बाग से लीची तोड़ने पर मिली मौत की सज़ा, 12 बर्षिय बच्चे से हैवानियत

नई दिल्ली : बिहार से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है दरअसल बिहार के सीतामढ़ी से महज लीची तोड़ने को लेकर एक 12 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। मृतक का एक साथी जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत चिंताजनक देख कर चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए  एसकेएमसीएच रेफर कर दिया है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार घटना दिघी गांव की है, जहां मौलवी बैठा के बगीचे से दीपक कुमार और गुड्डू ने लीची तोड़ ली। इस दौरान बगान मालिक ने दोनों को पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, पानी में भी डूबा कर पीटा गया। इसमें योगेंद्र राम के 12 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गुड्डू गंभीर रूप से घायल है। उसे बेहतर इलाज के लिए आनन फानन में सीतामढ़ी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, एसकेएमसीएच में उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की कर रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी करने का दावा कर रही है। 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *