Bus ने Bike को मारी टक्कर, दादा -पोते की मौत

खेतड़ी- बस की टक्कर से दादा और पोते की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पोती गंभीर रूप से घायल है। उसे निजी में भर्ती कराया गया है। दादा अपने पोता-पोती को स्कूल छोड़ने जा रहे थे। बाइक सवारों को टक्कर मारने के बाद बस पलट गई। घटना मंगलवार सुबह 7.15 बजे झुंझुनूं जिले के सिंघाना इलाके में हुई। पुलिस के अनुसार रायपुर जाटान के रहने वाले रिटायर हवलदार सत्यवीर सिंह (60) पुत्र शोभ सिंह अपनी पोती शिक्षा (10) और पोते प्रवेश (6) को सुबह 7 बजे बाइक पर लेकर गांव से निकले थे। 5 किलोमीटर दूर वे बच्चों को घरडाना स्थित प्राइवेट स्कूल छोड़ने जा रहे थे। घरडाना स्कूल से 1 किलोमीटर पहले ही हादसा हो गया।

सिंघाना के सामुदायिक अस्पताल के प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सैनी ने बताया- सत्यवीर सिंह व प्रवेश को सिंघाना के राजकीय अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *