बाद में लोगों ने बच्चे को उठाया और फिर देखा कि उसके पैर से खून आ रहा है। तब तक किसी को भी यह पता नहीं लगा कि उसे गोली लगी है। काफी समय बाद लोगों को पता चला कि उसके पैर में गोली लगी है जिसके बाद आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। वहीं अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है।नगर कीर्तन में बच्चे को गो/ली लगने का CCTV आया सामने NEWS:https://t.co/oQIP8L6MeE#NagarKirtan #PunjabNews #CCTVFootage #ShootingIncident #ChildInjured #BreakingNews #ViralVideo #PoliceInvestigation #LudhianaNews #PunjabUpdate pic.twitter.com/tyN0DK9Uql
— Encounter India (@Encounter_India) November 4, 2025
Punjab News: नगर कीर्तन में बच्चे को गोली लगने का CCTV आया सामने

लुधियानाः पंजाब के लुधियाना में रविवार रात गोबिंदसर मोहल्ले में नगर कीर्तन के दौरान बच्चे को गोली लगने का मामला सामने आया है। इस दौरान घटना का सीसीटीवी भी सामने आया जिसमें बच्चा अपनी नानी हरप्रीत कौर के साथ खड़ा था और आसपास बहुत सी महिलाएं भी खड़ी थी। इसी दौरान अचानक उसके पैर में गोली लगती है और वह नीचे गिर जाता है। बच्चे के साथ नानी भी नीचे गिरती है। नानी खुद भी उठी और बच्चे को उठाने की कोशिश करने लगी तो इतने में गोली चलाने वाला शख्स भी वहां पर आ गया।
Leave a Reply