जालंधर, ENS: थाना आदमपुर में तैनात हेड कांस्टेबल मनप्रीत सिंह का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह काफी समय से बीमार चल रहे थे। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा था। निजी अस्पताल में इलाज दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारी के मुताबिक मनप्रीत सिंह मन्ना मिलनसार और सामाजिक कल्याण गतिविधियों में हमेशा आगे रहते थे। उनकी मृत्यु के बाद परिवार शोक का माहौल बना हुआ है।
Blog
-

पंजाब: नशे में धुत युवती का हंगामा, थाने ले गई पुलिस
मोहालीः पंजाब में युवाओं के साथ-साथ युवतियों के नशे के मामलों में भी लगातार बढ़ौतरी हो रही है। पंजाब के कई जिलों में नशे में धुत युवतियों की वीडियो सामने आ रही है। वहीं ताजा मामला फेज-1 की मार्केट से सामने आया है। जहां देर रात नशे में धुत एक युवती ने जमकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की लेकिन महिला ने पुलिस के सामने भी खूब हंगामा किया। इसके बाद पीसीआर टीम उसे थाने ले गई। रात को मार्केट में नशे में घूम रही युवती अजीबोगरीब हरकतें कर रही थी।

मार्केट में मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पीसीआर टीम को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जब उसे समझाने-बुझाने की कोशिश तो वह शोर मचाने लगी। मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें पुरुष पुलिसकर्मी ने युवती का हाथ पकड़ रखा है और वह हाथ छोड़ने की बात करती दिख रही है लेकिन पुलिसकर्मी उसे पकड़े दिख रहा है। कुछ लोगों का कहना था कि कार्रवाई के समय कोई भी महिला कांस्टेबल वहां पर मौजूद नहीं थी।
वहीं जब इस मामले में पीसीआर इंचार्ज एसआई अजय पाठक से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि सूचना पर जब पुलिस मार्केट में पहुंची तो एक युवती शराब के नशे में घूम रही थी। पूछताछ करने पर वह हंगामा करने लगी। मामला रात का होने के कारण तुरंत दो महिला पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया था। फेज-1 थाने से भी एक महिलाकर्मी मौके पर पहुंची थी। तीनों महिलाकर्मियों के साथ ही युवती को पुलिस थाने ले जाया गया। इस मामले की पूरी जानकारी थाना फेज-1 के एसएचओ अशोक कुमार को है लेकिन जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने मामले की जानकारी न होने की बात कही।
-

बड़ा हादसा : पिकअप और ट्रक की टक्कर, 5 की मौत
सोनीपत : नेशनल हाईवे-44 पर आज फिर बड़ा हादसा हो गया। यह हादसा सोनीपत कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेस वे पर खरखोदा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुआ। इस हादसे में करीब 5 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 11 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची।

शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया। बताया जा रहा है कि यह सभी मजदूर उत्तर प्रदेश से झज्जर धान काटने जा रहे थे तभी मजदूरों के पिकअप को पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। सभी मजदूर उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले है।
-

आज का राशिफल, 13 अक्टूबर 2023
आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 9 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज सुबह 10 बजकर 5 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। आज दोपहर 2 बजकर 24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट पर मंगल स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 अक्टूबर 2023 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की के साथ:साथ इन्क्रीमेंट होने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर की सलाह के बाद आपको आराम मिलेगा। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में सुंदर तालमेल रहेगा। आनंद पूर्वक दिन बिताएंगे। संतान की तरफ से आपको किसी प्रकार की खुशखबरी मिलेगी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। आपके घर किसी जरूरी काम से किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।
वृष राशि: आज आपका दिन शुभ रहने वाला है। अध्ययन और अध्यापन से जुड़े लोगों का दिन आज शानदार रहेगा। आपको जल्द ही बड़ी सफलता मिलने वाली है। अगर आप अपनी पढ़ाई पूरी कर चुके हैं, तो आपको पढ़ाने का मौका मिल सकता है। सिविल सेवा करने वाले जातक आज कुछ नया करेंगे। आपका पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। आज आपका व्यापार बढ़ेगा साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आज आप अपने स्वास्थ्य को उत्तम बनाने की कोशिश करेंगे।
मिथुन राशि: आज के दिन परिस्थितियां आपके अनुकूल रहेंगी। छात्र आज किसी खेलकूद प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने को किसी अच्छी कंपनी से जुड़कर बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बिजनेस से संबंधित यात्रा करनी पड़ेगी। आप आज कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे। जिससे आपको आगे चलकर लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति में अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। अचानक कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।
कर्क राशि: आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। शिक्षा में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ ताल:मेल बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे। आप अपनी कड़ी मेहनत और सकारात्मक व्यवहार के जरिए कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलेंगे। पैसों के लेन:देन में थोड़ा सतर्क रहें। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतें। तली:भुनी तथा ऑयली चीजें खाना अवॉयड करें।
सिंह राशि: आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपको पैतृक जमीन जायदाद से अच्छा लाभ मिलेगा। आपको सरकारी क्षेत्र में कोई बड़ी सफलता मिलेगी, जिससे परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आप अपने परिवार को किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर पर ले जायेंगे। लवमेट के लिए बेहतरीन समय है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस दौरान आप फिजूल खर्च से बचेंगे। कुछ सेविंग्स भी करेंगे, जो आगे चलकर आपके काम आएगा। छात्र कोई कोर्स ज्वाइन करेंगे जो भविष्य के लिए फायदेमंद साबित होगा।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए पाज़िटिव रहेगा। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं। कार्यस्थल पर समझदारी पूर्वक लिए गए फैसले आपको बेहतर परिणाम देंगे। आपके कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने क्षेत्र में अच्छी मेहनत करेंगे। नवविवाहित आज कही घूमने का प्लान बनाएंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। यदि आप कंस्ट्रक्शन के बिजनेस से जुड़े हुए हैं तो आपके के लिए लाभ के योग हैं। जीवनसाथी को कोई बड़ी सफलता मिलने से आज आपको बड़ी सफलता मिलेगी। आपके रिश्ते में परिस्थितियां बेहतर होंगी। आज आप कोई बिजनेस मीटिंग अटेंड करने जा सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा का फॉर्म भरने का मन बनायेंगे। लवमेट से आज आपको उपहार मिलेगा।
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे:संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। बिजनेस में आपको उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोंक:झोंक करने से बचें। छात्र पढ़ाई में अच्छे परिणाम के लिए अपने बड़ों का सहयोग लेंगे। आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
धनु राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के सिलसिले में बनाई गई योजनाएं कारगर साबित होगी। आपके लिए धन लाभ की संभावना बढ़ेगी। कम्युनिकेशन के छात्रों के लिए खास अवसर मिलने की संभावना है। आपके अंदर कलात्मक चीजों के प्रति उत्साह पैदा होगा। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। जीवनसाथी के साथ आपकी तालमेल अच्छी बनी रहेगी। संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी।
मकर राशि: आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से रिलेटेड आपकी कोई मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आज आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे, जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। वैवाहिक जीवन में नई नई खुशियां आएंगी, रिश्तों में ईमानदारी बनाए रखें। आज आप ऑफिस के कार्यों को समय पर पूरा करने में सफल होंगे। किसी जानकार से बात करने के बाद ही कोई नया काम हाथ में लें।
कुंभ राशि: आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिलेगा। जिससे आपका फ्यूचर सिक्योर होगा। आज आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार के साथ हंसी-मजाक के साथ दिन बिताएंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। आप अपने काम करने के तरीके में बदलाव लाएंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। नौकरी ढूंढ रहे युवाओं को अच्छी नौकरी मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी का काम करने के कामकाज बेहतर रहेंगे। मास्टर डिग्री ले रहे हैं तो आपको कैंपस सलेक्शन में अच्छी नौकरी मिल सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति काफी अच्छी रहेगी। नौकरी कर रहे युवाओं को उच्च अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपका दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। आपको अचानक कहीं से धन लाभ होगा। आज आप अपने गुस्से पर कंट्रोल करें।
-

