बड़ा हादसा: रैन बसेरा पर गिरा गुंबद, एक की मौत, 8 घायल

गुजरातः प्रसिद्ध शक्तिपीठ पावागढ़ में बड़ा हादसा हो गया। तेज बारिश के बीच यहां के विश्राम स्थल का एक गुंबद टूट गया। गुंबद रैन बसेरा की छत पर गिरा, जिससे रैन बसेरा के ऊपर लगा क्रांकीट का एक स्लैब टूट गया। इसी स्लैब के नीचे बारिश से बचने के लिए श्रद्धालु खड़े हुए थे। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं एक बच्चे समेत 8 लोग घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग माता के दर्शन कर घर लौटने वाले थे। लेकिन, इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। सभी बारिश से बचने के लिए रैन बसेरा के नीचे खड़े थे। इसी दौरान रैन बसेरा का स्लैब टूट कर इन पर गिर पड़ा। महिला के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि, अन्य 8 घायलों लोगों को मामुली चोटें आई हैं।

हादसे की खबर होते ही स्थानीय लोग और श्रद्धालु मदद के लिए दौड़े और स्लैब के पत्थरों को उठाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने निजी वाहनों से सभी घायलों के हलोल जन स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हादसे में घायल एक महिला और एक पुरुष को छोड़कर बाकी सभी सदस्य एक ही परिवार के हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *