Blog

  • आज का राशिफल, 5 मई 2023

    आज का राशिफल, 5 मई 2023

    आज का राशिफल, 5 मई 2023

    मेष: रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। प्रसन्नता तथा संतुष्टि रहेगी। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। समय की अनुकूलता का लाभ लें। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यभार व अधिकार में वृद्धि हो सकती है।

    वृष: विवाद को बढ़ावा न दें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकते हैं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। धनहानि की आशंका है। व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। समय शीघ्र सुधरेगा।

    मिथुन: मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से लाभ होगा। यात्रा सफल रहेगी। शत्रु सक्रिय रहेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी दूसरे व्यक्ति के काम में हस्तक्षेप न करें। विवाद होगा।

    कर्क: आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। भूले-बिसरे साथियों व संबंधियों से मुलाकात होगी। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। प्रमाद न करें।

    सिंह: बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देगा। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

    कन्या: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। आय में कमी होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। बेकार बातों पर बिलकुल ध्यान न दें।

    तुला: यात्रा मनोनुकूल रहेगी। नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय की अनुकूलता रहेगी, लाभ लें। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय में वृद्धि होगी। जल्दबाजी न करें।

    वृश्चिक: कार्यस्थल पर सुधार व परिवर्तन हो सकता है। योजना फलीभूत होगी। तत्काल लाभ नहीं होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। रुके कार्यों में गति आएगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। प्रमाद न करें।

    धनु: अध्यात्म में रुझान रहेगा। सत्संग का लाभ प्राप्त होगा। राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक बनेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। आसपास का वातावरण सुखद रहेगा। पार्टनरों तथा भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। विवेक का प्रयोग करें। प्रमाद न करें।

    मकर: स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका बनती है, सावधानी आवश्यक है। लेन-देन में जल्दबाजी से बचें। आय बनी रहेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी।

    कुंभ: कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। धनहानि भी आशंका है।

    मीन: भूमि-भवन व मकान-दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त मनोनुकूल लाभ देगी। बेरोजगारी दूर होगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। चारों तरफ से सफलता मिलेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। उत्साह बना रहेगा। चिंता तथा तनाव कम होंगे।
  • पंजाब:  विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष Charanjit Atwal राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी में हुए शामिल

    पंजाब: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष Charanjit Atwal राष्ट्रीय अध्यक्ष बीजेपी में हुए शामिल

    लुधियाना : पंजाब विधानसभा के पूर्व स्पीकर चरणजीत सिंह अटवाल आज दिल्ली में जेपी नड्डा की मौजूदगी में बीजेपी में शामिल हो गए. उनके बेटे इंदर इकबाल सिंह अटवाल जालंधर लोकसभा उपचुनाव भाजपा उम्मीदवार के रूप में लड़ रहे हैं। पिछले महीने 86 वर्षीय चरणजीत सिंह अटवाल ने शिरोमणि अकाली दल (शिअद) की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

    वह 2004-2009 तक लोकसभा के डिप्टी स्पीकर रहे। वह दो बार पंजाब विधानसभा के स्पीकर रहे। चरनजीत सिंह अटवाल ने 2019 का लोकसभा चुनाव जालंधर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस के संतोख सिंह चौधरी के खिलाफ लड़ा था

  • दर्दनाक हादसा : छत से गिरने से मशहूर गायक की मौत

    दर्दनाक हादसा : छत से गिरने से मशहूर गायक की मौत

    रोहतास: भोजपुरी क्षेत्र में उभरते गायक पवन सिंह की मौत वीरवार को निर्माणाधीन भवन के छत से गिर कर हो गई। दुर्घटना डेहरी नगर थाना क्षेत्र के बीएमपी के पास घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पवन सिंह अपने निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे थे।

    इस क्रम में दूसरी मंजिल पर कुछ काम करते हुए अचानक संतुलन बिगड़ा और वो नीचे गिर गए। मौके पर जुटे लोग घायल गायक को लेकर एक निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पवन सिंह 28 की मौत की सुचना से कोहराम मच गया। उनके पिता महेंद्र सिंह बीएमपी से सेवानिवृत हुए थे।

