कॉलेज की दीवार से टकराई बारातियों की कार, दूल्हे समेत 8 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

संभलः उत्तर प्रदेश के संभल ज़िले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दूल्हे सहित 8 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार जुनावई थाना क्षेत्र के गांव जुनावई स्थित जनता इंटर कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार बुलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने इंटर कॉलेज की दीवार में जा घुसी। इस भीषण हादसे में दूल्हा, एक महिला और दो मासूम बच्चों समेत 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घटना के दौरान बोलेरो में 12 से अधिक लोग सवार थे जो एक बारात में जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा, सीओ और थाना पुलिस मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। स्थानीय लोगों के अनुसार बुलेरो की रफ्तार काफी तेज थी और चालक नियंत्रण नहीं रख पाया। इससे गाड़ी सीधे कॉलेज की दीवार से टकरा गई। मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस दर्दनाक घटना पर एडिशनल एसपी अनुकृति शर्मा ने बताया कि थाना जुनावई को सूचना मिली एक बोलेरो कार अनियंत्रित होकर इंटर कॉलेज की दीवार में घुस गई है। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जेसीबी की सहायता से कार को काटकर 5 घायलों को अलीगढ़ रेफर किया और पांच की मौके पर ही मौत हो गई थी। ये सभी लोग जुनावई थाना क्षेत्र के हरगोविंद पुर गांव के रहने वाले थे। दूल्हा अपनी बारात लेकर बिल्सी बदायूं जा रहा था। संभवता ड्राइवर की गलती की वजह से कॉलेज की दीवार से टकराई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *