Blog

  • ट्रक चालक ने पैदल जा रहे व्यक्ति को मारी टक्कर, हुई मौत, देखें CCTV  

    पंचकूलाः रेलवे रोड कालका में मंगलवार देर रात एक ट्रक चालक ने पैदल राहगीर को मार दी। हादसे के दौरान राहगीरों की मदद से घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वहीं रेलवे रोड कालका में व्यापार मंडल के महासचिव मुकेश कुमार सोढी ने बताया कि एक ट्रक चालक ने पैदल राहगीर को टक्कर मार दी। जिसकी अस्पताल में उपचार दौरान मौत हो गई है। वहीं ट्रक चालक गांधी चौक पर ट्रक खडा कर घटना स्थल से फरार हो गया।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश शुरु कर दी है। वहीं शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मार्चुरी में रखवा दिया। इस वारदात की घटना साथ में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं व्यापारी एंव समाज सेवी सुनील शाम और मुकेश सोढी ने रेलवे रोड़ पर मंडल के महासचिव मुकेश सोढी ने बताया कि डिवाइडर की वजह से हादसा हुआ है। उन्होंने कहा कि डिवाइडर की वजह से सड़क तंग हो चुकी हैं और प्रशासन द्वारा तंग सड़क पर लगाए गए के डिवाइडर को हटवाने की मांग की है।

  • नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर की ह’त्या, जाने मामला

    नाबालिग ने युवक की चाकू मारकर की ह’त्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : देश की राजधानी में हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। दक्षिण दिल्ली में शराब पीने के लिए एक नाबालिग ने 30 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शुरुआती जांच में मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मूल निवासी अजरुद्दीन के रूप में की है। वह वर्तमान में संगम विहार में रहता था। पुलिस के मुताबिक सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर सराय पुलिस थाने को संगम विहार में अस्थल मंदिर रोड पर एकता चौक के पास एक घायल व्यक्ति के पड़े होने की पीसीआर कॉल मिली।

    पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने पीड़ित को मृत घोषित कर दिया। उसके शरीर पर चाकू के हमले के कई घाव थे थाना पुलिस ने इस मामले की जांच के दौरान कई सीसीटीवी की जांच की जांच में पता चला कि उसी इलाके के निवासी एक नाबालिग ने अपराध किया था। मामले की जांच आगे बढ़ाने पर पता चला कि घटना के समय मृतक और नाबालिग एक साथ शराब पी रहे थे। शराब को लेकर उनके बीच झगड़ा हो गया। दोनों के बीच मामला बेकाबू होने के बाद नाबालिग ने अजरुद्दीन की ईंट और चाकू से वार कर हत्या कर दी फिलहाल थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है अपराध में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया गया है पुलिस हत्या में इस मामले में आगे की जांच में जुटी है

  • पंजाबः शादी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, गहने, नगदी सहित अन्य कीमती सामान लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    अबोहरः शहर में चोरी और लूटपाट की वारदातों के ग्राफ में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं ताजा मामला प्रेम नगर से सामने आया है, जहां शादी वाले घर को चोरों ने निशाना बनाया है। इस दौरान चोर घर से गहने, कपड़े व नगदी सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित परिवार ने बताया कि वह बेटे की शादियों में जुटे हुए थे। जिसके चलते वह शादी के कार्ड बांटने को लेकर बठिंडा गए हुए थे। लेकिन उन्हें क्या पता था कि इस दौरान उनके घर को चोरों ने निशाना बना लिया।

    पीड़ित धर्मपाल धौलिया ने बताया कि शादी के लिए कार्ड बांटे जा रहे थे और बहू के लिए कपड़ों व गहनों की खरीद की जा रही थी। लेकिन चोर सारा सामान लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके बठिंडा जाने के बाद पीछे से 2 चोर मोपेड पर सवार होकर आए और घर के मेन गेट का ताला तोड़ कर दाखिल हुए। इस दौरान चोर घर से गहने, कपड़े व नगदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

    घटना के बारे में उन्हें आज सुबह आने पर पता चला, जब उन्होंने घर के ताले टूटे हुए देखे और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ देखा। पीड़ि परिवार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। उन्होंने कहा कि घटना के बारे में उन्हें तब पता चला जब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान उनका कहना है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पहले चोरों ने रैकी की और इसके बाद घर का मेन ताला तोड़ कर वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने पुलिस प्रशासन से चोरों को पकड़ कर उनका सामान बरामद करवाने की अपील की है।