    सेवानिवृति के बाद वो बीएमपी के पास की काॅलोनी में मकान बना रहे थे। पवन इसी निर्माणाधीन मकान पर गए थे। जिसकी छत से गिरकर उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया।

  • 5 स्टार होटल में पुलिस ने दी दबिश, सेक्स रैकेट चलाने के मामले में 2 गिरफ्तार

    5 स्टार होटल में पुलिस ने दी दबिश, सेक्स रैकेट चलाने के मामले में 2 गिरफ्तार

    नागपुर : वर्धा रोड स्थिति एक फाइव स्टार होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने इस मामले में संलिप्त 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस छापेमारी के दौरान तीन युवतियों को भी हिरासत में लिया गया। जानकारी के मुताबिक इस धंधे में शामिल युवतियों में एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है। जबकि 2 लड़कियां दिल्ली की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नागपुर के सोनेगांव पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया है। 

    नागपुर पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम को पांच सितारा होटल में सेक्स रैकेट चलाए जाने की जानकारी मिली। इस जानकारी में पुलिस को बताया गया कि कुछ लोग शहर में व्हाट्सऐप के जरिए ऑनलाइन देह का व्यापार कर रहे हैं। सबकुछ व्हाट्सऐप पर ही फिक्स हो रहा है। ग्राहक से लेकर इस व्यवसाय में शामिल सबी लोग इसी माध्यम से हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं जो कि नागपुर के बड़े लोगों को लड़कियां सप्लाई कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले तो बोगस ग्राहक को भेजकर इस मामले को कंफर्म किया।

    इस दौरान पुलिस को पता चला कि 3 युवतियों का सौदा 2 अलग-अलग दलालों ने किया है। जैसे ही दलालों ने बोगस ग्राहकों को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया तो वहां घात लगाकर बैठी नागपुर क्राइम ब्रांच की टीम और सामाजिक सुरक्षा विभाग की टीम ने इन्हें पकड़ लिया। इस दौरान बंटी उर्फ बिलाल अहमद और राजकुमार गडलेवार नाम के दलाल पुलिस के हत्थे चढ़ गए। वहीं होटल के दो अलग अलग कमरों से 3 युवतियों को भी हिरासत में लिया गया है। इनमें से 2 युवतियां दिल्ली की रहने वाली हैं जबकि एक उज्बेकिस्तान की रहने वाली है जो इस गोरखधंधे के लिए नागपुर बुलाई गई थी। 

  • पंजाब : बिजली मंत्री का एक्शन, PSPCL के 7 अफसरों समेत आठ को किया Suspended

    पंजाब : बिजली मंत्री का एक्शन, PSPCL के 7 अफसरों समेत आठ को किया Suspended

    चंडीगढ़ : पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भ्रष्टाचार में लिप्त तीन अलग-अलग मामलों में पंजाब स्टेट पावर कारपोरेशन लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के सात अफसरों समेत आठ को निलंबित कर दिया। इनमें चार एसडीओ, एक एसईडी, एक जेई, एक डिवीजनल अकाउंटेंट और एक लाइनमैन शामिल है। तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। बिजली मंत्री ने बताया कि मुबारकपुर एसडीओ गुरजिंदर सिंह को निलंबित कर दिया गया है। उन पर औद्योगिक कनेक्शन जारी करने के मामले में आवेदक को परेशान करने का आरोप लगा था।

    पीएसपीसीएल के इन्फोर्समेंट विंग ने इस मामले की जांच की और आरोप सही मिला। दूसरे मामले में गबन के आरोप में एसडीओ हरजीत सिंह, दर्शन सिंह, सब डिविजन बस्सियां के एसडीओ छिंदर पाल सिंह, जेई दलजीत सिंह और लाइनमैन अजीतपाल सिंह को निलंबित किया गया है। इन पर पीएसपीसीएल के स्टोरों से निकाली गई सामग्री को गोलमोल करने का आरोप है। इस मामले की पीएसपीसीएल के ऑडिट विंग ने जांच की थी। तीसरे मामले में सब डिवीजन अमलोह के अतिरिक्त एसईडी सुमेल सिंह और डिवीजनल अकाउंटेंट किरन कुमार को निलंबित किया गया। इन पर पीएसपीसीएल के फंडों में घपले का आरोप है।

    बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा है कि भ्रष्टाचार में शामिल किसी भी अधिकारी-कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। तीनों मामलों में सीनियर अधिकारियों के शामिल होने की भी जांच की जा रही है। इन गतिविधियों में शामिल पाए गए किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। 

    विभाग के किसी भी मुलाजिम की तरफ से अगर किसी भी स्तर पर उपभोक्ताओं से दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार में शामिल होने का कोई मामला सामने आया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बिजली मंत्री ने पंजाब के लोगों से भी अपील की है कि वे राज्य से रिश्वतखोरी को जड़ से उखाड़ने के लिए सरकार को सहयोग दें और अगर बिजली विभाग का कोई अधिकारी या कर्मचारी रिश्वत की मांग करे तो तुरंत उनके दफ्तर को सूचना दी जाए।

  • जालंधर : भाजपा नेता के भाई पर  युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

    जालंधर : भाजपा नेता के भाई पर युवती ने लगाए दुष्कर्म के आरोप, केस दर्ज

    जालंधर/वरुण : भाजपा जिला जालंधर देहाती के प्रधान के छोटे भाई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। देहात प्रधान के भाई पर युवती ने दुष्कर्म के संगीन आरोप लगाए है। पीड़िता ने इस मामले को लेकर थाने में केस भी दर्ज कराया है। शिकायत में पीड़िता का कहना है कि देहात के प्रधान के भाई ने उसे विदेश भेजने के नाम पर उसके साथ दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं उसने उसे रास्ते से हटाने के लिए पहले होटल में और फिर खेत में ले जाकर मारपीट के भी आरोप लगाए है। युवती का कहना है कि वहां खेतों में स्थानीय लोगों के आ जाने से आरोपी मौके से फरार हो गया। युवती का आरोप है कि आरोपी की मां ने भी उसे अपना मुंह बंद रखने की धमकियां भी दी है।

    पीड़िता का आरोप है कि देहात प्रधान के भाई के बारे में उसे कुछ महीने बाद पता चला कि नशे का भी आदि है और चिट्टे का भी सेवन करता है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी पिछले 1 वर्ष से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता आ रहा है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे गत शाम फोन करके बुलाया और कार में बिठाकर कहने लगा कि वह मां और पत्नी से उसे मिलवा कर सब कुछ बता देगा। जैसे ही वह कार में बैठी तो पहले वह उसे गोराया के एक होटल में ले गया जहां उसने उसके साथ पहले दुष्कर्म किया और बाद में उसके साथ मारपीट की। होटल के लोगों ने जब उसकी चिखने की आवाजें सुन ली तो वह उसे कार में बैठा कर दोपहर को निकल पड़ा और रास्ते में सुनसान जगह देख कार को रोक पहले उसका इंटें मार कर मोबाईल फोन तोड़ दिया।

    उस फोन में उन दोनों की कई आपातिजनक तस्वीरें और क्लिप थे। पीड़िता ने आरोप लगाए कि उसके बाद आरोपी उसे खेतों में ले गया और वहां पर उसने उसका गला दबा कर मारने की कोशिश की, लेकर गनीमत रही कि वहां नजदीकी खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंच गए। जिसकी मदद से वहां से बचकर निकली। सिविल अस्पताल में इलाज दौरान युवती ने बताया कि 1 साल पहले उसकी पहचान भाजपा देहात के प्रधान के छोटे भाई से हुई थी। अतरंगी उसे यह कहता रहा कि मैं उसे पसंद करता है और उसे शादी करना चाहता है। लेकिन जब युवती को पता चला कि वह शादीशुदा है। अपनी पत्नी को तलाक देने की बात उसे कहने लगा। ज्योति ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे शादी करने के झूठे वादे और विदेश ले जाने झांसा देकर कई बार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

     

  • बड़ा हादसा: रैन बसेरा पर गिरा गुंबद, एक की मौत, 8 घायल

    बड़ा हादसा: रैन बसेरा पर गिरा गुंबद, एक की मौत, 8 घायल

    गुजरातः प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच यहां के विश्राम स्थल का एक गुंबद टूट गया। गुंबद रैन बसेरा की छत पर गिरा, जिससे रैन बसेरा के ऊपर लगा क्रांकीट का एक स्लैब टूट गया। इसी स्लैब के नीचे बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु खड़े हुए थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चे समेत 8 लोग घायल हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग माता के दर्शन कर घर लौटने वाले थे। लेकिन, इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। सभी बारिश से बचने के लिए रैन बसेरा के नीचे खड़े थे। इसी दौरान रैन बसेरा का स्लैब टूट कर इन पर गिर पड़ा। महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अन्य 8 घायलों लोगों को मामुली चोटें आई हैं।

    हादसे की खबर होते ही स्थानीय लोग और श्रद्धालु मदद के लिए दौड़े और स्लैब के पत्थरों को उठाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से सभी घायलों के हलोल जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में घायल एक महिला और एक पुरुष को छोड़कर बाकी सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं।

  • इस राज्य में हिंसा करने वाले को देखते ही गोली मारने के सरकार ने दिए आदेश

    इस राज्य में हिंसा करने वाले को देखते ही गोली मारने के सरकार ने दिए आदेश

    इंफाल: मणिपुर में आदिवासियों और बहुसंख्यक मेइती समुदाय के बीच भड़की हिंसा को लेकर सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मणिपुर सरकार ने हालात को काबू में करने के अंतिम उपाय के रूप में ह‍िंसा करने वाले को देखते ही गोली मारने का आदेश जारी किया है। सेना ने सुबह हिंसा प्रभावित राज्य में फ्लैग मार्च किया। रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि एक आदिवासी आंदोलन के दौरान हिंसा भड़कने के बाद राज्य में हालात को काबू करने के लिए सेना और असम राइफल्स को तैनात किया गया है। रक्षा पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल एम रावत ने कहा कि भारतीय सेना और असम राइफल्स ने राज्य में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए रात भर लगातार 7,500 से अधिक नागरिकों को निकालने के लिए बड़े बचाव अभियान चलाए। हिंसा के कारण 9,000 से अधिक लोग विस्थापित हो गए। दरअसल नगा और कुकी आदिवासियों की ओर से ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ आयोजित किए जाने के बाद बुधवार को हिंसा भड़क गई, जो रात में और तेज हो गई।

    9,000 लोगों को सुरक्ष‍ित न‍िकाला

    प्रवक्ता ने बताया कि अब तक 9,000 लोगों को सुरक्षाबलों ने हिंसा प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है। उन्होंने बताया कि और भी लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। प्रवक्ता ने बताया कि करीब 5,000 लोगों को चुराचांदपुर में सुरक्षित जगहों में पहुंचाया गया, वहीं 2,000 लोगों को इंफाल घाटी में और अन्य 2,000 लोगों को तेनुगोपाल जिले के सीमावर्ती शहर मोरेह में भेज दिया गया है।

    सेना और असम राइफल्स का फ्लैग मार्च

    प्रवक्ता ने बताया कि रात में सेना और असम राइफल्स को बुलाया गया था और राज्य पुलिस के साथ बलों ने सुबह तक हिंसा पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया क‍ि हालात को काबू में रखने के लिए फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

    क्‍यों हुई ह‍िंसा

    राज्य की आबादी में 53 प्रतिशत हिस्सा रखने वाले गैर-आदिवासी मेइती समुदाय की अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे की मांग के खिलाफ चुराचांदपुर जिले के तोरबंग इलाके में ‘ऑल ट्राइबल स्टूडेंट यूनियन मणिपुर’ (एटीएसयूएम) की ओर से बुलाए गए ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के दौरान बुधवार को हिंसा भड़क गई। पुलिस के अनुसार, चुराचांदपुर जिले के तोरबंग क्षेत्र में मार्च के दौरान हथियार लिए हुए लोगों की एक भीड़ ने कथित तौर पर मेइती समुदाय के लोगों पर हमला किया, जिसकी जवाबी कार्रवाई में भी हमले हुए। इसके कारण पूरे राज्य में हिंसा भड़क गई। उन्होंने बताया कि तोरबंग में तीन घंटे से अधिक समय तक हुई हिंसा में कई दुकानों और घरों में तोड़फोड़ के साथ ही आगजनी की गई।

    लोगों से शांति‍ की अपील

    लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा क‍ि संपत्ति के नुकसान के अलावा कीमती जानें चली गई हैं, जो बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। सिंह ने कहा कि हिंसा समाज में गलतफहमी का नतीजा है। उन्होंने कहा क‍ि राज्य सरकार कानून व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए सभी कदम उठा रही है और लोगों के जान-माल की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त अर्धसैनिक बलों की मांग की गई है। उन्होंने कहा क‍ि केंद्रीय और राज्य बलों को हिंसा में शामिल व्यक्तियों और समूहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

  • बड़ी राहतः इस दिन से शुरू होगा जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क का निर्माण कार्य 

    बड़ी राहतः इस दिन से शुरू होगा जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क का निर्माण कार्य 

    जालंधर/वरुणः जनता को जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क से जल्द राहत मिलने वाली है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि जालंधर लोकसभा उपचुनाव के दौरान चुनाव आचार संहिता के कारण जालंधर-होशियारपुर-चिंतपूर्णी सड़क का काम रुका हुआ है। चुनाव आचार संहिता खत्म होते ही सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा, क्योंकि सड़क निर्माण के लिए पहले ही टेंडर बुलाए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की रोक के कारण सड़क निर्माण कार्य रुका हुआ है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की अनुमति मांगी थी, लेकिन आयोग ने चुनाव आचार संहिता पूरी होने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू करने को कहा है।

    गौरतलब है कि सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 39 किमी लंबी इस सड़क के निर्माण के लिए 13.74 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। सड़क का लगभग 14 किमी क्षेत्र जालंधर जिले में और 25 किमी क्षेत्र होशियारपुर जिले में पड़ता है। ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि यह सड़क बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि कई तीर्थयात्री इस सड़क से माता चिंतापूर्णी, माता ज्वाला जी, माता कांगड़ा देवी, माता चामुंडा देवी, माता बगलामुखी और बाबा बालक नाथ जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक स्थलों पर दर्शन के लिए जाते हैं। जिंपा ने कहा कि उत्तरी भारत के लोकप्रिय पर्यटन नगरों धर्मशाला और मैक्लोडगंज जाने के लिए भी लाखों लोग होशियारपुर से होकर गुजरते हैं। इसलिए इस सड़क की महत्ता को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा इस सड़क का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है।

  • जालंधरः 24 घंटे में सुलझी 6 माह की बच्ची के किडनैप की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधरः 24 घंटे में सुलझी 6 माह की बच्ची के किडनैप की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर,वरुण/हर्षः गाजी गुल्ला के पास ब्रिज नगर से 6 माह की बच्ची के किडनैप के मामले में की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। सीआईए स्टाफ की पुलिस ने एक्टिवा सवार सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को आबादपुरा से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राहुल भट्टी पुत्र परमजीत उर्फ पम्मी, इंदरजीत चंदन उर्फ बब्बू, और महिला उषा पत्नी प्रेमपाल के रूप में हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एक युवक चर्चित बदमाश का भतीजा है। जबकि दूसरा गली नंबर 2 का रहने वाला है।

    आरोपियों को हिरासत में लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ कर रही है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर कुलदीप चाहल ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उषा रानी ने जुवनाइल रिश्तेदार लड़की के साथ मिलकर बच्ची को घर में छुपा कर रखा हुआ है। पुलिस ने सूचना के आधार पर आबादपुरा में छापेमारी करके उक्त 6 मह की बच्ची को आरोपी के घर से बरामद किया है।

    आरोपी से जब सख्ती से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि राजेश कुमार की पत्नी कोमल के कोई बच्चा नहीं हो रहा था। जिसके कारण वह घर में काफी झगड़ा करती थी। जिसके बाद सलाह करके दोषी उषा ने राहुल, बब्बू और अपनी जुवनाइल रिश्तेदार लड़की को छोटा बच्चा अगवा करके लाने के लिए कहा। इसके बाद सभी आरोपियों ने एक्टिवा पर सवार होकर बच्चे को गाजी गुल्लां के ब्रिज नगर से अगवा कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा ताकि आरोपियों से गहनता से पूछताछ करके और खुलासे किए जा सके।