Blog

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में व्यक्ति की बाजू कटकर धड़ से हुई अलग, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के कोहाड़ा से लाखोवाल रोड पर दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी दाईं बाजू कटकर धड़ से अलग हो गई। बताया जाता है कि घायल युवक आधे घंटे तक सड़क पर ही तड़पता रहा। जिसके बाद वहां से गुजर रही टाटा 407 गाड़ी के चालक ने इसकी सूचना जमालपुर थाने की पुलिस को फोन पर दी।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को इलाज के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक ही हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि घायल युवक नशे की हालत में था। वहीं दूसरी ओर जांच अधिकारी मुख्तियार सिंह ने बताया कि थाना जमालपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः आप पार्टी के विधायक का रिश्तेदार 1.10 किलो हेरोइन सहित गिरफ्तार

    तरनतारनः पंजाब में पाकिस्तान से आ रही नशे की खेप को लेकर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप लेकर जा रहे बाइक सवार 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि काबू किए गए तस्करों में एक व्यक्ति आप पार्टी के विधायक का भतीजा है। हालांकि इस मामले को लेकर आप विधायक सरवन सिंह धुन्न ने नकार दिया है। खेमकरण हलके के विधायक सरवन सिंह धुन्न ने कहा कि हेरोइन समेत पकड़ा गया जशनप्रीत सिंह मेरे ताया जी का पोता है। वह क्या करता है, इससे साथ मेरा कोई वास्ता नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार नशे के खिलाफ काम कर रही है। ऐसे में नशा बेचने वालों से कोई लिहाज नहीं होगा।

    उधर, ममदोट ब्लॉक के अंतर्गत गांव चक भंगेवाला में पाकिस्तानी ड्रोन से गिराई गई दो किलो हेरोइन मिली है। बीएसएफ अधिकारी के मुताबिक सीमा पर तैनात 136 बटालियन के चेकपोस्ट धुंधी के पार शाम 4:15 बजे सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस दौरान सीमा पर लगी कंटीली तार से 700 मीटर पीछे दो पैकेट मिले। कहा जा रहा हैकि काबू किया गया जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन निवासी गांव नारली आप पार्टी के विधायक का भतीजा है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल किया। दरअसल, भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनात बीएसएफ की 103 बटालियन के जवानों ने रात को बीओपी केएस वाला पर सीमा के पार से हरकत महसूस की। इसके बाद नाइट विजन कैमरे से देखा तो एक ड्रोन भारतीय इलाके की तरफ आ रहा था।

    जवानों ने 8 राउंड फायरिंग की और ड्रोन दिखाई देना बंद हो गया। सुबह सर्च अभियान चलाया तो ड्रोन बरामद हो गया। इस बीच पुलिस ने गांव नारली डिफेंस ड्रेन की तरफ से होंडा मोटर साइकिल पर आ रहे दो लोगों को घेरकर तलाशी ली। उनके कब्जे से एक किलो 10 ग्राम हेरोइन के दो पैकेट मिले। बाद में दोनों की पहचान जशनप्रीत सिंह उर्फ जशन निवासी गांव नारली थाना खालडा और उसके साथी (बाइक चालक) गुरजंट सिंह गट्टू निवासी गांव जियोबाला थाना सदर तरनतारन के तौर पर हुई।

    दोनों ने प्रथम जांच में माना कि ड्रोन के माध्यम से पाकिस्तान से आई हेरोइन की खेप को ठिकाने लगाने जा रहे थे। दोनों को शाम को अदालत में पेश करके पुलिस ने रिमांड पर लिया है। डीएसपी प्रीतइंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से और सुराग लगने की उमीद है। तस्कर जशनप्रीत सिंह का पिता हरनेक सिंह भी तस्कर है। उसके खिलाफ तस्करी के सात मामले दर्ज हैं और इन दिनों वह फरीदकोट की जेल में 14 वर्ष की सजा काट रहा है। जशनप्रीत सिंह का एक भाई हरविंदर सिंह कनाडा में रहता है। जशनप्रीत सिंह के साथ पकड़ा गया गुरजंट सिंह खडूर साहिब हल्के के गांव जियोबाला का निवासी है। डेढ़ साल पहले जशनप्रीत सिंह के संपर्क में आया था।

  • पंजाबः मॉडल टाउन थाने की SHO सस्‍पेंड

    लुधियानाः ड्यूटी मजिस्ट्रेट की अदालत में रविवार को लूट की कोशिश के आरोपी को पेश करने के दौरान फरार होने पर थाना मॉडल टाउन की प्रभारी को गुरशिंदर कौर पर गाज गिर गई है। इस मामले में एसएचओ को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि लुटेरे को 20 मिनट में काबू कर लिया गया था। दरअसल, इसे थाना प्रभारी गुरशिंदर कौर की लापरवाही मानते हुए पुलिस कमिश्नर ने उसे सस्पेंड कर दिया। मॉडल टाउन एरिया में लगातार बढ़ रही छीना झपटी की घटनाओं और पीड़ितों की सुनवाई नहीं होने का भी थाना प्रभारी पर पहले आरोप लगता रहा था। शनिवार शाम को मॉडल टाउन क्षेत्र में मनीएक्सचेंज की दुकान में लूट की कोशिश हुई थी।

    दुकानदार ने लोगों की सहायता से अमृतसर के गुरु गोबिंद सिंह नगर मजीठा रोड शशिपाल और शहीद भगत सिंह नगर दुगरी निवासी जरनैल सिंह को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था। मामले में एक आरोपी संदीप सिंह फरार है। रविवार को पुलिस पकड़े गए दोनों लुटेरों को पेश करने के लिए अदालत में पहुंची। इस दौरान जरनैल सिंह थाना प्रभारी की मौजूदगी में फरार हो गया था। हालांकि बाद में उसे पकड़ लिया। अब तक की जांच में सामने आया है कि शशि पाल के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर आने के बाद अदालत में पेश नहीं हुआ और उसे वहां पर भगोड़ा करार दिया गया है। पुलिस ने दोनों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

    वहीं पुलिस को दिए बयान में फेस-1 अर्बन एस्टेट दुगरी निवासी सरबजीत सिंह ने बताया कि 18 नवंबर की शाम वह और उसका भाई परमिंदरजीत सिंह सेखों माटा पैलेस के पास अपने कार्यालय में थे। तभी 3 अज्ञात लोग नोट बदलवाने के बहाने उनके कार्यालय में घुसे। उसने बताया कि उन लोगों में से एक व्यक्ति ने पिस्तौल निकाली तो दूसरे व्यक्ति ने दातर निकाल ली और उन पर दातर से हमला कर जख्मी कर दिया। तभी उन्होनें शोर मचाया तो मार्केट के लोग और राहगीर इकट्ठे हो गए, तभी दोनों लुटेरों को पकड़ा गया था। इसमें जरनैल सिंह शनिवार को भी भीड़ से खिसक गया था, लेकिन उसे बाद में पकड़ लिया गया था।

  • जालंधर : नौसरबाजों ने की लाखों की ठगी, देखें वीडियो

    जालंधर : गांव संग ढेसियां की रहने वाली भलविंद्र कौर पत्नी सुरिंद्र सिंह से नौसरबाज ने 4 लाख रुपए ठग लिए। भलविंद्र कौर ने बताया कि उसे 0014694761275 के नंबर से व्हाट्सअप पर फोन आया और बातों के दौरान अपने झांसे में लेकर कहा कि वे उसके बेटे जसप्रीत का दोस्त मनदीप आस्ट्रेलिया से है और वे उन्हें 9.10 लाख रुपए भेज रहा है। उसमें से 4 लाख रुपए लुधियाना अपने दोस्त को देने है। क्योंकि लुधियाना में 2 मंजिला कोई मकान बिक रहा है, जिन्हें पैसों की जरूरत है। उसने विदेश से 9.10 लाख रुपए की रसीद भी भेज दी और 2 दिन में पैसे उनके अकाऊंट में आ जाने के लिए बोला। इन पैसों में 4 लाख रुपए लुधियाना किसी को भेजने हैं। बाद में इसके 8967410226 से उसको फोन आया और कहा कि मनदीप ने 4 लाख रुपए भेजे है।

    उनके अकाऊंट पर भेज दो। इसके बाद उस व्यक्ति ने अपना एच.डी.एफ.सी का अकाऊंट नंबर उसे भेजा भलविंद्र कौर ने बताया कि वे उन दोनों के झांसे में आ गई। उसने बैंक में जाकर दिए गए बैंक अकाऊंट में 4 लाख रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद जब उसके बेटे जसप्रीत सिंह का ऑस्ट्रेलिया से फोन आया उसने पैसों संबंधी उसे बताया। उसके बाद जसप्रीत ने अपने दोस्त मनदीप से पैसे के लेनदेन संबंधी पुष्टि की, जो मनदीप का कहना था कि उसने कोई पैसे की मांग ही नहीं की। इसके बाद उसके बेटे जसप्रीत ने बताया कि किसी नौसरबाज ने उन्हें ठग लिया है। उसके किसी भी दोस्त ने उनसे पैसे नहीं मांगे। इसके बाद तुरंत उसने गोराया पुलिस में उक्त नंबरों तथा पैसों संबंधी शिकायत दर्ज करवाई।

