Home Punjab Punjab News: लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली महिला को किया सम्मानित, देखें वीडियो

Punjab News: लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली महिला को किया सम्मानित, देखें वीडियो

0
Punjab News: लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला करने वाली महिला को किया सम्मानित, देखें वीडियो
अमृतसरः पिछले कुछ दिन पहले अमृतसर के वेरका इलाके में एक घर में तीन लुटेरों की ओर से लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। लेकिन घर में मौजूद महिला ने लुटेरों का बहादुरी के साथ डटकर मुकाबला किया था। जिस कारण लुटेरों को वहां से खाली हाथ भागना पड़ा था। जिसका एक सीसीटीवी भी वायरल हुआ था। जिसकों लेकर सभी महिला की तारीफ कर रहे है। इसी मामले को लेकर आज आल इंडिया ह्यूमन राइट एंटी क्राइम विंग की ओर से महिला की बहादुरी को देखते उन्हें सम्मानित किया गया है। संस्था ने महिला के घर पहुंच कर वीर चक्र और बाबा दीप सिंह जी की तस्वीर सौंपकर उन्हें सम्मानित किया। आल इंडिया ह्यूमन राइट एंटी विंग के नेता ने कहा कि वेरका इलाके में तीन बदमाशों का एक ओरत ने बहादुरी के साथ मुकाबला किया गया था। जिसकों लेकर हमारी संस्था ने महिला को सम्मानित किया है। महिला मनप्रीत कौर ने संस्था का धन्यवाद करते दूसरी महिलाओं को बिना डर के हर मुसीबत का डटकर सामना करने की अपील की। वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई कर रही है।

बहादुरी से मुकाबला करने वाली महिला को किया सम्मानित, देखें वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here