Blog

  • पंजाबः जम्हूरी किसान सभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    पंजाबः जम्हूरी किसान सभा ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा मांग पत्र, देखें वीडियो

    पठानकोट/ अनमोलः  जम्हूरी किसान सभा की ओर से आज डीसी पठानकोट को पंजाब के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा गया है। इस सबन्धी जानकारी देते हुए सभा के महासचिव बलवंत सिंह घो ने बताया कि मार्च महीने में लगातार खराब हुए मौसम की बजह से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ है। कभी बर्षा ओर कभी तेज हवाएं के कारण खेतो में खड़ी फसलें जमीन के साथ ही बिछ चुकी है। 

    उन्होंने मुख्यमंत्री पँजाब के नाम पर डीसी पठानकोट को मांग पत्र में प्रभवित किसानों की गिरदावरी करके 50 हजार प्रत्येक एकड़ के हिसाब से मुआबजा देने की मांग की है।

  • जालंधर: इस इलाके में गाड़ियां तोड़ने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर: इस इलाके में गाड़ियां तोड़ने के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

    जालंधर, वरुण/वरिंदरः महानगर के थाना भार्गव कैंप के एरिया में दो दिन पहले शरारती अनंसरो द्वारा गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला था। जहां शरारती अनंसरों ने तेजधार हथियारों के बल पर गली में कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए थे। जिसके बाद आज आईपीएस आदित्य कुमार की अगुवाई में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ रविंदर और एएसआई गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि भार्गव कैंप में कुछ शरारती अनसंरों ने  7 कारें सहित एक एक्टिवा की तोड़फोड़ की थी। जिसके बाद आज उनमें से 4 को काबू कर लिया है।

    काबू किए गए आरोपियों की पहचान अनिकेत पुत्र गणेश कुमार निवासी बूटा पिंड, आकाश उर्फ बाबा पुत्र कुलविंदर निवासी बूटा पिंड, साहिल पुत्र वीरपाल निवासी पिंकी सिटी कालोनी नजदीक सदीक, सौरव उर्फ बब्बू पुत्र यशपाल निवासी आबादपुरा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सीआरपीसी धारा 107/151,107/150 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों कोर्ट में पेश कर पूछताछ की जाएगी। 

  • 6.45 ग्राम चिट्टे सहित हरोली का युवक गिरफ्तार

    6.45 ग्राम चिट्टे सहित हरोली का युवक गिरफ्तार

    ऊना/ सुशील पंडित : थाना हरोली पुलिस ने 6.45 ग्राम चिट्टे सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल मोहिन्द्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त करते हुए गांव गोन्दपुर बुल्ला में पहुंचे तो उन्होंने रैन शेल्टर के पीछे एक युवक को कांपते हुए पाया । जब पुलिस पार्टी उक्त व्यक्ति से पूछताछ की तो वह घबरा गया। शक के आधार पर उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से 6.45 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद हुआ ।  आरोपित युवक की पहचान उपविंदर सिंह उर्फ बिक्की निवासी भड़ियारा तह0 हरोली जिला ऊना का स्थाई निवासी है । पुलिस ने पकड़े गए युवक के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
  • पंजाबः चक्रवाती तूफान से कई घरों को हुआ भारी नुकसान, उड़ी छतें, देखें वीडियो 

    पंजाबः चक्रवाती तूफान से कई घरों को हुआ भारी नुकसान, उड़ी छतें, देखें वीडियो 

    फाजिल्काः पंजाब के फाजिल्का जिले मेें स्थित गांव बकैनवाला में चक्रवाती तूफान आने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस चक्रवाती तूफान से कई घरों को भारी नुकसान हुआ है। इस दौरान कई घरों की छतें उड़ जाने की सूचना मिली है। वहीं मिली जानकारी के मुताबिक कई लोग मलबे के नीचे दब गए। हालांकि मौके पर स्थानीय लोगों ने मलबे के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला और सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया है। 

