Home Punjab Punjab: बच्चों की लड़ाई खूनी झड़प में बदली, एक की मौत, देखें वीडियो

Punjab: बच्चों की लड़ाई खूनी झड़प में बदली, एक की मौत, देखें वीडियो

0
Punjab: बच्चों की लड़ाई खूनी झड़प में बदली, एक की मौत, देखें वीडियो

आरोपियों ने की घर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोग घायल

अमृतसरः पंजाब में कानून व्यवस्था दिन-ब-दिन बिगड़ती जा रही है। ताजा मामला अमृतसर के बसरके भैनी गांव का है। जहां बच्चों की लड़ाई ने खूनी झड़प ले ली। पीड़ित परिवार ने बताया कि बीती रात बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद मामला इतना गर्मा गया कि झगड़े ने फायरिंग का रूप ले लिया। परिजनों ने बताया कि छोटे बच्चों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसके बाद एक शख्स पिस्तौल दिखाकर उन्हें धमका रहा था। जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल छीन ली। थोड़ी देर बाद आरोपी 10-15 अज्ञात लोगों को अपने साथ लेकर आया और घर पर हमला कर दिया और फायरिंग की। फायरिंग में महिला और बच्चे समेत दो लोग घायल हुए है। जिसमें एक की मौत हो गई है। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं मामले पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों के झगड़े को लेकर गोली चलने का मामला सामने आया है। मामले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकियों को भी पुलिस जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here