पंजाब : इस इलाके में हुआ डबल मर्डर
मोहाली: पंजाब के मोहाली जिले के खरड़ में एक नशेड़ी ने 10 अक्तूबर की रात पहले सगे भाई-भाभी की हत्या की फिर दोनों के शव के साथ दो साल के भतीजे को जिंदा रोपड़-भाखड़ा नहर में फेंक दिया। वारदात गांव हरलालपुर के झुग्गियां रोड स्थित ग्लोबल सिटी कॉलोनी की है। मृतकों की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर सतबीर सिंह (35) और उनकी पत्नी अमनदीप कौर (33) के रूप में हुई है। वहीं, नहर में फेंके बच्चे की पहचान अनहद के रूप में हुई है। खरड़ पुलिस ने आरोपी लखबीर सिंह लक्खा को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में उसके साथ शामिल दोस्त गुरदीप सिंह फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। वारदात में इस्तेमाल चाकू, फावड़ा और कार की बरामदगी हो गई है। गुरुवार को मृतक अमनदीप कौर का शव मोरिंडा स्थित कजौली वाटर वर्क्स से बरामद कर लिया गया।
सतबीर सिंह का शव अब तक नहीं मिला है। अनहद की भी तलाश जारी है। गोताखोर तलाश में जुटे हैं। थाना सदर खरड़ पहुंचे अमनदीप कौर के भाई रणजीत सिंह और बेअंत सिंह निवासी फेज-4 मोहाली ने पुलिस को बताया कि उनकी बहन की शादी 2020 में संगरूर के गांव पंधेर निवासी सतबीर सिंह से हुई थी। वह मोहाली की एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। खरड़ में वह अपना घर बना रहे थे, जिसका सारा काम पूरा हो चुका था। उनका छोटा भाई लखबीर सिंह लक्खा नशेड़ी था और उनके साथ खरड़ में ही रहता था। माना जा रहा है कि पैसे के लिए वारदात को अंजाम दिया गया है।
सतबीर सिंह 11 अक्तूबर को कंपनी नहीं पहुंचे तो उनके साथियों ने फोन किया लेकिन फोन बंद था। इसके बाद उन्होंने गांव पंधेर में रहने वाली उनकी बहन को कॉल की तो उन्होंने भाभी अमनदीप कौर को फोन किया। घंटी बजती रही लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। फिर सतबीर की बहन ने मोहाली फेज-4 में रहने वाले अमनदीप के मायके वालों से संपर्क किया तो अमनदीप के भाई और पारिवारिक सदस्य सतबीर के घर पहुंचे। वहां कोठी पर ताला लगा था और कोई फोन भी नहीं उठा रहा था। इसके बाद वह ताला तोड़कर घर के अंदर पहुंचे तो फर्श पर खून बिखरा था। लखबीर सिंह के कमरे का बिस्तर भी खून से लथपथ था। इसके बाद उन्होंने सतबीर के परिवार और पुलिस को मामले की सूचना दी।
वारदात के बाद आरोपी लखबीर सिंह जिला संगरूर (पंजाब) स्थित अपने पैतृक गांव पंधेर भाग गया था और वहां परिवार के बीच सामान्य रूप से रह रहा था ताकि किसी को कुछ पता न चले। पुलिस ने शक के आधार पर जब उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया। बताया कि 10 अक्तूबर की रात को उसने अपने साथी गुरदीप सिंह के साथ मिलकर पहले भाभी के साथ मारपीट की फिर चुन्नी से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी। रात करीब साढ़े दस बजे जब उसका भाई सतबीर ऑफिस से घर आया तो गेट के पास छिपे गुरदीप सिंह ने फावड़े से उसके सिर पर वार कर दिया। बाद में उसे घर के अंदर लाकर दोनों ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर दी। देर रात भाई की ही स्विफ्ट कार में भाई-भाभी के शव को डालकर भतीजे अनहद के साथ रोपड़-भाखड़ा नहर ले गए, जहां दोनों के शव के साथ अनहद को जिंदा ही नहर में फेंक दिया।
परिवार ने बताया कि अनहद का दूसरा जन्मदिन 23 नवंबर को था। परिवार में इसे लेकर खुशी का माहौल था। सतबीर और उनकी पत्नी अमनदीप तैयारियों में जुटे थे। उनका कहना था कि उनके बेटे का भाग्य उनके लिए काफी अच्छा है क्योंकि उसके आने के बाद ही उनका घर बना है। दोनों इस जन्मदिन को खास बनाने वाले थे। खरड़ के डीएसपी करण संधू ने बताया कि ग्लोबल सिटी कॉलोनी में वारदात सामने आई है। महिला का शव बरामद हो गया है। शव को खरड़ के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
-

पंजाब : SGPC चुनाव को लेकर वोटर सूची तैयार करने का शेड्यूल हुआ जारी
कपूरथला : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) के आगामी आम चुनाव कराने की प्रक्रिया के संबंध में गुरुद्वारा चुनाव आयोग द्वारा प्राप्त शेड्यूल के अनुसार वोटरों की रजिस्ट्रेशन 21 अक्टूबर से शुरू होने जा रही है। जो 15 नवंबर 2023 तक जारी रहेगा। कपूरथला के डीसी करनैल सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जिले में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (बोर्ड) चुनाव के लिए निर्वाचन क्षेत्र में आवेदकों से दावे और आपत्तियां प्राप्त करने के लिए रिवाइजिंग अथॉरिटीज नियुक्त की गई हैं।
कपूरथला डीसी ने कहा कि बोर्ड चुनाव क्षेत्र 84-फगवाड़ा के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट फगवाड़ा को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन क्षेत्र 85- कपूरथला के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट कपूरथला और 86- भुलत्थ के लिए उपमंडल मजिस्ट्रेट भुलत्थ को रिवाइजिंग अथॉरिटी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि रिवाइजिंग अथॉरिटी के साथ बोर्ड के निर्वाचन क्षेत्र के अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। मतदाता सूची की तैयारी के संबंध में DC करनैल सिंह ने कहा कि समूह रिवाइजिंग अथॉरिटी को निर्देश दिया गया है कि सिख गुरुद्वारा बोर्ड रूल्ज 1959 रूल 3 के तहत उन्हीं आवेदकों से फॉर्म प्राप्त किया जाए जो निर्देशानुसार फॉर्म नंबर 1 (केसधारी सिखों के लिए) सभी शर्तों को पूरा करते हों । डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि फॉर्म नंबर 1 (केसधारी सिख के लिए) जिला प्रशासन की वेबसाइट kapurthala@gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है।
DC ने कहा कि फॉर्म नंबर 1 प्राप्त करते समय यह ध्यान रखें कि मतदाता की उम्र 21 वर्ष से कम न हो। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के लिए नियुक्त कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश है कि फॉर्म आवेदक से व्यक्तिगत रूप से प्राप्त किये जाएं। फॉर्म बंडलों में न लिए जाएं। रजिस्ट्रेशन रिपोर्ट के संबंध में DC ने कहा कि इस संबंध में साप्ताहिक रिपोर्ट जिला चुनाव कार्यालय कपूरथला को सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार को दोपहर 3 बजे भेजी जाए। ताकि कंपाइल रिपोर्ट गुरुद्वारा चुनाव आयोग को भेजी जा सके। चुनाव आयोग से प्राप्त शेड्यूल के अनुसार 15 नवंबर तक मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन, 16 नवंबर से 4 दिसंबर 2023 तक केंद्रों पर सूचियों की तैयारी, दावे और आपत्तियां के संबंध में नोटिस होंगे। इसी प्रकार दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तारीख
26 दिसंबर 2023 होगी। इन दावों एवं आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तारीख 4 जनवरी 2024 होगी। जिसके बाद 15 जनवरी 2024 को सप्लीमेंट्री सूची तैयार की जायेगी और अंतिम प्रकाशन 16 जनवरी 2024 को की जायेगी।
-

पंजाब : मंडी में फसल की लिफ्टिंग को लेकर ठेकेदार व ट्रक यूनियन में हुआ विवाद, देखें वीडियो
कोटकपूरा : मुख्य अनाज मंडी में धान की लिफ्टिंग को लेकर लिफ्टिंग ठेकेदार व ट्रक यूनियन के बीच विवाद खड़ा हो गया है। ट्रक यूनियन का आरोप है कि लिफ्टिंग के लिए ठेकेदार की शह पर राइस मिलरों द्वारा अपने निजी वाहन व ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग किया जा रहा है जिसके कारण ट्रक ऑपरेटरों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। इस विवाद के बीच एक दिन दोनों पक्षों के बीच टकराव भी हुआ था और इस मामले में थाना सिटी पुलिस ने ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों के खिलाफ केस दर्ज किया। केस दर्ज होने के रोष में ट्रक ऑपरेटरों ने स्थानीय मुख्य चौक में चारों तरफ ट्रक खड़े करके जाम लगाया और पुलिस प्रशासन व ठेकेदार के खिलाफ प्रदर्शन किया।
जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में धान की फसल की लिफ्टिंग के लिए ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग किए जाने को लेकर पिछले दो तीन दिन से ही ट्रक यूनियन व ठेकेदार के बीच वाद विवाद चल रहा था। ट्रक यूनियन का तर्क है कि पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट की हिदायत के अनुसार ट्रैक्टर ट्रालियों का प्रयोग नहीं किया जा सकता जबकि इन ट्रालियों का प्रयोग कर रहे राइस मिलरों व आढ़तियों का दावा है कि पंजाब सरकार ने अधिसूचना जारी करके इजाजत दी हुई है। एक दिन पहले बुधवार को अनाज मंडी में दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ था जिसके बाद थाना सिटी पुलिस ने ट्रक यूनियन के पदाधिकारी पर पुलिस ने केस दर्ज किया तो ट्रक अ़ॉपरेटर भड़क गए और वीरवार को उन्होंने मुख्य चौक में जाम लगाकर धरना दिया। आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान अशोक गोयल ने कहा कि ट्रक यूनियन द्वारा बिना वजह से तनाव पैदा किया जा रहा है जिसे सहन नहीं किया जा सकता। इस मामले में उन्होंने राज्य सरकार व जिला प्रशासन को अवगत करवा दिया है। ट्रक यूनियन के सदस्य डिंपल घुलियानी ने ठेकेदार पर नियमों की अनदेखी करके ट्रक ऑपरेटरों का हक छीनने के आरोप लगाया। डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने कहा कि पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है। धरनाकारी ट्रक ऑपेरटरों ने मांग रखी थी कि उनके साथी भी घायल हुए है और उसके संबंध में भी कानूनी कार्यवाही की जाए जिसपर पुलिस उनके बयान लिख रही है और नियम अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
-

ਪੰਜਾਬ: ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਐਲਾਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਆਪ ਵਿਧਾਇਕ ਦਾ ਆਇਆ ਵੱਡਾ ਬਿਆਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ
ਲੁਧਿਆਣਾ : ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਦੀ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਐਲਾਨ ਤੇ ਬੋਲੇ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਦਾ ਬਿਆਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਕੋਲ ਹਰ ਵਾਰਡ ਚ ਨੇ ਪੰਜ ਤੋਂ ਛੇ ਕੈਂਡੀਡੇਟ ਹਨ। ਇਸ ਲਈ ਸਰਵੇ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਦੀ ਚੋਣ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਹ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚ ਆਪਣਾ ਮੇਅਰ ਬਣਾਉਣਗੇ। ਆਪ ਵਿਧਾਇਕ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਾਰਟੀ ਵਿਕਾਸ ਦੇ ਮੁੱਦੇ ਤੇ ਜ਼ੋਰ ਸ਼ੋਰ ਨਾਲ ਚੋਣ ਲੜੇਗੀ।
ਦੱਸ ਦਈਏ ਕਿ 15 ਨਵੰਬਰ ਨੂੰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਐਲਾਨ ਤੇ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੇ ਹਲਕਾ ਕੇਂਦਰੀ ਤੋਂ ਵਿਧਾਇਕ ਅਸ਼ੋਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਪੱਪੀ ਨੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਪੂਰੀ ਤਿਆਰੀ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਯੋਗਤਾ ਅਤੇ ਸਰਵੇ ਦੇ ਆਧਾਰ ਤੇ ਉਮੀਦਵਾਰਾਂ ਦੀ ਚੋਣ ਹੋਵੇਗੀ ਅਤੇ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਮੈਦਾਨ ਵਿੱਚ ਉਤਾਰਿਆ ਜਾਵੇਗਾ। ਇਹੀ ਨਹੀਂ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਵਿੱਚ ਜਾਣਗੇ ਅਤੇ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਵਿੱਚ ਆਪਣਾ ਮੇਅਰ ਬਣਾਉਣਗੇ।
-

पंजाब : गोल्ड मेडलिस्ट तजिंदर तूर पहुंचे पैत्रिक गांव, हुआ भव्य स्वागत, देखें वीडियो
मोगा : डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह, एसएसपी जे एलेंचेलियन, एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा धर्मकोट के एमएलए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने तजिंदर तूर को सम्मानित किया। तजिंदर तूर के पिता का सपना था की बेटा कुछ बने। लेकिन जब बेटे ने पहली बार गोल्ड मैडल जीता तो वह बेटे का मैडल देख नहीं पाए और दुनिया को अलविदा कह गए।र बेटे ने दूसरी बार फिर देश के नाम गोल्ड मैडल कर दिया। जिक्रयोग है की बीते दिनों एशियाई गेमों में जिले के खोसा पांडो के शाटपुट खिलाड़ी तजिंदर सिंह ने शाटपुट में दूसरी बार गोल्ड मैडल जीत कर देश के साथ साथ मोगा का भी नाम रोशन किया है।
वही तजिंदर पाल सिंह तूर अपने पैत्रिक गांव पहुंचे। जहां पर उनका शहर वासियों के इलावा डिप्टी कमिश्नर कुलवंत सिंह एसएसपीजे एलेंचेलियन, एमएलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा धर्मकोट के एमएलए दविंदर जीत सिंह लाडी ढोस ने सन्मान किया। वही इस मौके पर लोगों ने उन पर फूल भी बरसाएं। वही तजिंदर तुर ने कहा की नोजवानों को नशे छोड़ कर खेलों में अपना पूरा ध्यान देना चाहिए।
-

पंजाब : NIA की कार्रवाई को लेकर लखबीर सिंह रोडे के भाई ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो
मोगा : बीते दिन एनआईए द्वारा गाव रोडे में खालिस्तानी समर्थक लखबीर सिंह रोडे की जमीन को सील किए जाने के बाद आज उसके भाई पूर्व जथेदार एसजीपीसी जसवीर सिंह रोडे ने एक प्रेस वार्ता की। जिसमे उसने एनआईए द्वारा की गई करवाई को गलत बताया। उन्होंने कहा की मेरा भाई 1983 के बाद कभी भारत वापिस नहीं आया। हमारा इंग्लेंड में अच्छा कारोबार था और मुझे भी सरकार की गलत नीतियों ने जेल करवा दी थी।
वही लखबीर सिंह मेरा भाई है सरकार यह मानती है कि मेरे भाई की गतिविधियां गलत है। हम इकट्ठे हो भी सकते थे। लेकिन हमने कोई टीका टिप्णी नहीं की। हमें बहुत सहयोग मिला और जो हुआ वह पूरी दुनिया जानती है। नोजवानों ने अपने सर पर कफ़न बांध लिए थे और ब्लू स्टार ऑपरेशन के बाद यह दौर शुरू हुआ। वही एनआईए ने पहले कोई मुनादी नहीं करवाई और बिना बताए फोर्स साथ लेकर हमारी जमीन पर बोर्ड लगा दिया जिसका हमें बहुत दुःख है।
