Blog

  • फैंस के लिए बुरी खबर, प्रियंका चोपड़ा के घर में पड़ी दरार! 

    फैंस के लिए बुरी खबर, प्रियंका चोपड़ा के घर में पड़ी दरार! 

    मुबंईः प्रियंका चोपड़ा के जेठ और जेठानी यानी जो जोनास और सोफी टर्नन के तलाक की खबरें मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की शादी के बाद से प्रियंका के ससुराल वाले भी लोगों के बीच लोकप्रिय हो गए थे। प्रियंका के जेठ जो और जेठानी सोफी टर्नर को लेकर भी प्रियंका के फैंस के उत्साहित हैं। वहीं, अब हॉलीवुड में इस खूबसूरत कपल के अलग होने की खबरें छाई हुई हैं।

    सामने आ रहीं रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर जो और हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी अब अपने रिश्ते को आगे नहीं ले जाना चाहते हैं। दोनों ने अब तलाक लेने का फैसला कर लिया है हालांकि अभी तक आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल दोनों के अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया है। हॉलीवुड कपल सोफी टर्नर और जोई जोनस (Joe Jonas) से जुड़ी ढेर सारी मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई हैं। दोनों के खराब रिश्ते की बात तब उठी, जब एक इवेंट में जोई के हाथ में उनकी इंगेजमेंट रिंग नहीं थी। इसके बाद से ही फैंस ने उनके और सोफी के रिश्ते में कुछ गड़बड़ी का अंदाजा लगा लिया था।

    इसके अलावा, दोनों कुछ समय पहले ही अपना मियामी मेंशन भी बेच दिया है। इसके अलावा, कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि सोफी और जोई का रिश्ता बीते 6 महीने से ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच काफी सारी परेशानियां हैं, जिसे उन्होंने सुलझाने की भी कोशिश कीं। हालांकि, जब कुछ ठीक नहीं हुआ, तो दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जोई और सोफी तलाक के लिए लॉस एंजेलिस में वकीलों से सलाह-मशविरा ले रहे हैं।

