Home Punjab Punjab: मामूली बात को लेकर भिड़े निहंग, काटा हाथ, आरोपी गिरफ्तार

Punjab: मामूली बात को लेकर भिड़े निहंग, काटा हाथ, आरोपी गिरफ्तार

0
Punjab: मामूली बात को लेकर भिड़े निहंग, काटा हाथ, आरोपी गिरफ्तार

फतेहगढ़ साहिबः गुरुद्वारा श्री ज्योति स्वरूप साहिब नजदीक बनी निहंग सिंहों की बरोटा छावनी में घोड़ों की सेवा को लेकर दो निहंग सिंहों में झड़प होने का मामला सामने आया है। जहां एक निहंग सिंह ने दूसरे निंहग सिंह पर तलवार से हमला कर दिया। इस दौरान पीड़ित ने सिर पर किरपाण लगने से बचाव के हाथ आगे किया। जिसके चलते निहंग का किरपाण लगने से हाथ कट गया। घायल निहंग की पहचान गुरजंट सिंह के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने आरोपी निहंग को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पहचान जसवीर सिंह निवासी महदियां (फतेहगढ़ साहिब) के तौर पर हुई।

फतेहगढ़ साहिब थाना एसएचओ गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पुलिस के पास सुखवीर सिंह ने बयान दर्ज कराए कि वह अपने साथी 27 वर्षीय गुरजंट सिंह निवासी अलीपुर के साथ निहंग सिंहों की बरोटा छावनी में घोड़ों की सेवा कर रहे थे। गुरजंट सिंह बाज नामक घोड़े की सेवा कर रहा था। इसी बीच निहंग जसवीर सिंह वहां आया। जिसने गुरजंट सिंह से कहा कि बाज घोड़े की सेवा वह करेगा। गुरजंट सिंह ने जसवीर से कहा कि पहले उसे सेवा कर लेने दो, बाद में आप कर लेना।

इसी बीच तैश में आए निहंग जसवीर सिंह ने तलवार से बाज घोड़े की गर्दन पर वार किया। घोड़ा डरकर भाग गया। फिर जसवीर सिंह ने ललकारते हुए गुरजंट सिंह के सिर पर वार किया। गुरजंट सिंह ने बचाव करते हुए सिर पर हाथ रखा तो वार से उसका हाथ कट गया। हाथ कलाई से अलग होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद जसवीर सिंह ने दूसरा वार किया। इससे गुरजंट सिंह के दूसरे हाथ पर गहरा जख्म हुआ।

गुरजंट सिंह को लहूलुहान हालत में देख जसवीर सिंह धमकियां देते फरार हो गया। इसके बाद गुरजंट सिंह को पीजीआई चंडीगढ़ भर्ती कराया गया। फतेहगढ़ साहिब थाना एसएचओ गुरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि पीजीआई में ऑपरेशन के बाद गुरजंट सिंह का हाथ जोड़ा गया है। वहीं पुलिस ने गुरजंट सिंह के साथी सुखवीर सिंह के बयान दर्ज करके आरोपी निहंग जसवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। जसवीर के खिलाफ पहले भी मारपीट का केस दर्ज है। जिसमें वह भगौड़ा हो गया था। अदालत ने आरोपी निहंग को जेल भेज दिया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here