Blog

  • Punjab: इस पार्टी ने 7 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें वीडियो

    Punjab: इस पार्टी ने 7 बड़े नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता, देखें वीडियो

    चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में जारी खींचातानी और बढ़ गई है। ऐसे में अब पार्टी प्रधान सुखबीर बादल ने पार्टी के बागी गुट के नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जहां, पार्टी की अनुशासनात्मक कमेटी ने पार्टी विरोधी कार्यों के चलते गुरप्रताप सिंह वडाला, बीबी जागीर कौर, पूर्व सांसद प्रोफेसर प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर सिंह ढींडसा, सिकंदर सिंह मलूका सुरजीत सिंह रखड़ा, समेत कुल आठ सीनियर नेताओं को पार्टी की प्राइमरी मेंबरशिप से बेदखल कर दिया है।

    शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी की मंगलवार को एक अहम मीटिंग की थी जिसके बाद यह बैठक में पार्टी विरोधी कार्यों के चलते 7 नेताओं को पार्टी की प्रारंभिक मेंबरशिप से बर्खास्त कर दिया है।

    बता दें कि शिरोमणि अकाली दल में कुछ दिनों से गुटबाजी देखने को मिल रही थी। कुछ नेता पार्टी प्रमुख सुखबीर बादल पर भी निशाना साध रहे थे। माना जा रहा था कि बागी नेताओं पर जल्द गाज गिर सकती है।

    इन नेताओं को निकला गया पार्टी से
    पार्टी ने बीबी जागीर कौर, सिकंदर सिंह मलूका, प्रेम सिंह चंदूमाजरा, परमिंदर ढींढसा, गुरप्रताप वडाला, सुरजीत रखड़ा और चरणजीत बराड़ को पार्टी से निकाल दिया है। मंगलवार को पंजाब में शिरोमणि अकाली दल की अनुशासन कमेटी की बैठक हुई, जिसमें उक्त सात नेताओं को पार्टी विरोधी कार्यों के चलते शिअद से बाहर निकालने का फैसला लिया गया है।

  • Punjab : बाइक सवार बदमाशों ने Accountant से की लूटपाट, देखें वीडियो

    Punjab : बाइक सवार बदमाशों ने Accountant से की लूटपाट, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर से एक लूटपाट का मामला सामने आया है। जहां, बाइक सवार बदमाशों ने अकाउंटेंट से लूटपाट की है। भामीयां खुर्द इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने दातर से हमला कर अकाउंटेंट से सोने की चैन व नकदी छीन ली। यह सारी घटना इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    पीड़ित धर्मप्रीत ने कहा कि वह जी.पी कालोनी का रहने वाला है। वह दोपहर को काम से वापस आ रहा था। तभी दो अलग-अलग बाइकों पर सवार युवकों ने घेर लिया। उसने अपना बचाव करने की कोशिश की लेकिन बदमाश उस पर वार करते रहे। लोगों की भीड़ एकित्रत होती देख हमलावर मौके से भाग गये। मौके पर बदमाश हथियार भी छोड़ गये। धर्मप्रीत ने कहा कि वारदात के बाद करीब 4 घंटे तक पुलिस उनके पास नहीं पहुंची। धर्मप्रीत मुताबिक इलाके में कुछ युवकों ने उसकी रेकी की है जिसके बाद ही उसे लूटा गया है।

    इलाका निवासी महिला सपना ने कहा कि सभी लोग अपने घरों में थे। गली से धर्मप्रीत के चिल्लाने की आवाजें आ रही थी। गली में देखा तो कुछ युवकों मारपीट कर रहे थे। खून से लथपथ धर्मप्रीत को प्राथमिक सहायता दी। अब कालोनी के ये हालात है कि आए दिन लोगों से छीना झपटी हो रही है। इलाके में पुलिस की गश्त न होने के कारण वारदातें लगातार बढ़ रही है।

  • जल्द होगी द्वितीय जेसीसी की बैठक: रजनीश

    जल्द होगी द्वितीय जेसीसी की बैठक: रजनीश

    बैठक के एजेंडे के लिए कर्मचारी एनजीओ के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित
    ऊना/ सुशील पंडित : हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज़िला ऊना की संयुक्त सलाहकार समिति (जेसीसी) की द्वितीय बैठक जल्द आयोजित होगी। यह बात मंगलवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ ज़िला ऊना के प्रधान रजनीश शर्मा ने ज़िला के विभिन्न अराजपत्रित कर्मचारी एनजीओ के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि इस बात का आश्वासन उपायुक्त ऊना जतिन लाल नेे जिला महासंघ के प्रतिनिधियों के साथ एक शिष्टाचार भेंट के दौरान दिया है।
    रजनीश शर्मा ने बताया कि इस बैठक का उद्देश्य विभिन्न विभागों के कर्मचारियों की मांगो को लेकर मांगपत्र तैयार कर जेसीसी की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से अपील की है कि कर्मचारी ज़िला महासंघ में अपनी मांगों व शिकायतों को सीधे तौर पर ज़िला एनजीओ को प्रेषित न करवाएं, बल्कि खण्ड स्तरीय अथवा विभागीय एनजीओ के माध्यम से 15 अगस्त तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें ताकि समय पर बैठक का एजेंडा तैयार किया जा सके।
    उन्होंने खण्ड महासंघ प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि जो मांगें खण्ड स्तर पर अथवा कार्यालय स्तर पर हल हो सकती हैं उनका निपटारा उसी स्तर पर करने का प्रयास किया जाए और केवल ज़िला स्तर पर उन्हीं मांगों को रखा जाए जिनका निपटारा खण्ड या विभाग स्तर पर संभव न हो। इसके अतिरिक्त पिछली बैठक में जिन मांगों पर लिए गए निर्णय पर यदि कोई कार्यवाही न हुई हो, उन्हें भी प्रेषित करें।
     
    बैठक में वरिष्ठ उप-प्रधान तारा सिंह, महासचिव राजेश कुमार, राज्य प्रतिनिधि रमेश ठाकुर, जिला ऊना के समस्त विकास खण्ड के प्रधान, सिटी एनजीओ प्रधान भाग सिंह सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
  • Bus ने Bike को मारी टक्कर, दादा -पोते की मौत

    Bus ने Bike को मारी टक्कर, दादा -पोते की मौत

    खेतड़ी- बस की टक्कर से दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी में भर्ती कराया गया है। दादा अपने पोता-पोती को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद बस पलट गई। घटना मंगलवार सुबह 7.15 बजे झुंझुनूं जिले के सिंघाना इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार रायपुर जाटान के रहने वाले रिटायर हवलदार सत्यवीर सिंह (60) पुत्र शोभ सिंह अपनी पोती शिक्षा (10) और पोते प्रवेश (6) को सुबह 7 बजे बाइक पर लेकर गांव से निकले थे। 5 किलोमीटर दूर वे बच्चों को घरडाना स्थित प्राइवेट स्कूल छोड़ने जा रहे थे। घरडाना स्कूल से 1 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया।

    सिंघाना के सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी ने बताया- सत्यवीर सिंह व प्रवेश को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

  • Punjab : खुलेआम शराब पीने पर बुजुर्ग को रोकना पड़ा भारी, देखें वीडियो

    Punjab : खुलेआम शराब पीने पर बुजुर्ग को रोकना पड़ा भारी, देखें वीडियो

    लुधियाना। शहर के शिवपुरी इलाके में खुलेआम शराब पीने पर एक बुजुर्ग को रोकना भारी पड़ा गया। बताया जा रहा है कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक ने बाहरी लड़कों को बुलाकर हमला कर दिया। यह सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    पीड़ित राज कुमार ने मीडिया से बात करते बताया कि पड़ोस में युवक खुलेआम शराब पी रहे थे, जब उन्हें रोका तो उन्होंने बाहर से लड़के बुलाकर हमारे घर पर हमला कर दिया और घर में घुसकर गुंडागर्दी की। घर में रखी सामान भी तोड़ दिया। कई दिनों से थाने का चक्कर लगा रहे हैं लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।