  • देवगुरु बृहस्पति अगले 118 दिनों के लिए वक्री चाल चलेंगे: पंडित शशि पाल डोगरा

    देवगुरु बृहस्पति अगले 118 दिनों के लिए वक्री चाल चलेंगे: पंडित शशि पाल डोगरा

    राहु एक विचलित करने वाला ग्रह
    ऊना/सुशील पंडित: देवगुरु बृहस्पति अगले 118 दिनों के लिए वक्री चाल चलेंगे। देव गुरु के वक्री होने का क्या रहेगा आपके जीवन में प्रभाव और किससे व कैसे रहना होगा सावधान बता रहे हैं जाने माने अंक ज्योतिषी व वशिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पंडित शशिपाल डोगरा,
     उन्होंने कहा कि 4 सितंबर को रात्रि 07:40 बजे से देव गुरु बृहस्पति 118 दिनों के लिए 31 दिसंबर की सुबह 08:12 बजे तक वक्री रहेगा। 4 अंक राहु से शुरू व 31 दिसंबर राहु पर ही मार्गी होगा। 04 अंक जो राहु का अंक है। राहु एक विचलित करने वाला ग्रह है। वाणी का कारक, मानसिक शांति को खराब करने वाला व शमशान का कारक है। सितंबर महीना में गुरु का वक्री होना जिसका 9 अंक है। 9 अंक जो मंगल का कारक है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है। जहां बैठता है आग लगा देता है। उसी अंक को अगर राहु का साथ मिल जाए तो और परेशानियों को बढ़ा देता है। 4+9=13=1+3=4 अंक का राहु ही बनता है। 31 दिसंबर तक वक्री है उस का भी 3+1=4 अंक बनता है। जो किसी बड़े संकट के संकेत दे रहा है। आजकल शनि भी 4 नवंबर तक वक्री चल रहा है। पंडित डोगरा ने बताया कि इस प्रकार से दो विशेष ग्रहों का वक्री होना किसी उथल पुथल का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि 118 दिनों को गुरु का वक्री होना 1+1+8=10=1+0=1 अंक हो सूर्य का अंक है। सूर्य जो सत्ता का कारक है। राहु का प्रभाव सूर्य के अंक पर देश के कुछ प्रदेशों में सत्ता में परिवर्तन दे सकता है और सत्ता में उलटफेर करवा सकता है। अचानक ही कुछ नेताओं को पद छोड़ना पड़ेगा। राहु के प्रभाव के कारण नेताओं का वाणी पर संयम नहीं रहेगा। देश व प्रदेश में कुछ नेता बड़े पद प्राप्त करने के लिए एक दूसरे के खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हंै। कुछ पार्टी के नेता आपस में ही उलझ कर रह जाएंगे। जिसके कारण किसी और का ही भाग्य उदय हो सकता है।
    पंडित डोगरा ने कहा कि बृहस्पति के वक्री होने से देश-दुनिया में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। आर्थिक स्थितियों में अनचाहे बदलाव हो सकते हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव का दौर चलता रहेगा और कई राज्यों में सत्ता परिवर्तन और संगठन में परिवर्तन होगा। अचानक रोग देगा। आम जनमानस में अशान्ति एवं दु:खद रहेगा। हिंसक घटना होने के भय बना रहे।
    इन राशियों पर रहेगा प्रभाव
    पंडित शशिपाल डोगरा ने बताया कि मिथुन, सिंह, तुला, धनु व मीन राशि के लिए जहां शुभ व लाभप्रद रहेगा। वहीं मेष, वृष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, मकर व कुंभ राशि के लिए परेशानी देगा। उपाय के लिए नारायण की पूजा करे। देव गुरु बृहस्पति का वक्री होने पर जातक की आत्मिक, आध्यात्मिक शक्ति और विवेक भी प्रदान करते हैं। पंडित डोगरा ने बताया कि हिमाचल की कर्क राशि है जिस के लिए वक्री शनि व देव गुरु बृहस्पति हिमाचल में राजनीतिक ड्रामा करवा सकता है। नेता पद लेने से भय में रहेंगे और कुछ नेताओं का पद जाना तय है। बाकी सर्वज्ञ तो ईश्वर है।
  • पंजाबः पूर्व मंत्री पर दोहरी FIR मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को किया तलब

    पंजाबः पूर्व मंत्री पर दोहरी FIR मामले में हाईकोर्ट ने सरकार को किया तलब

    लुधियानाः कांग्रेस के पूर्व मंत्री भारत भूषण के खिलाफ टेंडर आवंटन घोटाले के मामले में हुई दोहरी एफआईआर रद्द करने के मामले को लेकर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। दरअसल, एक ही अपराध के लिए मोहाली और नवांशहर में दो अलग-अलग जगहों पर दर्ज एफआईआर के मामले में हाईकोर्ट ने सरकार से जवाब-तलब किया है। हाईकोर्ट ने इस मामले को लेकर सरकार के न 9 नवंबर को तलब किया है। जिसमें पंजाब सरकार 9 नवंबर तक इस मामले को लेकर हाईकोर्ट में जवाब देगी। 

  • छः सितंबर को धौमेश्वर मन्दिर में मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, तैयारियां पूर्ण: प्रवीण शर्मा

    छः सितंबर को धौमेश्वर मन्दिर में मनाई जाएगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी, तैयारियां पूर्ण: प्रवीण शर्मा

    पंजाबी गायक अमित धर्मकोटी देंगे प्रस्तुति
    12 बजे निकलेगी बाल कृष्ण की झांकी
    ऊना/सुशील पंडित: जिला के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल धौमेश्वर मन्दिर (ध्युंसर महादेव) तलमेहड़ा में कल यानी 6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी वडी धूमधाम से मनाई जाएगी। धौमेश्वर मन्दिर ट्रस्ट के चेयरमैन प्रवीण शर्मा ने बताया कि 6 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी जिसमें पंजाव की बुलंद आवाज अमित धर्मकोटी मुख्य गायक होंगे। उन्होंने कहा कि धौमेश्वर मन्दिर को दुल्हन की तरह सजाया गया है और मन्दिर कमेटी द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी मनाने की तैयारियां पूर्ण कर ली है। प्रवीण शर्मा ने कहा कि 6 सितंबर को शाम 6 बजे मन्दिर परिसर में बड़ा झूला लगाया जाएगा और रात 8 बजे ज्योति प्रज्जलित करके जागरण का आगाज़ होगा ओर रात 12 बजे बाल कृष्ण भगवान की झांकी निकाली जाएगी। भगवान श्री बालकृष्ण को छप्पन प्रकार के भोग भगवान को अर्पित होंगे। मथुरा के पेड़ों से भगवान को भोग लगाया जाएगा। उसके बाद एक बजे आरती के साथ जागरण को विराम होगा।
     
