Home Punjab Punjab News: AAP नेता के घर के बाहर फायरिंग, गोलियों के खोल बरामद, देखें वीडियो

Punjab News: AAP नेता के घर के बाहर फायरिंग, गोलियों के खोल बरामद, देखें वीडियो

0
Punjab News: AAP नेता के घर के बाहर फायरिंग, गोलियों के खोल बरामद, देखें वीडियो

बाइक सवार नौजवानों ने दिया देर रात घटना को अंजाम, पुलिस ने जांच की शुरू

अमृतसरः थाना खलचिया में पड़ते गांव भिंडर में देर रात अज्ञात बाइक सवार नौजवानों की ओर से आप के यूथ नेता के घर के बाहर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। फायरिंग की घटना घर के बाहर लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पीड़त शुभ ने बताया कि वह देर रात दवाई लेने गए थे। करीब 11.40 पर घर पुहंचे। जिसके बाद 12.10 पर अज्ञात बाइक सवार नौजवानों ने घर के बाहर हुड़दंग मचाते फायरिंग कर दी। गोलियां उनके घर के अंदर पहंची। जिसके बाद सुबह थाना खलचिया पुलिस को सूचित किया और कार्रवाई शुरू कर दी है। उनका कहना है कि बीती दिनी पंचायती चुनाव मेें उसकी पत्नी उम्मदीवार के रूप में खड़ी हुई थी। जो आम आदमी पार्टी से संबंधित थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है जिसके बाद फायरिंग संबंधी खुलासा होने की उम्मीद है। दूसरी तरफ जांच अधिकारी सिकंदर ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच गोलियों के 5 खोल बरामद कर लिए है। अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द काबू कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here