Blog

  • NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने की आत्महत्या

    नई दिल्ली : राजस्थान के कोटा में स्टूडेंट सुसाइड के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। गुरुवार सुबह एक और सुसाइड का मामला सामने आया है। नीट की तैयारी कर रही 21 वर्षीय छात्रा निशा यादव ने सुसाइड कर लिया हैपिछले तीन दिन में ये दूसरा और इस साल में स्टूडेंट सुसाइड का 29वां मामला है निशा यादव (21) उत्तर प्रदेश के औरैया जिले की रहनी वाली थी और महावीर नगर प्रथम इलाके में एक हॉस्टल में रहती थी मिली जानकारी के अनुसार बुधवार रात को छात्रा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली फिलहाल सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है शव को एमबीएस हॉस्पिटल की मोर्चरी में ले जाया गया है

    पिता से फोन पर की बात और फिर लगा ली फांसी

    बताया जा रहा कि निशा कोटा में रहकर निजी कोचिंग से मेडिकल की तैयारी कर रही थी पहले इन्द्रविहार इलाके में रहती थी 18 नवंबर को ही निशा हॉस्टल बदलकर महावीर नगर प्रथम इलाके में रहने आई थी इस दौरान उसके पिता भी साथ थे। निशा के पिता 6 दिन कोटा रुककर 23 नवंबर को वापस लौटे थे देर रात भी निशा ने अपने पिता से फोन पर बात की थी उसके बाद कमरे में फांसी लगा ली

  • जालंधरः पंप से पेट्रोल भरवा कर भागे बाइक सवार, देखें CCTV

    जालंधर, ENS: पठानकोट चौक के नजदीक स्थित पेट्रोल पंप से बाइक सवार देर रात पेट्रोल भरवा कर फरार हो गए। जिसके कुछ देर बाद बाइक सवारों को पंप के करिंदों ने काबू कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार दोनों युवकों को काबू करके थाना 8 की पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस बारे में मिली जानकारी के अनुसार देर रात 2 युवक बाइक में पेट्रोल डलवाने के लिए आए थे। पेट्रोल डलवाने से पहले पेंट कोट पहन कर आया युवक बाथरूम के बहाने शौचालय में चला गया।

    जबकि एक युवक बाइक में पेट्रोल डलवाकर साइड पर खड़ा हो गया। इसी बीच पंप में अन्य ग्राहक तेल डलवाने के लिए आ गए, जिसका फायदा उठाते हुए शौचालय से बाहर आया युवक तुरंत बाइक पर बैठ गया। इस दौरान बाइक के आगे बैठे युवक ने मोटरसाइकिल भगा ले गया। जिसके बाद पंप के कारिंदें करण ने भी पेट्रोल डलवाने आए एक अन्य बाइक सवार से लिफ्ट लेकर उक्त युवकों का पीछा करना शुरू कर दिया। इस दौरान पंप के कारिंदें ने कुछ समय बाद बल्ले बल्ले फॉर्म नजदीक से दोनों को काबू कर लिया। जिसके बाद दोनों नौसरबाजों को थाना 8 की पुलिस के हवाले कर दिया गया।

  • कल से मोबाईल के इन नियमों मे होगा बदलाव, हो सकता है 10 लाख का जुर्माना!

    नई दिल्ली : मोबाइल का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक खास खबर सामने आई है। 1 दिसंबर से सिम कार्ड खरीदने के लिए आपको कुछ नियमों का पालन करना होगा। अब सिम कार्ड खरीदने और बेचने दोनों के लिए ही नए नियम लागू होने जा रहे हैं। अगर नियमों की अनदेखी हुई तो 10 लाख तक का जुर्माना भी लग सकता है।

    नई सिम खरिदने के लिए जरुरी नियम  : दरअसल 1 दिसंबर 2023 से दूरसंचार विभाग सिम कार्ड बेचने और खरीदने के नए नियमों को लागू करने जा रही है। सरकार ने यह फैसला फ्रॉड और स्पैम कॉल्स के बढ़ते मामलों पर रोक लगाने के लिए पेश किया हैं। सिम कार्ड के नए नियम लागू होने के बाद टेलीकॉम कंपनियों को सिम बेचने वाली दुकान का केवाईसी कराना अनिवार्य होगा। व्यापारियों के वेरिफिकेशन की जिम्मेदारी टेलीकॉम कंपनी की होगी। नियमों की अनदेखी करके सिम बेचने पर 10 लाख का जुर्माना देना पड़ेगा। आइए नियमों की पांच बड़ी बाते बताते हैं। 

    सिम खरीदने और बेचने के लिए जरूरी नियम – 
     
    – डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन के नए नियम के अनुसार अब सिम बेचने से पहले रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।

