Blog

  • मैड़ी में होली मेला 17 मार्च से होगा शुरु – महेंद्र पाल गुर्जर

    एडीसी ने मेले के सफल संचालन हेतू किए गए प्रबंधों की समीक्षा बैठक की 

    मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध – एडीसी

    सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे 1700 पुलिस व होम गार्ड कर्मी 

    ऊना/ सुशील पंडित: मैड़ी स्थित डेरा बाबा बडभाग सिंह में 17 मार्च से होली मेला शुरू होगा। 25 मार्च को निशान साहिब (झंड़ा चढ़ाने) की रस्म अदा की जाएगी। जबकि 27 मार्च की मध्यरात्रि को पंजा प्रसाद वितरित किया जाएगा। मेले के सफल आयोजन को लेकर वीरवार को एडीसी की अध्यक्षता में बचत भवन अंब में समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी तालमेल स्थापित करके मेले को सफल बनाने का आग्रह किया। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया मैड़ी मेले के सफल आयोजन को लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन, स्थानीय पंचायत समिति, पंचायत प्रधान सहित विभिन्न विभागों के साथ बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए हैं।

    पुलिस व यातायात प्रबंधन सहित स्वच्छता, विद्युत, पेयजल प्रबंधन को लेकर सभी एजेंसियों की जिम्मदारियां तय की गई हैं। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेला क्षेत्र में मैडिकल पोस्ट भी उपलब्ध रहेगी। मेले के दौरान एडीसी ऊना मेला अधिकारी और एसडीएम अंब सहायक मेला अधिकारी होंगे जबकि एएसपी ऊना पुलिस मेला अधिकारी और डीएसपी अंब सहायक पुलिस मेला अधिकारी होंगे। एडीसी ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से पूरे मेला क्षेत्र को 10 सैक्टरों में बांटा जाएगा और प्रत्येक सैक्टर में एक-एक सैक्टर मैजिस्ट्रेट तथा एक-एक सैक्टर पुलिस ऑफिसर की तैनाती की जाएगी।

    मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के 1700 जवान तैनात होंगे। एडीसी ने कहा कि मेले के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के पर्याप्त अस्थाई शौचालयों का निर्माण किया जाएगा तथा जगह-जगह कूड़े दान तथा इनके रख खाव के लिए अस्थाई सफाई कर्मचारी तैनात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मेला परिसर की सफाई करने अस्थाई सफाई कर्मचारी मेले के समापन्न के तीन दिन बाद तक मेला परिसर में रहेंगे ताकि मेला क्षेत्र परिसर की पूर्ण सफाई सुनिश्चित की जा सके।

    मेले के दौरान स्वच्छ व पर्याप्त पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए आईपीएच विभाग को पानी का क्लोरीनेशन तथा समय-समय पर पानी के सैंपल लेने के भी निर्देश दिए। मेेले के दौरान किसी भी तरह की आग इत्यादि की घटना से निपटने के लिये अग्रिश्मन वाहन भी तैनात रहेगा। उन्होंने कहा कि आग्जनी की घटनाओं से निपटने के लिए हाइडेंªटस का पूर्ण निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। महेंद्र पाल गुर्जर ने कहा कि मेले के दौरान लंगर लगाने से पूर्व एसडीएम अंब से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी।

    उन्होने मेले के दौरान परोसी जाने वाली खाद्य सामग्री की जांच के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कदम उठाने के भी निर्देश दिए। मेले के दौरान भिखारियों की समस्या से भी सख्ती से निपटा जाएगा। इसके लिए उन्होने संबंधित गुरूद्वारा प्रबंधकों से भी प्रशासन को अपना पूरा सहयोग प्रदान करने का आहवान किया ताकि मेले को सफलतापूर्वक सम्पन्न करवाया जा सके। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास रहेगा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में सभी प्रकार की सुविधाएं मिलें।

    इसके अलावा मालवाहक वाहनों में श्रद्धालुओं के आने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा जिसे लागू करने के लिए मेला समिति द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारों के माध्यम से भी संगत को मालवाहक वाहन में न आने का संदेश दिया जाएगा। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों के अधिकारियों से भी आग्रह किया जा रहा है कि ऐसे मालवाहक वाहनों के माध्यम से आने वाले श्रद्धालुओं की आवाजाही को उनके स्तर पर ही पूर्ण प्रतिबंिधत करना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है।

    कि जान को जोखिम में डालकर मालवाहक वाहनों में सफर करने से परहेज करें। श्रद्धालु मेला में आने से पूर्व बसों के स्पेशल परमिट जारी करवाकर बसों में ही मेले में पहुंचें। प्रशासन द्वारा वाहन पार्किंग के लिए समुचित पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी तथा पार्किंग स्थल पर फ्लड लाईटस भी लगाई जाएगी। उन्होंने कहा कि वाहनों की पार्किंग के लिए अस्थाई बस स्टैंड बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि मालवाहक वाहनों में आने पर पुलिस प्रशासन द्वारा दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। 

    एडीसी ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हिन्दी व पंजाबी भाषा में जगह-जगह साईन बोर्ड भी स्थापित किए जाएंगे। इस अवसर पर एएसपी संजीव भाटियाए, एसडीएम अंब विवेक महाजन, सीएमओ संजीव वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
  • पंजाब : मनीषा गुलाटी की जगह यह बनी महिला कमिशन की नई चेयरपर्सन

    चंडीगढ़ : महिला कमिशन चेयरपर्सन मनीषा गुलाटी को लेकर अहम खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मनीषा गुलाटी के जगह नया चेयरपर्सन नियुक्त किया है। जानकारी के अनुसार मनीषा गुलाटी की जगह अब राज लाली गिल पंजाब महिला कमिशन के नए चेयरपर्सन होंगे। बताया जा रहा है कि राज लाली गिल आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय से ही सदस्य हैं।

  • पेड़ से टकराई बाइक, मौत 

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला ऊना के अंतर्गत आते संतोषगढ़ की ग्राम पंचायत खानपुर में रात करीब 12 बजे पेड़ के साथ बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान यश शर्मा पुत्र कमल देव निवासी गोंदपुर बुला के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया है।
  • बढेड़ा को-ऑपरेटिव सोसायटी के प्रधान चुने अनिल कुमार 

     ऊना/ सुशील पंडित: हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पड़ती बढेड़ा को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चर सोसायटी के चुनाव में अनिल कुमार को प्रधान चुना गया है। उपप्रधान के पद पर छोटू राम को नियुक्ति दी है। कमेटी में सात सदस्य भी लिए गए हैं। चुनावों के दौरान वार्ड नंबर एक में राकेश कुमार, वार्ड नंबर दो में राम लाल, वार्ड नंबर तीन में जीत सिंह, वार्ड नंबर चार में छोटू राम, वार्ड नंबर पांच में देशराज राणा, वार्ड नंबर छह में अनिल कुमार, वार्ड सात में नरेंद्र सिंह राणा, आठ में धर्मपाल, नौ वार्ड में रक्षा देवी विजयी घोषित हुए थे।

    सचिव अनीता राणा ने बताया कि चुनाव रिटर्निंग अधिकारी उमेश कुमार शर्मा इंस्पेक्टर को ऑपरेटिव सोसायटी की अध्यक्षता में संपन्न हुए थे। अब कमेटी का गठन हो गया है। बता दें कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में बढेड़ा को-ऑपरेटिव सोसायटी क्षेत्र में विकास उपलब्धियों के लिए जानी जाती है। सोसायटी की विकास सक्रियता से प्रदेश का पहला हिमकैप्स संस्थान भी संचालित किया जा रहा है। वहीं सोसायटी द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्य भी करवाए जाते हैं।

  • हिमाचल में कांग्रेस को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे: सत्ती 

    मुख्यमंत्री अवैध खनन बंद कराने का दावा करते हैं, लेकिन स्वां नदी में जमकर अवैध खनन में कांग्रेस के लोगों का हाथ

    ऊना/ सुशील पंडित: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक ने वीरवार को यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया है कि प्रदेश में चारों लोकसभा की सीटों पर भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड जीत हासिल करेंगे। हिमाचल में कांग्रेस के नेता माहौल देखकर चुनाव से भाग रहे हैं। यहां तक कि मंडी से कांग्रेस की सांसद प्रतिभा सिंह का भी चुनाव लड़ने पर संशय बरकरार है। मोदी सरकार का जलवा बरकरार है और जैसे चुनाव पूर्व सर्वेक्षण आ रहे हैं। उसमें हिमाचल में फिर से भाजपा देशभर में रिकॉर्ड मत प्रतिशत हासिल करने जा रही है। इससे हिमाचल सरकार में अफरा तफरी का माहौल है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल में कांग्रेस को लोक सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। भाजपा चारों सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने जा रही है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर के समय में रेल नेटवर्क मजबूत हुआ है और शुक्रवार को एक और नई ट्रेन इंदौर के लिए शुरू होने जा रही है। इसके अलावा अनुराग ठाकुर ने ऊना जिले के विकास के लिए करोड़ों रुपए की निधि आवंटित की है। सतपाल सत्ती ने कहा कि झूठ बोलकर हिमाचल में सत्ता में आई कांग्रेस के नेताओं की अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी जगजाहिर हो चुकी है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल में डरा हुआ सत्ता पक्ष उल्टी सीधे हथकंडे अपनाते हुए झूठी घोषणाएं कर रहा है। मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को पहले जनता के सामने आकर यह स्पष्ट करना होगा कि चुनावों के समय महिलाओं से भरवाए गए आवेदनों का क्या हुआ। सत्ता हथियाने के लिए कांग्रेस ने झूठे फॉर्म भरवाए थे, और कुछ पैसे बांटकर लालच देकर सरकार बनाई थी। अपनी ही सरकार से विधायक और मंत्री नाराज होकर विरोध कर रहे हैं। कई चले गए हैं और कुछ जाने को तैयार हैं। सतपाल सत्ती ने कहा है कि सीएए बिल को किसी धर्म विशेष से जोड़कर देखा जाना गलत है।

    इस बिल के आने से गैर कानूनी तरीके से भारत में रह रहे रोहंगिया वर्ग के लोगों को देश से बाहर जाना पड़ेगा। इस बिल में ऐसे छह तरह के वर्ग के लोगों को शामिल किया गया है जो प्रताड़ित हैं। सत्ती ने कहा कि कांग्रेस में माफिया हावी हुआ है जिसके कारण ईमानदार लोग पार्टी से लगातार किनारा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अवैध खनन बंद कराने का दावा करते हैं, लेकिन स्वां नदी में जमकर अवैध खनन में कांग्रेस के लोगों का हाथ है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो प्रेम कुमार धूमल ने स्वां नदी तटीकरण योजना से हजारों एकड़ भूमि को कृषि योग्य बनाया था और वर्तमान सरकार के समय में यहां कुछ लोग स्वां नदी के भीतर क्रशर लगाने की योजना बना रहे हैं। अगर ऐसा होता है तो भाजपा चुप नहीं बैठेगी और इसका पूरा विरोध होगा।
  • चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक

    श्रद्धालुओं की सुविधा हेतू 24 घंटे खुला रहेगा मंदिर – एडीसी 

    मेले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए 400 सुरक्षा कर्मी होंगे तैनात

     मेला क्षेत्र चार सेक्टरों में होगा विभाजित

    ऊना/ सुशील पंडित: माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 9 से 17 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने मेला आयोजन के सफल आयोजन के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सैक्टर में बांटा जाएगा तथा 400 पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात किए जाएंगे।

    मेले के दौरान मंदिर व मेला परिसर में सीसीटीवी कैमरों का समुचित उपयोग किया जाएगा ताकि असामाजिक तत्वों के जरिए होने वाली अप्रिय घटनाओं को रोका जा सके। एडीसी ने मंदिर अधिकारी को सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए दर्शन पर्ची अनिवार्य होगी तथा यह पर्ची बाबा श्री माईदास सदन, नया बस अड्डा तथा शंभू बैरियर से प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं को आपातकालीन चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने को चिंतपूर्णी अस्पताल में 24 घंटे सेवाएं प्रदान की जाएंगी।

    इसके लिए खंड चिकित्सा अधिकारी अम्ब मेला चिकित्सा अधिकारी होंगे। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग तथा आयुर्वेद विभाग द्वारा एक-एक अतिरिक्त मेडिकल पोस्ट भी स्थापित की जाएगी जहां पर श्रद्धालुओं को आवश्यकता के अनुसार उपचार प्रदान किया जाएगा। उन्होंने मेले के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ व साफ-सुथरा पेयजल मुहैया करवाने के लिए जल शक्ति विभाग को पेयजल स्रोतों की स्वच्छता व समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने पानी के समस्त पेयजल स्त्रोतों की क्लोरिनेशन करने के भी निर्देश दिए।

