Blog

  • गुरदीप सिंह और जिया ठाकुर ने चमकाया वी.पी.एस. का नाम

    गुरदीप सिंह और जिया ठाकुर ने चमकाया वी.पी.एस. का नाम

    ऊना/सुशील पंडित : वशिष्ट पब्लिक स्कूल के कक्षा 9वीं के छात्र गुरदीप सिंह तथा कक्षा दसवीं की छात्रा जिया ठाकुर हिमाचल प्रदेश इंटर स्कूल 25 मीटर शूटिंग इवेंट  चैंपियनशिप के विजेता रहे। अब ये दोनों ऑल इंडिया इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। स्कूल के प्रधानाचार्य दीपक कौशल ने कहा कि वशिष्ट पब्लिक स्कूल के लिए बड़े गर्व की बात है कि स्कूल के छात्र राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं। यह बच्चों की मेहनत और लगन का परिणाम है। स्कूल के निदेशक अनुज वशिष्ठ ने जिया ठाकुर तथा गुरदीप सिंह और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
  • ਖੇਡ ਜਗਤ ਤੋਂ ਦੁਖ਼ਦਾਈ ਖ਼ਬਰ, ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਦੀ ਮੌਤ

    ਖੇਡ ਜਗਤ ਤੋਂ ਦੁਖ਼ਦਾਈ ਖ਼ਬਰ, ਪ੍ਰਸਿੱਧ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ ਦੀ ਮੌਤ

    ਮੁਹਾਲੀ : ਕਬੱਡੀ ਜਗਤ ਤੋਂ ਦੁਖ਼ਦਾਈ ਖ਼ਬਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਹੈ। ਇਥੇ ਮਾਂ ਖੇਡ ਕਬੱਡੀ ਦਾ ਇੱਕ ਬਹੁਤ ਹੀ ਵਧੀਆ ਰੇਡਰ ਤੇ ਹੱਸਮੁੱਖ ਸੁਭਾਅ ਖਿਡਾਰੀ ਕੰਮੀ ਤਾਸ਼ਪੁਰਾ ਦੁਨੀਆ ਨੂੰ ਹਮੇਸ਼ਾ ਲਈ ਅਲਵਿਦਾ ਕਹਿ ਗਿਆ ਹੈ। ਕੰਮੀ ਤਾਸ਼ਪੁਰਾ ਦਾ ਜਨਮ 3 ਦਸੰਬਰ 1994 ਨੂੰ ਗੁਰਜੰਟ ਸਿੰਘ ਤੇ ਮਾਤਾ ਮਨਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਕੁੱਖੋਂ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਕਬੱਡੀ ਦੇ ਖੇਤਰ ਵਿੱਚ ਕੰਮੀ ਤਾਸ਼ਪੁਰਾ ਵਜੋਂ ਆਪਣਾ ਨਾਂ ਮਸ਼ਹੂਰ ਕੀਤਾ। ਕਿਸੇ ਨੇ ਨਹੀਂ ਸੋਚਿਆ ਸੀ ਕਿ ਤਾਸ਼ਪੁਰ ਪਿੰਡ ਦਾ ਮੁੰਡਾ ਏਨੀ ਜਲਦੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਕਬੱਡੀ ਕੱਪਾਂ ‘ਤੇ ਛਾ ਜਾਵੇਗਾ ਪਰ ਬੜੀ ਦੁਖਦ ਗੱਲ ਹੈ ਕਿ ਹੁਣ ਸਾਡੇ ਵਿਚਕਾਰ ਨਹੀਂ ਰਿਹਾ।  

  • पंजाबः इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    पंजाबः इस इलाके में मिली व्यक्ति की लाश, जांच में जुटी पुलिस

    तरनतारन: खेमकरन के नजदीक पड़ते सरहदी गांव कालिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां ड्रेन से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को दी। वहीं मौके पर पहुंचे एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि गांव वासियों द्वारा फोन फोन पर सूचना दी गई थी कि गांव कालिया में ड्रेन में एक शव देखा गया है। इस पर तुरंत हरकत में आते हुए पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया।

    एएसआई ने जांच के दौरान कहा शव पूरी तरह सड़ चुका है। एएसआई परमजीत सिंह ने कहा कि बरामद हुए शव को 72 घंटों के लिए पट्टी शवगृह में पहचान के लिए रखा जाएगा। अगर शव का कोई वारिस न मिला तो 72 घंटों बाद संस्कार कर दिया जाएगा। एएसआई ने कहा कि व्यक्ति के शव को लेकर जांच की जा रही है।

  • पंजाबः बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज में पानी में फंसा टिपर ट्रक

    पंजाबः बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज में पानी में फंसा टिपर ट्रक

    सुलतानपुर लोधीः पवित्र शहर सुल्तानपुर लोधी में आज सुबह से हो रही बारिश ने शहर में प्रशासन की निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सुल्तानपुर लोधी के रेलवे रोड पर बने दोनों अंडर ब्रिज से पानी की निकासी बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अंडर ब्रिज में पानी भर जाने से शहर के विभिन्न गांवों से आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल, एकेडमी और काम पर जाने के दौरान जाम में फंस रहे है, लेकिन स्थानीय प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं किये गये हैं।

    शहर सुल्तानपुर लोधी से करमजीतपुर की ओर जाने वाले अंडर ब्रिज में बाढ़ के कारण एक टिपर ट्रक फंस गया। इसी तरह लोहियां चुंगी से डल्ला साहिब रोड और अंडर ब्रिज पर पानी भर जाने से बलेरो गाड़ी पानी में फंसने से यह रास्ता भी बंद हो गया है। सुल्तानपुर लोधी जाने वालों को लगभग 10 से 12 किमी की दूरी तय करके या तो डडविंडी फाटक की ओर या लोहियां खास से होकर सुल्तानपुर लोधी पहुंचना पड़ रहा है। इस मौके पर इलाका निवासियों ने जानकारी देते हुए बताया कि ये अंडरब्रिज श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बनाए गए थे। लेकिन ठीक से नहीं बनने के कारण आज ये अंडरब्रिज लोगों को सुविधा देने की बजाय समस्या बन गए हैं। 

  • पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच की मौत

    पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में सरपंच की मौत

    तपा मंडी: गांव जैमल सिंह वाला से दुखद खबर सामने आई है। जहां स्कूटर के असंतुलित होने के कारण सरपंच की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान सुखदीप सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक सुखदीप सिंह ट्रांसपोर्ट और कार खरीदने-बेचने का काम करता था। इसी बीच जब वह काम खत्म करके तपा मंडी से गांव की ओर स्कूटर पर जा रहा था तो कुछ महिलाएं स्कूटर के सामने आ गईं।

    महिलाओं को बचाने की कोशिश में सुखदीप सिंह के स्कूटर का संतुलन बिगड़ गया और वह गिरकर घायल हो गए, जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल तपा में भर्ती कराया गया। यहां से उसे डॉक्टरों ने मैक्स अस्पताल बठिंडा रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान सुखदीप सिंह की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अपने पीछे पत्नी और एक पुत्र छोड़ गया। बताया जा रहा है कि सुखदीप सिंह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता था।

  • जालंधरः पड़ोसी ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधरः पड़ोसी ने व्यक्ति पर तेजधार हथियार से किया हमला, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: अवतार नगर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रास्ते में व्यक्ति पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। घटना की जानकारी देते हुए विजय कुमार पुत्र किशोरी कुमार निवासी अवतार नगर गली नंबर 8 में रहने वाले युवक ने बताया कि वह सुबह काम पर जा रहा था। इस दौरान उसके पड़ोसी ने उसे बुलाया। जिसके बाद उस पर हमला कर उसका सिर फोड़ दिया। विजय ने बताया कि वह लंबा पिंड के पास काम से जा रहा था।

    इस दौरान बबला नामक उसके पड़ोसी ने तेजधार हथियार से उसके सिर पर वार कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा कि बबले ने उसकी बाइक भी तोड़ दी। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि बबले में सारे मोहल्ले को परेशान किया है। वहीं इस मामले को लेकर पीड़ित ने कहा कि वह थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए गया लेकिन पुलिस ने इस मामले को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की है। घायल अवस्था में पीड़ित खुद सिविल अस्पताल में ईलाज करवाने के लिए चला गया।

  • पंजाब : शिरोमणि अकाली दल पूरे दल बल के साथ 2024 के चुनावों को लेकर कर रही तैयारियां, देखें वीडियो

    पंजाब : शिरोमणि अकाली दल पूरे दल बल के साथ 2024 के चुनावों को लेकर कर रही तैयारियां, देखें वीडियो

    मोगा : आने वाले 2024 के चुनावों को लेकर अब शिरोमणि अकाली दल पूरे दल बल के साथ तैयारी रहा है। जहां अब पार्टी सुप्रीमो सुखबीर बादल की और से नए आहुदेह्दार भी बनाए जा रहे है। मोगा जिले की दो विधान सभा सीटों जिनमे मोगा और धर्मकोट के हल्का इंचार्ज भी बदले गए है। धर्मकोट से पूर्व मंत्री तोता सिंह के देहांत के बाद अब उनके बेटे बरजिंदर सिंह बरार को हल्का इंचार्ज लगाया गया है। संजीत सिंह सन्नी गिल को हल्का मोगा का इंचार्ज लगाया है।

    जिला प्रधान तीर्थ सिंह माल्हा को प्रधानगी से हटा कर एक तो उनको हल्का बाघापुराना का इंचार्ज लगाया गया है। वही उनको लुधियाना लोक सभा देहाती का इंचार्ज भी लगाया गया है। अमरजीत सिंह लंडेके को तीर्थ सिंह माल्हा की जगह पर जिला मोगा जिला शिरोमणि अकाली दल का जिला प्रधान बनाया गया है।

    इन चारों द्वारा वर्करों के एक प्रेस कांफ्रेंस की गई। जिसमें चारों ने फैसला किया कि वह चारों इक्कठे मिल कर काम करेंगे और मोगा को पंजाब में एक नम्बर पर लेकर जाएंगे और घर घर जाकर शिरोमणि अकाली दल द्वारा पंजाब में करवाएं गए विकास के कामों के बारे में जागरूक करेंगे। आने वाले 2024 और 2027 के चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को बहुमत दिलाएंगे।

  • पंजाबः दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी बस नहर में पलटी, कई लोगों की मौत, देखें Live

    पंजाबः दर्दनाक हादसा, सवारियों से भरी बस नहर में पलटी, कई लोगों की मौत, देखें Live

    मुक्तसर साहिबः पंजाब के जिला मुक्तसर से बड़ी खबर सामने आई है। जहां कोटकपूरा रोड पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस नहर में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक बस में करीब 45 यात्री सवार थे। जानकारी के अनुसार मुक्तसर से कोटकपूरा जा रही प्राइवेट कंपनी की बस झबेलवाली गांव के पास नहर में गिर गई। बताया जा रहा है कि भारी बारिश और तेज रफ्तार होने के कारण बस नहर में गिरी।  शुरुआती जांच में करीब  4-5 लोगों की मौत जबकि कई यात्री के बहने की सूचना है। इस मौके पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।  

    घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह खुडियां और विधायक काका बराड़ भी मौके पर पहुंच गए हैं। बस को निकालने की कोशिशें जारी हैं। गौरतलब है कि नहर पुल पर लगे लोहे के एंगल से टकराने के कारण बस का आधा हिस्सा नहर में गिर गया जबकि आधा हिस्सा बाहर पुल पर रह गया। इस घटना की जानकारी होने पर बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गये। दूसरी ओर डिप्टी कमिशनर डाॅ. रूही दुग सहित प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और यात्रियों को बस से बाहर निकाला जा रहा है।

    बता दें कि यह बस नहर पुल पर लगी रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में गिर गई, लेकिन यह हादसा कैसे हुआ इसके बारे में अभी कुछ भी कहना संभव नहीं है। मौके पर पूरा गांव प्रशासन मौजूद है, जो लोगों को बचाने में जुटा हुआ है। इस मामले को लेकर पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवा ने ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, ”कोटकपुरा मुक्तसर साहिब रोड पर यात्रियों से भरी बस के नहर में गिरने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है, उन्होंने कहा कि बचाव कार्य जारी है, अकाल पुरख मेहर करण, इस दौरान उन्होंने अधिकतम संख्या में गोताखोरों को वहां पहुंचने के लिए कहा हैं।” घायलों के ईलाज के लिए अस्पताल प्रबंधन को दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।

  • युगांडा में बसे जालंधर के कारोबारी को वाइस प्रैजिडेंट ने इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड से किया सम्मानित, देखें वीडियो

    युगांडा में बसे जालंधर के कारोबारी को वाइस प्रैजिडेंट ने इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड से किया सम्मानित, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाबियों ने विदेशी धरती पर अपनी मेहनत के दम पर हमेशा अपना लोहा मनवाया है। युगांडा में भी जालंधर से गए कारोबारी हितेश मिड्ढा ने वहां पर जाकर सफलता के झंडे गाड़े हैं। उसी का नतीजा है कि युगांडा की सरकार ने उन्हें इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 से सम्मानित किया है। जालंधर के गुरु तेग बहादुर नगर (GTB नगर) के रहने वाले युवा कारोबारी हितेश मिड्ढा की युगांडा में मैक्स नाम से कंपनी है। युगांडा की वाइस प्रैजिडेंट जैसिका रोज ईपेल अलुपो ने हितेश मिड्ढा को इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड-2023 की ट्राफी देकर सम्मानित किया।