    – अब कोई भी नॉर्मल यूजर थोक में सिम कार्ड नहीं खरीद पाएगा। सिर्फ व्यावसायिक कनेक्शन पर ही थोक में सिम खरीदने की अनुमति होगी।

    – सामान्य यूजर पहले की ही तरह अभी भी एक आधार आईडी पर 9 सिम कार्ड खरीद पाएंगे।

    – अगर किसी एक्टिव नंबर पर नया सिम कार्ड खरीदना है तो अब आधार की स्कैनिंग करके ग्राहक का डेमोग्राफिक डेटा भी लिया जाएगा।

    – सिम कार्ड के लिए नए नियम लागू होने के बाद डीलर्स को अपना वेरिफेकिशन कराना जरूरी होगा इसके साथ ही सिम बेचने के लिए अब रजिस्ट्रेशन भी अनिवार्य होगा।

  • जालंधरः टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौ’त

    जालंधर, ENS: थाना पतारा के तहत आने वाले गांव हजारा में टेंपो और मोटरसाइकिल की टक्कर में पवन कुमार नाम के युवक की मौत हो गई। वह गांव मोगा पट्टी का रहने वाला था। उसके साथी विकास ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे तेज गति से आए एक टेंपो चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। मोटरसाइकिल चला रहे पवन के सिर पर गहरी चोट आई थी। जिससे उसकी मौत हो गई।

  • शादी के बंधन में बंधे रणदीप हुड्डा, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्टर रणदीप बुधवार को हुड्डा शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने अपनी दोस्त लिन लैशराम संग मणिपुर के इम्फाल में मैतेई रीति रिवाज से ब्याह रचाया है। इस शादी समारोह में दोनों के परिवार के अलावा कुछ खास मेहमान ही शामिल हुए। बॉलीवुड शादियों से बिल्कुल अलग अंदाज में रणदीप हुड्डा ने मणिपुर के मैतेई समुदाय के पारंपरिक तौर-तरीकों के अनुसार शादी की है। इस शादी समारोह की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हुई है। इन तस्वीरों को देखने के बाद आपको मणिपुर का असल ट्रेडिशन समझ आएगा।

    रणदीप हुड्डा और एक्ट्रेस लिन लैशराम का जयमाल समारोह भी आम शादियों के जयमाल से बेहद ही अलग नजर आया। वहीं बता दें कि इस शादी के ठीक एक दिन पहले दोनों मंदिर पहुंचे थे और शुभ काम से पहले भगवान का आशीर्वाद लिया था, जिसकी एक वीडियो क्लिप सामने आई थी। वीडियो में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है। इतना ही नहीं रणदीप और उनकी होने वाली पत्नी लिन ट्रेडिशनल अटायर में नजर आये। वहीं जानकारी मिल रही है कि यह नवविवाहित जोड़ा जल्द ही मुंबई में एक रिसेप्शन पार्टी देगा, जिसमें उनके कई दोस्त और कई हस्तियां शामिल होंगी।

    यूं तो आम तौर पर नॉर्थ इंडियन या साउथ इंडियन शादियों में दुल्हा-दुल्हन खड़े रहकर एक-दूसरे को जयमाल पहनाते हैं, लेकिन मणिपुरी स्टाइल की इस शादी में बिल्कुल अलग देखने को मिला। रणदीप हुड्डा बैठे रहे और लिन लैशराम ने खड़े होकर उन्हें वरमाला पहनाई और इसके बाद वो उनके बगल बैठ गईं। इसे बाद रणदीप ने उन्हें जयमाला पहनाई और फिर शादी की रस्में आगे बढ़ीं। इस दौरान दोनों ही मैतेई ट्रेडिशन के पारंपरिक लिबास में नजर आए।

  • जालंधरः PAP के पास 2 कारों की भीषण टक्कर में एक की मौ’त

    जालंधर, ENS: पीएपी चौक पर स्थित रामामंडी में देर रात 2 कारों की भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि हादसे में 2 युवक गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान राहुल निवासी मिठ्ठापुर के पास अलीगढ़ रूप में हुई है। जबकि हादसे में सूरज और उसका साथी घायल हुए है। 

  • पंजाबः दुल्हन लेने जा रहे बरातियों की पलटी बस, 2 की टूटी टांगें

    कोटकपूराः फरीदकोट-कोटकपूरा रोड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां दुल्हन लेने जा रहे बारातियों की बस को टिप्पर ने पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे के दौरान बस में सवार बारातियों को काफी चोट आई, जिन्हें अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं मामले की जानकारी के मुताबिक फरीदकोट के दशमेश नगर से एक बस बारात लेकर बठिंडा जा रही थी। जब बस कोटकपूरा रोड पर एक होटल के पास पानी की बोतलें लेने के लिए सड़क किनारे रुकी तो पीछे आते एक तेज रफ्तार टिप्पर ने बस को  टक्कर मार दी। इस दौरान बस सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। इस हादसे के दौरान बस में बैठे 2 बारातियों की टांगों की हड्डियां टूट गई।

