Blog

  • जालंधरः गौं से भरे ट्रक से गिरा गौं माता का बच्चा, मौत होने से हिंदू सगंठनों में रोष, देखें Live 

    जालंधर, ENS: गौं माता की तस्करी के मामलों में फिर से बढ़ौतरी शुरू हो गई है। हाल ही में बीते दिन लुधियाना में गौं माता की टांग इलाके से बरामद होने से हिंदू संगठनों में काफी रोष पाया गया था। वहीं आज ताजा मामला बस्ती बावा खेल से सामने आया है। जहां राजस्थान नंबर के ट्रक में गौं माता को भरकर ले जाया जा रहा था। बताया जा रहा कि थाने के सामने गौं माता से भरे ट्रक में से एक गौं माता का बच्चा गिर गया। इस हादसे के दौरान गौं माता के बच्चे की मौत हो गई। 

    मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा थाने के सामने हुआ है। हादसे के दौरान राजस्थान नंबर का ट्रक घटना स्थल से फरार हो गया। वहीं इस मामले को लेकर हिंदू सगंठन के लोग वहां पर पहुंच गए। इस दौरान हिंदू संगठनों में भारी रोष पाया जा रहा है। उनका कहना है कि गौं माता की तस्करी काफी समय से हो रही है। पहले  भी कई बार राजस्थान नंबर के ट्रकों को जम्मू की ओर जाने वाले ट्रकों को पकड़ा जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद फिर से राजस्थान नंबर के ट्रकों में गौं माता की तस्करी हो रही है। इस घटना के दौरान ट्रक चालक गौं माता के बच्चे को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत थाने से बाहर आई और मामले की जांच में जुट गई। 

  • जालंधरः प्रसाद बांटने को लेकर मंदिर के पुजारी पर बदमाशों ने किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: थाना भार्गव कैंप के अंतर्गत आते ग्रीन एवेन्यू विश्वकर्मा मंदिर में बुधवार देर रात बदमाशों ने मंदिर के पुजारी पर हमला कर दिया। पुजारी पर हमला होता देख उसे बचाने गए दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। इलाका निवासियों की शिकायत के बाद थाना भार्गव कैंप की पुलिस मामले की जांच में जुट गई। मंदिर के पुजारी संतोष ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दिन उनके मंदिर लंगर लगाया गया था। आरोप लगाए गए कि इस दौरान दूसरा पक्ष प्रसाद बांटने को लेकर उन से उलझ पड़ा था।

    उस समय मंदिर में मौजूद लोगों ने उन्हें समझाकर घर भेज दिया था। लेकिन उक्त युवक मन में रंजिश रखी बैठे थे। जिस कारण उन्होंने देर रात उसके ऊपर हमला कर दिया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि उसके ऊपर हमला होता देख वहां से निकल रहे इलाके के दो युवकों ने उसे बचाने की कोशिश की तो उक्त बदमाशों ने तेजधार हथियारों से दोनों युवकों के ऊपर हमला कर दिया। हमले के दौरान वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया और घटना के संबंधी थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सूचित किया गया मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

  • फगवाड़ाः सोंधी परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, आस्ट्रेलिया में 4 की मौ+त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न से दुखद खबर सामने आई है। जहां फिलिप आइलैंड में पंजाबीयो की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान फगवाड़ा निवासी संजीव सोंधी की पत्नी रीमा सोंधी निवासी फगवाड़ा के रूप में हुई है। इस हादसे की सूचना मिलते ही फगवाड़ा के समाजसेवी सोंधी परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। बताया जा रहा है कि डूबने वालों में एक महिला और 3 पुरुष शामिल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला अपने मायके परिवार से मिलने ऑस्ट्रेलिया गई थी, जहां एक हादसे में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही हादसे में मृतक के मायके परिवार के 3 सदस्यों की भी मौत हो गई। मृतक के नानान ने बताया कि उसकी भाभी और भाई कुछ दिन पहले अपने मायके परिवार से मिलने के लिए फगवाड़ा से आस्ट्रेलिया गए थे।

    इसी बीच उन्हें वहां से दुखद खबर मिली कि रीमा सोंधी की मेलबर्न के फिलिप आइलैंड में डूबने से मौत हो गई है। रीमा सोंधी के साथ उनके मायके परिवार के 3 अन्य रिश्तेदारों की भी फिलिप द्वीप में मृत्यु हो गई।  ऑस्ट्रेलिया की विक्टोरिया पुलिस के करीबी सूत्रों ने बताया कि फिलिप द्वीप के दक्षिण-पूर्वी तट पर वन गुफाओं से 4 लोगों को पानी से बाहर निकाला गया था। इस दौरान मौके पर सीपीआर भी दिया गया था। जिसके बाद 3 लोगों को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया। इनमें से एक की पहचान फगवाड़ा निवासी रीमा सोंधी के रूप में हुई है। जबकि परिवार के एक अन्य सदस्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं फगवाड़ा में आस्ट्रेलिया में घटी त्रासदी पश्चात सोंधी परिवार गहरे सदमें और शोक में है।

