अमृतसर – एक महीने पहले विदेश से लाैटे अमृतसर के दबुर्जी निवासी एनआरआई सुखचैन सिंह को सुबह बाइक पर आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर गालियां मार दीं। इससे उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जहां अमृतसर के एक निजी अस्पताल में लाया गया और उनका इलाज चल रहा है।
वहीं एनआरआई का इलाज करने वाले डॉक्टर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि एनआरआई को दो गोलियां लगी थीं। एक गोली उनके मुंह में और एक हाथ में लगने से काफी खून बह गया था। डॉक्टर के मुताबिक मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएंगे।