Home Punjab Punjab : टिप्पर ने छोटा हाथी में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, देखें वीडियो

Punjab : टिप्पर ने छोटा हाथी में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, देखें वीडियो

0
Punjab : टिप्पर ने छोटा हाथी में मारी जोरदार टक्कर, दो लोग घायल, देखें वीडियो

नंगल। श्री आंनदपुर साहिब मुख्य मार्ग पर एक सड़क हादसा होने की खबर सामने आई है। जहां, इस हादसे में दो लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव ब्रह्मपुर के निकट एक तेज रफ्तार टिप्पर ने छोटा हाथी को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे इसमें सवार दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गये। जिनकी पहचान रमनप्रीत सिंह व बलविंद्र सिंह के रूप में हुई है।

हादसे के बाद मौके से टिप्पर चालक फरार हो गया। जिसके बाद सूचना मिलने के तुरंत बाद सडक़ सुरक्षा फोर्स के जवानों ने टिप्पर चालक को नयां नंगल से पकड़ लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here