Blog

  • जालंधरः हमलावारों ने तोड़ी पुलिस मुलाजिम की गाड़ी, देखें Live

    जालंधर, ENS: ढिलवां गांव से बड़ी खबर सामने आई है, जहां आज अल सुबह अज्ञात हमलावारों ने पुलिस मुलाजिम की गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावार मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें हमलावार घटना को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस मुलाजिम करण कुमार ने बताया कि वह देर रात खाना लेकर आ रहा था। इस दौरान जब उसने दकोहा फाटक क्रॉस किया दो फायर की आवाज सुनाई दी।

    हालांकि उन्हें यह नहीं पता है कि गोलियों की ही आवाज थी या फिर पटाखों की आवाज थी। इसके बाद वह देर रात घर आ गए। जिसके कुछ देर बाद घर के बाहर से आवाज सुनाई दी। जिसके बाद उन्होंने आकर देखा कि हमलावार गाड़ी को तोड़कर फरार हो गए। पुलिसकर्मी ने कहा कि उसके पीछे 15 से 20 हमलावार लगे थे जोकि श्मशानघाट की ओर चले गए। वहीं सीसीटीवी फुटेज में 2 हमलावार दिखाई दे रहे है। पुलिसकर्मी ने बताया कि घटना देर रात 9 बजे की है। वहीं करण ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इस हादसे में गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए है। वहीं उन्होंने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है।

    करण ने बताया कि जब वह कार में सवार थे, इस दौरान उसके पीछे बाइक सवार युवक लगे हुए थे। ऐसे में हालात यह हो गए है कि अब पंजाब पुलिस के कर्मी भी सेफ नहीं रहे है। करण ने बताया कि देर रात काफी देर तक इलाके में हमलावार घूमते रहे। जिसके बाद उन्होंने करण के घर के अंदर जाने के बाद उनकी कार पर हमला कर दिया। करण ने बताया कि उन्हें शक है कि कुछ समय पहले उन्होंने कुछ नशेड़ियों को काबू किया था। ऐसे में लगता है कि उक्त नशेड़ियों में से किसी ने वारदात को अंजाम दिया गया है।

  • पंजाबः चीफ खालसा दीवान बचाओ फ्रंट ने उम्मीदवारों का किया ऐलान, देखें वीडियो 

    अमृतसरः शिक्षा और धर्म के प्रचार-प्रसार की प्राचीन संस्था चीफ खालसा दीवान के 6 पदाधिकारियों के 18 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए विपक्षी दल ने आज प्रेस में अपने पांच उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही 500 सदस्यों वाले दीवान में चुनाव को लेकर माहौल गरमा गया है। चीफ खालसा दीवान बचाऊ फ्रंट के नेता व (अध्यक्ष) पद के उम्मीदवार सिख प्रचारक के रूप में जाने जाते सुरिंदर जीत सिंह पाल सेवानिवृत्त चीढ कमिश्नर इनकम टैक्स ने बताया कि मीत प्रधान के लिए अमरजीत सिंह विक्रांत और सरबजीत सिंह पुत्र पूर्व प्रधान किरपाल सिंह चुनाव लड़ेगे। वहीं महासचिव पद के लिए रमनीक सिंह और सुखदेव सिंह मत्तेवाल चुनाव लड़ेंगे।

    वहीं उन्होंने कहा कि दूसरे महासचिव पद की घोषणा जल्द कर दी जाएगी। इस मौके पर दीवान परिवार के उत्तराधिकारी स्व. भाग सिंह अणखी की धर्म पत्नी ने चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को सफलता देते हुए सदस्यों से सफलता हासिल करने के लिए कहा कि इसे बरकरार रखना और आज दीवान के सम्मान के इतिहास के संभालना, यह समय की जरूरत है।

    अध्यक्ष पद के उम्मीदवार एवं केस मैनेजमेंट संस्था के संस्थापक एस पाल ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए डॉ. इंद्रबीर सिंह निजर से लिखित अनुरोध किया गया है कि एक पीठासीन अधिकारी एवं तीन रिटर्निंग अधिकारी होंगे। समानता के आधार पर विरोधी गुट के अधिकारियों को चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए।

  • Emirates Airline ने भारतीयों को दिया ये शानदार ऑफर

    नई दिल्ली : दुबई जाने वाले भारतीयों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय पैसेंजरों के लिए ने बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा से दुबई जाने वाले भारतीयों को लंबी लंबी लाइनों से छुटकारा मिल सकेगा। जानकारी के अनुसार दुबई Emirates Airline ने भारतीय पासपोर्ट धारकों के लिए अप्रूव्ड वीजा ऑन अराइवल का ऐलान किया है। हालांकि यह सुविधा उन्हीं भारतीय पैसेंजर्स को मिल सकेगी जो अमीरेट्स एयरलाइन में बुकिंग कराएंगे। इसके तहत 14 दिनों की अवधि के लिए सिंगल एंट्री के लिए वीजा प्राप्त होगा। इस नई पहल के बाद दुबई जाने वाले भारतीय पैसेंजर्स को लंबी लाइनों की फजीहत से छुटकारा मिल सकेगा। आवेदन दुबई वीजा प्रोसेसिंग सेंटर की ओर से पूरा किया जाता है। दरअसल यूएई वीजा के लिए एमिरेट्स एयरलाइन की ओर से वीएफएस ग्लोबल के साथ पार्टनरशिप की गई है।

    नई पहल यात्रियों को सीमा शुल्क के माध्यम से आसानी से नेविगेट करने की अनुमति देकर इस आगमन प्रक्रिया को सरल बनाएगी। इसके लिए कम से कम छह महीने के लिए पासपोर्ट का वैध होना जरूरी है। भारतीय पासपोर्ट धारकों के पास अमेरिकी वीजा या ग्रीन कार्ड होना चाहिए या यूरोपीय यूनियन या यूके की रेजीडेंसी जो कम से कम छह महीने के लिए वैध हो। पात्र यात्रियों को 2017 से यूएई के हवाई अड्डों पर वीजा ऑन अराइवल की सुविधा मिल रही है। उड़ान से उतरने के बाद आमतौर पर इमीग्रेशन काउंटर पर पासपोर्ट पर वीजा की मुहर लगाई जाती है। नई सुविधा में अमीरात के ग्राहक वीजा की पहले से व्यवस्था कर सकते हैं। इससे उनके आगमन की सुविधा आसान हो जाएगी। एमिरेट्स की ओर से शुरू की गई इस पहल की लागत 47 डॉलर (3894 रुपए) और सेवा शुल्क 18.50 डॉलर (1533 रुपए) है।

  • DPS School को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप, खाली कराया कैंपस

    नई दिल्ली: दिल्ली के आरकेपुरम स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) में शुक्रवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब स्कूल की प्रिंसिपल को एक मेल मिला जिसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। मेल मिलने की खबर फैलते ही पूरे स्कूल में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पूरा कैंपस खाली करा लिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस एंटी बम स्क्वायड के साथ मौके पर पहुंची है।

    पुलिस को अब तक की जांच में कुछ नहीं मिला है। हालांकि पुलिस अभी भी जांच जारी रखे हुए है। मौके पर डॉग स्क्वायड भी पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के अभिभावक मौके पर पहुंच गए। स्कूल प्रशासन ने भी बच्चों की आज की छुट्टी कर दी। सभी बच्चों को मेन गेट की जगह गेट नंबर तीन से बाहर निकाला गया।

  • पंजाब : 2 परिवारों की लड़ाई के दौरान गुरुद्वारा साहिब की हुई बेअदबी, देखें वीडियो

    बटाला : श्री हरगोबिंदपुर के नजदीक नूरपुर गांव में बीती रात 2 ईसाई परिवारों में झगड़ा हो गया। जानकारी के मुताबिक रात करीब 10 बजे 2 ईसाई परिवारों के बीच पुरानी दुश्मनी को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि उन्होंने गांव के गुरुद्वारा साहिब को भी नहीं बख्शा। एक परिवार के लोग जूतों के साथ गुरुद्वारा साहिब पर चढ़ गए और दूसरे परिवार पर ईंटें फेंकी और जवाब में दूसरी तरफ से भी ईंटें फेंककर गुरुद्वारे में मारी। गुरुद्वारा सिंह सभा नूरपुर के अध्यक्ष प्रकाश सिंह सचिव बलविंदर सिंह और जगरूप सिंह ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि ईसाई परिवारों ने जानबूझकर गुरुद्वारा साहिब को बेअदबी की है।

    उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। डीएसपी श्री मौके पर पहुंचे राजेश कक्कड़ ने बातचीत करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिब कमेटी और सीसीटी फुटेज के मुताबिक जो भी दोषी है उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना की सूचना पर किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के जिला नेता गुरप्रीत सिंह खानपुर और सम्मान कमेटी के नेता सतनाम सिंह समसा भी अपने साथियों के साथ पहुंचे। एसजीपीसी केअध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया और पंजाब सरकार पर निशाना साधा और कहा कि ऐसे अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

  • पंजाबः ट्रॉली और बाइक की भीषण टक्कर में एक की मौ+त, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फाजिल्का जीटी रोड से दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आई है। जहां गांव मोहन के हिठाड़ में एक ट्राले और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।  मृतक की पहचान गांव सुरजीत सिंह निवासी अतुवाला के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक होम गार्ड का जवान बताया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके ट्रॉली को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