    इस अवसर पर युगांडा में भारत के राजदूत भी विशेष तौर पर उपस्थित थे। हितेश परिवार समेत 2004 में भारत (पंजाब) छोड़ कर युगांडा चले गए थे। उन्होंने वहां पर जाकर युगांडा की नागरिकता ले ली थी।युगांडा में नागरिकता लेने और ओसीआई कार्ड होल्डर बनने के बाद हितेश ने मैक्स नाम की कंपनी शुरू की थी। अब इस कंपनी की युगांडा में तूती बोलती है। कई परिवारों का चूल्हा युगांडा में मैक्स कंपनी ऑफ ग्रुप के साथ जुड़ी कंपनियों से चल रहा है। यह इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड भी हितेश को भारतीय मूल के नागरिक की कंपनियों की उपलब्धियों के लिए दिया गया है।

  • ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਟਲ ਸਮੇਤ 4 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਨਾਜਾਇਜ਼ ਪਿਸਟਲ ਸਮੇਤ 4 ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਪੰਜਾਬ ‘ਚ ਦਿਨ ਪ੍ਰਤੀ ਨਸ਼ਾ ਅਤੇ ਲੁੱਟ ਖੋਹ ਦੀਆ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਵਧਦੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਇਹਨਾਂ ਲੁਟ ਖੂਹ ਦੀਆਂ ਵਾਰਦਾਤਾਂ ਅਤੇ ਨਸ਼ੇ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਨੱਕ ਵਿੱਚ ਦਮ ਕਰਕੇ ਰੱਖਿਆ ਹੋਇਆ ਹੈ ਲੇਕਿਨ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਦੀ ਮਕਬੂਲਪੁਰਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਉਸ ਸਮੇਂ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ ਹਾਸਿਲ ਹੋਈ, ਜਦੋਂ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਵੱਲ ਦੌਰਾਨੇ ਨਾਕਾਬੰਦੀ ਗੁਰੂ ਤੇਗ ਬਾਹਦਰ ਨਗਰ ਵਿਖੇ ਦੌਰਾਨੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕਰ ਆਰੋਪੀ ਨੂੰ ਗਿਰਫਤਾਰ ਕੀਤਾ। ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸਾਹਿਬ ਉਰਫ ਸਾਬੂ ਪਾਸੋ ( ਇਕ ਪਿਸਟਲ 32 ਬੋਰ ਸਮੇਤ ਮੈਗਜ਼ੀਨ ਸਮੇਤ 05 ਰੋਦ ਜਿੰਦਾ) ਹਰਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਹਰਮਨ ਪਾਸੋ (135 ਗ੍ਰਾਮ ਹੈਰੋਇਨ ਸਮੇਤ ਇਕ ਇਲੈਕਰੋਨਿਕ ਕੰਡਾ),ਜਸ਼ਨਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਅਭੀ ਪਾਸੋ (ਇਕ ਰਿਵਾਲਵਰ 32 ਬੋਰ ਸਮੇਤ 05 ਰੋਂਦ ਜਿੰਦਾ)

    ਅਤੇ ਅਕਾਸ਼ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ ਪਾਸੋ (02 ਰੋਂਦ ਜਿੰਦਾ) ਅਤੇ ਐਕਟੀਵਾ ਇਕ ਪਲਸਰ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਨੰਬਰ ਬ੍ਰਾਮਦ ਕਰਕੇ ਅਰੋਪਿਆ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮੁਕਦਮਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਹੈ। ਆਰੋਪੀ ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਉਰਫ ਸਾਧੂ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਪਹਿਲਾ ਭੀ 2 ਮੁੱਕਦਮੇ ਲੁਟ ਅਤੇ ਲੜਾਈ ਝਗੜੇ ਦੇ ਵੱਖ ਵੱਖ ਥਾਣਿਆ ਵਿੱਚ ਦਰਜ ਰਜਿਸਟਰ ਹਨ। ਆਰੋਪਿਆਂ ਨੂੰ ਅਦਾਲਤ ‘ਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਰਿਮਾਂਡ ਹਾਸਲ ਕਰਕੇ ਬਰੀਕੀ ਨਾਲ ਪੁੱਛਗਿੱਛ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਆਰੋਪਿਆ ਦਾ ਇੱਕ ਸਰਗੁਣਾਂ ਵੀ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਕਿ ਪੁਲਸ ਜਲਦ ਹੀ ਗਿਰਫ਼ਤਾਰ ਕਰੇਗੀ।