चंडीगढः पंजाब एंड हरियाणा कोर्ट के वकीलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां वकीलों ने कोर्ट के बायकॉट करने करने का ऐलान किया है। वकीलों द्वारा 16 नंबर कोर्ट का बायकॉट किया गया। दरअसल, जस्टिस क्षेत्रपाल पर वकीलों द्वारा दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए गए है। इस दौरान वकीलों द्वारा जस्टिस क्षेत्रपाल की ट्रांसफर करने की मांग की गई है। इस मामले को लेकर हाई कोर्ट बार एसोसिएशन द्वारा बुलाई गई एक जरूरी बैठक के दौरान यह फैसला लिया गया।
Blog
-

पंजाबः SSP दफ्तर में चली गोली, सीनियर कांस्टेबल की मौत
लुधियानाः खन्ना में एसएसपी दफ्तर में तैनात सीनियर कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रशपिंदर सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक डीएसपी के सर्विस रिवाल्वर साफ करते समय अचानक गोली चल गई और इस हादसे में सीनियर कांस्टेबल की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि रशपिंदर महिला सेल के डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ गनमैन के रूप में तैनात था।
लुधियाना रेंज के IG कौस्तुभ शर्मा ने बताया कि अभी कुछ दिन पहले ही रशपिंदर की तैनाती खन्ना में डीएसपी गुरमीत सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है वह डिप्रेशन का शिकार था। सर्विस रिवॉल्वर से गोली चली है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
-

ਪੰਜਾਬ : ਪ੍ਰੇਮੀ ਵੱਲੋਂ ਔਰਤ ਤੇ ਕਿਰਚਾਂ ਨਾਲ ਕੀਤਾ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ
ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ: ਜ਼ਿਲਾ ਫਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਬਾਂਸੀ ਗੇਟ ਤੋਂ ਆਰਕੈਸਟਰਾ ਤੇ ਕੰਮ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਔਰਤ ਉਪਰ ਉਸਦੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਵੱਲੋਂ ਕਿਰਚ ਨਾਲ ਜਾਨਲੇਵਾ ਹਮਲਾ ਕੀਤੇ ਜਾਣ ਦੀ ਖਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਫ਼ਿਰੋਜ਼ਪੁਰ ਦੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਚ ਇਕ ਔਰਤ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੇ ਪ੍ਰੇਮੀ ਤੇ ਹੀ ਆਰੋਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕੀ ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਮੈ ਇੱਕ ਸਾਲ ਤੋਂ ਲੀਵਇੰਨ ਵਿਚ ਰਹਿ ਰਹੀ ਹਾਂ ਜੋ ਕਿ ਇਹ ਮੇਰੇ ਕਰੈਕਟਰ ਤੇ ਵੀ ਸ਼ੱਕ ਕਰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਮੇਰੇ ਤੇ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਕਈ ਵਾਰੀ ਹਮਲੇ ਕਰ ਚੁੱਕਾ ਹੈ।
ਔਰਤ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਮੈਂ ਘਰ ਵਿੱਚ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਾਲ ਬੈਠੀ ਸੀ ਤਾਂ ਉਸਦਾ ਪ੍ਰੇਮੀ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਦਾਖਲ ਹੋ ਗਿਆ ਜਿਨੇ ਕਿਸੇ ਚੀਜ਼ ਦਾ ਨਸ਼ਾ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਸੀ। ਇਸਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਹ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਗੱਲ-ਬਾਤ ਤੋਂ ਕਿਰਚ ਕੱਢ ਕੇ ਮੇਰੇ ਤੇ ਕਈ ਵਾਰ ਕੀਤੇ ਜਿਸ ਨਾਲ ਮੈਂ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਹੋ ਗਈ ਅਤੇ ਜਦ ਮੈਂ ਰੌਲਾ ਪਾਇਆ ਤਾਂ ਮੁਹੱਲੇ ਦੇ ਲੋਕ ਇਕੱਠੇ ਹੋ ਗਏ ਤੇ ਮੈਨੂੰ ਇਸ ਤੋਂ ਛੁਡਵਾਇਆ। ਹਮਲਾਵਾਰ ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਹਮਲਾ ਕਰਕੇ ਫਰਾਰ ਹੋ ਗਿਆ। ਪੀੜਤ ਔਰਤ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸ਼ਨ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਇਸ ਦੇ ਖਲਾਫ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ।
-

