Blog

  • Punjab News: इस इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर CBI की Raid, देखें वीडियो

    Punjab News: इस इलाके में प्रॉपर्टी डीलर के घर CBI की Raid, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के पखोवाल रोड स्थित सरगोधा कॉलोनी में आज सुबह आयकर विभाग की टीम ने एक कारोबारी के घर पर छापा मारा। यह कार्रवाई सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई जो अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि वह एक प्रॉपर्टी डीलर हैं। वहीं सूत्रों के मुताबिक, मामला रिश्वत को लेकर गिरफ्तार डीजीपी हरचरण सिंह भुल्लर से संबंधित हो सकता है और रेड खत्म होने के बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं। अभी सीबीआई के 7-8 सदस्यों की टीम कागजों की जांच कर रही है।

    जानकारी अनुसार, सीबीआई की टीम एक गाड़ी में सुबह-सुबर घर पहुंचीं और परिसर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की। छापेमारी के दौरान टीम घर के मैंबरों से पूछताछ कर रही है और दस्तावेजों की गहन जांच कर रही है। विभाग के अधिकारियों ने किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। वहीं प्रॉपर्टी डीलर की पहचान परमजीत गुलाटी के नाम से हुई है जो सरगोधा कॉलोनी के निवासी हैं।

    घर की एक सदस्य ने बताया कि सुबह करीब 7 बजे 7-8 लोग उनके घर में आए और सभी को घर में बंद कर पूछताछ शुरू की है। वहीं अधिकारियों ने अभी कुछ भी कहने से इनकार किया है। उनका कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस छापेमारी से संबंधित जानकारी सार्वजनिक की जाएगी जिसके बाद बड़े खुलासे हो सकते हैं।

  • CM Bhagwant Mann ने की Punjab की World champion बेटियों से वीडियो काल, देखें Live

    CM Bhagwant Mann ने की Punjab की World champion बेटियों से वीडियो काल, देखें Live

    चंडीगढ़ः महिला वनडे वर्ल्डकप में टीम इंडिया ने फाइनल मुकाबले में द. अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार ये खिताब अपने नाम किया। 52 साल के लंबे इंतजार के बाद महिला टीम वनडे वर्ल्ड चैम्पियन बनी है।

    Read in English:

    https://encounternewspaper.com/punjab/indian-womens-team-created-history-by-winning-the-world-cup-cm-mann-congratulated-them-via-video-call/

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਭਾਰਤੀ ਮਹਿਲਾ ਟੀਮ ਨੇ ਵਿਸ਼ਵ ਕੱਪ ਜਿੱਤ ਕੇ ਰਚਿਆ ਇਤਿਹਾਸ, ਸੀਐਮ ਮਾਨ ਨੇ ਵੀਡਿਉ ਕਾਲ ਕਰਕੇ ਦਿੱਤੀ ਵਧਾਈ!

    वनडे वर्ल्ड चैम्पियन बनने के बाद पंजाब की चैंपियन बेटियों से सीएम भगवंत मान ने वीडियो काल पर बात की। सीएम ने भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, अमनजोत और हरलीन दियोल से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पूरी टीम की हौसला अफजाई की। उन्होंने पंजाब की बेटियों की तारिफ करते कहा कि आप पंजाब की शेरनियां हो, आप पंजाब आए आपका आंखों पर बिठाकर स्वागत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आप पूरी दुनिया के लिए प्रेरण स्रोत है।

    सीएम मान ने कहा कि वह क्रिकेट लवर है। मैच में देखा कि आपने (हरमन) सही समय पर जो कैच पकड़ा है उस कैच ने इतिहास रच दिया। इससे पहले कई बार टीम सेमीफाइनल-फाइनल तक पहुंचे है, लेकिन पीछे रह जाते थे। लेकिन इस बार कमाल कर दिया।

    अमनजोत की तारीफ करते कहा कि जो साउथ अफ्रीक टीम की कप्तान का जो कैच उसने पकड़ा था वह असल में कैच नहीं था वह ट्राफी थी। आप पंजाब का मान है। माता-पिता के नाम के साथ पंजाब का नाम रोशन किया है।