  • छठ पूजा में अर्घ्य देकर लौट रहे परिवार के 6 लोगों को मारी गोली, 2 की मौ’त, देखें वीडियो

    लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले में छठ पूजा के समापन पर बड़ी वारदात हुई है। यहां बेखौफ अपराधियों ने एक परिवार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें 6 लोगों को गोली लगी है। घायलों में दो महिला और 4 पुरुष हैं। घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 2 लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंच गई।

    पुलिस ने लोगों के पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, घटना लखीसराय जिले के कबैया थाना क्षेत्र के पंजाबी मोहल्ले की है। बताया जाता है कि छठ पर अर्घ्य देकर एक परिवार के सदस्य अपने घर लौट रहे थे। अभी वे सभी घर के पास पहुंचे ही थे कि कुछ अपराधियों ने उनके ऊपर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग क्यों की गई, इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक सामने नहीं आई है।

    फायरिंग में गोली लगने से 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक व्यक्ति के सिर में गोली लगी है। फिलहाल सूचना मिलते ही कबैया थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर तफ्तीश में जुट गई है। मामले की जांच जारी है। इधर घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन सदर अस्पताल पहुंच गया। मौके पर एसपी पंकज कुमार, एसडीएम निशांत कुमार और डीएम अमरेंद्र कुमार पहुंचे हुए हैं। एसपी पकंज कुमार ने कहा कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

  • पंजाबः 100 फुटी रोड पर चलीं गोलियां, 2 घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः शहर में कानून व्यवस्था चरमराई हुई नजर आ रही है। वहीं बीते दिन लोगों को रंजीत एवेन्यू में एलईडी स्क्रीन पर भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच फाइनल क्रिकेट मैच दिखाया जा रहा था, जिसमें अमृतसर के स्थानीय पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर अमृतसर मुलायम रोड पर फायरिंग की घटना सामने आई है। इस घटना में 2 व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं एक घायल युवक की पहचान कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। कुलजीत सिंह ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि उसकी हीरा सिंह नाम के व्यक्ति से पुरानी दुश्मनी थी।

    इस दुश्मनी को खत्म करने के लिए उन्होंने सोफ्टर सड़क पर बुलाया था, लेकिन वहां पर फिर से झगड़ा हो गया। इस दौरान दूसरे पक्ष के द्वारा उस पर गोली मारी गई, जोकि उसकी टांग में लगी है। इस घटना में घायल युवक को उपचार के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उक्त घायल व्यक्ति को लेकर उसके परिवार द्वारा प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई जा रही है। दूसरी ओर थाना बिडविजन के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोफ्ट सड़के के ऊपर दो पक्षों में विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के 2 लोग घायल हुए हैं और दोनों का बयान लेने के बाद पुलिस अपने कानून के मुताबिक कार्रवाई करेगी।

  • घाट क्षेत्र में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, 15 नौका जलकर हुई खाक

    नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में सोमवार तड़के एक घाट क्षेत्र में आग लगने से मछली पकड़ने वाली कम से कम 15 नौका जलकर खाक हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने बताया कि देर रात करीब एक बजे लगी आग पर सुबह 4 बजे तक काबू पा लिया गया।

    विशाखापत्तनम जिला अग्निशमन अधिकारी  ने बताया कि आग शहर के घाट क्षेत्र में लगी। जहां मछली पकड़ने वाली नौकाएं थीं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा हमने 12 अग्निशमन वाहनों को मौके पर भेजा तथा राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और विशाखापत्तनम पोर्ट ट्रस्ट से भी मदद ली। अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।

  • पंजाबः खुद को पुलिसकर्मी बता व्यक्ति ने कैमरामैन को मारे थप्पड़

    पुलिस जांच में हुआ उक्त व्यक्ति का खुलासा

    लुधियानाः ट्रांसपोर्ट नगर रोड के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां देर रात व्यक्ति ने खूब हंगामा किया। उक्त व्यक्ति पर बाइक सवार कैमरामैन ने मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। हालांकि वीडियो बनने के बाद व्यक्ति ने माफी भी मांगी। बताया जा रहा है कि उक्त हंगामा करने वाला व्यक्ति खुद को पुलिस कर्मचारी बताया था। इस दौरान वह जनकपुरी चौकी में तैनात होने की बात कहने लगा। जिसके बाद लोगों द्वारा जब चौकी में पता किया तो बताया गया कि उक्त व्यक्ति यहां तैनात नहीं है। 

    वहीं मामले की जानकारी देते हुए कैमरामैन विपिन ने बताया कि वह ग्यासपुरा से छठ पूजा की कवरेज करके बाइक पर वापस घर जा रहा था। अचानक ट्रांसपोर्ट नगर रोड पर खाकी रंग की पगड़ी और बाकी सिविल कपड़ों में एक व्यक्ति उन्हें खड़ा मिला। उस व्यक्ति ने उसकी बाइक रोकी और लिफ्ट मांगी। विपिन ने बताया कि उसे वह व्यक्ति संदिग्ध लगा। उसने उसे लिफ्ट देने से मना कर दिया क्योंकि वह उसे जानता नहीं था। व्यक्ति ने खुद को पुलिस कर्मचारी बताया और गुस्से में आकर उसको थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मारपीट करने के साथ गालियां दी।

    मौके पर मौजूद कई अन्य लोगों ने भी मारपीट की वीडियो बनाई। खुद को पुलिस कर्मचारी बता रहा व्यक्ति नशे की हालत में दिख रहा था। खुद का विरोध होता देख व्यक्ति एक चलती सरकारी बस में भी चढ़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन ड्राइवर ने बस रोकी नहीं। लोगों के विरोध और वीडियो बनती देख व्यक्ति ने माफी मांगी। उसने बताया कि उसका नाम हरभजन सिंह है और वह जनकपुरी चौकी में तैनात है। जनकपुरी चौकी इंचार्ज बलौर सिंह ने कहा कि हंगामा करने वाला व्यक्ति उनकी पुलिस चौकी का नहीं है। वह नहीं जानते के यह व्यक्ति कौन है। इलाका में गश्त बढ़ाई जाएगी ताकि यदि कोई पुलिस का नाम खराब कर रहा है तो रोका जाए।

  • जालंधरः इस इलाके में झगड़े दौरान NRI की मौ’त, देखें वीडियो

    4 सप्ताह पहले लौटा था मृतक NRI

    जालंधर, ENS: थाना 8 के अंतर्गत आते पठानकोट बाईपास चौक के साथ लगते बीडीए एंक्लेव सोसाइटी में रविवार रात युवकों और एनआरआई के बीच झगड़ा हो गया। इस हाथापाई के दौरान एनआरआई बेसुध होकर जमीन पर गिर पड़ा। जिसे घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने एनआरआई को अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान चरणजीत सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक मृतक चरणजीत सिंह 4 हफ्ते पहले इंग्लैंड से पंजाब में अपने भांजे के साथ आया था। वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी नार्थ दमनवीर सिंह और थाना 8 के प्रभारी सुखदेव सिंह पहुंचे। जिन्होंने मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजना दिया। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। पुलिस की लड़ाई में मौजूद युवकों के लिए तलाश में जुट गई है।

  • जालंधरः सुबह-सुबह बच्चे चोरी के आरोप में लोगों ने व्यक्ति को किया काबू, देखें Live

    जालंधर, ENS: महानगर में क्राइम की वारदातों को ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। सुबह-सुबह दोआबा चौक के पास व्यक्ति को बच्चा चोरी के आरोप में व्यक्ति को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए काबू किए व्यक्ति ने बताया कि वह बच्चा चोरी करने के लिए नहीं आया था, वह साईकिल चोरी करने के लगा था। जबकि बच्चे की मां ने कहा कि उक्त काबू किए व्यक्ति ने पहले बच्चे को उठाया था। इस दौरान बच्चा रोने लगा।

    वहीं बच्चे की मां अनिता ने कहा कि इस दौरान उक्त काबू किए व्यक्ति ने उसे देखा और बच्चा नीचे छोड़ दिया। जिसके बाद महिला के शोर की आवाज सुनते ही लोगों ने उक्त व्यक्ति को काबू कर लिया है। घटना की सूचना पीसीआर टीम को दे दी गई है। वहीं पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और उक्त काबू किए व्यक्ति को थाना 8 में लेकर चली गई है। मामले की जानकारी पीसीआर टीम ने कहा कि उसे थाने में ले जाकर सख्ती से पूछताछ की जाएगी।