐसे फूड्स खाते हैं, जो हमारे शरीर से कैल्शियम चूस लेते हैं। कुछ फूड्स ऐसे भी होते हैं, जो शरीर में कैल्शियम की मात्रा को कम कर देते हैं। ऐसे में हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए इन फूड्स से परहेज करना बेहद जरूरी है।

    ज्यादा नमकः जब आप ज्यादा नमक का सेवन करते हैं, तो शरीर यूरीन के जरिए एक्स्ट्रा सोडियम को बाहर निकालता है। इस प्रक्रिया में, सोडियम के साथ-साथ शरीर का कैल्शियम भी बाहर निकल जाता है। इसलिए ज्यादा नमक खाने से व्यक्ति की हड्डियों का कैल्शियम कम होने लगता है। प्रोसेस्ड फूड, चिप्स, पैक्ड सूप, अचार और फास्ट फूड में नमक की मात्रा बहुत ज्यादा होती है।

    सॉफ्ट ड्रिंक्स और कार्बोनेटेड ड्रिंक्सः कोल्ड ड्रिंक और अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक्स फॉस्फोरिक एसिड से भरपूर होते हैं। ज्यादा फॉस्फोरस शरीर में कैल्शियम के बैलेंस को बिगाड़ देता है। ब्लड में कैल्शियम और फॉस्फोरस की सही मात्रा होनी चाहिए। लेकिन जब फॉस्फोरस का स्तर बहुत बढ़ जाता है, तो शरीर हड्डियों से कैल्शियम खींचकर ब्लड में छोड़ता है। लगातार ऐसा होने से हड्डियों की डेंसिटी कम होने लगती है।

    कैफीन: चाय और कॉफी जैसे कैफीन वाली ड्रिंक्स भी कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को प्रभावित करते हैं। कैफीन की ज्यादा मात्रा किडनी के जरिए कैल्शियम को बाहर निकालने लगती है। साथ ही, यह आंतों में कैल्शियम के अब्जॉर्प्शन को भी कम कर सकता है। इसलिए सीमित मात्रा में कॉफी पीना काफी जरूरी है।

  • Punjab News: पड़ोसियों में चले ईंट-पत्थर, जमकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    Punjab News: पड़ोसियों में चले ईंट-पत्थर, जमकर हुआ विवाद, देखें वीडियो

    लुधियानाः टीबा रोड स्थित पड़ोसियों में जमकर ईंट-पत्थर और गाली गलौच का मामला सामने आया है। जिसके संबंध में एक परिवार ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार गीता नगर की महिला राजविंदर कौर ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाली एक महिला अपने पति की मृत्यु के बाद मानसिक रूप से अस्वस्थ (मंदबुद्धि) हो गई है। इंसानियत के नाते उसे रोज खाना देती थीं।

    Click Here To Watch Video

    31 अक्तूबर की शाम भी वह महिला खाना लेने घर आई लेकिन राजविंदर कौर घर पर नहीं थीं। राजविंदर कौर के पति ने महिला को थोड़ी देर बाद आने के लिए कहा। बस इसी बात पर मंदबुद्धि महिला नाराज हो गई और उसने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। इस पर राजविंदर कौर के घर के सामने रहने वाले कुछ पड़ोसी बाहर आ गए और उन्होंने राजविंदर के पति के साथ गाली-गलौज और बदतमीजी करनी शुरू कर दी। विवाद इतना बढ़ा कि मामला हाथापाई में बदल गया। पीड़ित महिला राजविंदर कौर ने बताया कि जब वे लोग घर के बाहर चारपाई पर बैठे थे तभी पड़ोसियों ने 15 से 20 लोगों को बुला लिया और उन पर ईंटें बरसानी शुरू कर दीं। सामने आए सीसीटीवी फुटेज में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग आए और उन्होंने पहले पीटा और फिर जमकर पत्थरबाजी की। इस हमले में उन्हें चोटें भी आई हैं। राजविंदर कौर ने आरोप लगाया है कि उन्होंने पुलिस को सारे सबूत (सीसीटीवी फुटेज समेत) दे दिए हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।