जालंधरः 3 व्यक्तियों की मौत में मामले में Audi चालक निकला पुलिसकर्मी, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: जालंधर अमृतसर हाईवे पर हुए एक्सीडेंट मामले में आरोपी ऑडी कार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आज उसे कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पुलिस कर्मी है और वह जालंधर के PAP में ट्रेनिंग कर रहा है और उसे रात में घर वापस जा रहा था। पिता की मौत के बाद उसे यह नौकरी मिली है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना मकसूदा के प्रभारी सिकंदर ने बताया कि इस मामले में पहले ही FIR दर्ज कर 304 का मामला दर्ज कर लिया गया था। उन्होंने कहा कि उनकी टीम ने बीते दिन देर शाम को आरोपी गुरप्रीत को गिरफ्तार भी कर लिया था।

जांच में पता चला है कि आरोपी पंजाब पुलिस का मुलाजिम है और PAP में ट्रेनिंग कर रहा है। पुलिस को आरोपी ने यह वजह बताई है कि घटना की रात वह ट्रेनिंग के बाद परिवार के साथ गाड़ी में सवार होकर अपने घर बटाला जा रहा था और उसकी गाड़ी की विधिपुर फाटक के पास कार ई रिक्शा के साथ टक्कर हो गई थी। इस दर्दनाक घटना में 3 लोगों की मौत हो गई थी और 2 लोग घायल हो गए थे। आरोपी को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ में यह पता चला है कि इसका मकसद था कि रातों-रातो घर जाकर सुबह वापस आ जाए, जिसमें उसे यह हादसा हो गया। वहीं इस सड़क हादसे में मारे गए पंकज के पिता ने बताया कि पुलिस ने आरोपी गुरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया है और पुलिस विभाग ने उनको न्याय दिलाया है। आज ही पंकज का अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *