Home Punjab Punjab News: किसानों ने Toll Plaza करवाया फ्री, देखें वीडियो

Punjab News: किसानों ने Toll Plaza करवाया फ्री, देखें वीडियो

0
Punjab News: किसानों ने Toll Plaza करवाया फ्री, देखें वीडियो

अमृतसरः मानावाला टोल प्लाजा को किसानों ने एक बार फिर फ्री करवा दिया गया है। किसानों का आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों की ओर से किसानों के साथ गलत व्यवहार किया जा रहा है। जिसके विरोध में किसानों ने टोल पर धरना लगा प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि सरकार उन्हें पराली को आग लगाने से रोक रही है।


दूसरी तरफ पराली को 2-2 हजार रुपए में खरीदा जा रहा है और फैक्टरी में भेजा जा रहा है। वहीं टोल पर किसानों की ट्रालियों को रोककर टोल वसूला जा रहा है। जब विरोध किया जाता है तो कर्मचारी गुंडागर्दी करते है। किसान नेताओं का कहना है कि डिप्टी कमिश्नर की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें बताया है कि किसानों से टोल नहीं वसूला जाएगा। लेकिन टोल कर्मी उनसे धक्के के साथ टोल वसूल रहे है और उन्हें तंग परेशान कर रहे है। मजबूरन उन्हें आज टोल पर धरना प्रदर्शन करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here