Blog

  • सेहत विभाग की दबिश, 160 किलो नकली पनीर बरामद, देखें वीडियो

    सेहत विभाग की दबिश, 160 किलो नकली पनीर बरामद, देखें वीडियो

    होटल से चिकन कोरमा के भी लिए सैंपल

    ग्रेटर नोएडाः नोएडा और ग्रेटर नोएडा में खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन की टीम ने अलग-अलग जगहों पर कार्रवाई की। इस दौरान खाद्यू विभाग ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पनीर के 8 सैंपल लेकर लैब में भेजे। वहीं विभाग द्वारा 160 किलो पनीर को नष्ट कराया गया। दरअसल, विभाग को सूचना मिली थी कि अलीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों से नकली पनीर की सप्लाई की जा रही है। नकली पनीर माफिया लगातार अलग अलग रास्तों से सस्ते दामो पर नकली पनीर की सप्लाई कर रहे है। जिसके बाद खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए डेढ़ क्विंटल से अधिक नकली पनीर नष्ट कराया। जिला खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के सहायक आयुक्त सर्वेश कुमार ने बताया कि याकूबपुर स्थित न्यू गढ़वाल डेयरी से पनीर का एक नमूना जांच के लिए भेजा गया, जबकि अवशेष लगभग 160 किलो पनीर प्रथम दृष्टया जांच में दूषित प्रतीत होने पर नष्ट कराया गया। टीम ने बताया कि पनीर बिल्कुल सख्त और पीला था। इसके अलावा जेवर स्थित चोरली गांव से गिरीश शर्मा की डेयरी से पनीर का नमूना लिया गया। महामाया फ्लाईओवर के पास दिल्ली जा रहे स्वदेशपुर अलीगढ़ नफीस के वाहन यूपी 81डीटी 9550 से पनीर के दो नमूना लेकर जांच के लिए भेजे गए। इसी तरह सेक्टर-45 सदरपुर स्थित मुस्कान डेयरी और सेक्टर-58 भारत स्काई एंड दूध प्रोडक्ट से पनीर का एक-एक नमूना लिया गया। ग्रेटर नोएडा के पाली गांव स्थित कालिदास डेयरी से दूध का नमूना लिया गया। नाजिम चौक दादरी स्थित इब्राहिम मुस्लिम होटल से चिकन कोरमा का भी नमूना लिया गया। कुल आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए।
  • Bank के Locker से 8.81 लाख के सोने के आभूषण चोरी

    Bank के Locker से 8.81 लाख के सोने के आभूषण चोरी

    मुंबईः बैंक के लॉकर से सोने के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। खार की रहने वाली 59 वर्षीय महिला ने पुलिस को मामले की शिकायत दी है जिसमें उसने मुंबई के खार पश्चिम में केनरा बैंक की पाली हिल शाखा में उसके लॉकर से 8.81 लाख रुपए के सोने के आभूषण चोरी होने की बात कही है। उसकी शिकायत के आधार पर खार पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।

    शिकायतकर्त्ता योजना आनंद ने बताया कि उनका अपने पति शिवकुमार आनंद के साथ केनरा बैंक की पाली हिल शाखा में संयुक्त खाता है। दंपति ने अपने चांदी और सोने के आभूषणों को रखने के लिए बैंक की लॉकर सुविधा ली हुई है। 16 मई को योजना ने लॉकर का निरीक्षण किया और पाया कि सभी आभूषण सही सलामत हैं। वह कई दिनों तक बैंक नहीं गई क्योंकि वह अस्वस्थ थी। गुरुवार को सुबह 10 बजे वह शाखा में लौटी और लॉकर खोला तो पाया कि उसके चांदी और सोने के आभूषण गायब थे।

    चोरी की गई वस्तुओं में 4 सोने की अंगूठियां, 2 सोने की चूड़ियां, 4 सोने के कंगन, 5 छोटी अंगूठियां, हीरे की बालियों की एक जोड़ी, 2 सोने की चेन, 2 चांदी के गिलास, 2 चांदी के कटोरे, दो चांदी के चम्मच, एक चांदी की प्लेट और दो जोड़ी चांदी की पायल शामिल हैं, जिनकी कुल कीमत 8.81 लाख रुपये है। अपनी शिकायत में योजना ने आरोप लगाया कि किसी ने लॉकर तक पहुंचने और आभूषण चुराने के लिए नकली चाबी का इस्तेमाल किया था। उसने बताया कि उसने शाखा प्रबंधक से स्पष्टीकरण मांगा, लेकिन उसे असंतोषजनक जवाब मिला जिसके चलते उसने खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसने मामला दर्ज किया है।

  • Google Maps के कारण नदी में कार सहित बहे परिवार के 4 सदस्य, देखें वीडियो

    Google Maps के कारण नदी में कार सहित बहे परिवार के 4 सदस्य, देखें वीडियो

    नालागढ़ः देश में पिछले कुछ समय से गूगल मैप के कारण हादसे होने की घटनाओं में बढ़ौतरी हो रही है। वहीं अब हिमाचल प्रदेश के नालागढ़ में गूगल मैप के कारण हादसा हो गया। दरअसल, गूगल मैप के भरोसे सोलन जिले के नालागढ़ का परिवार बेटी को एग्जाम दिलाने ले जा रहा था। हालांकि, गूगल मैप के चलते इन्होंने जो रास्ता अपनाया वो उनके लिए मुसीबत बन गया। फिलहाल, घटना के बाद दभोटा पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया है। उधर, घटना दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। दरअसल, नालागढ़ की रहने वाली छात्रा को ऊना में एक महत्वपूर्ण परीक्षा में शामिल होना था।

    परिवार ने नालागढ़ से पंजाब के भरतगढ़ और फिर कीरतपुर होते हुए ऊना पहुंचना था। लेकिन गूगल मैप ने उन्हें नालागढ़ में ही दभोटा पुल के रास्ते पर ले गया, जो कि 2 साल पहले ही पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। जैसे ही उनकी कार नदी के पास पहुंची तो तेज बहाव में बुरी तरह फंस गई और कई किलोमीटर तक पानी के साथ बहती रही। फिर स्थानीय लोगों की तत्परता और साहस के दिखाते हुए सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया। गनीमत रही कि परिवार को केवल हल्की चोटें लगीं। स्थानीय लोगों ने लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कार में चार लोग सवार थे, जिनमें से एक छात्रा का ऊना में महत्वपूर्ण पेपर था।दभोटा पंचायत के प्रधान ने इस घटना पर गहरा रोष जताते हुए बताया कि गूगल मैप टूटे हुए दभोटा पुल को वैध मार्ग के रूप में दिखा रहा है, जिसके कारण आए दिन लोग इस खतरनाक रास्ते पर फंस रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस मार्ग पर साइनबोर्ड और बैरिकेड्स लगाए जाएं, ताकि लोगों को स्पष्ट रूप से पता चले कि यह रास्ता बंद है। उन्होंने लोगों से अपील की कि गूगल मैप पर भरोसा करने के बजाय बोदला मार्ग का इस्तेमाल करें, क्योंकि दभोटा पुल पूरी तरह असुरक्षित है।

    पंचायत के उपप्रधान जगतार जग्गी ने भी सरकारों की उदासीनता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि दो साल में करोड़ों रुपये टैक्स वसूलने के बावजूद न तो हिमाचल की कांग्रेस सरकार और न ही पंजाब सरकार ने इस पुल को बनाने की जिम्मेदारी ली। दोनों सरकारें एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रही हैं, जबकि जनता हर दिन परेशान हो रही है। जग्गी ने बताया कि यह पुल न केवल स्थानीय लोगों के लिए, बल्कि ट्रांसपोर्टरों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जो नालागढ़ के औद्योगिक क्षेत्र से माल लाने-ले जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं।

    बारिश के मौसम में नदी का उफान और टूटा पुल जानलेवा जोखिम पैदा कर रहा है। हिमाचल प्रदेश और पंजाब को जोड़ने वाला दभोटा नदी पर बना महत्वपूर्ण पुल 2023 की भारी बारिश और बाढ़ की त्रासदी में पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर टूट गया था। टूटे हुए पुल के कारण लोगों को 5-10 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर बोदला मार्ग से होकर गुजरना पड़ रहा है, जो एक संकरा और जोखिम भरा रास्ता है। बारिश के मौसम में नदी का तेज बहाव इस मार्ग को और भी खतरनाक बना देता है।

     

  • छात्रा का पीछा करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

    छात्रा का पीछा करना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने की कार्रवाई

    मुंबईः दादर पुलिस ने 23 वर्षीय अमित केदारनाथ गुप्ता को एक छात्रा का पीछा करने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया। गुप्ता ने दादर पश्चिम के गैराज गली में 3 महीने तक पीड़िता का पीछा किया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, 14 वर्षीय पीड़िता एक स्थानीय स्कूल में पढ़ती है और अपने घर से पैदल ही स्कूल जाती थी। गैराज गली में, आरोपी अमित गुप्ता ने उसे बुरी नीयत से घूरना और उसका पीछा करना शुरू कर दिया। शुरू में छात्रा ने उसकी हरकतों को अनदेखा करने की कोशिश की।

    हालांकि, जब गुप्ता उसके करीब जाने की कोशिश कर रहा था, तो डरी हुई छात्रा ने अपने परिवार को इसकी जानकारी दी जिसके बाद दादर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने 3 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) अधिनियम की धारा 78 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धारा 12 के तहत मामला दर्ज किया और बाद में आरोपी गुप्ता को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दादर इलाके का निवासी है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

  • National Highway पर ट्रॉले में घुसी सवारियों से भरी बस, कई घायल

    National Highway पर ट्रॉले में घुसी सवारियों से भरी बस, कई घायल

    पानीपतः हरियाणा के पानीपत में आज सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां नेशनल हाईवे 44 पर सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस ट्रॉले में घुस गई। इससे ड्रा‌इवर समेत 8 लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 11:20 बजे हुआ। कैथल डिपो की बस पुलिस लाइन के सामने ट्रॉले से जा टकराई। घटना के दौरान बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई।

    वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मदद के लिए पहुंचे। जिसके बाद उन्होंने हादसे की सूचना 112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को राहगीरों व अन्य सवारियों की मदद से नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस द्वारा दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच की जा रही है।

  • Punjab News: Ananya ने किया CUET-UG में Top, अर्थशास्त्र ऑनर्स की डिग्री पाना लक्ष्य, देखें वीडियो

    Punjab News: Ananya ने किया CUET-UG में Top, अर्थशास्त्र ऑनर्स की डिग्री पाना लक्ष्य, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर में रहने वाले चार्टर्ड अकाउंटेंट मानव जैन के बेटी अनन्या जैन ने देश भर में CUET-UG में टॉप किया है। पक्खोवाल रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल की कॉमर्स की छात्रा अनन्या जैन ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) यूजी 2025 में ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल करके शहर को गौरवान्वित किया है। छात्रा को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। वह और उसका परिवार बहुत खुश हैं।

    अनन्या की मां नीति जैन, एक गृहिणी हैं जो उसकी ताकत की स्तंभ रही हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉमर्स स्नातक अपने बड़े भाई से प्रेरित होकर, अनन्या उनके रास्ते पर चलने और दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र ऑनर्स की डिग्री हासिल करने की योजना बना रही है।

    अनन्या ने बताया कि उसने 1250 में से 1225.93 अंक प्राप्त किए हैं और उनका लक्ष्य हमेशा दिल्ली विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र ऑनर्स की पढ़ाई करना रहा है, क्योंकि यह उसका पसंदीदा विषय रहा है। उसने तैयारी के लिए मुख्य रूप से NCERT की पाठ्यपुस्तकों पर भरोसा किया, एक महीने के लिए ऑफलाइन क्रैश कोर्स में दाखिला लिया और ऑनलाइन मॉक टेस्ट के साथ बड़े पैमाने पर अभ्यास किया। अनन्या ने बताया, उसने 2 साल पहले अंग्रेजी सेक्शन की तैयारी शुरू की थी, नियमित रूप से समझ, शब्दावली और व्याकरण अभ्यास पर काम करती थी, जिससे उसे बढ़त मिली।

    फिल्में देखना और पेंटिंग करना है पसंद

    पढ़ाई के अलावा अनन्या को फिल्में देखना पसंद है और मधुबनी पेंटिंग का शौक है। उनके स्कूल की प्रिंसिपल सतवंत कौर भुल्लर ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि हमें इस शानदार सफलता के लिए अनन्या पर बहुत गर्व है। उनके समर्पण और हमारे शिक्षकों की प्रतिबद्धता ने अन्य छात्रों के लिए बड़े सपने देखने और कड़ी मेहनत करने का एक शानदार उदाहरण पेश किया है। अनन्या दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र और सांख्यिकी में एक सफल करियर बनाने की इच्छा रखती है तथा भविष्य में इस क्षेत्र में सार्थक योगदान देने की उम्मीद करती है।

  • Punjab News: डेंगू के खतरे को लेकर Chief Medical Officer डॉ. परमजीत बराड़ ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: डेंगू के खतरे को लेकर Chief Medical Officer डॉ. परमजीत बराड़ ने दिए निर्देश, देखें वीडियो

    फरीदकोटः बरसात के दिनों में अक्सर देखा जाता है कि कई तरह की बीमारियां फैलने का डर रहता है, जिसमें मलेरिया, चिकन पॉक्स या डेंगू फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग लगातार सतर्क है। हालांकि डेंगू से बचाव के लिए समय-समय पर जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं और लोगों को जागरूक किया जाता है।

    जिले में डेंगू के आंकड़ों के बारे में बात करते चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. परमजीत बराड़ ने बताया कि जनवरी से अब तक पूरे जिले में हमारे सामने सिर्फ 22 मरीज सामने आए हैं। जिनकी हालत ज्यादा खराब नहीं थी, जिन्हें दवा देकर घर पर ही इलाज के लिए प्रेरित किया गया। जून माह में डेंगू के एक मरीज की मौत होने की सूचना मिली थी, जो फरीदकोट के किसी अस्पताल में इलाज के लिए नहीं आया था, बल्कि डीएमसी लुधियाना में इलाज के लिए दाखिल हुआ था जहां उसकी मौत होने की सूचना मिली थी।

    हालांकि उसकी रिपोर्ट अभी आनी बाकी है। जिसके बाद पता चलेगा कि उसकी मौत डेंगू से या किसी अन्य बीमारी के कारण हुई थी। जून से जुलाई और सितंबर तक डेंगू फैलने का खतरा अधिक रहता है। डेंगू मच्छर दिन में ही लोगों को काटते हैं और इससे बचने के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनने चाहिए और अपने आसपास खड़े पानी को तुरंत खाली करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से समय-समय पर लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता कैंप लगाए जाते हैं, ताकि डिंबू जैसी खतरनाक बीमारी से बचा जा सके।

  • Punjab News: सरेआम नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, लोगों में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    Punjab News: सरेआम नौजवान का गोलियां मारकर कत्ल, लोगों में दहशत का माहौल, देखें CCTV

    अमृतसरः थाना महिता के अंतर्गत आते गांव चन्ननके में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दरअसल, युवक अकेला बाइक पर सवार होकर जा रहा था। इस दौरान बाइक सवारों ने उसे घेरकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि 3 युवक बाइक पर सवार होकर आए और उन्होंने सरेआम युवक पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस घटना में युवक की मौत हो गई। घटना के दौरान गुरुद्वारा साहिब में व्यक्ति मौजूद था, लेकिन वह हमलावारों द्वारा गोलियां चलाए जाने के डर के कारण बाहर नहीं निकला। वहीं मृतक ने भागने की भी कोशिश की, लेकिन बाइक सवारों द्वारा लगातार उस पर गोलियां बरसाई गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय जुगराज सिंह के रूप में हुई है। घटना को लेकर इलाके में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि मृतक के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे है। आरोपियों के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Jalandhar News: मिशन एक जज एक पौधा के तहत किया पौधारोपण, देखभाल की भी ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: मिशन एक जज एक पौधा के तहत किया पौधारोपण, देखभाल की भी ली जिम्मेदारी, देखें वीडियो

    जालंधर/मोगाः पंजाब स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की ओर से मिशन एक जज एक पौधा की मुहित के तहत जालंधर सहित मोगा में पौधारोपण किया गया है। मुहिम के तहत जालंधर के लाडोवाली रोड पर जजों ने सरकारी सीनियर सैकेंडरी स्कूल जूनियर और सीनियर में 30 के करीब पौधे लगाए। इसी तरह मोगा के एडिशनल सेशन जज विष्णु सरूप की अगुवाई में जिले के करीब 16 जजों ने गुरु नानक कॉलेज में छायादार, जामुन, अमरूद और किन्नू के पौधे लगाए गए।

    गवर्नमेंट मॉडल को-एजुकेशन सीनियर सैकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड की प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने बताया कि सेशन जज सहित अन्य जजों ने स्कूल में पौधारोपण किया है। इस दौरान स्कूल में 30 जजों ने 30 पौधे लगाए। जिन्होंने इन पौधों की देखभाल की भी जिम्मेदारी ली है। प्रिंसिपल मनिंदर कौर ने बताया कि बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए इन पौधो की देखभाल की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जाएगी, ताकि वह पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सके। उन्होंने पौधारोपण के लिए डिस्ट्रिक लीगल अथॉरिटी का धन्यावाद किया।

    वहीं मोगा से एडिशनल सेशन जज विष्णु सरूप, किरण ज्योति, रवींद्र कौर संधू आदि ने बताया कि इस समय जो पर्यावरण दूषित हो रहा है उसका मुख्य कारण लगातार पेड़ों की हो रही कटाई है। अगर इसी तरह से पेड़ों की कटाई होती रही तो ऑक्सीजन लेना भी मुश्किल हो जाएगा। इसके लिए हमें ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की जरूरत है। वहीं जजों ने कहा कि हम लगाए पौधों की देखरेख भी करेंगे।

  • कॉलेज की दीवार से टकराई बारातियों की कार, दूल्हे समेत 8 की मौत, देखें वीडियो

    कॉलेज की दीवार से टकराई बारातियों की कार, दूल्हे समेत 8 की मौत, देखें वीडियो

    संभलः उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे सहित 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जुनावई थाना क्षेत्र के गांव जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने इंटर कॉलेज की दीवार में जा घुसी। इस भीषण हादसे में दूल्हा, एक महिला और दो मासूम बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बोलेरो में 12 से अधिक लोग सवार थे जो एक बारात में जा रहे थे।

    हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा, सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार बुलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। इससे गाड़ी सीधे कॉलेज की दीवार से टकरा गई। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    इस दर्दनाक घटना पर एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि थाना जुनावई को सूचना मिली एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार में घुस गई है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जेसीबी की सहायता से कार को काटकर 5 घायलों को अलीगढ़ रेफर किया और पांच की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये सभी लोग जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंद पुर गांव के रहने वाले थे। दूल्हा अपनी बारात लेकर बिल्सी बदायूं जा रहा था। संभवता ड्राइवर की गलती की वजह से कॉलेज की दीवार से टकराई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।