Home Punjab Punjab News : युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, जाने मामला

Punjab News : युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, जाने मामला

0
Punjab News : युवक ने निगला जहरीला पदार्थ, मौत, जाने मामला

अबोहर : युवक द्वारा जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक युवक ने कीटनाशक दवाई पी है। मृतक की पहचान मलकीत सिंह (35) के तौर पर हुई है। जानकारी के मुताबिक मलकीत सिंह अविवाहित था और मिस्त्री के साथ काम करता था। मलकीत के भाई बलविंदर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि मलकीत उनके पास ही रहता था और शराब पीने का आदि था।

जानकारी के अनुसार मलकीत निवासी बजीतपुर भोमा ने मंगलवार सुबह शराब के नशे में कीटनाशक दवा खा ली, जिसे इलाज के लिए बठिंडा के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अबोहर के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। एएसआई ने मृतक के भाई बलविंदर और चचेरे भाई जगसीर के बयानों पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here