    प्रवीण शर्मा ने कहा कि 6 सितंबर को मन्दिर परिसर में व्रत करने वालों के लिए फलाहार की व्यवस्था होगी और अन्य श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था रहेगी। 
  • पंजाबः रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पटवारी की जांच के दौरान विजिलेंस हुई हैरान

    पंजाबः रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार पटवारी की जांच के दौरान विजिलेंस हुई हैरान

    संगरूर : पंजाब सरकार के आदेशों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत कुछ समय पहले विजिलेंस ने पटवारी को रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं रिश्वत मामले में गिरफ्तार पटवारी को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार जांच के दौरान यह पटवारी करोड़ों का मालिक निकला। दरअसल, हल्का खनौरी में तैनात पटवारी बलकार सिंह की संपत्ति इतनी ज्यादा सामने आई है, जिससे विजिलेंस भी हैरान है। गौरतलब है कि रिश्वत मामले में गिरफ्तार पटवारी के पक्ष में बाकी पटवारियों ने कलमबंद हड़ताल कर दी थी इसके बाद सीएम मान ने उन्हें चेतावनी दी कि जो करना है करें, लेकिन उसके बाद उन्हें कलम देनी है या नहीं, इस पर फैसला सरकार करेगी। 

    जांच दौरान अहम खुलासा हुआ है कि पटवारी बलकार सिंह ने अपनी 21 साल की नौकरी के दौरान 54 जगहों पर 55 एकड़ जमीन खरीदी, जिसकी कीमत करोड़ों में है। यही नहीं विजिलेंस के सामने पटवारी द्वारा 1.24 करोड़ से अधिक जमीन खरीदने की भी खबरें आई हैं। सबसे ज्यादा जमीन संगरूर में खरीदी है। इसके अलावा भुटाल कलां, जलूह, गुजरां, बलरां, कलीपुर, हमीरगढ़, मकड़ साहिब, रोडेवाल, घोड़ेनब, भुटाल खुर्द में भी जमीन खरीदी गई है। मामले में आगे की जांच विजिलेंस द्वारा की जा रही है। गौरतलब है कि सुदर्शन राय निवासी खनौर के साथ हुई धोखाधड़ी के बाद बलकार सिंह के भ्रष्टाचार भंडाफोड़ हुआ था।

    सुदर्शन के नाम पर खनौरी में 14 कनाल 11 मरले जमीन थी और उनका परिवार दिल्ली शिफ्ट हो गया था। घग्गर नदी को चौड़ा करने के लिए उसकी जमीन 2 कनाल 12 मरले  सरकार ने अधिग्रहीत कर ली थी और बाकी 11 कनाल, 19 मरले खनौरी शहर में थी। उसने आरोप लगाया कि वर्ष 2018 में पटवारी बलकार सिंह ने अन्य लोगों के साथ मिलकर इस जमीन को हड़पने के लिए फर्जी वसीयत तैयार कर साथी दीपक राज के नाम कर दी गई और पूरे परिवार के झूठे बयान दर्ज किए गए। इस शिकायत की जांच के बाद पटवारी बलकार सिंह का पूरे खेल का भंडाफोड़ हो गया। बता दें कि इस मामले में विजिलेंस ने केस दर्ज कर पटवारी बलकार सिंह और फील्ड लॉ ऑफिसर दर्शन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

  • जालंधर KMV College पहुंचे गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, देखें वीडियो

    जालंधर KMV College पहुंचे गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित केएमवी कॉलेज में पहुंचे। जिन्होंने विद्यार्थियों एवं अध्यापकों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह अपने समय में स्कूल-कॉलेज जाया करते थे तो टीचर की बात पर खास ध्यान देते थे। इस दौरान शिक्षक की हर बात बड़ी सरलता से समझ आती थी। गवर्नर ने कहा कि आज के समय में संसाधन इतने ज्यादा है कि वह शिक्षक के साथ-साथ अपने उपकरणों से भी हर प्रश्न का हल निकाल लेते हैं। उन्होंने कहा कि गुरु शिष्य की परंपरा युगों से चलती आई है क्योंकि अगर गुरु नहीं है तो किसी बात की समझ नहीं आती।

    उन्होंने कहा कि एक समय था जब सभी की दौड़ सरकारी नौकरियों की ओर लगी होती थी लेकिन आज के समय में बच्चे बड़े-बड़े कोर्स करके या तो अपना खुद का व्यापार स्थापित कर रहे हैं या फिर बड़ी कंपनियों में नौकरी करके अच्छी सैलरी ले रहे हैं। उन्होंने इस पर विद्यार्थियों का प्रोत्साहन बढ़ाने के लिए कई उदाहरण रखी। स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए गवर्नर बनवारी लाल ने कहा कि जीवन का सबसे बहुमूल्य धन तंदुरुस्ती है और हर किसी को शिक्षा के साथ-साथ अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए। आज की नई पीढ़ी भ्रष्टाचार मुक्त देश चाहती है। जिसके लिए उन्हें खुद मिसाल बनकर स्थापित करना होगा। क्योंकि यह चीज घर से स्कूल से और कॉलेज से शुरू होती है।

    अगर एक के पास स्कूटर है और दूसरे के पास बड़ी कार है जो यह विद्यार्थियों के मन में भी भावना पैदा करती है। जबकि विद्यार्थियों को इसके विपरीत परमात्मा का शुक्र करते हुए सब्र रखकर अपने कार्य को करते रहना चाहिए। इस दौरान एक और उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि अगर आपकी सेहत अच्छी नहीं है तो आदमी का कुछ नुकसान होता है लेकिन अगर चरित्र सही नहीं है तो उसका पूर्ण रूप से नुकसान हो जाता है। इसलिए आप जिस भी परिवार से संबंधित है उसमें संतोष रखें और अपने कार्यों को पूरी ईमानदारी से और निष्ठा से करते रहे।