  • Jalandhar News: सांसद राजा वड़िंग की पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पर टिप्पणी को लेकर वित्तमंत्री चीमा ने की ये मांग

    Jalandhar News: सांसद राजा वड़िंग की पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री पर टिप्पणी को लेकर वित्तमंत्री चीमा ने की ये मांग

    वाल्मीकि समाज ने भी वड़िंग खिलाफ किया प्रदर्शन का ऐलान

    जालंधरः पंजाब कांग्रेस के प्रधान सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग के पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री बूटा सिंह को काला कहने पर बवाल बढ़ता ही जा रहा है। वड़िंग के माफी मांगने के बाद भी मामला शांत नहीं हो रहा। एक तरफ जहां पंजाब SC/ST कमीशन ने सुओ मोटो लेते हुए वड़िंग से 6 नवंबर तक जवाबतलबी कर ली है। वहीं दूसरी ओर वाल्मीकि समाज ने इसका विरोध करते हुए जालंधर में प्रदर्शन का ऐलान किया है। इसके अलावा, पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार भी एक्टिव हो गई है। वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि वड़िंग के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी वड़िंग को पार्टी से बाहर निकालने की मांग की। बता दें, तरनतारन उपचुनाव में प्रचार के दौरान वड़िंग ने दलित बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले पूर्व केंद्रीय गृहमंत्री स्व. बूटा सिंह को लेकर एक टिप्पणी की थी। वड़िंग ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी ने काले रंग के एक शख्स को, जो लोगों के घरों में चारा काटने का काम करता था, केंद्रीय गृहमंत्री बनाया था। इसके बाद विवाद बढ़ता देखकर राजा वड़िंग को सोशल मीडिया पर आकर सफाई देनी पड़ी। वड़िंग ने सफाई देते हुए कहा था कि मेरे बयान को तोड़ा-मरोड़ा गया। मेरा मकसद किसी का अपमान करना नहीं था। फिर भी यदि किसी को ठेस पहुंची हो तो मैं हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। हालांकि वड़िंग की टिप्पणी से जुड़ा वीडियो सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) नेता हरनूर सिंह मान, जो बूटा सिंह के भांजे हैं, ने वड़िंग को पद से हटाने की मांग की है। हरनूर ने कहा कि बूटा सिंह ने गरीबी के बीच संघर्ष करते हुए जालंधर खालसा कॉलेज से पढ़ाई की और फिर कांग्रेस में अपनी मेहनत से केंद्रीय गृहमंत्री, रेलमंत्री, बिहार के राज्यपाल और एससी आयोग के चेयरमैन के पद तक पहुंचे। उनके बयान का नोटिस लेते हुए पंजाब एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी ने उन्हें नोटिस भेजकर 6 नवंबर तक जवाब तलब किया है। AAP के फगवाड़ा विधानसभा सीट के इंचार्ज हरनूर मान ने कहा कि वड़िंग जैसे घटिया लोग स्व. बूटा सिंह के चरणों की धूल के बराबर भी नहीं हैं।

    यह सरदार बूटा सिंह का अपमानः हरजी मान

    आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रदेश प्रवक्ता हरनूर सिंह हरजी मान ने कहा कि राजा वड़िंग को सरदार बूटा सिंह पर टिप्पणी करने से पहले उनके जीवन और संघर्ष को समझना चाहिए था। उन्होंने वडिंग की टिप्पणी को नस्लवादी बताया और कहा कि एक वरिष्ठ नेता के प्रति ऐसे शब्द बेहद अपमानजनक हैं। हरनूर मान स्व. बूटा सिंह के भांजे और प्रदेश के पूर्व मंत्री जोगिंदर सिंह मान के बेटे हैं। हरजी मान ने कहा कि ऐसे बड़े और कद्दावर नेता पर घटिया टिप्पणी करने वाले राजा वड़िंग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस हाईकमान से मांग की कि वडिंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाया जाए, क्योंकि यह वरिष्ठ नेताओं के प्रति पार्टी की गिरती इज्जत का प्रतीक है। सरदार बूटा सिंह दलित समाज से आने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता थे, जिन्होंने अपने राजनीतिक करियर में कई अहम पद संभाले। वे 8 बार लोकसभा सांसद रहे, देश के गृह मंत्री, रेल मंत्री और बिहार के राज्यपाल बने। इसके अलावा उन्होंने भारत के अनुसूचित जाति आयोग (SC आयोग) के चेयरमैन के रूप में भी काम किया। 1982 के दिल्ली एशियाई खेलों के आयोजन में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • Jalandhar News: EPFO का बड़ा ऐलान, PF निकालने के 13 नियम खत्म, अब सिर्फ 3 आसान Categories से मिलेगा पैसा

    Jalandhar News: EPFO का बड़ा ऐलान, PF निकालने के 13 नियम खत्म, अब सिर्फ 3 आसान Categories से मिलेगा पैसा

    जालंधरः EPFO ने सदस्यों को दी बड़ी राहत दी। कर्मचारियों के भविष्य निधि (PF) से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाते कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने बड़ा फैसला लिया है। अब PF निकालने के पुराने 13 जटिल नियमों को समाप्त कर दिया गया है। जालंधर क्षेत्रीय कार्यालय के आयुक्त पंकज कुमार ने जानकारी दी कि नई व्यवस्था के तहत PF निकासी को 3 सरल कैटेगरी में बांटा गया है। जिससे सदस्यों को पैसे निकालने में अब परेशानी नहीं होगी।

    PF निकासी की नई 3 कैटेगरी
    – जरूरी आवश्यकताएं
    – बीमारी के इलाज के लिए
    – बच्चों की एजुकेशन फीस चुकाने के लिए
    – विवाह जैसी पारिवारिक जरूरतों के लिए

    मकान और निर्माण
    – मकान खरीदने या बनाने के लिए
    – लोन चुकाने या घर की मरम्मत के लिए

    विशेष परिस्थितियां
    – नौकरी छूटने, दिव्यांगता या किसी अन्य आपात स्थिति में।

    एक साल नौकरी पूरी करने पर भी निकाल सकेंगे पैसा
    अब नए नियमों के तरत 1 साल नौकरी पूरी करने पर भी पैसा निकाला जा सकता है। पहले यह समय सीमा एक साल से ज्यादा थी। एजुकेशन और मैरिज के लिए भी पैसा निकालने की सीमा बढ़ाई गई है। PF सदस्य अब नौकरी के दौरान एजुकेशन के लिए 10 बार और विवाह के लिए 5 बार तक राशि निकाल सकते हैं। पहले इन दोनों कामों के लिए 3 बार ही पैसा निकाला जा सकता था।

    पूरा पैसा भी निकाल सकते हैं कर्मचारी
    PF कटवाने वाले कर्मचारी अपने खाते से कर्मचारी और नियोक्ता दोनों के योगदान सहित कुल राशि का 100% तक निकाल सकेंगे, लेकिन खाते में कम से कम 25% राशि बनी रहनी चाहिए। इस शेष राशि पर 8.25% ब्याज मिलता रहेगा। नौकरी छोड़ने के बाद अंतिम सेटलमेंट का समय अब एक साल कर दिया गया है। जबकि पेंशन का पैसा 3 साल बाद निकाला जा सकेगा। इसके साथ ही EPFO ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के साथ समझौता किया है, जिसके तहत EPS-95 पेंशनधारियों को डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अब घर बैठे मुफ्त में मिल सकेगा। इसके लगने वाले 50 रुपए भी EPFO खुद देगा।

  • Punjab News: घर खाली करवाने को लेकर विवाद, किरायेदारों ने मालिक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV

    Punjab News: घर खाली करवाने को लेकर विवाद, किरायेदारों ने मालिक को बुरी तरह पीटा, देखें CCTV

    होशियारपुरः शहर के न्यू फतेहगढ़ में एक व्यक्ति को किरायेदारों द्वारा पीटने का मामला सामने आया है। घटना में व्यक्ति को अंदरुनी चोटे आई है जिसके बाद उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के मुताबिक, उसने अपने किरायेदारों को पहले ही घर खाली करने के लिए कहा था, लेकिन वह घर खाली नहीं कर रहे हैं और घर पर कब्जे करने की बात कर रहे हैं। व्यक्ति ने पुलिस को मामले की शिकायत दे दी है और प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। जानकारी देते पीड़ित धर्मपाल निवासी न्यू फतेगढ़ ने बताया कि उनके घर में 4 साल से एक परिवार किराए पर रह रहा है। बीते एक-दो महीने पहले उन्होंने किरायेदारों को मकान खाली करने की बात कही थी, लेकिन किरायेदार उनसे हमेशा बहस करते और घर खाली करने की बात टाल देते थे। बीती रात भी वह किरायेदारों से बात करने गए थे उन्होंने बहस करनी शुरू कर दी। बाद में जब धर्मपाल ने इसका विरोध किया तो किरायेदारों ने कुछ लोगों को बुलाकर उसकी पिटाई करवाई। इस दौरान सारी घटना घर के पड़ोस में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई जिसमें कुछ लोग जो निहंग बाणे में है धर्मपाल से पिटाई करते नजर आ रहे हैं, जिसके बाद गंभीर रूप से घायल धर्मपाल को सिविल अस्पताल ले जाया गया और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। पुलिस ने भी मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ उनकी बहन भी मिली हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। उधर, थाना प्रभारी सतपाल सिंह ने बताया कि उन्हें धर्मपाल पुत्र फतेह सिंह ने शिकायत दी थी कि उनके साथ उनके किरायेदारों व कुछ अज्ञात लोगों ने मारपीट की है जिसके बाद पुलिस ने भूपिंदर सिंह पिंदा, रानी, बलवीर सिंह व अन्य पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी फरार चल रहे है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
  • Punjab News: Cricket घोटाला, घाटे के बाद रातो-रात गायब हुए आयोजक, खुद पैसे देकर विदेशी खिलाड़ियों ने छुड़वाई जान

    Punjab News: Cricket घोटाला, घाटे के बाद रातो-रात गायब हुए आयोजक, खुद पैसे देकर विदेशी खिलाड़ियों ने छुड़वाई जान

    बड़े सपने दिखाकर शुरू की लीग कुछ ही दिनों में बंद

    मोहालीः मोहाली की एक NGO युवा सोसाइटी ने जम्मू-कश्मीर में क्रिकेट का सपना दिखाकर इंडियन हेवन प्रीमियम लीग 2025 शुरू की। कुछ ही दिनों बाद व्यवस्थाएं ठीक से न होने के कारण यह लीग घोटाले का शिकार हो गई। इस टूर्नामेंट को जम्मू-कश्मीर में प्रोफेशनल क्रिकेट की शुरुआत के रूप में पेश किया गया था। इसमें वेस्ट इंडीज के क्रिस गेल, न्यूजीलैंड के जेसी रायडर, मार्टिन गॉटील, बांग्लादेश जैसे विदेशी खिलाड़ी भी मैदान में उतरे थे। लेकिन दर्शकों की कम उपस्थिति के कारण आयोजक खिलाड़ियों को फीस तक और होटल में रहने-खाने का खर्चा भी नहीं चुका पाए, जिस पर आयोजक वहां से भाग निकले। विदेशों और देश के आए खिलाड़ियों को जिन होटलों में रुका गया था, उन होटल प्रबंधकों ने बिल न चुकाए जाने की वजह से उन्हें बाहर तक जाने नहीं दिया। शुरुआती मैच तो ठीक चल रहे थे, लेकिन 12वें मैच के बाद टूर्नामेंट पूरी तरह रुक गया। जम्मू-कश्मीर के स्पोर्ट्स काउंसिल ने कहा कि इस लीग का उनसे कोई संबंध नहीं है। प्रधान नौजहत गुल ने कहा कि हमने तो सिर्फ मैदान किराये पर दिया था और उसमें भी हम केवल मेहमान के तौर पर शामिल हुए थे। जिन्होंने क्रिकेट लीग रखी, उनका इससे कोई लेना-देना नहीं है। विदेशी खिलाड़ियों के बड़े-बड़े बैनर लगाकर इस लीग को प्रमोट किया गया था। इंग्लैंड के कोच और अंपायर मेल जूनियर ने बताया कि उन्हें होटल में बंद कर दिया गया था क्योंकि आयोजकों ने होटल का किराया नहीं भरा था और वे लीग छोड़कर चले गए थे। बाद में उन्होंने खुद भुगतान करके वहां से अपनी निकासी करवाई।
  • अब हवाई यात्रियों को जल्द मिलेगी ये सुविधा, DGCA करने वाला है बड़े बदलाव

    अब हवाई यात्रियों को जल्द मिलेगी ये सुविधा, DGCA करने वाला है बड़े बदलाव

    नई दिल्ली: हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक अहम खबर सामने आई है। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी की डीजीसीए कुछ नियमों में बदलाव करने की तैयारी कर रही है। इसका प्रस्ताव भी रख दिया गया है। इन बड़े बदलावों के अंतर्गत अब हवाई यात्री को जल्द ही अपनी बुकिंग के 48 घंटे अंदर टिकट कैंसिल करवाने या फिर इसे बदलवाने की सुविधा मिल पाएगी। बिना एक्स्ट्रा चार्ज के यात्री अपनी टिकट कैंसिल करवा पाएंगे। इसके अलावा रिफंड को लेकर भी प्रस्ताव में बड़ी बातें कही गई है।

    रिफंड से जुड़े नियमों में किया जाएगा बदलाव

    एविएशन रेग्युलेटर डीजीसीए की ओर से एक प्रस्ताव पेश किया गया है। इस प्रस्ताव में एयर टिकट कैंसिलेशन और रिफंड से जुड़े नियमों में खास बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत अब यात्रियों को जल्द ही बुकिंग के 48 घंटे के अंदर बिना किसी एक्स्ट्रा पैसे के अपनी मौजूदा टिकट कैंसिल करवाने या ट्रैवल डेट बदलवाने की इजाजत मिल जाएगी। टिकट कैंसिल करने पर रिफंड की रकम को एयरलाइंस के क्रेडिट शेल/वॉलेट में रखने से पैसेंजर का चयन होगा। यह न सिर्फ एक डिफॉल्ट प्रैक्टिस होगी।

    डीजीसीए ने रखी ये शर्तें

    एविएशन रेग्युलेटर ने जहां पर फ्री टिकट कैंसिलेशन और रिफंड का जो प्रस्ताव रखा है वो सभी एयरलाइनों के लिए होगा परंतु इसके साथ ही कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। यह शर्ते है कि घरेलू उड़ानों के लिए, प्रस्थान बुकिंग के समय से कम से कम 5 दिन पहले होना चाहिए। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए यह समय सीमा 15 दिन की रखी गई है। इसके बाद तय कैंसिलेशन चार्ज लागू किया जाएगा। इससे जल्दी की यात्रा पर ये नियम लागू नहीं होगा।

    21 दिनों में मिल पाएगा यात्रियों को रिफंड

    डीजीसीए ने कैंसिलेशन के साथ टिकट रिफंड के नियमों में बदलाव को लेकर जो प्रस्ताव रखा है। उसके अंतर्गत टिकट किसी ट्रैवल एजेंट/पोर्टल से खरीदा गया है तो रिफंड की जिम्मेदारी एयरलाइंस की ही होगी। रेग्युलेटर ने यह कहा है कि इस तरह के एजेंट एयरलाइन्स के अपॉइंटेड रिप्रेजेंटिव होते हैं। एयरलाइंस यह देखेगी कि रिफंड प्रोसेस 21 दिनों के अंदर पूरा हो जाए।  
  • Punjab News: नगर कीर्तन में बच्चे को गोली लगने का CCTV आया सामने

