Home Punjab Punjab News: मंदिर कमेटी की लापरवाही आई सामने; युवक ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

Punjab News: मंदिर कमेटी की लापरवाही आई सामने; युवक ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

0
Punjab News: मंदिर कमेटी की लापरवाही आई सामने; युवक ने लगाए आरोप, देखें वीडियो

अमृतसरः शहर में लंगूर मेला चल रहा है। जिसको लेकर भारी संख्या में श्रद्धालु श्री दुर्गियाणा मंदिर में नतमस्तक होने पहुंच रहे है। लेकिन बीती दिनी मंदिर में पहुंची एक युवती का गंभीर जख्मी होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती बीती रात मंदिर में माथा टेकने पहुंची थी। मंदिर की परिक्रमा कर रही थी कि मंदिर में ज्यादा भीड़ होने के चलते उसे जमीन में होल नहीं दिखा। जिसके चलते उसका पैर मोटर के खुले होल में चला गया। जिससे उससे पैर पर गंभीर चोटें आई है। डाक्टरों की ओर से युवती के पैर पर कई टांके लगाए गए है। वहीं मौके पर पहुंचे युवती के भाई ने मंदिर मैनेजमेंट पर आरोप लगाते कहा कि मंदिर प्रबंधक कमेटी की ओर से किसी भी तरह के कोई खासे प्रबंध नहीं किए गए है। जिसके चलते आज उसकी बहन के साथ यह हादसा हुआ है। उन्होंने प्रशासने से अपील करते कहा कि मेले को लेकर पुख्ता प्रबंध किए जाएं, ताकि आगे से कोई ऐसा हादसा न हो।

दिर कमेटी की लापरवाही आई सामने, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here