  • सरेआम बाजार में दुकानदार को बदमाशों ने मारी गो+ली, देखें CCTV

    जौनपुरः सरपतहां थाना के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में गोली चलने का मामला सामने आया है। जहां बाइक सवार बदमाश दुकानदार को गोली मारकर के बाद बदमाश फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए। दुकानदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से बेहतर उपचार के लिए दुकानदार को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार उधार का पैसा मांगने के बाद बदमाशों ने फायर झोक दिया। वहीं इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

    जौनपुर के पट्टीनरेंद्रपुर बाजार में लाल बहादुर सोनी हार्डवेयर की दुकान चलाते हैं। वीरवार देर शाम लाल बहादुर अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान बाइक पर सवार बदमाश पहुंच गए। गाड़ी से उतर कर बदमाशों ने पूछा कि पाइप का उधार पैसा कब दोगे। जब तक लाल बहादुर बाहर निकलकर कुछ समझ पाते तब तक बदमाशों ने लाल बहादुर पर तमंचे से फायर कर दिया।

    गोली लाल बहादुर के पेट पर लग गई। गोली लगते ही लाल बहादुर जमीन पर गिर गए। गोली की आवाज सुनकर आस पास मौजूद लोग घटनास्थल की तरफ दौड़े। इतने में बाइक सवार बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। आनन-फानन में लाल बहादुर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुटहन ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद लालबहादुर को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

    घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सरपतहां दीपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल खुटहन थाना क्षेत्र में है। बहरहाल जांच-पड़ताल के साथ ही बदमाशों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस द्वारा आसपास सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਸੈਂਟਰ ਆਫ ਇੰਡੀਅਨ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ਨੇ CM ਮਾਨ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ : ਸੈਂਟਰ ਆਫ ਇੰਡੀਅਨ ਟਰੇਡ ਯੂਨੀਅਨ ( ਸੀਟੂ ) ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਜਿਲਾ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਵਲੋਂ ਪੇਂਡੂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੀਆਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਵਲੋਂ ਮਾਈਕਰੋ ਫਾਈਨਾਂਸ ਕੰਪਨਿਆਂ ਵਲੋਂ ਲਿਆ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਮੰਗ ਪੱਤਰ ਭੇਜਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਵਿਚ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿੰਡਾਂ ਵਿਚ ਵਿਆਜੀ ਪੈਸੇ ਦੇਕੇ ਜ਼ਿਆਦਾ ਵਿਆਜ ਲੈਕੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਲੁੱਟ ਕਰਨ ਵਾਲਿਆਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲੋਂ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫ ਕਰਨ ਦੀ ਮੰਗ ਕੰਪਨੀਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨੂੰ ਕਿਹਾ ਤੁਸੀਂ ਚੌਣਾਂ ਦੌਰਾਨ ਗਰੀਬਾਂ ਨਾਲ ਵਾਅਦਾ ਕੀਤਾ ਸੀ ਕਿ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਆਉਣ ਤੇ ਗਰੀਬ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਹਰ ਤਰ੍ਹਾਂ ਦੇ ਕਰਜ਼ੇ ਮੁਆਫ ਕੀਤੇ ਜਾਣਗੇ। ਪਿੰਡਾਂ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰਾਂ ਦੇ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਘਰੇਲੂ ਕੰਮ ਕਾਜ ਕਰਨ ਵਾਲੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਨੇ ਮਾਇਕਰੋ ਫਾਈਨਾਂਸ ਕੰਪਨਿਆਂ ਵਲੋਂ ਅਪਣਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਚਲਾਉਣ ਲਈ ਕਰਜ਼ਾ ਲਿਆ ਸੀ।