    Punjab News: नगर कीर्तन में बच्चे को गोली लगने का CCTV आया सामने

    लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में रविवार रात गोबिंदसर मोहल्ले में नगर कीर्तन के दौरान बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान घटना का सीसीटीवी भी सामने आया जिसमें बच्चा अपनी नानी हरप्रीत कौर के साथ खड़ा था और आसपास बहुत सी महिलाएं भी खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसके पैर में गोली लगती है और वह नीचे गिर जाता है। बच्चे के साथ नानी भी नीचे गिरती है। नानी खुद भी उठी और बच्चे को उठाने की कोशिश करने लगी तो इतने में गोली चलाने वाला शख्स भी वहां पर आ गया। बाद में लोगों ने बच्चे को उठाया और फिर देखा कि उसके पैर से खून आ रहा है। तब तक किसी को भी यह पता नहीं लगा कि उसे गोली लगी है। काफी समय बाद लोगों को पता चला कि उसके पैर में गोली लगी है जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है।
  • Jalandhar News: Auto Electrical की दुकान से चोर Inverter की बैटरियां लेकर फरार

    Jalandhar News: Auto Electrical की दुकान से चोर Inverter की बैटरियां लेकर फरार

    आदमपुरः चोरों ने एक ऑटो इलैक्ट्रिकल की दुकान को निशाना बनाया। गांव कोहजा निवासी इंद्रपाल सिंह मंगा ने बताया कि खुर्दपुर नहर पुल के पास उसकी ऑटो इलैक्ट्रिकल की दुकान है। रोजाना की तरह वह शाम को अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे उसके पास वाली दुकान के मालिक का फोन आया कि उसकी दुकान का शटर खुला है। उसने दुकान के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और चोर दुकान से इन्वर्टर की 10 बड़ी बैटरियां, 3 छोटी बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए, जिससे उसका करीब 2 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। उसने चोरी की सूचना आदमपुर पुलिस को दे दी है।

    आदमपुर थाना प्रभारी इंस्पैक्टर रविंदरपाल सिंह ने बताया कि उन्हें दुकान में चोरी की सूचना मिली है। उन्होंने पुलिस कर्मियों को मौके पर जांच के लिए भेज दिया है। दुकान मालिक इंद्रपाल सिंह मंगा के अनुसार, उनकी दुकान के सामने शराब की एक खाली बोतल पड़ी थी और उन्हें लगता है कि चोरों ने पहले शराब पी और फिर दुकान से चोरी की।

  • Jalandhar-Delhi National Highway पर कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पलटियां खाकर गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

    Jalandhar-Delhi National Highway पर कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, पलटियां खाकर गिरी गाड़ी, देखें वीडियो

    जालंधरः पंजाब के जालंधर में जालंधर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैरिटल होटल के पास देर रात खड़ी एक कार को पीछे से एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पीड़ित के अनुसार उसकी कार 4 बार उछली और बाद में नीचे जा गिरी। गणिमत यह रही कि गाड़ी में सावर 2 साल की बच्ची और उसकी मां बाल-बाल बची। हालांकि, उन्हें अंदरुनी चोटें आई हैं। वहीं कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    पीड़ित तरनबीर के बड़े भाई सिमर ने बताया कि उनका भाई जालंधर के मॉडल टाउन का रहने वाला है। उनका पीर बोदला बाजार में कपड़े का कारोबार है। उन्होंने बताया कि सोमवार को छुट्टी होने के कारण तरणवीर परिवार सहित अपने ससुराल लुधियाना गया था। जहां से वह देर रात लौट रहा था। करीब 12:00 बजे जब वह होटल मैरिटल के पास पहुंचा तो उसको गाड़ी का टायर पंचर लगा। जब वह उतरकर टायर पंचर देखने लगा तो इतने में उसने पीछे से तेज रफ्तार ट्रक को आते देखा, जिसने अचानक आकर गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी 4 बार आसमान में पलटिया खाकर ट्रक के पीछे जाकर गिरी। जब देखा तो ट्रक में सरिया लदा हुआ था, वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि ट्रक चालक नशे की हालत में धुत्त था।

    उन्होंने बताया कि गणिमत यह रही कि गाड़ी में सवार उनकी 2 साल की बच्ची और उसकी पत्नी जसलीन कौर बाल-बाल बच गई। उन्हें इस दौरान कुछ अंदरुनी चोटें आई हैं। तभी मौके पर मौजूद राहगीरों ने गाड़ी के शीशे तोड़कर उनकी पत्नी और बेटी को बाहर निकाला। इसके बाद तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। हादसे की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी। पीड़ित ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।