Home Punjab Punjab News : मामूली बात को लेकर तेजधार हथियार से 2 भाइयों पर किया हमला

Punjab News : मामूली बात को लेकर तेजधार हथियार से 2 भाइयों पर किया हमला

0
Punjab News : मामूली बात को लेकर तेजधार हथियार से 2 भाइयों पर किया हमला

अबोहर : तेजधार हथियार से 2 भाइयों पर हमला होने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की पहचान रवि कुमार और राहुल के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार बस की खिड़की बंद करने लेकर विवाद हो गया। कुछ युवकों ने दो भाइयों पर तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जब पीड़ितों ने शोर मचाया तो, आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जिसके बाद हमलावर वहां से भाग गए। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

घायल रवि ने बताया कि उनकी श्रीगंगानगर में दुकान है, जिसमें वह और उसका भाई राहुल काम करते हैं। हर रोज बस से आते जाते हैं, बीते दिन शाम को भी वे बस से वापिस घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ युवकों ने खिड़की खोल दी, जब उन्होंने ठंडी हवा आने की बात कहते हुए उन्हें खिड़की बंद करने को कहा, तो उक्त युवकों ने उनसे झगड़ा शुरू कर दिया।

जिसके बाद बस कंडक्टर ने पहले तो मामला शांत करवा दिया। लेकिन जब वे गिदडांवाली बस अड्डे पर उतरकर अपने घर जाने लगे, तो उक्त युवकों ने हमला कर दिया। पीड़ितों ने हमले की शिकायत पुलिस को दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here