    ਜਿਸ ਵਿਚੋਂ ਉਹ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਕਰਜ਼ਾ ਮੋੜ ਵੀ ਚੁੱਕੇ ਹਨ, ਪਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕੋਲੋਂ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਵਸੂਲੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਜਾਂ ਪੈਸਿਆਂ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਭਾਰਤ ਸਰਕਾਰ ਵਲੋਂ ਕੋਵਿਡ-19 ਦੌਰਾਨ ਦੇਸ਼ ਅੰਦਰ ਲੋਕਡਾਉਣ ਹੋਣ ਕਰਕੇ ਇਹਨਾਂ ਦਾ ਕੰਮਕਾਰ ਬੰਦ ਹੋ ਗਿਆ ਤੇ ਇਹ ਗਰੀਬ ਔਰਤਾਂ ਇਹਨਾਂ ਮਾਇਕਰੋ ਫਾਈਨਾਂਸ ਕੰਪਨਿਆਂ ਦੇ ਮਕੜ ਜਾਲ ਵਿੱਚ ਬੁਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਫਸ ਗਈਆਂ। ਇਸ ਲਈ ਇਹਨਾਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰ ਦੀਆਂ ਔਰਤਾਂ ਕੰਪਨਿਆਂ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਮੋੜਨ ਅਸਮਰਥ ਹਨ। ਕੇਂਦਰ ਦੀ ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕਾਰਪੋਰੇਟ ਘਰਾਂਣਿਆਂ ਦੇ ਕਰੋੜਾਂ ਰੁਪਏ ਬੈਂਕਾਂ ਤੋਂ ਲਿਆ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। ਸੋ ਇਸੇ ਤਰਜ ਦੇ ਅਧਾਰ ਤੇ ਇਹਨਾਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਘਰੇਲੂ ਔਰਤਾਂ ਦਾ ਕਰਜ਼ਾ ਮੁਆਫ ਕੀਤਾ ਜਾਵੇ । ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਆਸ ਹੈ ਕਿ ਤੁਸੀਂ ਇਸ ਵੱਲ ਧਿਆਨ ਦੇ ਕੇ ਇਹਨਾਂ ਗਰੀਬ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਦੀਆਂ ਮੁਸ਼ਕਿਲਾਂ ਦਾ ਹੱਲ ਕਰੋਗੇ ।

  • जालंधरः 3 व्यक्तियों की मौत में मामले में Audi चालक निकला पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जालंधर अमृतसर हाईवे पर हुए एक्सीडेंट मामले में आरोपी ऑडी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आज उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मी है और वह जालंधर के PAP में ट्रेनिंग कर रहा है और उसे रात में घर वापस जा रहा था। पिता की मौत के बाद उसे यह नौकरी मिली है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मकसूदा के प्रभारी सिकंदर ने बताया कि इस मामले में पहले ही FIR दर्ज कर 304 का मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने बीते दिन देर शाम को आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार भी कर लिया था।

    जांच में पता चला है कि आरोपी पंजाब पुलिस का मुलाजिम है और PAP में ट्रेनिंग कर रहा है। पुलिस को आरोपी ने यह वजह बताई है कि घटना की रात वह ट्रेनिंग के बाद परिवार के साथ गाड़ी में सवार होकर अपने घर बटाला जा रहा था और उसकी गाड़ी की विधिपुर फाटक के पास कार ई रिक्शा के साथ टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि इसका मकसद था कि रातों-रातो घर जाकर सुबह वापस आ जाए, जिसमें उसे यह हादसा हो गया। वहीं इस सड़क हादसे में मारे गए पंकज के पिता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस विभाग ने उनको न्याय दिलाया है। आज ही पंकज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

  • ज्ञानवापी मामले में हाईकोर्ट का आया फैसला

    इलाहाबादः ज्ञानवापी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज की सुनवाई पूरी हो गई है। इस दौरान मस्जिद कमेटी को हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है। यानि ज्ञानवापी स्थित तहखाने में पूजा पाठ जारी रहेगी। 6 फरवरी को हाईकोर्ट में अगली सुनवाई होगी। मस्जिद कमेटी ने अपनी याचिका में पूजा-पाठ पर अंतरिम स्थगन की मांग की थी, लेकिन अदालत ने यह अनुमति नहीं दी। कोर्ट ने मस्जिद समिति से 6 फरवरी तक अपनी अपील में संशोधन करने को कहा। कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया, साथ ही साथ निर्देश दिया है कि कोई नुकसान या निर्माण नहीं होना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि जब कलेक्टर को रिसीवर नियुक्त किया गया तब आपने विरोध नहीं किया। यही तर्क मुस्लिम पक्ष के लिए भारी पड़ा है। मस्जिद समिति से अपनी अपील में संशोधन करने और जिला न्यायाधीश के 17 जनवरी के आदेश को चुनौती देने को कहा है।

    दरअसल 17 जनवरी के आदेश में डीएम को व्यास तहखाना का रिसीवर नियुक्त कर दिया था। साथ ही अदालत ने यूपी सरकार को कानून-व्यवस्था बरकरार रखने का निर्देश भी दिया है। कोर्ट ने कहा कि जब कलेक्टर को रिसीवर नियुक्त किया गया तब आपने विरोध नहीं किया। यही तर्क मुस्लिम पक्ष के लिए भारी पड़ा है। मस्जिद समिति से अपनी अपील में संशोधन करने और जिला न्यायाधीश के 17 जनवरी के आदेश को चुनौती देने को कहा है। दरअसल 17 जनवरी के आदेश में डीएम को व्यास तहखाना का रिसीवर नियुक्त कर दिया था। साथ ही अदालत ने यूपी सरकार को कानून-व्यवस्था बरकरार रखने का निर्देश भी दिया है।