    परिवारिक सदस्यों को यह समझ में नहीं आ रहा है कि उनके साथ यह क्या हो गया है। दीपक सोंधी ने बताया कि जब फिलिप द्वीप पर यह त्रासदी घटी तब उनकी भाभी मृतका रीमा सोंधी के मायके पक्ष के परिजनों के साथ उनका भाई संजीव सोंधी भी मौजूद था। संजीव सोंधी पानी में डूबने से बाल-बाल बच गया। दीपक सोंधी ने कहा कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि उनके परिवार के साथ ऐसी त्रासदी होगी। और वह भी फगवाड़ा से हजारों किलोमीटर दूर परदेस में आस्ट्रेलिया में होगी। सोंधी ने कहा कि मृतका रीमा सोंधी के शव को आस्ट्रेलिया से वापिस फगवाड़ा लाकर अंतिम संस्कार किया जाएगा।   

  • पंजाबः ‘आप’ के साथ गठबंधन को लेकर कांग्रेस सासंद बिट्टू का आया बयान, बताई ये वजह, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में लोकसभा चुनाव की 13 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर आप और कांग्रेस में गठबंधन को लेकर भले ही सीएम भगवंत मान ने बीते दिन साफ कर दिया था कि आप पार्टी 13 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी। वहीं दूसरी ओर बीते दिन इस मामले को लेकर कांग्रेस प्रभारी का कहना था कि इस मामले पर फैसला हाईकमान लेगी। आज लुधियाना से सासंद रवनीत बिट्टू का आप पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर बयान सामने आया है। बिट्‌टू ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस किसी तरह से आम आदमी पार्टी के साथ अलायंस नहीं करेगी।

    उनका सिर्फ संसद में गठजोड़ रहेगा। बिट्‌टू ने कहा कि उनकी किसी भी पार्टी के साथ कोई निजी लड़ाई नहीं है। वह कभी किसी के परिवार पर टीका टिप्पणी नहीं करते। मीडिया से बात करते हुए रवनीत बिट्‌टू ने कहा कि वह मुद्दों पर बात करेंगे। सरकार को उनके वादे याद दिलवाएंगे। बिट्‌टू ने कहा कि पूर्व विधायक राकेश पांडे और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ सहित सभी कांग्रेसी विधायकों के हलकों से कांग्रेस को स्पोर्ट करने वाले कुल 5 हजार से अधिक लोगों के राशन कार्ड काट दिए गए हैं।

    उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायकों के कारनामें ही ऐसे है कि जनता उन्हें मुंह नहीं लगा रही। खुद ही आम आदमी पार्टी के विधायक लोगों की दुकानों में पहले ताले लगवा देते हैं, फिर खुद निगम कमिश्नर को बुलाकर ताले खोलने के लिए कहते हैं। लेकिन कमिश्नर भी उनकी सुनवाई नहीं करते। बिट्‌टू ने कहा कि 26 जनवरी तक यदि नगर निगम कमिश्नर द्वारा जाली खातों में पैसे डालने और पैसे रिसीव करने वालों के खिलाफ एक्शन न लिया गया, तो 26 जनवरी के बाद बड़ा संघर्ष किया जाएगा। बिट्‌टू ने कहा कि 26 जनवरी को वह तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं, ताकि लोगों को देश भक्ति से जोड़ा जा सके।

  • पंजाबः राम मंदिर के पोस्टर फाड़ने पर हिंदू समाज में रोष, देखें वीडियो

    तरनतारनः अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर पूरे देश में खुशी का माहौल था और पूरे देश में राम मंदिर के उद्घाटन के पोस्टर लगाए जा रहे थे। जिसके चलते अमृतसर शहर में अलग-अलग जगहों पर राम मंदिर के उद्घाटन के पोस्टर लगाए गए और बीती रात अमृतसर तरनतारन रोड पर लगे राम मंदिर के उद्घाटन के पोस्टर को कुछ शरारती तत्वों ने फाड़ दिया गया। जिसके बाद हिंदू समाज ने इसका विरोध किया। इस दौरान हिंदू समाज के लोग बड़ी संख्या में तरनतारन रोड अमृतसर पर इकट्ठे होकर जमकर रोष प्रदर्शन किया।

    इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि 500 ​​साल बाद अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन हुआ है, जिसे लेकर सभी में खुशी देखी जा रही है और उन्होंने राम मंदिर के उद्घाटन के पोस्टर लगाए थे। लेकिन आम आदमी पार्टी के नेताओं ने जानबूझकर उनके पोस्टर फाड़े गए। जिसके चलते हिंदू समाज की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बजरंग दल के जिला प्रधान वरुण महाजन ने कहा कि जिन नेताओं द्वारा पोस्टर फाड़े गए है, उन नेताओं का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

    इस के चलते वह पुलिस से धारा 295ए के तहत मामला दर्ज करने की मांग करते हैं। वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर जब मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि राम मंदिर पर पोस्टर लगाने का मामला सामने आया है। वहीं प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों के पास इसका वीडियो भी है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि उन्होंने सुबह वीडियो थाने में लेकर आने के लिए कहा है। इसमें जो भी आरोपी सामने आएंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः एक्शन में नगर निगम की टीम, सुबह सुबह की कार्रवाई, दुकानदारों में मचा हड़कंप

    बटालाः शहर में दुकानदारों द्वारा किए गए अवैध कब्जों लेकर निगम की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। जिसके तहत आज सुबह सुबह नगर निगम की टीम द्वारा डेरा बाबा नानक रोड से दुकानदारों और रेहड़ी-पटरी वालों द्वारा किए गए अवैध कब्जों को हटाया गया। नगर निगम के एसडीएम-कम-कमिश्नर डॉ. शायरी भंडारी ने बताया कि बाजारों में सड़क के किनारे अवैध कब्जों को हटाने के लिए डिप्टी कमिश्नर गुरदासपुर के दिशानिर्देशों के तहत नगर निगम बटाला की टीम द्वारा डेरा बाबा नानक रोड में अवैध कब्जों को हटाया गया।

    उन्होंने कहा कि यातायात को सुचारू रखने एवं सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए दुकानदारों, यात्रियों से अवैध अतिक्रमण हटाने की अपील की गई है और किसी भी प्रकार के अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा। उन्होंने सभी दुकानदारों, स्ट्रीट वेंडरों सहित व्यापारिक प्रतिष्ठानों आदि से अपील करते हुए कहा कि राहगीरों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना सामान सड़क के किनारे न रखें। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या दुकानदार आदि सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण करेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः सड़क हादसे में व्यक्ति की मौ+त

    सुल्तानपुर लोधीः पंजाब में एक ओर ठंड का कहर जारी है, वहीं दूसरी ओर सड़क हादसों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं सुल्तानपुर लोधी में सड़क हादसे का मामला सामने आया है। बताया जा रहा हैकि मृतक 2 बच्चों का पिता था। जानकारी के मुताबिक, तलवंडी चौधरी सुल्तानपुर लोधी मार्ग पर एक निजी पैलेस के पास एक मोटरसाइकिल और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चालक के सिर पर गंभीर चोटें आईं। जिसे स्थानीय व्यक्ति की मदद से एबुलेंस की जरिये सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को लेकर थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और घटना की जांच कर रही है।

  • भीषण हादसाः कमर्शियल बिल्डिंग में आग लगने से 39 की मौ+त

    बीजिंग: पूर्वी चीन के जियांग्शी प्रांत में बुधवार को एक इमारत में आग लगने से कम से कम 39 लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। इमारत में अब भी कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। आधिकारिक मीडिया ने यह जानकारी दी। सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय अग्निशमन आपातकालीन मुख्यालय के हवाले से बताया कि शिन्यू शहर में एक दुकान में आग लगी जिसने विकराल रूप ले लिया। एजेंसी ने बताया कि इस हादसे में कम से कम 39 लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।

    सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में इमारत से गहरा धुआं निकलता दिख रहा है। घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां और एम्बुलेंस मौजूद हैं। सेंट्रल चाइना टेलीविजन की रिपोर्ट के अनुसार जिस इमारत में आग लगी, उसमें इंटरनेट कैफे और प्रशिक्षण संस्थान थे। आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं है और इस संबंध में जांच जारी है। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने ऐसी दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने और लोगों के जीवन और संपत्ति की रक्षा के लिए कदम उठाने का आदेश दिया है।

    चीन में भवन निर्माण और सुरक्षा मानकों को लागू करने में शिथिलता के कारण आग लगने की घटना सामान्य बात है। 20 जनवरी को मध्य चीन के हेनान प्रांत में एक स्कूल छात्रावास में आग लगने से 13 छात्रों की मौत हो गई। पिछले साल नवंबर में, शांक्सी प्रांत में एक कार्यालय में भीषण आग लगने से 26 लोगों की मौत हो गई थी। पिछले अप्रैल में बीजिंग में एक अस्पताल में आग लगने से 29 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर मरीज थे।