    जिससे समाज में एक नया बदलाव आएगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य युवाओं पर भी निर्भर होता है और आप सभी देश का भविष्य है जिन पर सभी भारतवासियों को उम्मीदें हैं। जहां एक और गवर्नर ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई उदाहरण दी वहीं कॉलेज प्रशासन की भी सरहाना की। जिससे बच्चों का सुनहरी भविष्य और निखर कर सामने आए। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में अच्छे मुकाम हासिल करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। वहीं कॉलेज प्रशासन की ओर से गवर्नर पंजाब बनवारी लाल पुरोहित का विशेष सम्मान किया गया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਜਹਰੀਲਾ ਤੇ ਗੰਧਲਾ ਪਾਣੀ ਪੀਣ ਨਾਲ ਸੈਂਕੜੇ ਲੋਕ ਹੋਏ ਬਿਮਾਰ, ਇਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਜਹਰੀਲਾ ਤੇ ਗੰਧਲਾ ਪਾਣੀ ਪੀਣ ਨਾਲ ਸੈਂਕੜੇ ਲੋਕ ਹੋਏ ਬਿਮਾਰ, ਇਕ ਦੀ ਮੌਤ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਗੁਰਦਾਸਪੁਰ: ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਅਧੀਨ ਪੈਂਦੇ ਸਰਹੱਦੀ ਪਿੰਡ ਸ਼ਾਹਪੁਰ ਜਾਜਨ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਵਾਲੀ ਟੈਂਕੀ ਦਾ ਜਹਿਰੀਲਾ ਪਾਣੀ ਪੀਣ ਨਾਲ ਸੈਂਕੜੇ ਲੋਕ ਬਿਮਾਰ ਹੋ ਗਏ ਅਤੇ ਇਕ ਔਰਤ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਜਾਣ ਦਾ ਸਮਾਚਾਰ ਪ੍ਰਾਪਤ ਹੋਇਆ। ਪਿੰਡ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ‘ਚ ਭਾਰੀ ਰੋਸ਼ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬੀਤੇ ਕਈ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਜੋ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੀ ਟੈਂਕੀ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਦੁਆਰਾ ਘਰਾਂ ਵਿੱਚ ਪਾਣੀ ਵਾਲੀਆਂ ਟੂਟੀਆਂ ਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਸਨ। ਉਹਨਾਂ ਵਿਚ ਬੇਹੱਦ ਜਹਿਰੀਲਾ ਅਤੇ ਗੰਦਲਾ ਪਾਣੀ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਟੈਂਕੀ ਦੀ ਪਾਣੀ ਦੀ ਸਪਲਾਈ ਜੇ ਪਿੰਡ ਨੂੰ ਆਉਂਦੀ ਹੈ ਉਹ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਕਈ ਜਗ੍ਹਾ ਤੋਂ ਲੀਕ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਉਸੇ ਲੀਕ ਹੋਏ ਪਾਈਪਾਂ ਰਾਹੀਂ ਝੋਨੇ ਨੂੰ ਪਾਈਆਂ ਜਾਂਦੀਆਂ ਜਹਿਰੀਲੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਨਾਲੀਆਂ ਵਾਲਾ ਗੰਦਾ ਪਾਣੀ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਪੀਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਹੋਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਜਦੋਂ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਇਹ ਪਾਣੀ ਬਰਤਨਾਂ ਵਿੱਚ ਭਰਿਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ ਤਾਂ ਉਸ ਪਾਣੀ ਵਿੱਚ ਸੁੰਢੀਆਂ ਅਤੇ ਗਾਰਾ ਆ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਇਸ ਕਰਕੇ ਲੋਕ ਉਸੇ ਪਾਣੀ ਨੂੰ ਪੀ ਕੇ ਭਿਆਨਕ ਬਿਮਾਰੀਆਂ ਦੇ ਸ਼ਿਕਾਰ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ। ਪਿਛਲੇ ਕੁਝ ਦਿਨਾਂ ਤੋਂ ਇਸ ਪਾਣੀ ਨਾਲ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਟੱਟੀਆ-ਉਲਟੀਆਂ ਲੱਗ ਚੁੱਕੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਤਕਰੀਬਨ ਅੱਧਾ ਪਿੰਡ ਇਸ ਭਿਆਨਕ ਬਿਮਾਰੀ ਦੀ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤ ਵਿੱਚ ਆ ਚੁੱਕਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਇੱਕ ਔਰਤ ਕੈਲਾਸ਼ ਕੌਰ ਉਮਰ 60 ਸਾਲ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋਈ ਹੈ ।

    ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨਕ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਸੇ ਵੀ ਪੀੜਿਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸਾਰ ਨਹੀਂ ਲਈ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣਾ ਇਲਾਜ ਕਰਾਉਣ ਲਈ ਵੱਖ ਵੱਖ ਹਸਪਤਾਲਾਂ ਵਿਚ ਦਾਖਿਲ ਹੋਣਾ ਪੈ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੋਂ ਮੰਗ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕੇ ਇਸ ਪਿੰਡ ਦੇ ਪਾਣੀ ਦਾ ਸੈਪਲ ਭਰਕੇ ਜਾਂਚ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਤੇ ਜੋ ਲੋਕ ਇਸ ਬਿਮਾਰੀ ਨਾਲ ਜੂਝ ਰਹੇ ਹਨ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸਾਰ ਲਈ ਜਾਵੇ। ਉਧਰ ਜਦੋਂ ਮਾਮਲਾ ਐਸਐਮਓ ਡਾ: ਗੁਨੀਤ ਕੌਰ ਦੇ ਧਿਆਨ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਉਹਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਤੁਰੰਤ ਡਾ:ਕੰਵਲਜੀਤ ਕੌਰ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਮੈਡੀਕਲ ਟੀਮ ਗੁਠਿਤ ਕਰਕੇ ਪਿੰਡ ਦਾ ਸਰਵਾ ਕਰਵਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੀੜਤ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਦਵਾਈਆਂ ਵੰਡੀਆਂ ਜਾ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਜਦੋਂ ਮੀਡਿਆ ਵੱਲੋਂ ਜ਼ਹਿਰੀਲੇ ਅਤੇ ਗੰਦਲੇ ਪਾਣੀ ਬਾਰੇ ਵਾਟਰ ਸਪਲਾਈ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਐਸਡੀਓ ਦਰਸ਼ਨ ਕੁਮਾਰ ਨਾਲ ਫੋਨ ਤੇ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਸਾਡੇ ਵੱਲੋਂ ਖੁਦ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਸਥਿਤੀ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਤੇ ਪਾਣੀ ਦੇ ਸੈਂਪਲ ਭਰ ਕੇ ਲੈਬ ਨੂੰ ਭੇਜੇ ਜਾਣਗੇ।

  • पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

    पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू

    मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर को किया जाएगा प्रशिक्षित
    ऊना/सुशील पंडित: डॉ बीआर अम्बेडकर राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अम्बोटा में मिस्री, कारपेंटर एवं बार-बाइंडर के 6 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार की अध्यक्षता किया गया। उन्होंने बताया कि शिविर आयोजित करने का मुख्य उद्देशय मिस्री, कारपेंटर, और बार बाइंडर को महत्वपूर्ण ज्ञान और कौशल प्रदान करना है जिससे वे सुरक्षित और गुणवत्ता वाले भवन निर्माण कर सकें। हिमाचल प्रदेश में अधिकांश भवन गलत ढंग से डिजाइन एवं निर्माण किये गए हैं। गलत डिज़ाइन से बनाई गई आरसीसी सरंचनाओं के गिरने का हर समय खतरा बना रहता है जिसका जीवन्त उदाहरण हम इस बर्ष के मानसून सीजन एवं पिछले कई बर्षों में देख चुके है। जीवन भर की कमाई से बने भवन एवं घर ताश की पत्तों की तरह ढह जाते हैं। हिमाचल प्रदेश की भौगोलिक स्थिति एवं जोखिम को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर को भूकंप रोधी भवन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह सुनिश्चित है की आगामी बर्षों में अप्रशिक्षित मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर को सरकारी योजनाओं (मनरेगा व पंचायती राज) में कार्य करने का अवसर प्रदान नहीं किया जायेगा एवं आम जनता भी अप्रशिक्षित मिस्री कारपेंटर एवं बार बाइंडर के भरोसे में अपनी जीवन भर की जमा पूंजी एवं अपने परिजनों की जान जोखिम में नहीं डालना चाहेंगे।
    इस प्रशिक्षण शिविर में विकास खंड अम्ब के नारी चिंतपूर्णी, घंघरेट, भटेड़, टकारला एवं लोहरा अप्पर पचायतों से प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण शिविर में जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से उपस्थित प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण समन्वयक सुमन चाहल ने सभी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के मूल विषयों के बारे में बताया। उन्होंने बताया इस प्रशिक्षण शिविर में लिखित ज्ञान के साथ -साथ प्रैक्टिकल ज्ञान भी प्रतिभागियों को प्रदान किया जाएगा। इस प्रशिक्षण शिविर मेंजिला ऊना के मिस्री, कारपेंटर, और बार बाइंडर भाग लेकर अपना कौशल विकास कर सकते है। प्रशिक्षण शिविर में सभी दिन हाजिर होने पर प्रतिभागियों को मानदेय, एक दिन का आने जाने का किराया एवं प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्रतिभागी जिला ऊना का स्थाई निवासी होना चाहिए।  उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी आपदा प्रबंधन कार्यालय के टोल फ्री नंबर 1077 से भी प्राप्त की जा सकती है। 
    इस अवसर पर सिविल इंजीनियरिंग विभाग से सुशील कुमार प्रवक्ता, मनोज कुमार प्रवक्ता, दीपिका पंडित प्रवक्ता, मुनीश कुमार प्रवक्ता भी उपस्थित रहे।
  • दवा को छोड़कर ऑनलाइन डिलीवरी पर लगी रोक, जाने मामला

    दवा को छोड़कर ऑनलाइन डिलीवरी पर लगी रोक, जाने मामला

    नई दिल्लीः दिल्ली में जी-20 समिट की तैयारियां जारी हैं। इस महा आयोजन के दौरान दिल्ली में कई दुकानें और अन्य संस्थान भी बंद रहेंगी। इस बीच ऑनलाइन डिलीवरी सर्विस को लेकर भी जानकारी सामने आई है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि ऑनलाइन दवाइयों की डिलीवरी को छोड़ कर अन्य सभी तरह की डिलीवरी सर्विस पर समिट के दौरान रोक रहेगी। स्पेशल कमिश्नर ऑफ पुलिस (ट्रैफिक) एसएस यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 25 अगस्त को पुलिस ने जो ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है उसमें कोई बदलाव नहीं होगा।

    पुलिस ने कहा, ‘समिट के दौरान जरूरी सेवाएं मसलन – पोस्ट और मेडिकल सेवाएं, जांच के लिए नमूने जुटाने के काम पर भी इस दौरान पाबंदी नहीं रहेगी। नई दिल्ली इलाके में कर्मशियल एक्टिविटी की अनुमति नहीं होगी। दवाइयों की ऑनलाइन डिलीवरी को छोड़ अन्य किसी भी चीज की ऑनलाइन डिलीवरी पर प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी ने यह भी बताया कि ‘उच्चतम न्यायालय स्टेशन’ को छोड़कर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी। उन्होंने कहा, ‘वीआईपी आवाजाही और सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण स्टेशनों पर 10-15 मिनट के लिए गेट बंद हो सकते हैं। 

    लेकिन प्रगति मैदान (उच्चतम न्यायालय) के अलावा अन्य स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं प्रभावित नहीं होंगी।’ यादव ने कहा कि जिन लोगों ने नयी दिल्ली जिले में होटल बुक किए हैं, जो हवाई अड्डा या रेलवे स्टेशन से आ-जा रहे हैं, उन्हें यात्रा करने की अनुमति होगी। हालांकि मांगने पर उन्हें अपनी टिकट, बुकिंग की जानकारी आदि वैध दस्तावेज दिखाने होंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा प्रतिबंधों के कारण 10-15 मिनट की देरी हो सकती है लेकिन उन्हें प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। बता दें कि जी20 शिखर सम्मेलन 9-10 सितंबर को प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और प्रदर्शनी केंद्र ‘भारत मंडपम’ में आयोजित होने वाला है।

  • पार्किंग को लेकर हुए विवाद दौरान युवक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

    पार्किंग को लेकर हुए विवाद दौरान युवक ने चलाई गोली, मचा हड़कंप

    चंडीगढ़ः अटावा से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह रास्ते से एक्टिवा हटाने की बात कहने पर एक शख्स द्वारा दूसरे शख्स की महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट शुरू कर दी। बात ज्यादा बढ़ने के बाद आरोपी युवक ने एक्टिवा हटाने की बात कहने वाली महिला के बेटे सौरभ पर कट्टा चला दिया। गनीमत रही कि फायर मिस होने से सौरभ बाल- बाल बच गया। इस दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और वहां लोग इकट्ठे हो गए। मौके पर सूचना पाकर पहुंची सेक्टर-36 थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    वहीं अटावा में रहने वाली कुसुम ने बताया कि वह परिवार के साथ रहती है। उसके एक बेटा शिवम होटल चलाता है, जबकि दूसरा बेटा सौरभ सेक्टर-35 में एक ज्वैलरी शॉप पर नौकरी करता है। महिला ने बताया कि उसके घर से निकलने वाले रास्ते में कुछ महीने से एक-दो युवक बाइक खड़ी कर देते है। रात के समय रास्ते में बाइक खड़ी करने से उन्हें आने-जाने में परेशानी होती है। कुसुम ने आगे बताया कि सोमवार की सुबह रास्ते में एक्टिवा खड़ी होने के बाद उसके मालिक के पास जाकर दूसरी जगह खड़ी करने की बात की। इस दौरान आरोपी व्यक्ति गाली देकर बाहर निकला और दोनों बेटे सौरभ और शिवम से मारपीट करने लगा।

    इस दौरान आसपास के लोगों ने जमाकर होकर बीच-बचाव किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी व्यक्ति घर के अंदर जाकर कट्टा ले आता है। उसने कट्टा से पहला फायर करने की कोशिश किया, लेकिन फायर मिस होने से गोली नहीं चली। इस दौरान आसपास के मौजूद लोगों ने उससे कट्टा छीनकर उसे भगा दिया। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आगे की जांच में जुट गई है।