Blog

  • गुरबानी के प्रसारण को लेकर CM मान ने ट्वीट कर कही अहम बात

    गुरबानी के प्रसारण को लेकर CM मान ने ट्वीट कर कही अहम बात

    पंजाब : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पवित्र गुरबानी के प्रसारण को लेकर अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, ”समानता की प्रतीक और सरबत का भला मांगने वाली पवित्र गुरबानी के प्रसारण का हक सारे चैनलों को गुरबानी टैलीकास्ट करने के लिए मुफ्त अधिकार मिलना चाहिए.. पंजाब सरकार सचखंड श्री दरबार साहिब में अति आधुनिक उपकरणों के लिए सभी खर्च करने को तैयार है..”

    इससे पहले भी श्री दरबार साहिब से प्रसारित होने वाली गुरबाणी पर सवाल उठते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के समय भी यह मुद्दा काफी सुर्खियों में रहा था। इसके अलावा श्री दरबार साहिब से प्रसारित गुरबानी का प्रसारण अन्य चैनलों को देने का मामला भी पंजाब विधानसभा में उठता रहा है। 

  • पंजाब : सिनेमा घर में लगी भीषण आग

    पंजाब : सिनेमा घर में लगी भीषण आग

    अमृतसर: जिले में मशहूर एनएम सिनेमा में आग लगने की खबर मिली है। यहां एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। इस मौके पर सिनेमाघर के पास रहने वाले बंटी पहलवान ने कहा कि एनएम सिनेमा कभी अमृतसर का प्रसिद्ध सिनेमाघर था। जो पिछले दो साल से बंद है, लेकिन अब यह बिक चुका है और इसे गिराने का काम चल रहा है। जिसजे चलते यहां की कुर्सियों की भूसी में आग लगने से यह हादसा हुआ है और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया है।
    मौके पर पहुंचे एसीपी वरिंदर खोसा और दमकल अधिकारी हर्ष कुमार ने बताया कि पांच दमकल की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया जा रहा है और फिलहाल कोई जनी हानि नहीं हुई है। वहीँ थोड़ी ही दूरी पर पेट्रोल पंप है। जिसकी वजह से बड़ा हादसा हो सकता था लेकिन उसे बचा लिया गया है।
  • पंजाब : Revenue Department के अधिकारियों ने कल  किया छुट्टी का ऐलान, देखे लिस्ट

    पंजाब : Revenue Department के अधिकारियों ने कल किया छुट्टी का ऐलान, देखे लिस्ट

    जींद : पंजाब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पंजाब रेवेन्यू आफिसर एसोसीऐशन ने कल छुट्टी का ऐलान किया है। एसोसीएशन के सदस्यों नें नोटिस जारी कर सरकार को रोष जताते हुए मौड़ नायाब तहसीलदार के इंलीगल स्सपेंशन पर यह कदम उठाया है। एसोसीएशन ने सरकार को अपनी 8 मांगे रखते हुए चेतावनी दी है कि यदी उनकी मांगो का निपटारा न हुआ तो यह हड़ताल लंबे समय तक जारी रहेगी।

    जिले की छह तहसील में प्रतिदिन करीब 200 रजिस्ट्री होती हैं। सोमवार को काम के लिए तहसील कार्यालय में आए लोगों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा। कार्यालयों में सोमवार व मंगलवार को ही सबसे ज्यादा भीड़ रहती है। तहसील में रजिस्ट्री के अलावा मैरिज रजिस्ट्रेशन सहित विभिन्न तरह के प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी लोग आते हैं।

    जींद तहसीलदार अजय सैनी ने बताया कि प्रदेशभर के राजस्व विभाग से जुड़े अधिकारी दो दिन के सामूहिक अवकाश पर हैं। उनकी मुख्य मांग है कि कोई भी शिकायत आए, तो सीधी कार्रवाई ना कर पहले विभागीय जांच होनी चाहिए। वहीं वेतन और अन्य कई मांगें भी शामिल हैं। लघु सचिवालय परिसर में पानी व्यर्थ बहता रहा

  • पंजाब: गोल्डन टेंपल के बाहर प्रवासी से मारपीट, वीडियो वायरल

    पंजाब: गोल्डन टेंपल के बाहर प्रवासी से मारपीट, वीडियो वायरल

    अमृतसर: अमृतसर में आस्था के नाम पर एक बार फिर गोल्डन टेंपल के बाहर प्रवासी से मारपीट की गई है। इतना ही नहीं, प्रवासी की वीडियो बनाई गई और उसे वायरल भी कर दिया गया। हैरानी की बात है कि वह अभी गोल्डन टेंपल के अंदर भी नहीं गया था और जोड़ा घर के पास ही खड़ा था। वीडियो वायरल होने के बाद शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने अभी तक इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    वीडियो में एक सिख व्यक्ति दिख रहा है, जो एक प्रवासी पर जेब में बीड़ी रखने का इल्जाम लगा रहा है। उसने प्रवासी से जेब में रखा तंबाकू निकालने की बात कही। प्रवासी ने स्पष्ट कहा कि उसके पास बीड़ी नहीं है और न ही उसने पी है। उसने खुद जेब से तंबाकू निकाला और कहा कि वह उसने उसे खाया नहीं है, लेकिन सिख व्यक्ति ने आस्था के नाम पर प्रवासी को थप्पड़ मारने शुरू कर दिए और उसे वहां से भगा दिया।

  • पंजाब : Tamjara Nights और Egyptian Cafe में पुलिस की रेड, रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर पर मामला दर्ज 

    पंजाब : Tamjara Nights और Egyptian Cafe में पुलिस की रेड, रेस्टोरेंट मालिक और मैनेजर पर मामला दर्ज 

    अमृतसर: पुलिस ने डिस्क की आड़ में इल्लीगल शराब परोसने व युवाओं को हुक्का पिलाने वाले 2 रेस्टोरेंट्स के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस इन दोनों रेस्टोरेंट्स के मालिक, मैनेजर और कर्मचारियों के खिलाफ तंबाकू व एक्साइज एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की है। पुलिस ने हुक्के और शराब को जब्त कर लिया है। रणजीत एवेन्यू इजिप्शियन कैफे में रेड के दौरान 10 हुक्के, 10 फ्लेवर्ड और 20 शराब की बोतलें जब्त की गई हैं। वहीं रेस्टोरेंट के मालिक लॉरेंस रोड निवासी अभिषेक, कठुआ निवासी यशपाल और मैनेजर किशोर चंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

    वहीं सिविल लाइन में रेड करके पुलिस ने 5 हुक्के, 5 फ्लेवर्ड तंबाकू और 2 बोतलें विस्की की बरामद की हैं। पुलिस ने सुल्तानविंड रोड निवासी गुरिंदर सिंह, रमन कुमार, लविश शर्मा और मैनेजर सैनी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    एसीपी नॉर्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि यह कार्रवाई सिविल लाइन के अंतर्गत आते रेस्टोरेंट तमजारा नाइट्स और रणजीत एवेन्यू में पड़ते इजिप्शियन कैफे के खिलाफ की गई है। जिस समय पुलिस ने इन रेस्टोरेंट्स में रेड की, युवा ‘सरेआम हुक्का ‘पी रहे थे। इतना ही नहीं, यहां शराब भी परोसी जा रही थी। जांच की गई तो अधिकतर शराब इल्लीगल निकली। यहां युवाओं के अलावा परिवार भी बैठे हुए थे। पुलिस के पहुंचने के बाद ग्राहक व परिवार वहां से चले गए।

  • बाग से लीची तोड़ने पर मिली मौत की सज़ा, 12 बर्षिय बच्चे से हैवानियत

    बाग से लीची तोड़ने पर मिली मौत की सज़ा, 12 बर्षिय बच्चे से हैवानियत

    नई दिल्ली : बिहार से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है दरअसल बिहार के सीतामढ़ी से महज लीची तोड़ने को लेकर एक 12 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक का एक साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत चिंताजनक देख कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए  एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    जानकारी के अनुसार घटना दिघी गांव की है, जहां मौलवी बैठा के बगीचे से दीपक कुमार और गुड्डू ने लीची तोड़ ली। इस दौरान बगान मालिक ने दोनों को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, पानी में भी डूबा कर पीटा गया। इसमें योगेंद्र राम के 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए आनन फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी करने का दावा कर रही है। 

  • पंजाब : PEARL SCAM की अब विजिलेंस करेगा जांच, आदेश जारी 

    पंजाब : PEARL SCAM की अब विजिलेंस करेगा जांच, आदेश जारी 

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार ने पर्ल ग्रुप चिटफंड घोटाले की जांच विजिलेंस विभाग को सौंप दी है। आदेशों के अनुसार विजिलेंस विभाग फिरोजपुर में दर्ज घोटाले से संबंधित एफआईआर को अपने हाथ में लेगा। सरकार के आदेश में कहा गया है: जिला फिरोजपुर में मोती घोटाले के संबंध में दर्ज एफआईआर (2020 थाना जीरा की प्राथमिकी संख्या 79) और राज्य अपराध पुलिस स्टेशन, एसएएस नगर (2023 की प्राथमिकी 1) की जांच सतर्कता ब्यूरो को स्थानांतरित कर दी गई है।

    पंजाब सविजिलेंस विभाग एक स्वतंत्र और विशिष्ट एजेंसी है जिसमें जटिल आर्थिक अपराधों की जांच के लिए एक समर्पित आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) है। पर्ल घोटाले में आवश्यक जांच की विशेष प्रकृति को ध्यान में रखते हुए, और इसके अंतर-राज्य प्रभाव को ध्यान में रखते हुए, जांच को विजिलेंस विभाग को स्थानांतरित कर दिया गया है, ताकि पूरे पर्ल घोटाले को उजागर करने के लिए निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से किया जा सके। घोटाले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी उपलब्ध सबूतों को रिकॉर्ड में लाया जाएगा। भारत के माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित लोढ़ा समिति के समन्वय से सतर्कता ब्यूरो द्वारा प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक ठगे गए निवेशकों के निवेश को वापस किया जाए।

  • पंजाब : अब इस जिले में खुदाई के दौरान गैस पाइप हुई लीक

    पंजाब : अब इस जिले में खुदाई के दौरान गैस पाइप हुई लीक

    अमृतसर: शहर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया है। बताया जा रहा है कि, जब गुजरात गैस कंपनी द्वारा रामगरिया गेट के पास एलपीजी गैस पाइप लगाया जा रहा था। इस दौरान खाई मशीन से जमीन की खुदाई की जा रही थी। खुदाई के दौरान गैस पाइप लीक हो गया। जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल पैदा हो गया था। पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई थी और दमकल विभाग को भी सूचित किया गया था।

    सुचना मिलते ही पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर आसपास की दुकानों को बंद करा दिया। वहीँ कुछ लोगों ने बताया कि गैस कंपनी के अधिकारी काफी देर से पहुंचे और दमकल विभाग व पुलिस के अधिकारियों ने सब काबू किया। नहीं तो शहर में बड़ा हादसा हो सकता था। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि इस तरह का काम सावधानी से किया जाना चाहिए, कुछ जिम्मेदारी होनी चाहिए थी, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।

  • पंजाब : गोदाम पर पुलिस ने की रेड, डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स किए बरामद

    पंजाब : गोदाम पर पुलिस ने की रेड, डुप्लीकेट प्रोडक्ट्स किए बरामद

    लुधियाना: जिले के शाहपुर रोड पर पुलिस ने रेड कर अलग-अलग ब्रांडों के डुप्लीकेट उत्पाद स्टाक करने का भंडाफोड़ किया है । गोदाम से काफी मात्रा में नकली मसाले, टाटा टी जैसी कंपनियों के बॉक्स मिले हैं। पुलिस ने नोएडा विहार के रहने वाले निहार अग्रवाल नाम के व्यक्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की है ।

    गोदाम से महानगर की दुकानों में नकली माल सप्लाई हो रहा था। पुलिस ने रेड के दौरान गोदाम मालिक शिवाजी नगर के रहने वाले मनोज कुमार को मौके पर बुलाया और चेकिंग की। यहां बड़ी संख्या में नकली उत्पाद मिले। लिस अधिकारियों मुताबिक, गोदाम से एससी जॉनसन, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टाटा-टी सहित विभिन्न कंपनियों के 90 बॉक्स बरामद किए। पुलिस ने मनोज समेत 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी करने का केस दर्ज किया है। 

    रेड के बाद से आसपास के अन्य मालिकों ने अपने गोदाम पर ताले जड़ दिए और फरार हो गए। पुलिस को शक है कि अन्य जगहों पर इस तह के गोदाम बने है, जो शहर में डुप्लीकेट सामान सप्लाई कर रहे हैं।

  • पंजाब : बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, नई SIT गठित

    पंजाब : बिक्रम मजीठिया की बढ़ी मुश्किलें, नई SIT गठित

    अमृतसर : अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। अब मजीठिया के खिलाफ दर्ज ड्रग केस की जांच नई स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) करेगी। सरकार ने ड्रग्स मामले में जांच के लिए नई कमेटी का गठन कर दिया है। हालांकि इसके सिर्फ मुखी को ही बदला गया है, जबकि अन्य सभी सदस्य में किसी भी तरह का कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

    पंजाब सरकार की तरफ से जारी आदेशों के अनुसार, बिक्रम सिंह मजीठिया के खिलाफ 20 दिसंबर 2021 को पुलिस स्टेशन स्टेट क्राइम में दर्ज किया गया था। मई व अगस्त 2022 के ऑफिस ऑर्डर के आधार पर अब मामले की जांच के लिए नई कमेटी का गठन किया गया है। जिसकी अगुआई पटियाला आईजी रेंज मुखविंदर सिंह छीना करेंगे। पंजाब डीजीपी ने इसको लेकर आदेश जारी किए हैं। ड्रग्स केस में मजीठिया पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया कि कनाडा के रहने वाले ड्रग तस्कर सतप्रीत सत्ता मजीठिया की अमृतसर और चंडीगढ़ स्थित सरकारी कोठी में भी ठहरते रहे। यहां तक कि मजीठिया ने उसे गाड़ी और गनमैन दे रखा था। मजीठिया चुनाव के लिए नशा तस्करों से फंड लेते रहे। इसके अलावा दबाव डालकर नशा दिलवाते रहे। नशा तस्करों के बीच समझौते करवाने का भी उन्हें आरोपी बनाया गया है। हालांकि अकाली दल इसे राजनीतिक बदला लेने की कार्रवाई करार देता रहा।