    जबकि और बारातियों के अलावा बस के ड्राईवर और हैल्पर को भी चोट आई। बस के ड्राईवर के अनुसार टिप्पर चालक ने शराब पी हुई थी, जिस कारण उसका टिप्पर बेकाबू हो गया। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायल हुए लोगों को गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल पहुंचाया। इस टक्कर दौरान टिप्पार और बस दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और टिप्पर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा टिप्पर में सवार एक व्यक्ति को काबू किया गया है, जो कि खुद हैल्पर बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है। 

  • मामूली बात को लेकर भाभी ने कर दी देवर की ह’त्या

    नई दिल्ली : मुंगेर में पारिवारिक विवाद को लेकर भाभी ने देवर की चाकू मारकर हत्या कर दी। मामला मुंगेर जिले धरहरा क्षेत्र के अदलपुर गांव का है घटना को अंजाम देकर आरोपी भाभी मौके से फरार हो गई मृतक की पहचान अदलपुर गांव निवासी 26 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप की गई है अभिषेक कुमार की शादी 6 महीने पहले ही कंचन कुमारी से हुई थी. युवक की हत्या से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है हत्या की खबर से इलाके में भी सनसनी का माहौल बना हुआ है घटना के संबंध में मृतक की पत्नी कंचन कुमारी ने बताया कि आरोपी गोतनी सोनी कुमारी का विवाद पति अभिषेक से बिजली को लेकर शुरू हुआ था

    दरअसल अभिषेक ने अपने कमरे का पंखा चला दिया इससे गोतनी के घर में लगे बल्ब की रोशनी कम हो गई वह आकर बोली कि तुम पंखा बंद करो, मेरे घर में बल्ब नहीं जल रहा है इस पर अभिषेक ने पंखा बंद करने मना कर दिया. जिसको लेकर गोतनी सोनी ने अभिषेक पर चाकू से हमला कर दिया जिससे अभिषेक घायल हो गया परिजन फौरन अभिषेक को सदर अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना के संबंध में धरहरा थाना अध्यक्ष पप्पन कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा हैपरिजनों का बयान दर्ज कर मामले में कार्रवाई की जाएगी

  • जालंधर में होने वाले प्रोग्राम को लेकर बिक्रम मजीठिया ने सीएम मान पर साधा निशाना, शेयर की पोस्ट 

    जालंधर, ENS: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया लगातार पंजाब सरकार का घेराव कर रहे है। बीते दिन ही उन्होंने सुल्तानपुर लोधी में पुलिस और निहंगों में गोली चलने के मामले में पीड़ित परिवार को लेकर प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस दौरान उन्होंने कहा थाकि इस केस में शामिल 3 लोगों को पुलिस ने गलत तरीके से गिरफ्तार किया है, जबकि उक्त तीनों व्यक्ति उस दिन वहां  पर मौजूद ही नहीं थे। वहीं अब जालंधर में सीएम भगवंत मान के होने वाले प्रोग्राम को लेकर मजीठिया ने सीएम मान पर निशाना साधा है।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास सामान्य कर्मचारियों को डीए देने के लिए पैसे नहीं हैं लेकिन मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम पर करीब 81 लाख रुपये बर्बाद कर रहे हैं। जहां वह आज शाम वह मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मैनेजमेंट हैं मुख्यमंत्री साहिब। आपके बॉस अरविंद केजरीवाल के दौरों और सैर-सपाटे, विज्ञापन, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, रैलियों के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है, लेकिन कर्मचारियों और अन्य पंजाबियों के लिए कुछ भी नहीं है, जिनका 2022 के चुनावों में वादा किया गया था।

  • पुलिस ने 30 पिस्तौल सहित 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

    पुलिस ने 30 पिस्तौल सहित 3 तस्करों को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की ओर से हथियारों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के बीच तीन आर्म तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने तीनों के कब्जे से 30 पिस्तौल (Pistols) बरामद की है। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आरोपियों की पहचान 31 वर्षीय सुभाष वरकड़े, 25 वर्षीय अब्दुल कलाम और 24 साल के दीपक बारेला के रूप में हुई है

    दिल्ली इस मामले में अब आगे की जांच में जुटी है दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) एचजीएस धालीवाल ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार तस्करी से जुड़ी गतिविधियों में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन और सिम कार्ड बरामद किए हैं. गिरफ्तार आरोपियों से दिल्ली पुलिस की पूछताछ जारी है