  • महिला आरक्षण बिल पास होने के बाबजूद विलम्ब कर रही केंद्र सरकार: सीमा शर्मा

    महिला आरक्षण बिल पास होने के बाबजूद विलम्ब कर रही केंद्र सरकार: सीमा शर्मा

    ऊना/ सुशील पंडित : केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल पास होने के बाबजूद लागू करने में विलम्ब कर रही है। देश भर में महिला वर्ग अपने आपको उपेक्षित महसूस कर रहा है। यह बात ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई को देश में महिला आरक्षण बिल को लागू न करने के विरोध में दिल्ली में जंतर-मंतर पर अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष उर्मिला शर्मा के प्रतिनिधत्व में पांचों ब्लॉकों से महिला नेत्रियों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि आज देश में महिलाओं के हकों को दिलाने के लिए केंद्र सरकार किंतु-परंतु कर रही है। परिसीमन की आड़ में महिलाओं के हकों को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का महिला वर्ग के प्रति रवैया ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के साथ जघन्य अपराध की खबरें रोज हमारे सामने आ रही हैं। हाल ही में मध्य प्रदेश के रीवा में आप सब ने देखा कि कैसे दबंगों ने दो बहनों को जमीन में जिंदा गाड़ने की कोशिश की। लेकिन भाजपा सरकारें आंखें मूंदे बैठी है। उन्होंने कहा कि जबकि महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि

    इसके साथ ही मोदी सरकार  महिला आरक्षण कानून संसद में पारित बिल लागू करे और उसमें ओबीसी वर्ग की महिलाओं को भी शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि देश में मंहगाई चर्म सीमा पर पहुंच गई है। केंद्र सरकार मंहगाई, बेरोजगारी जैसे ज्वलंत मुद्दों पर बात नहीं कर रही और रोजगार के नए पद सृजित करने असफल रही है। केंद्र सरकार के बजट में हिमाचल प्रदेश की उपेक्षा की गई है। हिमाचल प्रदेश को विशेष आर्थिक पैकेज नहीं दिया गया। उन्होंने बताया कि दिल्ली की रैली में ऊना से प्रदेश महिला महासचिव रजिंद्र कौर, ब्लॉक हरोली से अध्यक्ष सुमन ठाकुर, चिंतपूर्णी से सुरेश कुमारी,  गगरेट से महिला कांग्रेस अध्यक्ष रजिंद्र कौर, बहड़ाला की पूर्व प्रधान सोनिया राणा, प्रदेश यंग ब्रिगेड की सहसचिव निशा शर्मा इत्यादि ने शिरकत की।

    उन्होंने बताया कि इस दौरान हिमाचल भवन में उनकी मुलाकात प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भी हुई। सभी महिला नेत्रियों से उपमुख्यमंत्री ने बातचीत की और संगठन को मजबूत करने के लिए टिप्स दिए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में भी महिला सशक्तिकरण के लिए प्रदेश  सरकार बहुत से अहम फैसले ले रही है। हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

  • खड्ड के प्राईमरी हेल्थ सेंटर में पौधारोपण

    खड्ड के प्राईमरी हेल्थ सेंटर में पौधारोपण

    ऊना/ सुशील पंडित : ग्राम पंचायत खड्ड के प्राईमरी हेल्थ सेंटर में पौधारोपण किया ग्राम पंचायत खड्ड के प्रधान वीरेंद्र हीर ने निंबू का पौधा लगाकर शुरुआत की और यह संदेश दिया की हर शुभ अवसर पर पौधा रोपण करे जिससे वातावरण शुद्ध रह सके और बिमारियों से दूर रह सके मौके पर डाक्टर विनायक कंवर, फार्मासिस्ट संजीव कुमार, जिला परिषद ओंकार चंद कसाना, उप प्रधान रविन्द्र खसरू, बीडीसी स्वर्ण धीमान मौजूद रहे
  • श्रावण अष्टमी मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

    श्रावण अष्टमी मेले के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

    ऊना/ सुशील पंडित : माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में श्रावण अष्टमी नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 5 से 14 अगस्त तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163  के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी।

    जतिन लाल ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए मंदिर न्यास को छोड़कर अन्यों के लाऊड स्पीकर के इस्तेमाल करने पर पूर्ण मनाही रहेगी। मेले के दौरान ब्रास बैंड़, ड्रम, लंबे चिमटे इत्यादि के लाने पर भी पूर्ण पाबंदी रहेगी। यदि कोई व्यक्ति इन वस्तुओं को अपने साथ लाता है तो उन्हें पुलिस द्वारा स्थापित बैरियर पर ही जमा करवाना होगा। साथ ही इस दौरान पॉलीथीन के इस्तेमाल पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। खुले में और सडक किनारे लंगर लगाने पर भी प्रतिबंध रहेगा और आतिशबाजी इत्यादि की भी अनुमति नहीं होगी।

    उपायुक्त ने कहा कि मेलावधि के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी जी के दर्शानार्थ बनाए गए पंजीकरण काउंटर पर पर्ची लेना अनिवार्य रहेगा। श्रद्धालु बिना पर्ची माता श्री चिंतपूर्णी जी के दर्शन नहीं कर सकेंगे।

  • Jalandhar : बहन की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar : बहन की हत्या के आरोप में भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर। सीपी स्वपन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नरेट ने एक महिला की हत्या के मामले को सुलझाते हुए उसके सौतेले भाई को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में पुलिस आयुक्त ने बताया कि सोनू उर्फ ​​रीना, स्वर्गीय राकेश कुमार निवासी मकान नंबर ईएस 316, गली नंबर 1, आबादपुरा, जालंधर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बहन नीतू की शादी गुरचरण से हुई थी। पिछले 12-13 साल से नीटू और गुरचरण सिंह गुरदीप सिंह पुत्र उधम सिंह मकान नंबर 15, एफसीआई कॉलोनी, जालंधर में किराए पर रह रहे थे। स्वपन शर्मा ने बताया कि गुरदीप सिंह सेना से सेवानिवृत्त था लेकिन करीब तीन साल पहले गुरचरण सिंह उर्फ ​​मिंटा नीटू को अकेला छोड़कर अपने गांव भवानीपुर, कपूरथला चला गया था।

    नीटू का एक सौतेला भाई विनय उर्फ ​​गग्गी पुत्र महावीर निवासी मकान नंबर डब्ल्यूजे 249, मेन बाजार, बस्ती गुजां जालंधर था। विनय कई बार नीटू से मिलने जाता था और 23.07.2024 को सुबह करीब 10:00 बजे नीटू की बहन को गुरदीप सिंह का फोन आया, जिसने उसे बताया कि नीटू को विनय उर्फ ​​गग्गी ने पीटा है। गुरदीप सिंह नीटू को सिविल अस्पताल जालंधर ले गया जहां उसने कबूल किया कि विनय उर्फ ​​गग्गी ने उसके सिर पर लकड़ी से वार किया था।

    नीटू ने भागने की कोशिश की लेकिन उसकी पीठ में चाकू मार दिया गया और वह मौके से भाग निकला। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से इस बीच नीटू की मौत हो गई और इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 6, जालंधर में धारा 103 बीएनएस के तहत मामला नंबर 150 दिनांक 25.07.2024 दर्ज किया गया था। जिसके बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी विनय उर्फ ​​गग्गी को जालंधर के बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद कर लिया है।

  • Punjab : मंदिर में चोरी करने वाला नकदी व एक अपाची बाइक सहित काबू, देखें CCTV

    Punjab : मंदिर में चोरी करने वाला नकदी व एक अपाची बाइक सहित काबू, देखें CCTV

    नवांशहर। शहीद भगत सिंह नगर के एसएसपी डा. महिताब सिंह के दिशा निर्देशों में सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह थाना सिटी बलाचौर और एएसआई निर्मल सिंह की पुलिस पार्टी ने श्री प्राचीन 11 रुदर शिव मंदिर गढी कानूंगो में हुई चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर लिया है। चोर को गिरफ्तार कर 1500 रुपये व एक मोटर साइकिल अपाची बरामद किया गया है।

    चोर की पहचान दीपक कुमार उर्फ दीपा उर्फ घोना पुत्र अवतार वासी लंगडोया के रूप में हुई है। सब इंस्पेक्टर सतनाम सिंह ने बताया कि चोर पर पर पहले भी अलग-अलग थानों में 12 मामला दर्ज है।