  • पंजाबः कोहरे का कहर जारी, टूटा 54 साल का रिकॉर्ड, 2 डिग्री से नीचे लुढ़का पारा

    चंडीगढ़ः पंजाब में शीत लहर का कहर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। वहीं पंजाब में 13 वर्षों के बाद ऐसा हुआ है कि जनवरी में 24 दिन बीत जाने के बाद भी बारिश नहीं हुई है। मौसम विभाग के चंडीगढ़ केंद्र के मुताबिक साल 2011 से लेकर साल 2023 तक हर साल जनवरी में बारिश होती रही है। अभी आने वाले छह दिन और मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, बुधवार को पंजाब में नवांशहर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं मोगा के बुध सिंह वाला में 2.5, रोपड़ 3.5, गुरदासपुर 3, बठिंडा 3.4, पटियाला 3.6, फरीदकोट 4, लुधियाना 4.1 डिग्री सैल्सियम तापमान दर्ज किया गया।

    एसबीएस नगर में 54 साल में पहली बार दिन का तापमान इतना नीचे आया हैं। वहीं रोपड़ व गुरदासपुर में में रात का तापमान 3.5 डिग्री और दिन का तापमान 7.3 डिग्री रहा। यहां भी दिन का तापमान सामान्य से दस डिग्री कम रहा, जबकि रात का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री कम था। रोपड़ में 1987 के बाद पहली बार दिन का तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मोहाली में रात का तापमान 2.6 डिग्री और दिन का तापमान 8.2 डिग्री रहा।

    मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक एके सिंह के मुताबिक बारिश न होने से कोहरा छंट नहीं पा रहा है और हवा में मौजूद बारीक धूल के कण भी साफ नहीं हो पा रहे हैं। स्मॉक व फॉग दोनों मिलकर दृश्यता कम कर रहे हैं। इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। वहीं, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पीएयू) लुधियाना से डॉ. पवनीत कौर किंगरा का कहना है कि बारिश न होने के कारण इस बार गेहूं की सिंचाई के लिए किसानों को भूजल का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। बारिश से फसलों को पोषक तत्व भी मिल जाते। इससे गेहूं की फसलों का विकास और बेहतर हो पाता।


     

  • पंजाबः अधिक खून बहने से मरीज की मौ+त, डॉक्टर पर लगे लापरवाही के आरोप

    अमृतसरः श्री गुरु नानक देव अस्पताल में कथित लापरवाही का मामला सामने आया है। इसके चलते अस्पताल में बुधवार देर रात जबरदस्त हंगामा हुआ। अस्पताल में दाखिल शुगर के रोगी का पैर ऑपरेशन कर काट दिया गया लेकिन उसके पैर का खून रुकने का इंतजार किए बिना ही रोगी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया। वहां अधिक खून बहने के कारण रोगी की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल के डॉक्टर ने मरीज का पैर काटने के बाद उसका सही तरीके से इलाज करने के बजाय उसे वार्ड में शिफ्ट कर दिया। इस दौरान मरीज के पैर से खून बह रहा था। डॉक्टर की इस गतिविधि का एनजीओ जस्ट सेवा सोसाइटी ने जमकर विरोध करते हुए हंगामा किया गया।

    सोसाइटी के पदाधिकारी एडवोकेट हरसिमरन सिंह ने बताया कि बार-बार बुलाने पर भी रोगी के बहते खून को रोकने कोई नहीं आया। मरीज के साथ आए अटेंडेंट ने भी डॉक्टरों से मरीज को ऑपरेशन थिएटर में रखने को कहा लेकिन उनकी सुनी नहीं गई। मरीज का लगातार खून बहता देख अटेंडेंट ने खुद उसे साफ किया। वहीं इसका वीडियो भी बना लिया और एनजीओ ने इसे वायरल कर दिया। हंगामे के बाद एक नर्स ने मरीज का उपचार किया। पट्टी बांधी और खून कुछ समय के लिए रुक गया।

    एनजीओ के सदस्यों ने भाजपा के जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के संज्ञान में मामला लाया। संधू अपने साथियों समेत मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों से बात की। उन्होंने इसकी शिकायत अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेट से की। वहीं लापरवाही बरतने वाले डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अमृतसर के डीसी घनश्याम थोरी को भी लिखित शिकायत दी है। उन्होंने कहा डॉक्टरों की लापरवाही के कारण मरीज की मौत हुई है। यह अति निंदनीय है।