दर्दनाक हादसाः पानी की बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत
भोपाल: कोलार थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के सामने गेंहू खेड़ा में एक 13 महीने के नवजात बच्चे की खेलते खेलते पानी की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। शुक्रवार को बच्चे की मौत के बाद मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना 18 मई की है। सुबह 9 बजे घर में मेहमान आए हुए थे और बच्चे के माता-पिता चाय नाश्ता देने में लगे थे। इसी दौरान अतीक खान का 13 माह का पुत्र बुद्धशिर खान खेलते-खेलते बाल्टी के पास पहुंच गया। वह बाल्टी को पकड़कर खड़े होने की कोशिश करने लगा, तभी वह बाल्टी में गिर गया।
घटना के तत्काल बाद परिजन बच्चे को जेके अस्पताल लेकर पहुंचे। इलाज से बच्चे की सेहत में सुधार नहीं होने के कारण, परिजन लगातार हॉस्पिटल बदलते रहे। इसके बाद रेनबो अस्पताल ले गए। वीरवार परिजन नवजात बच्चे को लेकर इलाज के लिए हमीदिया अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात ड्यूटी पर तैनात डॉ अजीत मीणा ने मेडिकल जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर मीणा की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हमीदिया अस्पताल के कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर डॉ अजीत मीणा का कहना है कि 13 माह का बच्चा बुद्धशिर खान जो कोलार थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला था। उसे लेकर उसके परिजन देर रात करीब 11:45 बजे अस्पताल की इमरजेंसी में आए थे। परिजनों ने बच्चे को पानी की बाल्टी में डूबना बताया था। मेडिकल जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित किया गया। परिजनों ने बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराने की मांग की थी। लेकिन मामला संदिग्ध था। इस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में शिफ्ट कराया गया।
-

पंजाबः IAS अधिकारियों के हुए तबादलें, देखें लिस्ट
चंडीगढ़ः पुलिस विभाग में तबादलों को दौर लगातार जारी है। वहीं आज जारी सूचि के मुताबिक पंजाब के 2 सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया। , देखें लिस्ट

