Blog

  • पंजाबः पत्रकार से फोन छीनकर स्नेचर फरार, देखें CCTV 

    लुधियानाः जिले में लगातार चोरी की वारदातों का ग्राफ बढ़ रहा है। हालात यह हो गए है कि अब चोर पत्रकारों को भी निशाना बनाने लग गए है। वहीं ताजा मामला ईसा नगरी पुली से सामने आया है। जहां बाइक सवार स्नेचरों ने पत्रकार को अपना शिकार बनाया। जहां इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार से स्नेचर फोन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार पत्रकार से फोन छीनकर तेजी से बाइक भगाकर ले गए, वहीं पत्रकार उनके पीछे शोर मचाता हुआ भाग रहा है।

    घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने बताया कि पत्रकार सिविल अस्पताल से ईसा नगरी पुली की ओर जा रहा था कि अचानक एक मोटर साइकिल सवार ने उससे मोबाइल फोन छीन लिया और फरार हो गया। जिसके बाद पत्रकार आरोपियों के पीछे भागा। लेकिन चोर भागने में सफल रहे। इस मामले को लेकर डिवीजन नंबर 2 के थाना प्रभारी मनप्रीत कौर ने चोरों को जल्द काबू करने का आश्वासन दिया है।

  • फगवाड़ा : लोगों ने SP कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, देखें वीडियो

    फगवाड़ा : होशियारपुर रोड पर गांव जगजीतपुर के निकट एक जेसीबी मशीन व मोटरसाइकिल की टक्कर में 3 युवकों की मौत हो गई थी। जेसीबी चालक व उसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई न करने को लेकर मोहल्ला गोविंदपुर के वासियों ने फगवाड़ा एसपी कार्यालय के बाहर रोष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में शामिल पूर्व परिषद रवि कुमार ने बताया कि पिछले दिनों जेसीबी के साथ टक्कर में मोहल्ले के 3 युवकों की मौत हो गई थी।

    उक्त मामले में पुलिस द्वारा जेसीबी के ड्राइवर व मालिक को गिरफ्तार नही किया। जिसके चलते उन्हें मजबूरन रोष प्रदर्शन करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उक्त मामले में पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वही उन्होंने कहा कि शहर में बिना नंबर के जेसीबी घूम रही थी। लेकिन फगवाड़ा पुलिस द्वारा उक्त जेसीबी चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा उनके साथियों के साथ दुर्व्यवहार भी किया गया है। डीएसपी फगवाड़ा जसप्रीत सिंह ने रोष प्रदर्शन में शामिल लोगों को विश्वास दिलवाया है कि वह उक्त मामले में बनती कार्रवाई कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे।

  • अरविंद केजरीवाल के घर पहुंचे CM भगवंत मान, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः  आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े मामले में देर रात प्रवर्तन निदेशालय ईडी की तरफ से गिरफ्तार किया गया। वहीं आप पार्टी में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान भाजपा के खिलाफ जमकर आप पार्टी द्वारा नारेबाजी की जा रही है। आप पार्टी पंजाब और दिल्ली में यह प्रदर्शन कर रही है। वहीं पंजाब के 2 मंत्रियों को पुलिस ने दिल्ली में हिरासत में ले लिया है।

    दूसरी ओर अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत दिल्ली के लिए सुबह रवाना हो गए थे। वहीं अब वह अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए है, जहां वह अब अरविंद केजरीवाल के परिवार से मुलाकात करेंगे। खबर है कि दोपहर 2 बजे सीएम मान प्रेस काफ्रेंस करेंगे। बता दें कि इससे पहेल मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर ट्वीट कर केजरीवाल का समर्थन किया गया।मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा,” अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे… अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं…” इंकलाब जिंदाबाद।

  • जालंधर में लगे चोर मचाए शोर के पोस्टर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: दिल्ली में बीते दिन केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के ITO इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस ने बैरिकेडिंग की है। वहीं पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस और सेहत मंत्री बलकार सिंह को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। केजरीवाल की गिरफ्तार को लेकर एक ओर पंजाब और दिल्ली में आप पार्टी द्वारा प्रर्दशन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर जालंधर में केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर पोस्टर लगाए गए है। उक्त पोस्टर में अरविंद केजरीवाल की फोटो लगाकर एक स्लोगन दिया गया है, जिसमें लिखा है कि चोर मचाए शोर। बता देंकि बीते दिन केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर एक बार फिर से सियासत गर्मा गई है। आप पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के खिलाफ गिरफ्तारी को लेकर गंभीर आरोप लगाए जा रहे है। 

    इससे पहले आप पार्टी के डिप्टी सीएम मनीष सिंसोदिया और सेहत मंत्री सत्येन्द्र कुमार जैन गिरफ्तार हो चुके है। पोस्टर में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम दिल्ली मनीष सिसोदिया, पूर्व मंत्री संजय सिंह और अन्य के फोटो लगे हुए हैं। बता दे कि देश में इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया ने आचार सहिता लागू की हुई है। मगर ये पोस्टर आचार सहित के दौरान ही लगाए गए हैं। जिसके कुछ वीडियो फोटो भी सामने आए हैं। 

  • पंजाब : लड़की से दुष्कर्म की कोशिश, फौजी पर लगाए आरोप, देखें वीडियो

    अमृतसर : ब्यास थाने में मौजूदा फौजी द्वारा एक लड़की से रेप का मामला सामने आया है। वहीं बच्ची के पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है। इस मौके पर पीड़ित परिवार ने जानकारी देते हुए बताया कि हमारी बेटी घर पर अकेली रहती थी और हम सभी लोग काम पर जाते है। हम लोग गरीब परिवार से हैं और मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते है।

    उन्होंने बताया कि सेना में प्रवीण सिंह नाम का जवान छुट्टी पर आया था और उसने हमारी लड़की के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जिसकी शिकायत हमने ब्यास थाने में की। लेकिन पुलिस प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि इसका मामला कोर्ट में भी चल रहा है। लेकिन सिपाही फिर से छुट्टी लेकर हमारे घर आया और लड़की को धमकाया और जान से मारने और घर से उठा ले जाने की धमकी दी। हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते है।

    ब्यास थाने के पुलिस अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें पीड़ित राजविंदर कोर की ओर से शिकायत मिली है। यह मामला पुरानी रंजिश का है और इसका मामला भी कोर्ट में चल रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सिपाही फिर से छुट्टी पर आए और लड़की के घर गए और उसे धमकाया और जान से मार दिया। हमने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हम जांच कर रहे है। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार ! कुत्ते के साथ कुकर्म के आरोप में व्यक्ति को किया काबू, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां नशेड़ी युवक द्वारा कुत्ते के बच्चे के साथ गलत काम करने के आरोप में पुलिस ने युवक को काबू कर लिया है। इस मौके पर लोगों द्वारा चाइल्ड एनिमल एनजीओ के संगठन के नेताओं को भी बुलाया गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने युवक को काबू कर लिया है। पुलिस ने कहा कि युवक को थाने ले जाया जा रहा है। इस मौके पर चाइल्ड एनिमल एनजीओ संस्था के नेता ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली कि तार पुल के पास एक नशेड़ी युवक एक पिल्ले के साथ गलत काम कर रहा है।

    जिसके बाद वह मौके पर जांच के लिए पहुंचे। उनका आरोप है कि नशेड़ी युवक द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई। युवक द्वारा उनके संगठन के नेताओं को धमकी दी गई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। उन्होंने कहा कि हम नहीं जानते कि वह कौन है और न ही उसकी कोई पहचान का पता चल पाया है। बताया जा रहा है कि युवक शराब पीता रहा है, जिसके कारण गलत काम कर रहा है। अब देखना है कि पुलिस किस धारा में केस दर्ज करेगी।

    मौके पर प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हम वहां से गुजर रहे थे और हमने देखा कि यह युवक पेड़ के नीचे एक पिल्ले को लेकर जा रहा था और कपड़े उतार रहा था। जिसके बाद उन्होंने युवक को एनजीओ के हवाले कर दिया। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक नशेड़ी युवक कुत्ते के बच्चे के साथ गलत काम कर रहा है। पुलिस ने कहाकि युवक को काबू करके थाने ले जाया जा रहा है। युवक के खिलाफ बनती धारा के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

  • कांग्रेस को बड़ा झटकाः पहले लौटाया टिकट, अब छोड़ी पार्टी

    अहमदाबाद: 2024 लोकसभा चुनावों के बीच कांग्रेस पार्टी को एक और झटका लगा है। अहमदाबाद ईस्ट से कांग्रेस क उम्मीदवार बनाए गए राेहन गुप्ता ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। रोहन गुप्ता ने 16 मार्च को अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट पर पिता के खराब स्वास्थ्य को देखते हुए लड़ने से मना कर दिया था। रोहन गुप्ता को कांग्रेस पार्टी ने 12 मार्च को अहमदाबाद पूर्व सीट से उम्मीदवार बनाया था। बेटे की उम्मीदवारी के बाद पिता राजकुमार गुप्ता ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया था। उनके अस्वस्थ्य होने जानकारी सामने आई थी। इसके बाद रोहन गुप्ता ने पार्टी का आभार व्यक्त करते लड़ने से मनाकर दिया था। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें लग रही थीं। रोहन गुप्ता पूर्व में कांग्रेस की राष्ट्रीय सोशल मीडिया और आईटी विभाग के प्रमुख रह चुके हैं। वे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी थे। रोहन गुप्ता ने पार्टी छोड़ने के पीछे कांग्रेस से जुड़े एक नेता को जिम्मेदार बताया है। गुप्ता ने लिखा है वामपंथी माइंडसेट के उस नेता ने सनातन धर्म के अपमान पर पार्टी को बोलने नहीं दिया।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को भेजे इस्तीफे में रोहन गुप्ता ने लिखा है कि मैं पिछले तीन दिनों से अपने पिता के खराब स्वास्थ्य की दिक्कत से जूझ रहा हूं। कांग्रेस पार्टी को 40 देने वाले मेरे पिता के साथ किस तरह का सलूक किया गया। उन्होंने उसे बयां किया है। उनके आंसु थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। राेहन गुप्ता ने लिखा है कि मैं नहीं चाहता हूं कि कांग्रेस में रहकर पिता की तरह अपने नेताओं के विश्वासघात की कीमत चुकाऊं। रोहन गुप्ता ने लिखा है कि मेरे पिता ने मुझे बताया है कि कैसे उनके साथ साजिश और विश्वासघात करने वाले बच निकले। राेहन गुप्ता को अहमदाबाद पूर्व की सीट से कांग्रेस का टिकट लौटाने पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। रोहन गुप्ता ने इसका भी जिक्र अपने इस्तीफे में किया है। गुप्ता ने लिखा है कि उम्मीदवारी वापस लेना काफी कठिन निर्णय लिया।

    अब मैं पार्टी के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट से जुड़े नेता द्वारा लगातार अपमान और चरित्र हनन के कारण एक और सबसे कठिन निर्णय ले रहा हूं। रोहन गुप्ता ने लिखा है कि पिछले 15 सालों तक पार्टी की सेवा करने अब आगे काम नहीं करना चाहता हूं। इसलिए तमाम पदों के साथ प्राथमिक सदस्यता भी छोड़ रहा हूं। रोहन गुप्ता ने इस्तीफे को स्वीकार करने का आग्रह करते हुए लिखा है कि जिस व्यक्ति ने पिछले दो सालों से मुझे अपमानित किया है। वह पिछले तीन दिनों से ऐसा करने से नहीं हट रहा है, मुझे यकीन है कि वह भविष्य में भी ऐसा करने से बाज नहीं आएगा। कोई भी उसे रोक नहीं पाएगा, लेकिन अब मैं अपने आत्मसम्मान पर और कोई प्रहार सहने के लिए तैयार नहीं हूं। टूटे दिल से मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है। यह बहुत कठिन है लेकिन मेरे आत्मसम्मान की रक्षा के लिए जरूरी है। अब मेरी नैतिकता मुझे पार्टी में बने रहने की इजाजत नहीं दे रही है। उस नेता ने अपने अहंकारी और असभ्य व्यवहार से पार्टी को भी नुकसान पहुंचाया है।

  • पंजाबः कार पर काली फिल्म और हूटर बजाने वाले छात्र पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो

    लुधियाना : ट्रैफिक पुलिस ने एक ऐसे छात्र की गाड़ी का चालान काटा है। जिसने अपनी शान बढ़ाने के लिए अपनी गाड़ी पर काली फिल्म, हूटर और वीआईपी स्टीकर चिपका रखा था। दरअसल, ट्रैफिक पुलिस को एक व्यक्ति से शिकायत मिली थी कि कार पर काली फिल्म और हूटर लगे है।

    पहले जब उसके पते की जांच की गई तो वह गलत निकला। फिर मोबाइल नंबर पर कॉल की तो वह जगराओं पुल के पास मंदिर के पास था और उसे जगराओं पुल पर बुलाया गया। जहां कार पर काली फिल्म और हूटर लगे हुए थे और वीआईपी स्टीकर भी चिपका हुआ था।

    हालांकि जांच के दौरान यह भी पता चला है कि उनके ड्राइविंग लाइसेंस का पहला चालान भी हो चुका है और अगर यह साबित हुआ तो और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस द्वारा पटाखा बजाने वाली मोटरसाइकिलों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बारे में भी बात की। ਰਵਾਈ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਆਖੀ।

  • आज नहीं होगी सुप्रीम कोर्ट में अरविंद केजरीवाल मामले की सुनवाई, जानें मामला

    नई दिल्लीः हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक से इनकार के बाद वीरवार रात ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची। करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी। जिसके बाद कहा जा रहा था कि जस्टिस संजीव खन्ना, एमएम सुंदरेश और बेला त्रिवेदी की विशेष पीठ आज ईडी की गिरफ्तारी के खिलाफ अरविंद केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।

    लेकिन इस मामले में अरविंद केजरीवाल ने प्रवर्तन निदेशालय की गिरफ्तारी के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अर्जी को वापस ले लिया है। उन्होंने निचली अदालत में मामले की सुनवाई के चलते ऐसा किया है। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी को राउज एवेन्यू कोर्ट में मौजूद रहना है। इसलिए वे सुप्रीम कोर्ट में याचिका सुनवाई के वक्त पेश नहीं हो सकते। इसी वजह से ये याचिका वापस ली गई है। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद सिंघवी पुन: सुप्रीम कोर्ट का रूख करेंगे।

  • पंजाब : पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध शराब की बरामद, देखें वीडियो

    फिरोजुपर: पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम ने भारी मात्रा मे अवैध शराब बरामद की है। मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरु हरसहाय मे पुलिस ने रोशन नाम के व्यक्ति को राउंडउप किया था। जिससे शराब बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने बताय कि उक्त शराब वह तस्कर जनक से लाया है।      

     पुलिस और एक्साइज विभाग के ईटीओ राजेश बत्रा और इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने उताड़ के मंडी पंजे मे स्थित गोदाम मे छापेमारी की तो भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। जिसमे 70 पेटी बियर और अलग- अलग ब्रैंड की 80 पेटी व्हिस्की शामिल है। जनक के ऊपर शराब तस्करी के पहले भी मामले दर्ज है।