    डॉक्टर के मुताबिक अब तक 9 लोग सरकारी अस्पताल में जख्मी हालत में पहुंच चुके हैं जबकि मौके पर पुलिस प्रशासन व सिविल प्रशासन भी पहुंच गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पल भर में आए तूफान ने गांव के कई घरों को तहस-नहस किया है। लोगों के मुताबिक पहले मौसम साफ था, लेकिन अचानक मौसम में बदलाव आने के बाद आज तूफान की वजह से पल भर में हालात बदल गए।

  • जालंधरः अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली महिला बलजीत का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो 

    जालंधरः अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली महिला बलजीत का कोर्ट से मिला इतने दिनों का रिमांड, देखें वीडियो 

    जालंधर/वरुणः हरियाणा में अमृतपाल सिंह को पनाह देने वाली पप्पलप्रीत सिंह की बहन बलजीत कौर को शाहबाद से काबू किया गया था। बलजीत कौर को जालंधर के महितपुर इलाके में 19 मार्च को अमृतपाल सिंह सहित अन्य पर लोगों पर दर्ज हुए आर्म एक्ट के तहत पर्चे में बढ़ोतरी करते हुए शामिल किया गया है।

    जिसे हरियाणा पुलिस ने पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया था। आज बलजीत कौर को महितपुर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा पैरामिलिट्री की मौजूदगी में माननीय अदालत में पेश किया गया। जहां महितपुर पुलिस ने 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। इस मामले को लेकर डीएसपी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि बलजीत कौर को हरियाणा के शाहबाद से पकड़ा था। इसके सिवा वह और कुछ नहीं बता सकते।

  • 1.4 किलोग्राम गांजे सहित बिहार के दो युवक गिरफ्तार

    1.4 किलोग्राम गांजे सहित बिहार के दो युवक गिरफ्तार

    ऊना/सुशील पंडित : पुलिस थाना हरोली की एक टीम ने डेढ़ किलो गांजे के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान के नेतृत्व में शुक्रवार को हेड कांस्टेबल जसविन्द्र सिंह, नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल अकरमदीन और कांस्टेबल विजेश कुमार की टीम जब टाहलीवाल से बाथड़ी रोड़ पर गश्त कर रही थी तो उन्हें देख कर दो युवक भागने लगे।

    पुलिस ने तुरंत घेरा डाला और उन्हें काबू कर लिया। भागने से पैदा हुए शक के आधार पर जब उनकी तालाशी ली गई तो एक युवक के पिट्ठू बैग से एक किलो और 400 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपियों की पहचान अभिषेक शुक्ला पुत्र गोविन्द शुक्ला तथा सनी कुमार पुत्र शिवजी सिंह के रूप में हुई है। दोनों बिहार के बकसर जिले के शतांवर गांव के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • नंगड़ा में जमीनी विवाद पर हुआ झगड़ा

    नंगड़ा में जमीनी विवाद पर हुआ झगड़ा

    ऊना/सुशील पंडित : नंगड़ा में फिर से जमीनी विवाद का एक मसला हिंसक हो गया। पुलिस को मिली शिकायत में एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि आरोपी पक्ष ने एक जमीनी विवाद के चलते वीरवार को उसके पति का पहले रास्ता रोका फिर मारपीट और गाली गलौच किया। पुलिस ने गाँव के ही रविंदर कुमार पुत्र प्रकाश चन्द के विरुद्ध थाना मेहतपुर भारतीय दंड संहिता की धारा 341,323, 504,506,34 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।

  • मलाहत नगर में 16 साल के लड़के को अधमरा किया

    मलाहत नगर में 16 साल के लड़के को अधमरा किया

    ऊना/सुशील पंडित : ऊना के साथ लगते कस्बा मलाहत नगर में तीन चार लोगों ने एक 16 साल के प्रवासी बालक को इतना पीटा कि उसे ऊना के क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। उसके सिर, पैर पर गंभीर चोटें आई हैं। शुक्रवार सुबह 3 बजे हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। शिकायतकर्ता महिला ने पुलिस को बताया है कि वह परिवार समेत मलाहत की एक झुग्गी बस्ती में रहती है।
    वीरवार शाम को कुछ लोग आपस में झगड़ा कर रहे थे। वह उसका बेटा जब झगड़ा करने वालों को शांत करने के लिए समझाने लगे तो उन्होंने उसके बेटे व उस पर डंडों से हमला कर दिया। लड़के के सिर पर डंडों से कई वार करने से वह अपनी सुधबुध खो बैठा है। तबीयत बिगड़ने पर उसे पहले ऊना क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। लड़के ही हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की  धारा 341,323, 504,34 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी है। 
  • 170 लोगों के चालान कटे

    170 लोगों के चालान कटे

    ऊना/सुशील पंडित : जिला पुलिस ने वीरवार को अलग अलग नियम तोड़ने वाले 170 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर उनके चालान किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यातायात के नियमों की अवहेलना करने पर 161 चालान  किये गए व मौके पर ही 4000 रुपए वसूले गए। सार्वजनिक स्थान पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों से 700 रुपए प्राप्त किए गए और अवैध खनन करने वाले 2 वाहनों से 10000 रुपए जुर्माना वसूला गया है। पुलिस रूटीन में यह कार्रवाई जारी रखे हुए है। एक हिसाब से हर माह हजारों लोगों के चालान किए जाते हैं लेकिन फिर भी जनता द्वारा नियमों को तोड़ा जाना लगातार जारी है। 

  • तलाई मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरा टैंपू पलटा

    तलाई मोड़ पर श्रद्धालुओं से भरा टैंपू पलटा

    पंजाबी श्रद्धालु हिमाचल सरकार की चेतावनी को कर रहे अनसुना

    ऊना/ सुशील पंडित :  बंगाणा उपमंडल के बीहड़ू के पास शुक्रवार को पंजाब के श्रद्धालुओं को ले जा रहा एक टैंपो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिसमें 12 लोगों के घायल होने की सूचना प्राप्त हो रही है। पीरनिगाह में माथा टेकने के बाद श्रद्धालु बाबा बालक नाथ मंदिर जा रहे थे। पीरनिगाह से बीहड़ू की ओर जाते वक्त चढ़ाई चढ़ने के बाद तलाई मोड़ पर टैंपू चालक ने वाहन पर अपना नियंत्रण खो दिया और वह पहाड़ी से जा टकराया। इस टक्कर से लगभग एक दर्जन श्रद्धालु घायल हो गए।  घायलों को एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया है।
    प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रद्धालु पंजाब के कपूरथला के रहने वाले हैं व वीरवार को पीर निगाह में माथा टेकने के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को श्रद्धालु बाबा बालक नाथ जा रहे थे तभी तलाई के नजदीक तीखी उतराई में ब्रेक फेल होने के वजह से  टैंपो पहाड़ी से टकरा गया। दुर्घटना के समय उसमें लगभग 40 लोग सवार थे। घायलों में बुजुर्ग बच्चे और युवा शामिल हैं। हादसे की खबर मिलने पर स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

    श्रद्धालु सरकार की चेतावनी को करते हैं अनसुना

    हिमाचल सरकार बार बार श्रद्धालुओं से आग्रह करती रही है कि वह सवारी गाड़ियों में ही धार्मिक यात्राओं पर आया करें। हर बार चेतावनी जारी की जाती है। मगर पंजाब के श्रद्धालु हर साल बड़ी संख्या में ट्रक, ट्रालियों और सामान ढोने वाले वाहनों में ही यात्रा करते हैं। जो वाहन सामान ढोने के लिए बना हो उसमें इंसानों को ढोना हमेशा खतरों से भरा रहता है। पिछले साल अम्ब के ठठल के पास भी एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें कई पंजाबी श्रद्धालुओं की जान गई थी। ऐसे में अगर हिमाचल सरकार बॉर्डर पर ही ऐसे वाहनों को रोक दे तो श्रद्धालुओं की अमुल्य जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।