-

स्टूडेंट्स को बड़ी राहतः गर्मी की छुट्टियों में नहीं मिलेगा होमवर्क!
हरियाणाः गर्मी की छुट्टियों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है, शिक्षा विभाग 1 जून से गर्मी की छुट्टियों का ऐलान करने वाला है। इसके लिए जल्द ही आधिकारिक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जाएगा। कोरोना महामारी के बाद से गर्मी की छुट्टियों में 9वीं से 12वीं तक की कक्षाएं चालू रहती थीं, लेकिन इस बार गर्मी में किसी भी कक्षा की क्लास नहीं लगेगी। हरियाणा शिक्षा विभाग इस बार प्राइमरी स्कूल के बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में बड़ी राहत देने की तैयारी में है। मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून से 30 जून की छुट्टी के दौरान इस बार प्राइमरी स्कूल के बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा। शिक्षा विभाग ने कुछ पॉइंट्स तैयार किए हैं, जिसमें छात्रों के एक्सपीरियंस लर्निंग पर जोर दिया गया है।
घर के लोगों से लर्निंग
प्राइमरी स्कूल के बच्चों को ये लर्निंग घर के सभी सदस्यों के साथ मिलकर करनी है, इसके साथ ही मोबाइल से दूर रहने के भी निर्देश दिए गए हैं. छुटि्टयों को 4 सेक्शन में बांटा गया है, जिसमें किचन के मसाले, फल-सब्जियों के नाम से लेकर खेल और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी भी शामिल है।
सेक्शन-A
- घर के 10 सदस्यों के फोन नंबर याद करने हैं।
- आम, नीम, जामुन की गुठलियों को उगाना सीखना है।
- खेत में लगी सब्जियों की लंबाई नांपना है।
- तरबूज के बीज निकालकर उनकी गिनती करनी है।
- अपनी उम्र के अनुसार 3 पहेलियां याद करनी है।
सेक्शन-B
- रसोई के मसालों, दाल और खाने की अन्य सामग्री की पहचान करना और उनके नाम लिखना।
- घर के अंदर मौजूद सभी चीजों की लिस्ट बनाना।
- रोज घर में कितने घंटे पंखे का इस्तेमाल होता है, इसकी जानकारी लेना।
- खाना खाते समय फोन से दूरी बनाकर रखना।
सेक्शन-C
- परिवार के साथ समय बिताना और दादा-दादी, नाना-नानी के साथ फैमिली ट्री बनाना।
- दादा-दादी, नाना-नानी की सेवा व सम्मान करना, उनके पैर दबाना।
- दादा-दादी, नाना-नानी के साथ खेलना और धार्मिक गीत, प्रार्थना और भजन सीखना।
- शादी में कौन सी मिठाई बनी थी, इसकी जानकारी लेना और वीडियो बनाना।
- सुबह जल्दी उठना, बिस्तर ठीक करना।
सेक्शन-D
- खेल और खिलाड़ियों के बारे में जानकारी जुटाना, अखबार से उनकी तस्वीरें एकत्र करना।
- रोज कितने घंटे मोबाइल और फोन का इस्तेमाल किया, इसकी जानकारी।
- घर से पार्क और मंदिर जाने के लिए कितने कदम चलते हैं, इसकी जानकारी एकत्र करना।
- छुट्टी के दौरान की गई यात्राओं की जानकारी रखना।
-

बड़ी खबरः पीएम मोदी को धमकी के मामले में एक गिरफ्तार
नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस ने एक व्यक्ति को पीसीआर कॉल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धमकी देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। फोन करने वाले की पहचान करोल बाग के रैगर पुरा निवासी हेमंत कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उपायुक्त (नई दिल्ली) प्रणव तायल ने कहा, वीरवार रात पीसीआर कॉल मिलने के बाद, एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। कुमार को पुलिस स्टेशन लाया गया और एक संयुक्त पूछताछ की गई। अधिकारी ने कहा, वह पिछले छह साल से बेरोजगार है और उसे शराब पीने की आदत है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुमार ने जब पीसीआर कॉल की तो वह नशे में था।
-

पंजाबः केंद्रीय जेल में बिगड़ी हवालाती की तबीयत, देखें वीडियो
फिरोज़पुर : फिरोज़पुर के केंद्रीय जेल आए दिनों सुर्खियों में रहती है। ताज़े मामले की बात करें को एक हवालाती ने केंद्रीय जेल के अंदर अस्पताल का है। जेल के अस्पताल में डॉक्टर द्वार हवालाती को नशा छुड़ाओ दवाई ज्यादा मात्रा में दे दी गई जिसके कारण उसकी हालत खराब हो गई ओर उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। हवालाती अमनदीप की हालत ठीक न होने के कारण उस फरीदकोट के मैडिकल अस्पताल रेफर कर दिया गया।
-

पंजाबः चालक ने की सब इंस्पेक्टर पर कार चढ़ाने की कोशिश
अमृतसरः गेट हाकिम थाने के सामने चौराहे पर कार चालक ने सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह को टक्कर मारने का प्रयास किया। लेकिन जगतार सिंह ने थोड़ी तत्परता दिखाते हुए अपना बचाव किया। इसके बाद कार चालक चौकी से फरार हो गया। उसे काबू करने के लिए पुलिस ने वायरलेस के जरिए शहर में मैसेज भी फ्लैश कर दिया है, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पता चला है कि कार में परिवार सवार था। इस दौरान चालान के डर से चालक कार भगाकर ले गया। सब इंस्पेक्टर जगतार सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों के आदेश पर पूरे शहर की नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इस बीच ‘गेट हकीमा’ के पास लगे नाके पर चेकिंग अभियान भी चल रहा था। जिस दौरान एक कार आती देख सब इंस्पेक्टर ने उसे रुकने का इशारा किया। कार चालक ने पहले तो कार को साइड में खड़ा करने का बहाना बनाया। जैसे ही एसआई ने साइड दी कार चालक कार लेकर भाग गया। हालांकि एसआई सड़क के बीच खड़े थे और किसी तरह खुद को कार से बचाया और फिर कार के पीछे भागकर उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन तब तक कार चालक काफी दूर जा चुका था। पुलिस ने उसे नियंत्रित करने के लिए अगले गेट पर भी संदेश भेजा। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला।
-

जालंधरः इस चौक पर SC स्टूडेंट्स ने लगाया धरना, पुलिस ने किए राउंडअप, देखें Live
जालंधर, वरुण/हर्षः बीएसएफ चौक पर SC स्टूडेंट्स ने सरकार के धरना लगाकर चौक जाम कर दिया। वहीं इस संबंधी सूचना मिलने पर थाना बारादरी की पुलिस मौके पर पहुंची और कई स्टूडेंट्स को उन्होंने हिरासत में ले लिया। पुलिस धरना दे रहे छात्र नेताओं नवदीप दकोहा, विशाल नूसी, कमलजीत कुमार और 6 से 7 लड़कियों को उठा कर ले गई। छात्रों का आरोप है कि उनके मोबाइल तक छीन लिए गए। दरअसल, एससी स्टूडेंट्स ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ आज मोर्चा खोला था। जिसके बाद पुलिस ने हिरासत में लिए जाने के बाद माहौल गर्मा गया है। मामले की जानकारी देते स्टूडेंट्स ने कहा कि पुलिस का यह रवैय्या काफी निंदनीय है। इस बाद सभी स्टूडेंट्स थाना बारादरी के बाहर पहुंच गए है।
स्टूडेंट्स का कहना है कि एससी स्कॉलरशिप का पैसा अभी तक सरकार ने उन्हें जारी नहीं किया है। जिसकी वजह से उन्हें स्कूलों, कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में दाखिला नहीं मिल रहा है। इसी के तहत यह धरना लगाया गया था। उन्होंने कहा कि आज उनका एग्जाम भी है, लेकिन पुलिस के इस रवैय्ये के बाद अगर उनका एग्जाम कैंसल हो जाता है तो सभी स्टूडेंट्स में भारी रोष पाया जाएगा। वहीं मामले की सूचना मिलते ही अकाली दल के पूर्व विधायक पवन कुमार टीनू भी थाना बारादारी में पहुंच गए है। इस दौरान पुलिस ने थाने का गेट बंद कर दिया और पूर्व विधायक भी पुलिस अधिकारियों के साथ थाने के अंदर मौजूद है। पूर्व विधायक ने आश्वासन दिया है कि उन्हें पूरा इंसाफ दिलवाया जाएगा।
छात्र नेताओं का कहना है कि SC स्कॉलरशिप का पैसा समय पर न आने के कारण कभी उन्हें चल रहे सेशन के दौरान परेशान होना पड़ता है तो कभी पैसे न मिलने के कारण शिक्षण संस्थानों द्वारा उनके नतीजे रोक लिए जाते हैं। यहां तक कि उनके परीक्षाओं के लिए भरे गए फार्म तक रोक लिए जाते हैं। अब SC स्कॉलरशिप न आने से छात्रा दाखिला नहीं ले पा रहे हैं।