  • भीषण आग लगने से 7 गाड़ियां जलकर राख, महिला घायल, मौके पर पहुंची दमकल की टीम

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के नालासोपारा में धानिव बाग इलाके की एक पार्किंग में आग लग गई। वहां खड़ी 7 गाड़ियां जलकर राख हो गईं। पार्किंग में केमिकल से भरा ट्रक भी खड़ा था, जिसमें आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।  आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।  आग की लपटें दूर-दूर उठती दिख रही है और वहां मौजूद गाड़ियां धू-धू कर जल रही है। मुंबई के अंधेरी इलाके में स्थित एक रिहायशी इमारत की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में बुधवार रात को आग लग गई।

    अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि फ्लैट में रहने वाली 67 वर्षीय महिला को दम घुटने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया अंधेरी स्पोर्ट्स क्लब के समीप 14 मंजिला पर्ल रेजीडेंसी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में रात करीब 8 बजे आग लग गई। उन्होंने बताया कि दमकल की कम से कम चार गाड़ियां और अन्य वाहन मौके पर पहुंचे और डेढ़ घंटे से अधिक समय में आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक आग किस कारण से लगी इसका पता नहीं चल पाया है।

  • पंजाबः खाई में कार गिरने से एक की मौ+त

    रोपड़ः रूपनगर के पहाड़ी इलाके में कार खड्ड में पलट गई। इस हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि कार में सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे इलाज के लिए मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार सवार दोनों पति-पत्नी थे। मृतक ड्राइवर पूर्व सैनिक बताया जा रहा है। मृतक की पहचान रशपाल सिंह के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान सुखविंदर कौर के रूप में हुई है। 

    इस मौके पर नूरपुर बेदी थाने के अधीन पुलिस चौकी हरिपुर के प्रभारी एएसआई सोहन सिंह ने बताया कि कार में दो लोग सवार थे। यह हादसा रूपनगर-नूरपुर बेदी रोड की ओर जाने वाले पहाड़ी इलाके के पहले चढ़ाई वाले स्थान पर हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अचानक एक कार खाई में पलट गई। राहगीरों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला गया।

    बता दें कि मृतक रशपाल सिंह का शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। इसके साथ ही उनकी पत्नी सुखविंदर कौर को अस्पताल भेजा गया, जहां से शुरुआती इलाज के बाद उन्हें मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

    नई दिल्ली : छत्तीसगढ़ के महासमुंद की सरयापाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सर्चिंग के दौरान पुलिस ने नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख के नकली नोटों सहित  व्यक्ति को  गिरफ्तार किया है।

    जानकारी के अनुसार आरोपी साड़ियों की आड़ में छिपाकर ये नकली नोट सारंगढ़ से रायपुर ले जा रहा था। तस्कर के पास से पुलिस ने 500 – 500 के नकली नोट के 750 बंडल जब्त किए हैं। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जांच शुरु कर दी है। 

  • पंजाबः अकाली दल ने यात्रा दौरान कांग्रेस पर किया वार, लगाए पोस्टर

    अमृतसरः पंजाब बचाओ यात्रा शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल की अध्यक्षता में राज्य सरकार के खिलाफ निकाली जा रही है। इसके लिए पार्टी ने एक दिन पहले एक कैलेंडर भी जारी किया था। पूर्ववर्ती अकाली दल सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ आम आदमी पार्टी सरकार की सभी मोर्चों पर पूर्ण नाकामी को दर्शाया गया है। वहीं यात्रा में शामिल किए गए एक ट्रक की फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में ट्रक पर एक पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर भी हैं और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लिखा गया है कि हम कैसे भुल जाएं कांग्रेस के किए तशदद और जुल्मों को।

    यात्रा में शामिल किए गए वाहनों पर जो पोस्टर लगे हैं उनमें दिवंगत पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के साथ-साथ राजीव गांधी, पूर्व 1992 में पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री बेअंत सिंह भी हैं। विवाद ये है कि पोस्टर में कांग्रेस के खिलाफ पांच बड़ी बातें लिखी गई हैं। इस दौरान उन्होंने पोस्ट में पांच विवादित बाते लिखी है। जिसमें पंजाब का पानी लूटा, 1990 में सिखों को मारा गया, 1984 में अकाल तख्त की बेअदबी, दिल्ली में सिखों नरसंहार, इमरजेंसी लगाकर पंजाब के हक छीने गए शामिल है।

  • BIT के छात्र ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट हुआ बरामद

    रांची :  झारखंड के रांची जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब बीआईटी मेसरा के सेकंड सेमेस्टर के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय पीयूष राज फिजिक्स की पढ़ाई कर रहा था। वह मेसरा के हॉस्टल में रहता था। मंगलवार को पीयूष अपने कमरे से नहीं निकला और उसने क्लास भी नहीं लगाई। उसके दोस्तों ने उसे ढूंढना शुरू किया।

    2 छात्र पीयूष के कमरे में ढूंढने गए तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद दोस्तों ने आवाज लगाई। लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। फिर कॉलेज प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद अधिकारी पहुंचे फिर दरवाजा तोड़ा तो देखा कि पीयूष की लाश फंदे से लटक रही है। पीयूष के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा गया है। मुझे आत्मा बुला रही है। मम्मी-पापा मुझे माफ करना। भाई-बहनों को कहना कि मन लगाकर पढ़ें। वहीं, पुलिस की पूछताछ में पीयूष के दोस्तों ने बताया कि वह अक्सर गुमसुम रहता था। वह अकेला ही रहता था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਕੀਤਾ ਅੰਤਰਿਮ ਬਜਟ ਪੇਸ਼, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਅੰਤਰਿਮ ਬਜਟ 2024-25 ਵਿੱਤ ਮੰਤਰੀ ਵੱਲੋਂ ਪੇਸ਼ ਕਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਬਜਟ ਚ ਹਾਲਾਂਕਿ ਕੋਈ ਨਵਾਂ ਐਲਾਨ ਤਾਂ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਪਰ ਮੈਡੀਕਲ ਖੇਤਰ ਚ ਨਵੇਂ ਮੈਡੀਕਲ ਕਾਲਜ ਜੋੜਨ ਦਾ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 1 ਕਰੋੜ ਘਰਾਂ ਨੂੰ ਸੋਲਰ ਪੈਨਲ ਨਾਲ ਜੋੜਨ ਲਈ ਸਕੀਮ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ, ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਜਟ ਚ ਸਿੱਖਿਆ ਲੋਨ ਅਤੇ ਮੁੱਦਰਾ ਲੋਨ ਵੀ 22 ਲੱਖ ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਵੰਡੇ ਗਏ ਨੇ। ਰੂਰਲ ਹਾਊਸ 3 ਕਰੋੜ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਜਟ ਚ ਇਨਫਰਾਸਟਰਕਚਰ ਬਿਹਤਰ ਬਣਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਜੋਰ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। 517 ਨਵੇਂ ਏਅਰ ਰੂਟ ਦੇਣ ਦੀ ਗੱਲ ਕਹੀ ਗਈ ਹੈ। ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਕਾਰੋਬਾਰੀਅ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਵਪਾਰ ਨੂੰ ਪ੍ਰਫੁੱਲਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਇਹ ਬੇਹਦ ਜਰੂਰੀ ਹੈ।

    ਕਨੈਕਟੀਵਿਟੀ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸੂਬਿਆਂ ਨੂੰ ਸੈਰ ਸਪਾਟੇ ਲਈ ਵੀ ਉਤਸਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਬਿਨਾਂ ਵਿਆਜ ਲੋਨ ਦੇਣ ਦਾ ਵੀ ਐਲਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੀ ਸੈਰ ਸਪਾਟੇ ਦੇ ਅੰਦਰ ਵਾਧਾ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਹ ਸਾਰੇ ਸੂਬਿਆਂ ਲਈ ਫਾਇਦੇਮੰਦ ਹੋਵੇਗਾ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਪਹਿਲਾਂ ਹੀ ਬਜਟ ਤੋਂ ਕੋਈ ਬਹੁਤੀਆਂ ਵੱਡੀਆਂ ਉਮੀਦਾਂ ਨਹੀਂ ਸਨ। ਕਿਉਂਕਿ ਇਹ ਅੰਤਰਿਮ ਬਜਟ ਸੀ ਇਸ ਕਰਕੇ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਆਪਣੇ ਪਿਛਲੇ 10 ਸਾਲ ਦੇ ਕਾਰਜਕਾਲ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਆਪਣੀਆਂ ਉਪਲਬਧੀਆਂ ਬਾਰੇ ਹੀ ਜ਼ਿਆਦਾ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸਾਂਝੀ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਟੈਕਸ ਸਲੈਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਫਿਰ ਬਦਲ ਨਹੀਂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ ਜੋ ਪਹਿਲਾ ਸੀ ਉਸੇ ਤਰ੍ਹਾਂ ਹੁਣ ਵੀ ਜਾਰੀ ਹੈ।

    ਸਨਅਤਕਾਰਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਓਵਰ ਆਲ ਜੇਕਰ ਬਜਟ ਦੇਖਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਉਹ ਸਹੀ ਸੀ। ਪਰ ਕਾਰੋਬਾਰ ਦੇ ਲਹਿਜੇ ਤੋਂ ਵੇਖਿਆ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਉਸ ਵਿੱਚ ਬਹੁਤਾ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਰੱਖਿਆ ਗਿਆ। ਕਿਉਂਕਿ ਅੰਤਰਿਮ ਬਜਟ ਸੀ ਇਸ ਕਰਕੇ ਬਹੁਤੇ ਐਲਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋ ਸਕਦੇ ਸਨ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਨੇ ਸਟੀਲ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤਾਂ ਚ ਸਬਸਿਡੀ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ। ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਇੰਪੋਰਟ ਡਿਊਟੀ ਵਧਾਉਣ ਦੀ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਸੀ ਉਸ ਸਬੰਧੀ ਵੀ ਕੋਈ ਐਲਾਨ ਨਹੀਂ ਹੋਇਆ। ਇਨ੍ਹਾਂ ਹੀ ਨਹੀਂ ਕਾਰੋਬਾਰੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਐਮਐਸਐਮਈ ਖੇਤਰ ਦੇ ਲਈ ਵੀ ਬਜਟ ਦੇ ਵਿੱਚ ਕੋਈ ਬਹੁਤੀਆਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤਜਵੀਜ਼ਾਂ ਨਹੀਂ ਰੱਖੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਸਟ੍ਰੀਟ ਵੈਂਡਰ ਨੂੰ ਲੋਨ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਮਾਰਕੀਟ ਚ ਪੈਸਾ ਆਇਆ ਹੈ।

  • जालंधरः अकाली के नेता पर अवैध मीनिंग करवाने के आरोप, देखें वीडियो

    कांग्रेस नेता पहुंचे डीसी दफ्तर, दी ये चेतावनी 

    जालंधर, ENS: पंजाब के जालंधर कैंट के गांव वासी और तमाम कांग्रेस लीडरशिप एकत्रित होकर जालंधर के डिप्टी कमिश्नर को मांग पत्र देने पहुंचे हैं। दरअसल, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डिप्टी कमिश्नर को बताया कि कैंट हलके के कई गांव में शिरोमणि अकाली दल के नेता द्वारा नाजायज मीनिंग कर खेतों की मिट्टी उठाई जा रही है। इस दौरान 25 से 30 फुट की अवैध मीनिंग की जा रही है। जिस कारण वहां से बहती काली बई के पानी के गांव में आने का खतरा मंडरा रहा है और सिविल प्रशासन और पुलिस विभाग अकाली दल के नेता पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

    इस दौरान कांग्रेस नेताओं और गांव वासियों ने अल्टीमेटम देते हुए डिप्टी कमिश्नर से कहा कि अगर नाजायज मीनिंग नहीं रूकवाई गई तो आने वाले 15 दिनों में वह धरना प्रदर्शन करेंगे। डिप्टी कमिश्नर विशेष संगल ने कहा कि मांग पत्र ले लिया गया है और इस बाबत 7 से 10 दिन में रिपोर्ट लेकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं गांव वासियों ने आरोप लगाए है कि उनके गांव में नाजायज मीनिंग करवाई जा रही है और जब वह नाजायज़ मीनिंग करने वाले लोगों को खेतों से मिट्टी उठाने के लिए मना करते हैं तो वह धमकियां देते हैं और गुंडागर्दी करते हैं। गांव वासियों ने बताया अकाली दल का नेता नाजायज मीनिंग करवा रहा है। दूसरी ओर कैंट हलके से विधायक प्रगट सिंह कांग्रेस विधायक लाडी शेरोवालिया सहित कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर जल्द कार्रवाई कर नाजायज मीनिंग को रोकने की अपील की।

    परगट सिंह ने कहा कि इस बाबत वह पहले भी डिप्टी कमिश्नर और तमाम पुलिस अधिकारियों को बता चुके हैं लेकिन उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। परगट सिंह ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल का नेता एचएस वालिया आम आदमी पार्टी की सरकार के नेताओं के साथ मिलकर नाजायज मीनिंग करवा रहा है। जालंधर के डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल ने कहा कि उन्होंने मांग पत्र ले लिया है और विभाग को रिपोर्ट बनाकर देने के लिए कह दिया है। उन्होंने बोला कि पहले भी नाजायज मीनिंग करने वालों पर मामले दर्ज किए गए थे। जिनकी रिपोर्ट मीडिया को भी दी गई थी और अब इसकी पूरी जांच करके जो भी रिपोर्ट सामने आएगी उसके हिसाब से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।