    उन्होंने विद्युत विभाग भी सुचारू बिजली आपूर्ति के लिए सभी आवश्यक निरीक्षण कर लें ताकि मेले का संचालन सही ढंग से हो सके। एडीसी ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत मेलावधि के दौरान मंदिर में नारियल ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। नारियल मंदिर के मुख्य गेट से पहले डीएफएमडी के स्थान पर लाईन में ही यात्रियों से जमा कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह साईन बोर्ड लगवाना भी सुनिश्चित किया जाएगा। महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि मेले के दौरान लंगर लगाने के लिए लंगर कमेटी से अनुमति लेना अनिवार्य है।

    इसके लिए 10 हज़ार रूपये फीस निर्धारित की गई है। इसके अलावा लंगर आयोजकों को लंगर कमेटी द्वारा स्वच्छता व सड़क सुरक्षा सहित सभी निर्धारित नियमों का पालन करना होगा अन्यथा उन्हें लंगर के लिए जारी किए गए परमिट रद्द किए जा सकते हैं। लंगर का आयोजन सड़क से निर्धारित दूरी पर किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं को आवाजाही तथा यातायात में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपुर्णी में भिक्षावृति पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इसे रोकने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान कड़ी नजर रखेंगे।

    उन्होंने आगजनी की घटनाओं की रोकथाम के लिए अग्निशमन विभाग को मेले से पूर्व अग्निशमन यंत्रों को पूरी तरह से कार्यशील करने के निर्देश दिए। बैठक में यातायात प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, डियूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों के रहने संबंधी व्यवस्था के अतिरिक्त साफ सफाई की व्यवस्था रखने  बारे भी विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर एसडीएम विवेक महाजन, एएसपी संजीव भाटिया, सीएमओ संजीव वर्मा, डीएसपी अंब सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित थे।
  • भीषण सड़क हादसे में 2 छात्रों की हुई मौ’त, 2 की हालत नाजुक

    नई दिल्ली : यूपी के बरेली में भीषण सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है। इस हादसे में कार सवार 2 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों एमबीबीएस के छात्र थे। उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को क्रॉस कर दूसरी तरफ जाकर खंभे से टकरा गई थी। इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दरअसल पूरी घटना बीती रात की बरेली के उनासी मोड़ के पास की है।

    जहां राष्ट्रीय राजमार्ग पर डिवाइडर से टकराने के बाद एमबीबीएस छात्रों की कार अनियंत्रित होकर पलट गई और फिर पोल से जा टकराई। इस हादसे में दोनों छात्रों की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कार से बाहर निकाला, उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने 2 को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया है। फतेहगंज (पश्चिम) के थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडे ने कहा कि दुर्घटना बुधवार रात को हुई, जिसमें राजश्री मेडिकल कॉलेज के छात्र दीपक भाटी (23) और राहुल श्रीवास्तव (24) की मौत हो गई। वहीं कृष्णा यादव और आयुष पोरवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • हटली कल्ब में श्री राम कथा के दूसरे दिन उमड़ा जन सैलाव, श्री राम के जयघोष से गूंजा पंडाल

    कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने श्री राम कथा के दूसरे दिन सुनाया शिव सत्ती प्रसंग

    ऊना/ सुशील पंडित: उपमंडल बंगाणा के श्री राम नाटक क्लब हटली में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिवस पर प्रसिद्ध कथा व्यास आचार्य डॉ सुमन शर्मा ने शिव सत्ती प्रसंग सुनाया। और कैसे माता सत्ती ने प्रभु श्री राम जी के बनवास पर परीक्षा ली थी। उन्होंने कहा कि श्री राम कथा में हर प्रकार के प्रसंग आते है। और देवी देवताओं द्वारा श्री राम कथा में हर प्रकार के प्रसंग जो उन्होंने संत महात्मा बनकर जनता के उदार के लिए किए है। वह प्रसंग श्री राम कथा में गवाह बने है। उन्होंने कहा कि कथा सुनने का एक विधान है।

    श्रोतागणों को मन में भगवान के प्रति सच्ची भावना लेकर एकाग्र मन से कथा का श्रवण करनी चाहिए। जब तक कथा विश्राम न हो, तव तक एकाग्र मन से कथा का श्रवण करने पर कथा का फल मिलता है। उन्होंने कहा कि श्री राम नाटक कल्ब हटली बीते  कई वर्षो से प्रभु श्री राम जी की महिमा का गुणगान करवा रहा है। वह धरती पवित्र बन जाती है जहां पर निरंतर प्रभु का भजन कीर्तन होता है। उन्होंने कहा कि श्री राम नाम ही मनुष्य को भाव सागर पार लगाता है। इसलिए हर प्राणी को श्री राम नाम का जाप करना चाहिए, तभी मुक्ति संभव है।

    ज्ञात रहे श्री राम नाटक क्लब हटली बीते 66 वर्षो से शुद्ध रामायण का मंचन करता आ रहा है। हर वर्ष नवरात्रों में श्री राम जी की मर्यादाओं का मंच से लीलाओं का बखान करता है। हर वर्ष मार्च माह में श्री राम कथा का आयोजन करवाता है। इस मौके पर क्लव के निदेशक बिपन साजन, प्रधान सुरेंद्र हटली, महिला बिग की अध्यक्ष ज्योति वर्जाता,हंसराज वर्जाता अंकुश बरजाता, कोषाध्यक्ष, सुरेश शर्मा, महासचिव ,कमलदेव शास्त्री ,मदन गोपाल ,रिंकू रिवाड, पूर्ण सिंह राणा, विवेकशील शर्मा, किशन देव शर्मा, सुरेंद्र राणा,संजय सोनी व अन्य सदस्य मौजूद रहे। 

  • मशहूर फिल्म निर्माता अब राजनीति में अजमाएंगे किस्मत, इस जगह से लड़ेंगे चुनाव

    मुबंईः मशहूर फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। राम गोपाल वर्मा ने अपने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव में पीथापुरम सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने आज घोषणा की कि वह आगामी लोकसभा चुनाव में पीठापुरम सीट से चुनाव लड़ेंगे। उनकी यह घोषणा तब हुई जब अभिनेता पवन कल्याण ने आंध्र प्रदेश की उसी सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की। राजनीति की दुनिया में आरजीवी की यह पहली एंट्री है।

    निर्देशक को हिंदी और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री दोनों में कई राजनीतिक और गैंगस्टर बेस्ड फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है। हालांकि, उनकी घोषणा उनके प्रशंसक काफी हैरान हैं। एक्स (ट्विटर) पर लिखते हुए वर्मा ने अपने ‘अचानक’ फैसले पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, “अचानक लिया गया फैसला..मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं पीठापुरम से चुनाव लड़ रहा हूं।”

    हालांकि फिल्म निर्माता ने यह नहीं बताया की कि वह किस राजनीतिक दल का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं। लेकिन उनके आंध्र प्रदेश की वर्तमान सत्तारूढ़ पार्टी युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस में शामिल होने की जोरदार खबरें हैं, जिसका नेतृत्व राज्य के वर्तमान मुख्यमंत्री – वाईएस जगन मोहन कर रहे हैं। बता दें 2022 में, वर्मा ने एक फिल्म पर चर्चा करने के लिए रेड्डी से भी मुलाकात की थी, जिसकी वह कथित तौर पर लोकसभा चुनाव 2024 के आसपास प्लान कर रहे थे। इससे पहले, उन्होंने दो फिल्मों का भी निर्माण किया था, जिन्होंने 2019 के आम चुनावों में वाईएसआर कांग्रेस की जीत में योगदान दिया था।

  • जालंधरः अवैध हथियार के साथ आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा के नेतृत्व में जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी परमजीत सिंह  ने बताया कि आगामी चुनाव को देखते हुए राज्य में पुलिस की और से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। उन्होंने बताया कि इसी अभियान के तहत पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति शहर में अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। स्वपन शर्मा ने बताया कि इसके बाद पुलिस पार्टी ने शहर के बड़िंग गेट पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्हें एक स्विफ्ट कार आती हुई दिखाई दी।

    स्विफ्ट कार नंबर पीबी10-एफसी-6704 फगवाड़ा से जालंधर आ रही थी।  उन्होंने बताया कि पुलिस पार्टी ने कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें से एक 32 बोर की पिस्तौल और दो कारतूस बरामद हुए।  स्वपन शर्मा ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ ​​लाडा पुत्र मनजीत सिंह निवासी गांव जैदा थाना बेगोवाल कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जालंधर और कपूरथला में पहले ही दो एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं।  थाना कैंट में मुकदमा नंबर 25 धारा 25-54-59 आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।